icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे आरिफ उर्फ पिस्तौल गिरफ्तार, बड़ा रंगदारी नेटवर्क टूटा

Noida, Uttar Pradesh:आ अहमदाबाद और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गोल्डी बराड़ गैंग का एक गैंगस्टर पकड़ा गया अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और ग्रामीण SOG की टीम ने गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे आरिफ उर्फ 'पिस्तौल' को गिरफ्तार किया पकड़ा गया हाई-प्रोफाइल आरोपी हत्या के प्रयास, फायरिंग और रंगदारी जैसे गंभीर 11 अपराधों में लंबे समय से फरार था आरिफ इस सिंडिकेट की एक अहम कड़ी था, जो गोल्डी बराड़ की ओर से दुबई के जरिए धमकी भरे कॉल कर बड़ा रंगदारी (रैकेट) चलाता था अलੱਗ-अलग राज्यों की पुलिस से बचने के लिए आरोपी आरिफ बार-बार अपने रहने के ठिकाने बदलकर पहचान छुपाता था आरिफ की गिरफ्तारी से गोल्डी बराड़ गैंग के बड़े रंगदारी मॉड्यूल और वित्तीय नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है आरोपि के अहमदाबाद के अन्य स्थानीय साथियों और फंडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए फिलहाल जांच एजेंसियों द्वारा कड़ाई से पूछताछ की जा रही है
0
0
Report

Vande Bharat में फटा डिस्पोजेबल गिलास, एक साल के बच्चे का पैर झुलसा

Gaya, Bihar:वंदे भारत में फूटा गिलास बना हादसे की वजह, गर्म पानी से एक साल के मासूम का पैर झुलसा देवघर से गयाजी आ रहे एक परिवार के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर दर्दनाक बन गया। परिवार का आरोप है कि सर्विस अटेंडेंट ने फूटा हुआ डिस्पोजेबल गिलास में गर्म पानी दिया, जो फट गया और खौलता पानी एक साल के बच्चे के पैर पर गिर गया। बच्चे का पैर झुलस गया। परिवार ने रेल मदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। फूटा गिलास बना हादसे की वजह गुरुवार को ट्रेन संख्या 22499 वंदे भारत एक्सप्रेस में यह घटना हुई। मध्यप्रदेश के देवास निवासी विनायक राव जाधव अपने परिवार के साथ देवघर से गयाजी लौट रहे थे। यात्रा के दौरान ट्रेन में जलपान परोसा जा रहा था। इसी दौरान परिवार को गर्म पानी दिया गया। आरोप है कि सर्विस अटेंडेंट ने फूटा हुआ डिस्पोजेबल गिलास थमा दिया। जैसे ही उसमें गर्म पानी डाला गया, गिलास फट गया और खौलता पानी गोद में बैठे एक साल के बच्चे के पैर पर गिर गया। बच्चे के झुलसते ही मच गई अफरातफरी गर्म पानी गिरते ही बच्चा दर्द से रोने लगा और पूरे डिब्बे में अफरातफरी मच गई। बच्चे के साथ सफर कर रहे दीपांशु जाधव ने बताया कि पानी इतना गर्म था कि बच्चे का पैर बुरी तरह झुलस गया। परिवार ने तुरंत ट्रेन में मौजूद कर्मचारियों से मदद मांगी। अटेंडेंट से मांगा आई-कार्ड, नहीं दिखा सका परिवार का आरोप है कि हादसे के बाद उन्होंने सर्विस अटेंडेंट से उसका पहचान पत्र (आई-कार्ड) दिखाने को कहा, लेकिन उसने आई-कार्ड नहीं दिखाया। इसके बाद मैनेजर अंकित कुमार को बुलाया गया। परिवार का कहना है कि मैनेजर भी घटना पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही मौके पर कोई ठोस कार्रवाई की गई। रेल मदद पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत हादसे के बाद परिवार ने रेल मदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में पूरे मामले की जांच, जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की गई है। परिवार ने सवाल उठाया कि गर्म पानी डिस्पोजेबल गिलास में क्यों दिया गया और बिना पहचान पत्र के कर्मचारी यात्रियों को सेवा कैसे दे रहे थे। नवादा में मिला प्राथमिक उपचार, गया में डॉक्टर की मांग दीपांशु जाधव ने बताया कि नवादा में बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उससे राहत नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने गया स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों से डॉक्टर उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। बाद में उप स्टेशन प्रबंधक ने उन्हें रेलवे अस्पताल जाने की सलाह देते हुए पर्ची उपलब्ध कराई। इसके बाद परिवार बच्चे को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल लेकर रवाना हुआ। रेलवे अधिकारी बोले- इलाज की व्यवस्था की जा रही उप स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घायल बच्चे के इलाज के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं परिवार का कहना है कि रेल मदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद खबर लिखे जाने तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला था। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल इस घटना ने वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को दी जाने वाली खानपान सेवा और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार का कहना है कि यदि गर्म पानी सुरक्षित तरीके से परोसा जाता और कर्मचारियों की जवाबदेही तय होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था। अब पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है。
0
0
Report

जमुई में नाबालिग के साथ अश्लील हरकत पर महागठबंधन का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ के समीप नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत के मामले को लेकर गुरुवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शहर के कचहरी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव ने किया। कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर सरकार से जवाबदेही तय करने और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। राजद जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व में कहा था कि यदि रात के अंधेरे में भी कोई आपराधिक घटना होती है तो सुबह उठते ही वह अपना इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ घटना हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने बयान के अनुरूप इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के अलग-अलग जिलों में आपराधिक घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। उन्होंने जमुई के अलावा समस्तीपुर, नवादा और पटना में हुई घटनाओं का भी उल्लेख किया। लछुआड़ थाना क्षेत्र में बम मारकर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने का भी उन्होंने जिक्र किया। प्रदर्शन के दौरान चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी के खिलाफ चल रहे धरने का भी मुद्दा उठाया गया। डॉ. त्रिवेणी यादव ने कहा कि भाकपा-माले समर्थित लोगों द्वारा कई दिनों से थाना प्रभारी के खिलाफ धरना दिया जा रहा है, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मड़वा पहाड़ की घटना को राजनीतिक मुद्दा बनाने के बजाय आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोर्ट परिसर में अधिवक्ता द्वारा थप्पड़ मारने पर भी उठे सवाल राजद जिलाध्यक्ष ने कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान आरोपी को अधिवक्ता द्वारा थप्पड़ मारे जाने की घटना पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद ऐसी घटना होना गंभीर विषय है। उन्होंने बार काउंसिल और जिला पुलिस प्रशासन से संबंधित अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही आरोपी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी को निलंबित करने की मांग भी उठाई। माले नेता बाबू साहब ने कहा कि चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता कई दिनों से कचहरी चौक के अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने थाना प्रभारी पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए कार्रवाई और थाना प्रभारी को हटाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बालू और शराब तस्करी की शिकायतें हैं, इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया है कि अवैध वसूली की काली कमाई एसपी और जिला प्रशासन तक पहुंच रहा हैं इसलिए कारवाई में बिलंब हो रही हैं। राज्य नेता मोहम्मद शमशाद आलम ने भी मड़वा पहाड़ की घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री के पूर्व बयान का हवाला दिया और इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कोर्ट परिसर में आरोपी के साथ हुई मारपीट के मामले में भी कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में राजद नेता मुरारी राम, रामदेव यादव समेत महागठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्राओं की सुरक्षा और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

Make in India ने 12 वर्ष पूरे किए: भारत बन रहा वैश्विक विनिर्माण महाशक्ति

Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में भारत की प्रतिभा, तकनीक और उत्पादन को वैश्विक पहचान से जोड़ने वाले 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई। इन वर्षों में नवाचार को अवसर, निवेश को विश्वास और विनिर्माण को नया सामर्थ्य मिला है। Local to Global की दृष्टि और Make in India-Make for the World के मंत्र ने स्वदेशी उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ते हुए भारत के औद्योगिक आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है। रोजगार के नए अवसरों, निवेश के अनुकूल वातावरण व बढ़ती विनिर्माण क्षमता के साथ 'मेक इन इंडिया' भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने और वैश्विक अर्थव्यवस्था के 'ग्रोथ इंजन' के रूप में स्थापित करने की दिशा में नई गति दे रहा है। 'आत्मनिर्भर भारत' के सामर्थ्य से 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाने वाली इस परिवर्तनकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन।
0
0
Report

खजूरी खास फ्लाईओवर के पास हादसे में होमगार्ड सुनीता की मौत

New Delhi, Delhi:उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में गुरुवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला होमगार्ड की मौत हो गई। खजूरी फ्लाईओवर की शुरुआत के पास सड़क पार कर रही महिला को पहले बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया वहीं मृतक के जानकार और परिजन ने बताया कि ट्रक उन्हें काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शिव विहार निवासी सुनीता (55) के रूप में हुई है। सुनीता दिल्ली होमगार्ड्स में कार्यरत थीं और डीटीसी बस मार्शल के तौर पर ड्यूटी कर रही थीं। बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह पर सड़क पार करने के लिए कोई फुटओवर ब्रिज मौजूद नहीं था। उत्तर पूर्वी जिले के डीसीपी राहुल अलवाल के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 12:18 बजे खजूरी खास थाना पुलिस को खजूरी फ्लाईओवर की शुरुआत के पास सड़क हादसे में एक महिला के घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक राहगीर घायल महिला को इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, सुनीता फ्लाईओवर के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़ीं और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गईं। पुलिस ने मामले में बाइक और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। परिजनों के मुताबिक, सुनीता के पति का पहले ही निधन हो चुका है। वह परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा थीं।
0
0
Report

विकसित छत्तीसगढ़ 2047 तक राज्य की जीएसडीपी 75 लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य—सीएम विष्णु देव साय

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर: राजधानी रायपुर में 'स्टेटकॉन 2026: बिल्डिंग विकसित छत्तीसगढ़' सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि प्रदेश सरकार 'विकसित छत्तीसगढ़ 2047' के विजन को लेकर मिशन मोड में कार्यरत है। वित्त एवं आवास मंत्री तथा अधिकारियों ने विगत तीन वर्षों में रियल एस्टेट क्षेत्र में किए गए ढांचागत सुधारों का ब्योरा साझा किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में राज्य की जीएसडीपी लगभग 6 लाख करोड़ रुपये है, जिसे वर्ष 2047 तक बढ़ाकर 75 लाख करोड़ रुपये करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

कोटा: अवैध खनन-ओवरलोड गिट्टी डंपरों पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.31 लाख जुर्माने के साथ कब्जा

Kota, Rajasthan:कोटा: माइनिंग विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड गिट्टी से भरे दो डंपर जब्त; लगा ₹2.31 लाख का जुर्माना ​नान्ता और कुन्हाड़ी क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान पकड़े गए वाहन, रॉयल्टी दस्तावेज न मिलने पर किए पुलिस सुपुर्द कोटा। क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटा माइनिंग विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। माइन्स फोरमैन गोविंद शर्मा के नेतृत्व में टीम ने नान्ता-कुन्हाड़ी क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर गिट्टी से अत्यधिक ओवरलोड भरे दो डंपरों को जब्त किया है। ​पहली कार्रवाई नान्ता नहर के पास की गई, जहां क्षमता से अधिक गिट्टी ले जा रहा एक डंपर पकड़ा गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई कुन्हाड़ी थाने के पास अंजाम दी गई, जहां गिट्टी से भरा दूसरा ओवरलोड डंपर टीम के हत्थे चढ़ा। पूछताछ में वाहन चालकों ने बताया कि वे खनिज सामग्री नान्ता क्रेशर जोन से भरकर ला रहे थे। हालांकि, जब टीम ने खनिज परिवहन से संबंधित वैध रॉयल्टी दस्तावेज मांगे, तो चालक कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके। ​दस्तावेज न मिलने पर माइनिंग टीम ने दोनों वाहनों पर नियमानुसार कुल 2,31,500 रुपये का जुर्माना ठोका और डंपरों को नन्ता व कुन्हाड़ी थानों की सुपुर्दगी में दे दिया। माइनिंग टीम की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध खननकर्ताओं और परिवहनकर्ताओं में हड़कंप मच गया। खनिज विभाग कोटा ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा。
0
0
Report
Advertisement

नोएडा सेक्टर-10 में प्रेस प्लांट में सुबह आग, घायल नहीं

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा-- सेक्टर-10 स्थित प्रिंटिंग प्रेस की प्लेट बनाने वाली कंपनी में सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कंपनी के सेकंड फ्लोर पर प्रिंटिंग प्लेटमें अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि घटना सुबह के समय हुई, जब कंपनी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नोएडा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहले से ही अलर्ट मोड पर हैं। इसी बीच कंपनी में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को भी सक्रिय किया गया। फायर विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा होने से टाल दिया।
0
0
Report

हाईवे पर बैंक मैनेजर की गोली से मौत, कार डिवाइडर से टकराई

Jaunpur, Uttar Pradesh:हाईवे पर बैंक मैनेजर की संदिग्ध मौत, चलती कार में लगी गोली; डिवाइडर से टकराई गाड़ी जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में जौनपुर-बक्शा नेशनल हाईवे-731 पर एक बैंक मैनेजर की गोली लगने से मौत हो गई। घटना द्वारिका होटल के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी दुर्गेश श्रीवास्तव कार से हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर चलती कार में उन्हें गोली लग गई। गोली लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। घटना की सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बैंक मैनेजर को उपचार के लिए सीएचसी नौपेड़वां ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। गोली लगने की परिस्थितियों और घटना के पीछे की वजह को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

पुलिस ने स्निफर डॉग से नशे के खिलाफ जारी चेकिंग अभियान तेज किया

Kurukshetra, Haryana:नशे के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, स्निफर डॉग के साथ कई जगहों पर चेकिंग कुरुक्षेत्र के पिहेवा में देर रात को भी चेकिंग जारी नशे के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अलग-अलग स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पुलिस टीम ने स्निफर डॉग के साथ विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर जांच की。 पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार पूरे सप्ताह अलग-अलग स्थानों पर विशेष चेकिंग की जा रही है। सप्ताह में दो बार विशेष रूप से नशीले पदार्थों और अन्य अवैध गतिविधियों की जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत आज पुलिस की विशेष टीम स्निफर डॉग के साथ सरस्वती घाट, बूटा ग्राउंड सहित कई स्थानों पर पहुंची और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर जांच की। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों के मुताबिक सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की अपील: पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को नशीले पदार्थों की बिक्री, सप्लाई या किसी अन्य अवैध गतिविधि के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वह पुलिस को इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। फिलहाल पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहने की बात कही गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
0
0
Report

UP International Trade Show 4.0 ग्रेटर नोएडा में उद्घाटन, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के उद्यम, उत्पाद और संभावनाओं को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में आज ग्रेटर नोएडा में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ेगा। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री AmitShah जी UP International Trade Show 4.0 का शुभारंभ करेंगे। Local to Global और Make in India-Make for the World के मंत्र के साथ 'नया उत्तर प्रदेश' अपने Product, Potential व Innovation को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के लिए तैयार है। पूर्ण विश्वास है कि 25 से 29 सितम्बर तक आयोजित यह ट्रेड शो Trade, Technology और Talent को नए अवसर देकर 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को नई गति देगा। माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी का उत्तर प्रदेश की धरती पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top