328026
सरमथुरा में भारी बारिश से थाना की दीवार ढही, आवागमन प्रभावित
Sirmathura, Rajasthan:लगातार भारी बारिश के कारण सरमथुरा थाना की दीवार ढह गई है जिससे रास्ते में मलबा पड़ा हुआ है और आवागमन बाधित हो रहा है। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि बारिश के चलते दीवार गिर गई है जिससे सुरक्षा की दृष्टि से समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। दीवार का होना अत्यंत आवश्यक है ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
HP विश्वविद्यालय बिल पास पर Jai Ram Thakur का बयान; राम जन्मभूमि ट्रस्ट संदर्भ
Noida, Uttar Pradesh:SHIMLA (HIMACHAL PRADESH): JAI RAM THAKUR (FORMER HIMACHAL PRADESH CM) ON HP UNIVERSITY BILL PASSED BY ASSEMBLY / RAM JANMABHOOMI TRUST TRUSTEE0
0
Report
लखनऊ STF ने पेपर लीक मामले में अपराधी पुष्कर पांडे समेत दो गिरफ्तार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ STF यूपी STF को मिली बड़ी सफलता कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग का सक्रिय सदस्य अनुराग मिश्रा एवं आर०ओ०/ ए०आर Zero-आरो० की परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में वांछित पुष्कर पांडे को किया गिरफ्तार. STF द्वारा पकड़े गए अभियुक्त अनुराग मिश्रा का पुष्कर पांडे जनपद प्रयागराज के रहने वाले बताए जा रहे हैं. STF ने दोनों अभियुक्तों को पार्श्वनाथ अपार्टमेंट के बगल थाना विभूति खंड लखनऊ से किया गिरफ्तार.0
0
Report
स्वरा भास्कर के जौहर टिप्पणी पर पटना में बीजेपी नेता ने शिकायत दर्ज कराई
Patna, Bihar:पटनाः कथित तौर पर फिल्म पद्मावत के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है। पटना में बीजेपी नेता कृष्णा सिंह उर्फ कल्लू ने स्वरा भास्कर के खिलाफ कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सनहा दर्ज किया है। कृष्णा सिंह कल्लू ने अभिनेत्री की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्वरा भास्कर की टिप्पणी से समाज के एक वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय महिलाओं और देश की माताओं-बहनों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीजेपी नेता ने स्वरा भास्कर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
जौनपुर में ठेले हटाने के विवाद से सड़क पर जाम, यातायात बाधित रहा
Jaunpur, Uttar Pradesh:ठेले हटाने के विवाद में सड़क पर उतरे सब्जी व्यापारी, एक घंटे तक जाम में फंसी रही जनता जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में डीएम आवास के पास सब्जी के ठेले हटाने को लेकर विवाद बढ़ गया। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से लगाए जा रहे ठेलों को हटाने की बात कहे जाने के बाद सब्जी व्यापारी सड़क पर उतर आए और ठेले लगाकर मार्ग को जाम कर दिया। व्यापारियों का आरोप था कि पुलिस एक सब्जी विक्रेता की लड़के को अपने साथ ले गई है। इसी बात को लेकर बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेताओं ने सड़क पर ठेले खड़े कर दिए। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक आम लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। इस दौरान सब्जी विक्रेताओं ने ग्राहकों को सब्जी देने से भी इनकार कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट, सदर एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत कर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाते हुए बताया कि सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से ठेले लगने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के लिए अगले दिन सुबह 10 बजे सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में बैठक बुलाने का आश्वासन दिया गया। हालांकि व्यापारी तत्काल जाम समाप्त करने को तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि जिस लड़के को पुलिस अपने साथ ले गई है, उसे पहले छोड़ा जाए। पुलिस द्वारा लड़के को छोड़ने के बाद व्यापारियों ने अपना विरोध समाप्त किया और सड़क से ठेले हटाए। इसके बाद करीब एक घंटे से बाधित यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका。 सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सब्जी विक्रेता सड़क पर बेतरतीब ढंग से ठेले लगाते हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को बातचीत के लिए अगले दिन सुबह 10 बजे कार्यालय बुलाया गया है। बैठक में व्यवस्था को लेकर समाधान निकाला जाएगा और व्यापारियों से निर्धारित स्थान पर ही सब्जी की दुकान लगाने की अपील की जाएगी। बाईट- महिपाल सिंह सिटी मजिस्ट्रेट बाईट सब्जी व्यापारी0
0
Report
सोनभद्र पुलिस bust liquor smuggling network, about 60 lakh recovered
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पिपरी पुलिस ने मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर घेराबंदी कर शराब से लदा डीसीएम पकड़ा है। डीसीएम से 464 पेटियों में 13 हजार 296 शीशी यानी 4077.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। बरामद शराब की कीमत करीब 33 लाख और डीसीएम की कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई जा रही है। यानी पुलिस ने करीब 60 लाख रुपये की बरामदगी की है। मौके से हरियाणा निवासी आरोपी करन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। खास बात ये कि शराब की बोतलों पर FOR SALE PUNJAB ONLY लिखा था और इसे बिहार ले जाना रहा था। सोनभद्र में ऑपरेशन शुद्धि के तहत पिपरी पुलिस ने शराब तस्करी के बड़े खेल का खुलासा किया है। मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी डीसीएम में भारी मात्रा में शराब लदे होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो डीसीएम चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय भागने की कोशिश की, लेकिन करीब 200 मीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। डीसीएम की तलाशी ली गई तो अंदर शराब की पेटियां देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। कुल 464 पेटियों में 13 हजार 296 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 4077.36 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपये है। जांच में शराब की बोतलों पर FOR SALE PUNJAB ONLY लिखा मिला। पूछताछ में शराब को बिहार ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने हरियाणा के भिवानी निवासी 28 वर्षीय करन सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एंड्रॉयड मोबाइल और 1200 रुपये नगद भी बरामद हुए हैं। शराब तस्करी में इस्तेमाल करीब 27 लाख रुपये कीमत का डीसीएम भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। शराब और वाहन समेत कुल बरामदगी करीब 60 लाख रुपये की है। अब पुलिस पूछताछ के आधार पर इस अंतरराज्यीय शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।0
0
Report
पटना में तेजस्वी यादव ने बिहार की बाढ़ स्थिति और डस्टबिन घोटाले पर चर्चा की
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): TEJASHWI YADAV(LEADER OF OPPOSITION, BIHAR) ON TODAY’S MEETING, FLOOD-LIKE SITUATION IN BIHAR AND PRASHANT KISHOR’S ‘DUSTBIN SCAM’ ALLEGATION0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: योगी ने इंफ्लूएंजा-ए(H1N1) एवं मौसमी इंफ्लुएंजा स्थिति पर बैठक की समीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): CM YOGI ADITYANATH REVIEWS MEETING ON INFLUENZA-A H1N1 AND SEASONAL INFLUENZA SITUATION / VISUALS0
0
Report
अजय राय: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नए सीईओ पर चंदा घोटाले का सवाल
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आजय राय ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नए सीईओ की नियुक्ति पर कहा नए सीईओ और नए सदस्य के लाने से क्या जो चंदा चोरी हुई है वो लोगो को मिल जाएगा जनता का जो पैसा गायब हुआ है उसक क्या अनिल मिश्रा और गोपाल राव , नृपेन्द्र मिश्रा जैसे लोग जेल जाएंगें ये सब लिपा पोती है और कुछ नहीं हैअजय राय0
0
Report
दिल्ली में लोकेश मुनि की श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बैठक पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: LOKESH MUNI (JAIN SPIRITUAL LEADER) ON SHRI RAM JANMABHOOMI TEERTH KSHETRA TRUST MEETING0
0
Report
Advertisement
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट बैठक में पहला सीईओ नियुक्त, नए ट्रस्टी भी नियुक्त
Noida, Uttar Pradesh:DELHI : ALOK KUMAR (VHP) ON RAM TEMPLE TRUST MEETING IN AYODHYA / FIRST CEO APPOINTMENT / NEW TRUSTEES APPOINTMENT0
0
Report
गंगा-गंडक जलस्तर बढ़ने से हाजीपुर में बाढ़ जैसे हालात, कई इलाके पानी में डूबे
Hajipur, Bihar:गंडक और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से हाजीपुर में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। आलम यह है कि निचला इलाका पूरी तरह जलमग्न हो गया है और दर्जनों गांव में पानी घुस गया है। इतना ही नहीं हाजीपुर के हरिवंशपुर स्थित डीआरसीसी और आईटीआई में भी पानी घुस गया है जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। आने-जाने वाले रास्ते में भी पानी तेज धार के साथ फैल रहा है जिस कारण लोग गांव-घर छोड़कर सड़क किनारे शरण लेने को मजबूर हैं। हाजीपुर के वार्ड नंबर 43 के पार्षद ने बताया कि इस इलाके में लगभग 1700 घर प्रभावित हैं जहाँ गंगा और गंडक का पानी घुस गया है। उन्होंने बताया कि जरूरत के हिसाब से नाव की व्यवस्था कराई जा रही है ताकि लोग नाव के सहारे निकलकर ऊँचे स्थान तक पहुँच सकें। सबसे बड़ी बात यह है कि लगातार दोनो नदी का जलस्तर बढ़ रहा है जिस कारण पानी अब शहर की ओर फैलने लगा है और स्थिति भयावह होती जा रही है। ऐसे में तस्वीरों को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरहे गंगा और गंडक नदी कहर बरپا रही है और अगर जलस्तर में और बढ़ोतरी हुई तो संकट बढ़ेगा जिससे हजारों लोग प्रभावित होंगे।0
0
Report
राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सीईओ नियुक्ति पर सांसद रामजीलाल सुमन का बयान
Noida, Uttar Pradesh:AGRA (UTTAR PRADESH): RAMJILAL SUMAN (SP RAJYA SABHA MP) ON APPOINTMENT OF JITENDRA MISHRA AS SHRI RAM JANMABHOOMI TEERTH KSHETRA TRUST CEO0
0
Report
Advertisement
गंगा का कटाव जाफरनगर में 60 फीट दूर, मुंगेर जिले में बाढ़ खतरे की आशंका
Munger, Bihar:गंगा का रौद्र रूप, जाफरनगर में तेज हुआ कटाव; आबादी से महज 60 फीट दूर पहुंची नदी।कटाव की रफ्तार से ग्रामीणों में दहशत, घरों से सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाना शुरू; पंचायत के 10 वार्ड गंगा पार दियारा क्षेत्र में। मुंगेर: जिले में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के साथ नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण जिले के कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है। वहीं, सदर प्रखंड के गंगा पार दियारा क्षेत्र स्थित जाफरनगर पंचायत में कटाव ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पंचायत के वार्ड संख्या चार और पांच में गंगा की तेज धार के कारण तेजी से कटाव हो रहा है। स्थिति यह है कि कटाव अब आबादी से महज करीब 60 फीट की दूरी पर पहुंच गया है। कटाव की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, जाफरनगर पंचायत में कुल 12 वार्ड हैं। इनमें वार्ड संख्या एक, दो, तीन, चार, पांच, आठ, नौ, दस, 11 और 12 गंगा पार दियारा क्षेत्र में स्थित हैं। इन वार्डों में बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं। सबसे अधिक चिंता वार्ड संख्या चार और पांच को लेकर है। यहां गंगा लगातार किनारे की जमीन को काट रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ कटाव की स्थिति और गंभीर होती जा रही है। यदि समय रहते कटाव पर नियंत्रण नहीं किया गया तो बड़ी संख्या में घर और जमीन प्रभावित हो सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कटाव निरोधक कार्य शुरू कराने और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। जाफरनगर पंचायत में कटाव की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। संबंधित अधिकारियों को कटाव प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल कटाव निरोधक कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी करने और कटाव की स्थिति बढ़ने पर तत्काल सुरक्षात्मक उपाय करने को कहा गया है।0
0
Report
दो बाइकों की टक्कर में दो व्यक्तियों की हुई मौत
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में हुई भीषण सड़क दुर्घटना... एक भारतीय व एक नेपाली बाइक में हुई जोरदार टक्कर... घटना में दो की मौत... दो गंभीर रूप से घायल... मृतकों में एक भारतीय व दूसरा नेपाल राष्ट्र का निवासी... घटना मे घायल एक महिला का चल रहा है जिले के मेडिकल कॉलेज में इलाज व दूसरी घायल महिला को किया गया गोरखपुर रेफर.... जिले के सदर थानाक्षेत्र के मधुबेनिया चौराहे के पास की घटना।0
0
Report
गजरौला में पालिका सभागार में देखा मुख्यमंत्री का लखनऊ से सजीव प्रसारण
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में नगर पालिका परिषद के सभागार में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा लखनऊ में 'उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम' (UPCOS) के डिजिटल पोर्टल व लोगो के भव्य अनावरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। पालिका अध्यक्षा राजेंद्री उर्फ उमा देवी, अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य के साथ सभासद, पालिकाकर्मी, भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सफाई सैनिकों को स्वच्छता किट भी वितरित की गई।0
0
Report
Advertisement
