icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तेजस्वी यादव ने छपरा-भागलपुर के नेताओं के साथ बैठक में सरकार पर निशाना साधा

Patna, Bihar:RJD के जिला बार मीटिंग में आज तेजस्वी यादव ने छपरा और भागलपुर जिले के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक प्रधानमंत्री, प्रशांत किशोर पर तेजस्वी ने साधा निशाना तेजस्वी यादव ने कहा वो हर जिले... हर जिले का होना ही है बैठक। और बैठक जब होना है तो सब लोगों से राय-मशवरा लिया जा रहा है। आपसी सहमति से हम लोग जो हैं मिलकर के पार्टी के संगठन को मजबूत करना है। उसी दिशा में हम लोग काम कर रहे हैं। युवाओं को संगठन की प्रभार दिया जायेगा इस पर तेजस्वी यादव ने कहा नौजवान तो इस सरकार के खिलाफ हैं ही। और स्वतंत्र रूप से आप जानते हैं कि युवा लोग डिसीजन मेकिंग या पॉलिसी मेकिंग में आएंगे, तो उससे ज्यादा खुशी की बात क्या होगी। हम सब लोग चाहते हैं, बिहार सबसे युवा प्रदेश है, 60 फ़ीसदी युवाओं की आबादी है। इसलिए हर एक चीज़, निर्णय जो है सोच-समझ के पार्टी में लिया जा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा अभी आप देखिएगा मोदी जी जो हैं, कह रहे हैं कि जीडीपी जो है इतना हो गया, हो गया... लेकिन अभी भी आप देखिएगा भूटान से और पड़ोसी देशों से, प्रति व्यक्ति आय जो है इस देश का कम है। मोदी जी रील बनाने में व्यस्त रहते हैं, रियलिटी में देखना नहीं चाहते हैं। रियलिटी यही है बेरोजगारी है सबसे ज्यादा। महंगाई इतनी बढ़ गई है। आय. इनकम लोगों का नहीं हो रहा, खर्च बढ़ रहा है। आरबीआई से उधार लिया जारहा है जबरन, जो आज तक पहले ऐसा नहीं होता था। देश की आर्थिक स्थिति बहुत ही बद-से-बदतर हो चुकी है। मोदी जी जो हैं लगातार... भूटान हो, बांग्लादेश हो, ये सब आगे हो गया प्रति व्यक्ति आय में, और हिंदुस्तान पीछे है। मोदी जी को दिख नहीं रहा? मोदी जी जो दिखाते हैं, वो होता नहीं है। असलियत कुछ और होता है, भयंकर होता है... जमीनी स्थिति。 बिहार में बाढ़ की स्थिति पर तेजस्वी यादव ने कहा बाढ़ का जो हालात है, मुख्यमंत्री भी लगातार घूम रहे हैं... क्या कहिएगा आप, कई इलाके डूबने के हालात पर पहुँच गए हैं? भाई इसमें लोगों को तो सजग रखना पड़ेगा। अलर्ट करना पड़ेगा, अवेयर करना पड़ेगा लोगों को। और सरकार को बंदोबस्त करना पड़ेगा। अगर बाढ़ आए, तो उनको राहत शिविर खोलना होगा। उनको नाव की व्यवस्था करानी पड़ेगी। उनको सुरक्षित कैसे निकाला जाए इसकी योजना बनानी होगी। राशन-पानी का इंतजाम करना पड़ेगा। ये तो सरकार को देखना है... कि किसी के जान का, माल का, पशुओं का नुकसान ना हो। और पहले से तैयारी हो तो ज्यादा अच्छा होगा। लेकिन हम इसमें कई बार बोले हैं, परमानेंट सलूशन होना चाहिए। जो मौजूदा सरकार है बिहार की या भारत की, कोई गंभीर नहीं है इस दिशा में। बताइए 12 साल से ज्यादा ये सरकार में हैं केंद्र में मोदी जी, एक बार भी बिहार के हित के लिए नेपाल सरकार से, बिहार सरकार को ले जा कर के कोई बैठक कराई है? ये इंटरनेशनल इशू है ना? कोई इसका समाधान निकाला गया है? कोई प्रयास किया गया है? नहीं किया गया है। डस्टबिन घोटाले में प्रशांत किशोर के सवाल की जब स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी जी थे, तब डस्टबिन खरीदी गई.. तेजस्वी यादव ने कहा अरे भाई... कौन क्या कह रहा है, नहीं कह रहा है, वो सब जानते हैं। ये सब आरोप लगाने से कोई मतलब तो है नहीं, न्यूज़ में बने रहने से। और आपको लगता है... मेरा अगर ये किया हुआ होता, तो ED या CBI छोड़ती? सरकार में कौन बैठे लोग हैं? अगर हमने गलती की है तो हमको जेल के अंदर डालो ना भाई। पर लेकिन, हर चीज़ जो होता है वो तेजस्वी पर डालने से नहीं होगा। असली भ्रष्टाचारी को बचाना है तो तेजस्वी का नाम ले लो। आप बताओ... CAG घोटाला कौन किया? एस्टीमेट घोटाला कौन किया? सृजन घोटाला कौन किया? 71 हजार करोड़ रुपये का हिसाब-किताब नहीं है, वो कहाँ है भाई? वो क्या तेजस्वी किया है? तेजस्वी ने तो हर एक प्लेटफॉर्म पर इसका आवाज़ उठाया है मुखर हो कर के। तेजस्वी यादव तो अब भईया, अब हम इसपे क्या टिप्पणी करें। अब हो सकता है कि मंगल पांडे जी से क्या रिश्ता है उनका, अब वही जानते हैं
0
0
Report

साम्भल के मन्नीखेड़ा में मस्जिद के लिंटर हटाने पर समझौता, शांति बहाल

Sambhal, Uttar Pradesh:साम्भल. नखासा थाना क्षेत्र के मन्नीखेड़ा गाँव में नूरी मस्जिद के लिंटर डालने को लेकर विवाद शुरू हुआ। गाँव के Hindu पक्ष की शिकायत पर पुलिस गाँव पहुंची। मुस्लिम पक्ष के लोगों ने मस्जिद पर डाले गए लिंटर को खुद तोड़ना शुरू किया। दोनों पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में बातचीत के बाद मस्जिद को पूर्व की तरह टीन शेड डालकर पुराने स्वरूप में लौटाने पर सहमति बनी। गाँव में नूरी मस्जिद के निर्माण को लेकर पिछले 17 वर्ष से चला आ रहा विवाद है। हिंदू पक्ष का दावा है कि 2009 में प्रशासन ने मस्जिद में किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी थी, फिर भी मस्जिद के अंदर निर्माण कार्य कराया गया। गाँव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी तैनात थे। नखासा थाना क्षेत्र के मन्नीखेड़ा गाँव में नूरी मस्जिद का मामला।
0
0
Report
Advertisement

SI की साहस: पार्वती नदी में कूदती महिला की जान बचाई

Baran, Rajasthan:गुगोर पार्वती नदी में कूदी महिला, SI ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी बारां जिले के छबड़ा में गुगोर में बुधवार को पार्वती नदी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला नदी में कूद गई। महिला को नदी में छलांग लगाते देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गुगोर चौकी पर तैनात एसआई रमेश चंद गुर्जर मौके पर पहुंचे और बिना देर किए नदी में उतरकर महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस की तत्परता और एसआई रमेश चंद गुर्जर के साहस से महिला की जान बच गई। महिला की पहचान छबड़ा निवासी किरण बाला के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला पारिवारिक कलह के चलते नदी में कूदी थी। पुलिस ने महिला को सुरक्षित निकालने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया। घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिसकर्मी की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है。
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली एम्स में इलाज के बावजूद तन्वी की मौत, परिवार ने लापरवाही के आरोप

Kota, Rajasthan:कोटा.. 13 साल तक इलाज के लिए दिल्ली एम्स के चक्कर काटते रहे पिता, लेकिन बेटी तन्वी को नहीं बचा पाए। कोटा की रहने वाली 14 वर्षीय तन्वी की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पिता मुकेश परियानी का कहना है कि बेटी के ऑपरेशन के लिए उन्हें लगातार तारीख पर तारीख मिलती रही, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो सका। परिवार का आरोप है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनकी सुनवाई नहीं हुई। परिजनों के मुताबिक तन्वी जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित थी और उसकी हार्ट की एक नस के उपचार के लिए कनड्यूट लगाया जाना था। इसके लिए वर्ष 2014 में करीब डेढ़ लाख रुपए की राशि भी एम्स में जमा कराई गई थी। परिवार का कहना है कि इसके बावजूद इलाज में लगातार देरी होती रही। पिता मुकेश कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। उनका कहना है कि बेटी के इलाज के लिए कमाई का बड़ा हिस्सा दिल्ली आने-जाने और उपचार की जरूरतों में खर्च होता रहा। वर्ष 2015 में ऑपरेशन की पहली तारीख मिलने के बाद भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। इसके बाद अलग-अलग कारणों से तारीखें आगे बढ़ती रहीं। कोरोना काल के दौरान करीब तीन साल तक परिवार दिल्ली नहीं जा सका और वर्ष 2023 से फिर इलाज के लिए प्रयास शुरू किए। परिजनों ने पीएम पोर्टल पर भी शिकायत करने की बात कही है। उनका आरोप है कि शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। वहीं 24 अगस्त को तन्वी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था और 1 सितंबर की सुबह करीब 3:30 बजे उसकी मौत हो गई। दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद शव कोटा लाया जाएगा। अब परिवार पूरे मामले की जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहा है।
0
0
Report

बानसूर में प्लॉट विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी

Jaipur, Rajasthan:बानसूर (कोटपूतली-बहरोड़) में बानसूर के हरसौरा रोड पर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है. घटना आज देर शाम हाई स्कूल के सामने श्याम मंदिर वाली गली में हुई. हमले में माजरा रावत के रहने वाले पवन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. उन पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है. सूचना मिलने पर बानसूर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पवन शर्मा को बानसूर के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एएसआई अर्जुन लाल ने बताया कि पुलिस को प्लाट विवाद को लेकर मारपीट की सूचना मिली थी. पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो घायल पवन शर्मा के भाई सुनील शर्मा ने बताया कि रिंकू सैनी और संजय सैनी ने उनके प्लाट पर कब्जा कर रखा है. इसी विवाद को लेकर दोनों ने पवन शर्मा पर जानलेवा हमला किया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है.
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा में अतिक्रमण पर बुलडोजर, 62,500 वर्गमीटर जमीन कब्जा मुक्त

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को दो गांवों में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। ननवा का राजपुर और अटाई मुरादपुर गांवों में लगभग 62,500 वर्ग मीटर जमीन पर हुए अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। इस जमीन की कीमत करीब 125 करोड़ रुपये आंकी गई है。 ये कॉलोनाइजर अधिसूचित इलाके में अवैध प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित इलाके में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि कॉलोनाइजर ननवा का राजपुर के खसरा संख्या 40 और 41 की 37,500 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण कर कॉलोनी बसाने की कोशिश कर रहे थे। प्रोजेक्ट विभाग के वर्क सर्किल-8 के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह की अगुवाई में प्रबंधक राकेश बाबू और मिथिलेश कुमार सहित प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने यहां अतिक्रमण को तोड़ दिया。 इसी तरह अटाई मुरादपुर के खसरा संख्या 626 की 25,000 वर्ग मीटर जमीन पर भी अतिक्रमण किया जा रहा था। इसी टीम ने यहां भी बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। टीम ने दोनों जगह मिलाकर कुल 62,500 वर्ग मीटर जमीन कब्जे से मुक्त कराई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 125 करोड़ रुपये है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित इलाके में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी ले लें और अवैध कॉलोनी में अपनी मेहनत की कमाई न फंसाएं।
0
0
Report
Advertisement

BLTM 2026: दिल्ली में MICE और बिजनेस ट्रैवल शो का शुभारम्भ

New Delhi, Delhi:BLTM 2026 का शुभारम्भ भारत के तेजी से बढ़ते MICE और बिजनेस ट्रैवल बाजार को लक्ष्य बनाकर तीन दिवसीय BLTM 2026 का शुभारम्भ यशोभूमि, द्वारका में हुआ। आयोजन में श्रीलंका, इज़राइल, सेंट पीटर्सबर्ग (रूस), नेपाल और थाईलैंड समेत 18 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। BLTM के नौवें संस्करण में 500 से अधिक प्रदर्शक, 300 से ज्यादा होस्टेड खरीदार और 12 हजार से अधिक पूर्व निर्धारित व्यावसायिक बैठकें होंगी। तीन दिनों में 10,500 से अधिक व्यापारिक आगंतुकों के पहुंचने की उम्मीद है। व्यापारिक आगंतुकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम के प्रबंध निदेशक आईएएस सुनील अंचिपका ने मुख्य अतिथि और श्रीलंका कन्वेंशन ब्यूरो के अध्यक्ष धीरा हेत्तियाराच्ची ने विशिष्ट अतिथि के रूप में किया। कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजनयिकों के साथ पर्यटन और यात्रा उद्योग से जुड़े वरिष्ठ प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पहले दिन MICE, कॉर्पोरेट ट्रैवल, ग्रुप ट्रैवल, डेस्टिनेशन वेडिंग और लेजर ट्रैवल को लेकर कारोबारियों के बीच बैठकें हुईं। साथ ही तकनीक, मानव संपर्क और MICE के जरिए बेहतर व्यावसायिक परिणाम हासिल करने पर चर्चा की गई। इस वर्ष श्रीलंका पार्टनर देश, इज़राइल फीचर देश और सेंट पीटर्सबर्ग फोकस डेस्टिनेशन है। दिल्ली होस्ट राज्य है, जबकि ओडिशा और गोवा पार्टनर राज्यों के रूप में शामिल हैं। BLTM में रूरल टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जहां दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों के ग्रामीण होमस्टे, स्थानीय संस्कृति, खान-पान और प्रकृति आधारित अनुभव प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
0
0
Report

सीतापुर में बकरी चोरी करते दो चोर पकड़ाए, एक भागा; CCTV में कैद

Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में बकरा चोरी कर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। एक चोर मौका पाकर भाग गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर बकरे को ले जाते हुए कैद हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी की मदद से फरार चोरों की तलाश में जुट गई है। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के रन्नूपुर बैकुंठपुर गांव के रहने वाले दिनेश कुमार दोपहर को अपनी बकरियों को परिक्रमा मार्ग पर चराने ले गए थे। तभी काले रंग की बाइक पर सवार तीन चोर आए और बकरा उठाकर भागने लगे। इसके बाद दिनेश ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पैदल और बाइकों से चोरों का पीछा किया। कड़ी मशक्कत के बाद बाइक सवार दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया जबकि चोरों का तीसरा साथी मौके से भाग निकला। पकड़े गए चोरों को ग्रामीणों ने पुलिस की हवाले कर दिया।
0
0
Report

इंदिरा ज्योति एवं चले रामराज्य की ओर के पदाधिकारियों ने की शिरकत,उमरिया से रहे ओमप्रकाश द्विवेदी।

Ashutosh TripathiAshutosh TripathiFollow23m ago
Manpur, Madhya Pradesh:भोपाल के हिंदी भवन में मनाया गया सम्यक क्रांति दिवस इंदिरा ज्योति एवं चले राम राज्य की ओर अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने की शिरकत, उमरिया से ओमप्रकाश द्विवेदी ने किया संबोधित -प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित हिंदी भवन में बुधवार को सम्यक क्रांति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण इंदिरा ज्योति एवं चले राम राज्य की ओर अभियान तथा सम्यक अभियान से जुड़े राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में इंदिरा ज्योति एवं चले राम राज्य की ओर अभियान तथा सम्यक अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक गुरुदेव भास्कर राव रोकड़े सहित अभियान से जुड़े अनेक राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अभियान के उद्देश्यों, सामाजिक सरोकारों एवं जनजागरण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन में उमरिया जिले के सम्यक अभियान के जिला समन्वयक श्री ओमप्रकाश द्विवेदी भी शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों एवं विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर उमरिया जिले के ख्यातिलब्ध साहित्यकार श्री संतोष द्विवेदी, सम्यक अभियान के जिला महामंत्री सुनील तिवारी सहित अभियान से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।
0
0
Report
Advertisement

महबूबनगर में तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग भेजने की तैयारी

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच के महबूबनगर में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद, तेंदुए के पकड़े جانے से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, एक दिन पहले महबूब नगर निवासी एक युवक को तेंदुए ने बनाया था अपना शिकार, तेंदुए को पकड़ने के लिये वन विभाग ने लगाया था पिंजरा, बकरी के शिकार के लालच में पिंजरे में कैद हुआ हमलावर तेंदुआ, खबर बहराइच के कतर्नियाघाट इलाके की है,जहां के महबूब नगर में तेंदुए के हमले से हुई युवक की मौत के बाद दहशत का कारण बने तेंदुए को वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया। बताया गया कि तेंदुआ युवक को घर से उठा ले गया था, बाद में उसका शव जंगल में मिला था। इसके बाद वन विभाग ने इलाके में पिंजरा लगाया था, जिसमें तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग मेडिकल परीक्षण के बाद तेंदुए को सुरक्षित वन क्षेत्र या चिड़ियाघर भेजने की तैयारी कर रहा है।
0
0
Report

फर्रुखाबाद में नाबालिग नौकर समेत चार गिरफ्तार: चोरी का मास्टरमाइंड सामने

Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में चोरी का बड़ा खुलासा, घर का नौकर ही निकला मास्टरमाइंड ! फर्रुखाबाद पुलिस ने चोरी की घटना का किया सनसनीखेज खुलासा घर में काम करने वाला नाबालिग नौकर ही निकला चोरी का आरोपी नाबालिग ने अपने तीन साथी के साथ मिलकर दिया था चोरी की वारदात को अंजाम परिवार के बाहर जाने का फायदा उठाकर घर में की थी चोरी CCTV फुटेज बनी आरोपियों तक पहुंचने की अहम कड़ी पुलिस ने बाल अपचारी समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये के सोने के जेवरात और 14 हजार रुपये नकद बरामद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने प्रेसवार्ता कर किया चोरी की घटना का खुलासा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top