icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव के ईवीएम-आरोप पर पलटवार; 2027 में सपा हार तय?

Ghaziabad, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने गाजियाबाद पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चुनाव आयोग और ई वी एम को लेकर दिए जा रहे बयानों पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी संभावित हार का बहाना अभी से तलाश रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी की हार सुनिश्चित है और इसी वजह से पार्टी पहले से हीआरोप-प्रत्यारोप कर रही है। उन्होंने कहा कि जब सपा चुनाव जीतती है तो ई वीएम पर सवाल नहीं उठाती, लेकिन हार की स्थिति में संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े किए जाते हैं। उन्होंने कहा आप देख रहे हैं कि समाजवादी पार्टी हारने का बहाना ढूंढ रही है। उनकी हार सुनिश्चित है। केवल आरोपप्रत्यारोप लगाते हैं। जब जीतते हैं तो ई वीएम अच्छी है और लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते रहे हैं। SIR और मतदाता सूची को लेकर अखिलेश यादव की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी विधानसभा चुनाव में करीब छह महीने का समय है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव से जुड़े विषयों पर कार्रवाई करना निर्वाचन आयोग का काम है। 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की संभावनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की कोई दाल गलने वाली नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। भाजपा की चुनावी तैयारियों के सवाल पर उन्होंने कहा आप चिंता न करें भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ आ रही है आपको उत्साह दिख रहा है उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस विषय पर पहले ही स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। बाईट - बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री
0
0
Report

पंजाब में परिवर्तन की आहट: भाजपा में स्वागत, हरियाणा से तुलना

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:आज ककराला की धरती पर उमडा यह जन सैलाब पंजाब में परिवर्तन की आहट- मुख्यमंत्री पंजाब की पावन धरती पर आकर हो रही है बहुत खुशी- मुख्यमंत्री आज विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर सैकड़ो सम्मानित साथी भाजपा परिवार में हो रहे हैं शामिल आप सबका भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन- मुख्यमंत्री आपका यह निर्णय पंजाब के उज्जवल भविष्य, ईमानदार व्यवस्था और विकास की राजनीति के पक्ष में एक निर्णायक कदम पंजाब और हरियाणा दो अलग-अलग राज्य जरूर है लेकिन हमारी जड़ें और हमारी संस्कृति एक आज पंजाब विकास की दौड़ में पीछे है तो कमी प्रदेश को सही दिशा ना देने वाली सरकार की नीति, नीयत और नेतृत्व में- मुख्यमंत्री वर्ष 2025 26 में हरियाणा की वास्तविक आर्थिक विकास दर 9.5% रहने का अनुमान पंजाब की विकास दर केवल 6.1%, यानी हरियाणा पंजाब से 3.4% अधिक तेजी से बढ़ रहा है आगे दोनों राज्यों के आर्थिक आकार में लगभग 5 लाख 38 हजार करोड रुपए का अंतर- मुख्यमंत्री यह अंतर सही नीति, साफ नियत और जवाबदेह नेतृत्व का अंतर आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को काम से अधिक प्रचार और परिणाम से अधिक विज्ञापन दिए हरियाणा का स्वास्थ्य बजट 12840 करोड रुपए और पंजाब का 7787 करोड रुपए- मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बजट में भी लगभग 5000 करोड रुपए से अधिक का अंतर- मुख्यमंत्री हरियाणा अपने गांव को भी बजट में पंजाब से लगभग तीन गुना अधिक प्राथमिकता दे रहा है हरियाणा में लगभग 12 हजार स्टार्टअप जबकि पंजाब में 2368 स्टार्टअप हरियाणा में महिला भागीदारी वाले 6000 स्टार्टअप जबकि पंजाब में संख्या 1186- मुख्यमंत्री हरियाणा में पिछले लगभग 12 वर्षों में 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हरियाणा में बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को 3200 रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है आज पंजाब का प्रत्येक परिवार नशे को लेकर चिंतित- मुख्यमंत्री हरियाणा में नशे के खिलाफ अभियान चलाया, इसके तहत पंचकूला में अंतर राज्य ड्रग सचिवालय की स्थापना भाजपा का गठबंधन पंजाब की जनता और इसकी आकांक्षाओं के साथ- मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों, गरीबों, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों और युवाओं के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी आज भाजपा में शामिल होने वाले साथियों का निर्णय बताता है कि पंजाब की राजनीति बदल रही है भाजपा सत्ता के लिए नहीं पंजाब की सेवा और समृद्धि के लिए बढ़ रही है आगे- मुख्यमंत्री
0
0
Report

जलगांव में गणपति बाप्पा के स्वागत की तैयारी तेज, बारिश के बीच बाजार में रौनक

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव गणपती बाप्पाच्या आगमनाला अवघे काही तास शिल्लक असतानाच वरुणराजानेही जळगावात हजेरी लावली आहे. जळगाव शहरातील सुभाष चौक परिसरात गणेशोत्सवासाठी लागणारे साहित्य खरेदी करण्यासाठी भाविकांची मोठी गर्दी पाहायला मिळत आहे. भर पावसातही गणेशोत्सवाच्या तयारीचा उत्साह नागरिकांमध्ये कायम असल्याचे चित्र पाहायला मिळत आहे. पावसाची पर्वा करता नागरिक मोठ्या संख्येने बाजारपेठेत दाखल होत असून, गणपती बाप्पाच्या स्वागतासाठी आवश्यक असलेले साहित्य खरेदी केले जात आहे. डेकोरेशनसाठी लागणारे विविध साहित्य, लाइटिंग, तोरण, माळा, फळे, नारळ तसेच पूजेसाठी लागणारे साहित्य बाजारात उपलब्ध झाले आहे. हे साहित्य खरेदी करण्यासाठी नागरिकांची लगबग सुरू असल्याचे दिसून येत आहे. भर पावसात या संपूर्ण परिस्थितीचा आढावा घेतला आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी..
0
0
Report
Advertisement

सुरसंड पुलिस की बड़ी सफलता, मुखिया संघ अध्यक्ष को धमकी देने वाले 3 गिरफ्तार, 24 घंटे में सुलझा मामला

Tripurari SharanTripurari SharanFollow8m ago
Lauhdiah, Dumra, Bihar:बिहार के सीतामढ़ी में सुरसंड प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष पद्मराज भारद्वाज को फोन पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बघारी के मुखिया सह सुरसंड मुखिया संघ के अध्यक्ष पद्मराज भारद्वाज को बीते शुक्रवार और शनिवार को अलग अलग फोन नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी और रंगदारी की मांग की गई थी। जिसकी लिखित शिकायत थाने में की गई मामला दर्ज होते ही सुरसंड थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर लाल किशोर गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिला के पानापुर थाना क्षेत्र के जामीन मठिया निवासी तीन युवक—अभिषेक कुमार, ज्ञान जी और विशाल कुमार को धर दबोचा। पुलिस ने धमकी देने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है। तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बाइट - लाल किशोर गुप्ता SHO सुरसंड थाना
0
0
Report

बिहार के वरिष्ठ नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोक की लहर

Kishanganj, Bihar:ANCHO R : बिहार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन हो गया है। 12 सितंबर 2026 की देर रात नई दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। आज उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से किशनगंज होते हुए उनके पैतृक गांव पूर्णिया के सिरसी ले जाया जा रहा है। किशनगंज बस स्टैंड के समीप सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस सांसद डॉ. मुहम्मद जावेद आज़ाद और विधायक कमरुल होदा ने भी फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सीमांचल के लिए इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और दुआएं कीं। गौरतलब है कि अब्दुल जलील मस्तान पांच बार विधायक और एक बार मंत्री रह चुके थे। 2016 में बिहार में शराबबंदी लागू होने के दौरान वे राज्य सरकार के मद्य निषेध मंत्री थे। सीमांचल की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे इस अनुभवी नेता के निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनके पैतृक गांव सिरसी में कल सोमवार, 14 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे जनाजे की नमाज अदा की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

उथमण टोल प्लाजा पर ताराराम मीणा की मौत, विधायक लोढ़ा ने मुआवजे की घोषणा

Sirohi, Rajasthan:एंकर - सिरोही एनएच-62 स्थित उथमण टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारी ताराराम मीणा की हादसे में असामयिक मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक संयम लोढ़ा घटनास्थल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। इसके बाद सिरोही जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। लोढ़ा ने टोल प्रबंधन से भी घटना की जानकारी लेते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने की ताकीद की। प्रबंधन से वार्ता के बाद मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, 20 से 25 लाख रुपए मुआवजा तथा आश्रितों को 10 से 15 हजार रुपए मासिक पेंशन देने पर सहमति बनी। बाइट— संयम लोढ़ा, पूर्व विधायक
0
0
Report

डूंगरपुर से 400 बुजर्गों की तीर्थ यात्रा रामेश्वरम के लिए रवाना

Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन - वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना, डूंगरपुर से 400 यात्रियों का जत्था रामेश्वरम के लिए रवाना एंकर इंट्रो - राजस्थान सरकार की 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना' के तहत आज डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से डूंगरपुर व बांसवाड़ा जिले के 400 यात्रियों का जत्था रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। देवस्थान विभाग की सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इधर यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भी खासा उत्साह नजर आया। बॉडी - सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में कुल 400 यात्रियों को बिठाया गया है, जिनमें 300 यात्री बांसवाड़ा जिले से और 100 यात्री डूंगरपुर जिले से शामिल हैं। धार्मिक यात्रा आज डूंगरपुर से शुरू होकर 20 तारीख को समाप्त होगी। 20 तारीख की सुबह 8:30 बजे ट्रेन वापस डूंगरपुर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को रामेश्वरम धाम के साथ-साथ आसपास के प्रमुख धार्मिक व दर्शनिक स्थलों जैसे धनुषकोडी इत्यादि के दर्शन कराए जाएंगे। खान-पान और मेडिकल की पुख्ता व्यवस्था यात्रियों के लिए सुबह की चाय-नाश्ता, दोपहर का भोजन और शाम के खाने की पूरी व्यवस्था तय शेड्यूल के अनुसार की गई है। वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए एक विशेष मेडिकल टीम साथ रवाना हुई है, जिसमें 1 डॉक्टर और 2 नर्सिंग कर्मी शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा और व्यवस्था संभालने के लिए हर कोच में सरकारी कर्मचारियों के रूप में 2 अनुदेशक (गाइड/केयरटेकर) नियुक्त किए गए हैं, जो पूरी यात्रा के दौरान बुजुर्गों की देखभाल करेंगे।
0
0
Report

मधुबनी में हम पार्टी के गरीब चौपाल से गरीबों की आवाज़ मजबूत

Madhubani, Bihar:मधुबनी जिले में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ओर से गरीब चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरलाखी प्रखंड में आयोजित हम पार्टी के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं नेताओं में खासा उत्साह देखा गया। गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का दावा पार्टी की ओर से किया जा रहा है। चौपाल कार्यक्रम में गरीब और वंचित समाज के लोगों से सीधे संवाद की गयी। मंत्री संतोष मांझी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा चौपाल के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। हम की गरीब चौपाल यात्रा बिहार के अलग-अलग जिलों में आयोजित की जा रही है। पार्टी इसे गरीब, महादलित और वंचित समाज तक पहुंच बनाने तथा उनकी समस्याओं को राजनीतिक मंच पर उठाने का माध्यम बता रही है। गरीब चौपाल के जरिए हम पार्टी का फोकस अब गांव और गरीब तबके के बीच अपनी पहुंच और पकड़ मजबूत करने पर है। अब देखना होगा कि चौपाल में उठने वाले स्थानीय मुद्दों पर पार्टी आगे क्या कदम उठाती है। चौपाल में भारी संख्या में इलाके के लोग पहुंचे। बाइट संतोष कुमार मांझी महासचिव हम पार्टी सह मंत्री बिहार।
0
0
Report
Advertisement

आगरा के बापू नगर में 200 से अधिक परिवारों पर बुलडोजर का खतरा; नोटिस जारी

Agra, Uttar Pradesh:आगरा के बापू नगर में सिंचाई विभाग की एक कार्रवाई ने 200 से ज्यादा परिवारों की चिंता बढ़ा दी है. लंबे समय से खामोश पड़े सिंचाई विभाग की नींद टूटी तो अब लोगों के सामने आशियाना बचाने का संकट खड़ा हो गया है. आगरा बापू नगर में रहने वाले लोगों को सिंचाई विभाग की तरफ से मकान खाली करने के नोटिस दिए गए हैं. विभाग का कहना है कि यहां बने मकान सिंचाई विभाग की संपत्ति पर बने हुए हैं और नहर की जमीन पर कब्जा किया गया है. नोटिस मिलने के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. 200 से ज्यादा परिवारों को अब अपना घर उजड़ने का डर सता रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई परिवार इन मकानों में करीब 60 साल से रह रहे हैं. लोगों के पास नगर निगम के हाउस टैक्स और बिजली कनेक्शन की रसीदें भी मौजूद हैं. नोटिस के विरोध में महिलाएं अपने घरों के बाहर धरने पर बैठ गई हैं. लोग सिंचाई विभाग और सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उनकी बात सुनी जाए और उन्हें राहत दी जाए. वहीं लोगों को सबसे ज्यादा डर इस बात का है कि कहीं नोटिस के बाद बुलडोजर कार्रवाई न शुरू हो जाए. अगर कार्रवाई हुई तो 200 से ज्यादा परिवारों के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो सकता है. इस मामले में सपा प्रतिनिधिमंडल ने भी बापू नगर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की है. सपा नेता सोमेश गुप्ता ने लोगों के साथ खड़े रहने और उनकी लड़ाई लड़ने की बात कही है. अब बड़ा सवाल यही है कि नोटिस देने के बाद सिंचाई विभाग आगे क्या कार्रवाई करता है और क्या सरकार इन परिवारों की परेशानी को देखते हुए कोई रास्ता निकालेगी, यह देखने वाली बात होगी.
0
0
Report

ताजमहल नीचे भोले बाबा के विराजमान होने का दावा, आस्था और इतिहास बना सवाल

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में ताजमहल से एक बार फिर आस्था से जुड़ी तस्वीरें सामने आई हैं। ताजमहल देखने पहुंची मथुरा और धौलपुर की कुछ महिलाओं ने इसे सिर्फ मोहब्बत की निशानी नहीं, बल्कि भगवान शिव का मंदिर यानी ‘तेजो महालय’ बताया... ताजमहल के मेन गेट पर पहुंचते ही महिलाओं ने हाथ जोड़कर प्रणाम किया। इतना ही नहीं, एंट्री से पहले कुछ महिलाओं ने अपनी चप्पलें उतार दीं और सिर झुकाकर ताजमहल को नमन किया।धौलपुर की बंटी देवी ने तो ताजमहल के मेन गेट पर ही ‘बम भोले’ के जयकारे लगा दिए... महिलाओं का दावा है कि ताजमहल के नीचे भोले बाबा विराजमान हैं और इसी मान्यता के चलते उन्होंने यहां पहुंचकर अपनी आस्था प्रकट की।हालांकि ताजमहल को ‘तेजो महालय’ बताने का दावा ऐतिहासिक रूप से स्थापित नहीं है... इस दावे को लेकर लंबे समय से विवाद और कानूनी लड़ाई भी चलती आ रही है... हिंदू महासभा की ओर से भी ताजमहल में पूजा और जलाभिषेक की मांग कई बार उठाई जाती रही है।अब ताजमहल की इन तस्वीरों ने एक बार फिर आस्था, इतिहास और दावे से जुड़े पुराने विवाद को चर्चा में ला दिया है।
0
0
Report
Advertisement

भालेरी के नाबालिग अपहरण-बलात्कार केस: 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Churu, Rajasthan:चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में चूरू पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को नाबालिग के साथ वाहन सहित चूरू शहर में प्रवेश करने से पहले ही दस्तयाब कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद एम आईपीएस ने प्रेसवार्ता में बताया कि 12 सितंबर की सुबह दूरभाष के माध्यम से भालेरी पुलिस को सूचना मिली कि एक कार में कोई अज्ञात व्यक्ति एक लड़की का अपहरण कर उसे चूरू की तरफ ले जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए भालेरी थाना पुलिस ने तत्काल जिले में नाकाबंदी करवाई। नाकाबंदी के दौरान कोतवाली चूरू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कस्बे में प्रवेश करने से पहले ही नाबालिग के साथ वाहन सहित पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पीड़िता के परिजन भी मौके पर पहुंचे। बाद में परिजनों की ओर से भालेरी थाने में नाबालिग के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने इस प्रकरण में 12 सितंबर के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। मेडिकल जांच व साक्ष्य जुटाए गए। मामला की गंभीरता को देखते हुए अनुसंधान अति. पुलिस अधीक्षक एसआईयूसीएडब्ल्यू चूरू डॉ. कृष्णा सामरिया के निर्देशन में शुरू किया गया। पुलिस के अनुसार पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाकर आवश्यक चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध करवाया गया। पीड़िता एवं गवाहों से अनुसंधान किया गया तथा मोबाइल फोरेंसिक यूनिट चूरू के माध्यम से भी आवश्यक साक्ष्य संकलित करवाए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल की तस्दीक के दौरान भागने का प्रयास: पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को आरोपी की सूचना के आधार पर नाबालिग को जिस स्थान पर ले जाकर कथित दुष्कर्म किया गया था, उस स्थान की तस्दीक करवाई जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। भागते समय वह वहां पड़े पत्थरों के बीच गिर गया, जिससे उसके पैर में चोटें आईं। चोट लगने के बाद आरोपी को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल तारानगर रवाना किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अनुसंधान अभी जारी है तथा प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

उथमण टोल प्लाजा पर ताराराम मीणा की मौत, मुआवजा-नौकरी व पेंशन की घोषणा

Sirohi, Rajasthan:सिरोही के एनएच-62 स्थित उथमण टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारी ताराराम मीणा की हादसे में असामयिक मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक संयम लोढ़ा घटनास्थल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। इसके बाद सिरोही जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। लोढ़ा ने टोल प्रबंधन से भी घटना की जानकारी लेते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने की ताकीद की। प्रबंधन से वार्ता के बाद मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, 20 से 25 लाख रुपए मुआवजा तथा आश्रितों को 10 से 15 हजार रुपए मासिक पेंशन देने पर सहमति बनी。
0
0
Report

ANTF ने 1250 किलो दूरी पर जाल बिछाकर पांच साल फरार इनामी तस्कर परमेश्वर दांगी गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान पुलिस के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यानी ANTF ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पांच साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी तस्कर को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी करीब 20 साल से अफीम, गांजा और डोडा-चूरा की तस्करी से जुड़ा था। खास बात ये है कि आरोपी मोबाइल तक इस्तेमाल नहीं करता था। ऐसे में ANTF ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे को अपनी रणनीति का हिस्सा बनाया और आखिरकार आरोपी को उसके घर में छिपे होने की हालत में दबोच लिया। राजस्थान से झारखंड... दूरी करीब 1250 किलोमीटर... और सामने था पांच साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर परमेश्वर दांगी। ANTF ने ऑपरेशन ‘झाड़डांग’ चलाया और आरोपी को उसके ही घर से गिरफ्तार कर लिया। परमेश्वर दांगी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण इलाके का रहने वाला है। दसवीं तक पढ़ाई के बाद खेती और मजदूरी की... फिर किराने की दुकान खोली। लेकिन गांव के आसपास जंगलों में होने वाली अवैध अफीम और गांजे की खेती की जानकारी ने उसे नशे के कारोबार तक पहुंचा दिया। राजस्थान से आए एक तस्कर के संपर्क में आने के बाद परमेश्वर ने मोटी कमाई के लालच में जंगलों से अफीम, गांजा और डोडा-चूरा जुटाकर बाहरी राज्यों के तस्करों तक पहुंचाना शुरू किया। धीरे-धीरे राजस्थान, मध्यप्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों के तस्करों से उसके संपर्क बन गए। साल 2022 में परमेश्वर ने अपने साथियों के साथ मिलकर जयपुर भेजने के लिए 3 किलो 625 ग्राम अफीम की खेप उपलब्ध कराई थी। कोटपूतली पुलिस ने तस्करों को अफीम के साथ पकड़ा। जांच आगे बढ़ी तो परमेश्वर का नाम सप्लायर के तौर पर सामने आया। इसके बाद पुलिस उसके गांव पहुंची, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही परमेश्वर फरार हो गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदलता रहा। इतना ही नहीं, पुलिस की नजर से बचने के लिए उसने मोबाइल फोन तक रखना छोड़ दिया था। जरूरत पड़ने पर पत्नी या आसपास के लोगों के मोबाइल से संपर्क करता था। अब ANTF के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी आरोपी का पता लगाना। टीम झारखंड पहुंची और रणनीति बदली। प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे का सहारा लेकर टीम घर-घर पहुंचने लगी। इसी दौरान परमेश्वर के घर की पहचान हो गई। घर पर आरोपी की पत्नी मिली। टीम ने आवास योजना के भौतिक सत्यापन की बात कही और परमेश्वर के बारे में पूछा। पत्नी ने बताया कि पति बाहर गया है और अगले दिन आएगा। टीम अगले दिन वापस पहुंची तो परिवार को शक हो गया। परमेश्वर के बारे में जानकारी देने में आनाकानी होने लगी। लेकिन ANTF टीम ने सूझबझ से बातचीत जारी रखी। इसके बाद मकान की तलाशी ली गई तो परमेश्वर घर के अंदर ही छिपा मिला। टीम ने तुरंत पांच साल से फरार 25 हजार के इनामी तस्कर को दबोच लिया। ANTF के मुताबिक परमेश्वर अफीम पर पांच हजार रुपये प्रति किलो और डोडा-चूरा पर 200 रुपये प्रति किलो कमीशन लेता था। पुलिस अब आरोपी से उसके नेटवर्क और राजस्थान समेत दूसरे राज्यों में जुड़े तस्करों के बारे में पूछताछ करेगी। आईजी विकास कुमार ने कहा कि इस ऑपरेशन में शामिल टीम को सम्मानित किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top