icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोंडा के तरबगंज में जंगली जानवर पकड़ने के लिए ड्रोन-पिंजरे, भेड़ें गायब

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के तरबगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत चिवरहा गांव में जंगली जानवर के हमले में छह भेड़ों की मौत और पांच भेड़ों के गायब होने के 5 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक जंगली जानवरों का कोई पता नहीं चला है ना ही उसके पगचिन्ह से वन विभाग अभी तक पहचान कर पाया है। ऐसे में अब जंगली जानवर को पकड़ने के लिए गांव के किनारे 3 पिंजरा लगाया गया है इन पिंजरों की निगरानी के लिए वन विभाग द्वारा कैमरा भी लगाया गया है साथ ही साथ वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है। दूसरी तरफ गांव के किनारे गन्ने और अन्य बड़ी फसलों में जंगली जानवर की तलाश के लिए अलग-अलग दो ड्रोन कैमरा के माध्यम से लगातार तलाश की जा रही है। आज गुरुवार सुबह 10:00 बजे से एक बार फिर यहां पर जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरे से उसकी तलाश तेज कर दी गई है लगातार ड्रोन कैमरे से तलाश की जा रही है। वन विभाग द्वारा गांव के किनारे और गांव के अंदर एक चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया जिसमें लिखा गया है इस क्षेत्र में जंगली जानवर भेड़िया या तेंदुआ होने की संभावना है। गांव के लोग पूरी तरीके से सुरक्षित रहें सावधानीपूर्वक लोग निकले अपने बच्चों और जानवरों को खुले में ना छोड़े। کوئی بھی جنگلی جانور दिखाई دینے पर तत्काल वन विभाग کو सूचना दें रात्रि में टॉर्च का उपयोग करें दिन में अगर गन्ने की फसल के तरफ जा रहे हैं तो अकेले ना जाए लाठी डंडा लेकर के जाएं। वहीं दूसरी तरफ गायब पांच भेड़ों के अभी तक न मिलने के चलते भेड़ पालक राजाराम काफी परेशान है वह अपने गायब भेड़ों के बरामदगी की मांग कर रहे हैं। जंगली जानवर को पकड़ने में इस गांव के लोग भी वन विभाग का सहयोग कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

रेवाड़ी की डॉ. आशा ने एल्ब्रुस और किलिमंजारो पर इतिहास रचा

NZNaveen ZeeJust now
Rewari, Haryana:6 दिनों में यूरोप और अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी फतह... रेवाड़ी की 48 वर्षीय डॉ. आशा ने रचा इतिहास... माउंट एल्ब्रुस के बाद किलिमंजारो पर लहराया तिरंगा... सरकारी नर्सिंग ऑफिसर डॉ. आशा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया देश का मान.... शिखर से दिया ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश... 2017 में किया था माउंट एवरेस्ट फतह.... डॉ. आशा ने 21 अगस्त की सुबह यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर सफलतापूर्वक कदम रखा। शिखर पर पहुंचकर उन्होंने न केवल भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया, बल्कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “महिला सशक्तिकरण” के बैनर व लोगो प्रदर्शित कर दुनिया भर में भारतीय महिलाओं की क्षमता और सम्मान का संदेश प्रसारित किया। एल्ब्रुस फतह के तुरंत बाद वे तंजानिया के लिए रवाना हुईं और बिना रुके अपने दूसरे अभियान की शुरुआत की। 29 अगस्त की सुबह तड़के उन्होंने किलिमंजारो की मुख्य चोटी 'उहुरू पीक' पर विजय प्राप्त की। शून्य से नीचे के तापमान और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच एक के बाद एक दो महाद्वीपों के शिखरों को पार करना उनकी असाधारण शारीरिक सहनशक्ति और मानसिक दृढ़ता को दर्शाता है।
0
0
Report

भोजपुर में बाढ़ का कहर: पीपरपाती गंगा में समाहित होने को तैयार

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में बाढ़ की विभीषिका एक बार फिर से पिछले साल का इतिहास दोहराने जा रहा है। भोजपुर जिले का जवैनिया गांव जो पूरी तरह से बाढ़ की विभीषिका में पिकल साल गंगा में विलीन हो गया और वहां के लोग अब तक उस त्रासदी को झेलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अब एक बार फिर से भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड का पीपरपाती गांव इतिहास दोहराते हुए गंगा के रौद्र रूप में एक बार फिर से समाहित होने के कगार पर पहुंच गई है। पीपरपाती गांव में गंगा के बढ़ते हुए जलस्तर के कारण लगातार कटाव हो रहा है। जिसमें पीपरपाती गांव के कई घर गंगा में समाहित हो गए हैं। इस गांव के लोग सरकारी स्कूलों में शरण लिए हुए हैं, क्योंकि उनके घर कब गंगा में समाहित हो जाएं यह खुद नहीं जानते हैं। हालांकि सुरक्षा की दृष्टिकोण से लोगों ने अपना आसरा बदल दिया है और सरकारी स्कूलों में अपने घर के सारे सामानों के साथ शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। इस गांव के लोग स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों से खासा नाराज दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि इन्हें अभी तक कोई भी मदद नहीं मिला है। हालांकि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण पीपरपाती गांव के लोगों में भय का माहौल है। उनकी स्थिति को देखकर भोजपुर जिले के जवैनिया गांव की याद आ जाती है, क्योंकि वहां के लोग भी इसी तरह से अपने गांव को गंगा में समाहित होते हुए देखते रह गए थे। और उनका गांव पूरी तरह से गंगा में विलीन हो चुका है ।हालांकि बाढ़ की विभीषिका को झेल रहे यह लोग अपने-अपने घरों को याद करते हुए नाम आंखों से मदद की मांग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।इस गांव का आलम ये है कि लोग घर छोड़ दूसरे जगह शरण लेने को मजबूर हैं।हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा सामुदायिक रसोई,चिकित्सा व्यवस्था सहित तमाम जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्पर है मगर बाढ़ के रौद्र रूप ने सबको डरा सा दिया है।
0
0
Report
Advertisement

गोमती नदी जलस्तर बढ़ने से नैमिषारण्य का चक्रतीर्थ डूब गया

Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में हो रही लगातार बारिश के कारण तीर्थ नगरी नैमिषारण्य में गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी के उफान पर आने से पवित्र चक्रतीर्थ पूरी तरह पानी में डूब गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और चक्रतीर्थ की ओर न जाने की अपील की जा रही है। चक्रतीर्थ के डूबने से दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। श्रद्धालु स्नान और दर्शन के बिना लौटने को मजबूर हैं। स्थानीय नाविकों को नदी में नाव ले जाने से मना किया गया है। प्रशासन का कहना है कि अगर जलस्तर और बढ़ा तो आसपास के निचले इलाकों में भी पानी घुस सकता है। राजस्व विभाग की टीम जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। यह मामला नैमिषारण्य थाना क्षेत्र का है। पिछले दो दिनों से पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से गोमती नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। नैमिषारण्य का मुख्य स्नान घाट चक्रतीर्क जलमग्न हो गया है। सीढ़ियां और परिक्रमा मार्ग भी पानी में डूब गए हैं। कई दुकानों के सामने भी पानी आ गया है। हालात को देखते हुए पुरोहितों और दुकानदारों ने अपना सामान सुरक्षित जगह पर हटा लिया है। नैमिषारण्य थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। थाना प्रभारी ने बताया कि श्रद्धालुओं को चक्रतीर्थ में स्नान करने से रोका जा रहा है। गोमती नदी के किनारे बैरिकेडिंग की गई है। लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे गहरे पानी में न जाएं और बच्चों को नदी के किनारे न ले जाएं।
0
0
Report

नीमकाथाना के टाइल मिस्त्री कृष्ण कुमावत ने KBC में 50 लाख जीते

Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना के इमलोहा के टाइल मिस्त्री कृष्ण कुमावत ने मेहनत और पढ़ाई के दम पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर बड़ी उपलब्धि हासिल की। दिनभर मजदूरी और रात में पढ़ाई करने वाले कृष्ण ने हॉट सीट पर 50 लाख रुपए जीते। ऐन 31 अगस्त व 1 सितंबर के एपिसोड में कृष्ण ने सवालों के सटीक जवाब देकर बढ़त बनाई। एक करोड़ रुपए के सवाल तक पहुंचे कृष्ण, लेकिन जोखिम नहीं लिया और गेम क्विट किया। शो में कृष्ण ने अपने संघर्ष भरे जीवन और सीमित संसाधनों के बावजूद पढ़ाई जारी रखने की कहानी सुनाई। 50 लाख रुपए जीतने पर इमलोहा समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल। सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के श्यामपुरा गांव के टाइल मिस्त्री कृष्ण कुमावत ने मेहनत और पढ़ाई के दम पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर बड़ी उपलब्धि हासिल की। दिनभर मजदूरी और रात में पढ़ाई करने वाले कृष्ण ने हॉट सीट पर 50 लाख रुपए जीते। गांव में उनकी इस जीत का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया गया। दिनभर टाइल लगाने का काम और रात में किताबों से ज्ञान बढ़ाने की मेहनत आखिरकार रंग लाई। पाटन क्षेत्र की ग्राम पंचायत श्यामपुरा निवासी टाइल मिस्त्री कृष्ण कुमावत ने कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन में 50 लाख रुपए जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। सोमवार देर शाम प्रसारित हॉट सीट विजेता कार्यक्रम में कृष्ण ने 50 लाख रुपए जीतने के बाद खेल छोड़ने का फैसला किया। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। कृष्ण की सफलता का गवाह पूरा गांव बना। ग्राम पंचायत परिसर में बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। ग्रामीणों ने एक साथ बैठकर पूरा कार्यक्रम देखा। जैसे ही कृष्ण ने 50 लाख रुपए जीते, ग्रामीणों ने तालियों के साथ खुशी जताई। कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों ने कृष्ण कुमावत का सम्मान भी किया। कृष्ण कुमावत साधारण परिवार से हैं और टाइल लगाने का काम करते हैं। इस काम में उनका छोटा भाई भी सहयोग करता है। कृष्ण के दो बच्चे हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद कृष्ण ने पढ़ाई का साथ नहीं छोड़ा। दिनभर काम करने के बाद रात में पढ़ाई कर अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाते रहे। उन्होंने बताया कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने अपनी नींद तक का त्याग किया। सफलता के बाद कृष्ण ने युवाओं व विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लक्ष्य और सपने तय किए बिना मेहनत करना बेकार है। सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत जरूरी है। उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया से दूरी रखने और इंटरनेट का उपयोग केवल सीखने व ज्ञान बढ़ाने के लिए करने की सलाह दी। ग्राम पंचायत सरपंच मनीषा देवी ने कृष्ण की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि गांव के एक व्यक्ति ने देश के इतने बड़े मंच पर 50 लाख रुपए जीतकर श्यामपुरा का नाम रोशन किया है। कृष्ण कुमावत की सफलता गांव के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा सेक्टर-63 में करोड़ की सेंधमारी, FIR होने में साल, पुलिस जांच चुनौती

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में ‘सेंधमारी’ का बड़ा खेल! सेक्टर-63 की कंपनी में चोरों ने लगाया करीब 1 करोड़ का चूना खिड़की-दरवाजे तोड़कर ऑफिस में दाखिल हुए शातिर चोर महंगे हस्तशिल्प, सजावटी सामान और कपड़ों पर किया हाथ साफ फायर हाइड्रेंट सिस्टम के उपकरण भी नहीं छोड़े करीब 6 लाख के बिजली के तार भी समेट ले गए चोरी के साथ कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान भी पहुंचाया घटना की सूचना देने के बाद भी स्थानीय पुलिस पर FIR दर्ज नहीं होने का आरोप पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया कोर्ट के आदेश के बाद करीब एक साल में दर्ज हुई FIR अब सेक्टर-63 पुलिस के सामने चोरी की गुत्थी सुलझाने की चुनौती
0
0
Report

ACB ने तिरुपति के TTD डिप्टी EO लोकनाथम के अवैध संपत्ति केस में छापेमारी

Noida, Uttar Pradesh:Srivari Temple Deputy EO Lokanatham Arrested ACB conducts searches for two days in connection with a disproportionate assets case. FIR registered against Lokanatham for allegedly amassing huge illegal assets. ACB takes Lokanatham into custody at his residence in Pedda Kapu Veedhi. After medical examination, he is being taken to the Nellore ACB Court. Andhra Pradesh Tirupati ACB registers a case against Tirumala Srivari Temple Deputy Executive Officer Lokanatham. ACB launches an investigation into a disproportionate assets case against Lokanatham. Officials have so far identified assets worth approximately ₹5 crore. ACB action follows information provided by the CBI during the investigation into the laddu adulteration case. Simultaneous searches have been underway at four locations since Wednesday morning. ACB conducts extensive searches at the residences of Lokanatham and his relatives. Key property documents and other evidence seized during the searches. ACB identifies a house purchased in the name of Lokanatham’s wife at PK Layout. Two plots and buildings in the name of his wife identified at Gollavanigunta. A house site purchased at Padiredu Aranyam village in Vadamalapeta mandal. A plot purchased in the name of his son at Srinivasa Nagar, Tirupati Urban. ACB identifies four fixed deposits in the names of Lokanatham and his son. Property documents worth ₹31.98 lakh identified. 2 kg of gold seized during the searches. ACB seizes ₹12.5 lakh in cash and 6.5 kg of silver. ACB searches are still underway. Assets Unearthed in ACB Raids at TTD Deputy EO Lokanatham’s Residence The Anti-Corruption Bureau (ACB) conducted raids at the residence of TTD Deputy Executive Officer (Deputy EO) Lokanatham in Tirupati. Searches were carried out at a total of four locations, including Lokanatham’s residence and the houses of his relatives in Tirupati. Several key documents were seized during the searches, while gold and silver were also found. The ACB also identified fixed deposits, buildings, and plots held in the names of Lokanatham and his family members. The searches by ACB officials are expected to continue today. The ACB has reportedly found that TTD Deputy EO Lokanatham accumulated assets disproportionate to his known sources of income. Simultaneous searches were conducted at his residence in Peddakapu Layout, Tirupati, as well as at the residences of his relatives. During the searches conducted by ACB officials on Wednesday, assets worth around ₹5 crore were identified based on government valuation. Officials indicated that the value could be significantly higher at market rates. ACB officials said the inspections will continue today (Thursday)
0
0
Report

बक्सर में गंगा-बाढ़: कर्मनाशा से निचले इलाकों तक पानी फैलने लगा

Buxar, Bihar:एंकर - बक्सर में गंगा नदी में आई बाढ़ का असर अब उसकी सहायक नदियों पर भी दिखाई देने लगा है। गंगा की सहायक नदी कर्मनाशा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। कर्मनाशा नदी का पानी बक्सर के साथ-साथ कैमूर और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के निचले इलाकों में स्थित दर्जनों गांवों तक पहुंच गया है। बाढ़ का पानी गांवों में प्रवेश करने के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई जगहों पर खेतों में पानी भर जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान समेत अन्य फसलें बाढ़ के पानी में डूबने लगी हैं, जिससे फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। यदि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। बाढ़ के कारण ग्रामीण इलाकों में आवागमन भी प्रभावित होने लगा है।
0
0
Report
Advertisement

मालाड हादसे में 70 वर्षीय चालक की कार से बाइक-ऑटो को टक्कर; CCTV फुटेज सामने

Noida, Uttar Pradesh:*30 अगस्त को हुए मुंबई के मालाड सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। इस हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी। मुंबई के मालाड पश्चिम इलाके में एक 70 वर्षीय चालक की तेज रफ्तार कार ने सिग्नल पर खड़ी एक बाइक और तीन ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 34 वर्षीय प्रियंका सात्रा की मौत हो गई, जबकि उनके पति समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा रविवार रात करीब 8 बजे मालाड पश्चिम के मामलेदारवाड़ी- एस.वी. रोड जंक्शन पर हुआ, जहां सिग्नल पर वाहन रुके हुए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चालक कृष्णा चामणकर (70) ने बताया कि ब्रेक लगाने के बजाय गलती से एक्सीलेटर दब गया। कार ने पहले सब्जी खरीदकर घर लौट रहे सात्रा दंपति की बाइक को पीछे से टक्कर मारी और इसके बाद तीन ऑटो रिक्शा को भी टक्कर मार दी। मालाड पुलिस ने चालक कृष्णा चामणकर के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार में वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। मेडिकल जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई है। बाद में कोर्ट से जमानत मिल गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top