Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dholpur328001

धौलपुर में बदमाशों ने कार से गोली चलाई, युवक घायल, आरोपियों पर मुकदमा

BSBhanu Sharma
Nov 18, 2025 05:08:46
Dholpur, Rajasthan
धौलपुर जिले के नादनपुर थाना क्षेत्र में धोबी की तिवरिया के पास कार सवार बदमाशों ने एक युवक को घेरकर उसके पैर में गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई ने इस संबंध में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घायल की पहचान गुर्जा का अड्डा निवासी महेश पुत्र पूरन के रूप में हुई है। उसके भाई विष्णु ने नादनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि महेश अपनी दुकानों पर बैठा था, तभी कार में सवार 5-6 लोग मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने पहले महेश को घेरा और बाद में उसके पैर में गोली मार दी। महेश ने पुलिस को बताया कि 23 अक्टूबर को भी यही आरोपी एक बाइक छुड़ाने की कोशिश में लगे थे, लेकिन भीड़ जुट जाने से वे बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों ने उस बाइक को नादनपुर थाना में जमा कराया था। महेश के अनुसार, इसी घटना के बाद से आरोपी लगातार उनकी रेकी कर रहे थे और मौका खोज रहे थे।
136
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KAKapil Agarwal
Nov 18, 2025 06:23:02
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा थाना एकता क्षेत्र में 01-11-2025 को हुए ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, एकता पुलिस ,सर्विलांस एवं एसओजी नगर जोन की संयुक्त टीमों ने मुखबिर की सूचना पर रमाडा कट के पास एक संदिग्ध ऑटो को रोकने का किया प्रयास, ऑटो सवार आरोपीयो ने किया भागने का प्रयास,उन्होंने पुलिस टीम पर अवैध असलहे से की फायरिंग, पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त धर्मवीर के पैर में लगी गोली, आरोपी धर्मवीर को इलाज के लिए कराया अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने धर्मवीर के चार अन्य साथियों को भी मौके से ही किया गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 02 अवैध तमंचे 02 जिंदा कारतूस (.315 बोर) घटना में प्रयुक्त ऑटो और चोरी किए गये ट्रांसफार्मर के एल्यूमीनियम व कॉपर तार किए बरामद, थाना एकता पुलिस को मिली बड़ी सफलता
0
comment0
Report
PGPARAS GOYAL
Nov 18, 2025 06:22:39
:मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जेल से छूटकर आए 3 सजायाफ्ता अभियुक्तों समेत 15 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके कब्जे से 8 गाड़ियां भी बरामद की गई हैं。 पुलिस कार्रवाई - जेल से छूटने के बाद फारूख, आफताब उर्फ कलुआ और नदीम ने अपने समर्थकों के साथ कस्बा किठौर में गाड़ियों और पटाखों के साथ हुड़दंग मचाया। - पुलिस ने इन लोगों को रोका, लेकिन ये नहीं माने और पुलिस कार्य में बाधा डाली। - पुलिस ने उच्चाधिकारीगण के निर्देशानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को 8 गाड़ियों सहित हिरासत में लिया। - उक्त प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Nov 18, 2025 06:22:24
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जिले के नादनपुर थाना क्षेत्र में धोबी की तिवरिया के पास कार सवार बदमाशों ने एक युवक को घेरकर उसके पैर में गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई ने इस संबंध में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है。 घायल की पहचान गुर्जा का अड्डा निवासी महेश पुत्र पूरन के रूप में हुई है। उसके भाई विष्णु ने नादनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि महेश अपनी दुकानों पर बैठा था, तभी कार में सवार 5-6 लोग मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने पहले महेश को घेरा और बाद में उसके पैर में गोली मार दी。 महेश ने पुलिस को बताया कि 23 अक्टूबर को भी यही आरोपी एक बाइक छुड़ाने की कोशिश में लगे थे, लेकिन भीड़ जुट जाने से वे बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों ने उस बाइक को नादनपुर थाने में जमा कराया था। महेश के अनुसार, इसी घटना के बाद से आरोपी लगातार उनकी रेकी कर रहे थे और मौका खोज रहे थे।
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Nov 18, 2025 06:22:10
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू बिहार चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट तेज प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर जल्द हो सकता है ऐलान यूपी बीजेपी टीम में भी होगा बड़ा बदलाव उत्तर प्रदेश की बीजेपी के अध्यक्ष के साथ-साथ पूरी टीम में होगा बड़ा बदलाव मोर्चो के अध्यक्ष भी बदले जाएंगे निगम आयोग बोर्ड में भी संगठन में बदलाव के बाद होगी तुरंत तैनाती भाजपा यूपी में किसी पिछड़े लीडर को अध्यक्ष बना सकती है अब तक अध्यक्ष रहे भूपेंद्र सिंह जाट बिरादरी से आते हैं अब किसी नए ओबीसी नेता को मौका दिया जा सकता है इन नेताओं में पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह का नाम आगे है इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के नाम पर भी चर्चा में है 98 में से 70 जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए कोरम पूरा हो चुका है ऐसे में अब इसी महीने नाम की घोषणा हो सकती है नए प्रदेश अध्यक्ष के इंतजार में निगम, आयोग और बोर्डों में राजनीतिक नियुक्तियां भी अटकी हैं वो भी अगले महीने तक हो जाएगी भाजपा के 28 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर भी नया प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद ही निर्णय होगा। ऐसे में 28 जिलों के जिलाध्यक्ष भी असमंजस में हैं कि उन्हें फिर मौका मिलेगा या उनकी जगह कोई नया अध्यक्ष बनेगा。 प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही यूपी से 80 National परिषद के सदस्यों की नियुक्ति भी होगी。 यूपी में भाजपा के नए मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान भी होना है
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Nov 18, 2025 06:22:00
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में संगठन और सरकार की बड़ी कवायद होगी शुरू हर महीने साथ बैठेंगे संगठन विधायक मंत्री और अफसर सरकार और संगठन के बीच समन्वय और जमीनी स्तर पर समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया और सहज बनाई जाएगी प्रभारी मंत्री हर महीने अनिवार्य रूप से जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक करेंगे जिसमें जनप्रतिनिधि संगठन और प्रशासन तीनों के चेहरे शामिल होंगे बैठक से पहले मंत्री को संगठन की कोर कमेटी के साथ बैठक कर उसकी अपेक्षाओं और फीडबैक को भी जानना और समझना होगा सरकार और संगठन दोनों के ही उच्च स्तर से मंत्रियों को संवाद और संपर्क को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं यह इसमें जिला प्रशासनिक समन्वय समिति को सक्रिय किया जाना शामिल है प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता वाली समिति में लोकसभा राज्यसभा के सांसद विधायक एमएलसी जिला पंचायत अध्यक्ष महापौर जिला अध्यक्ष या महानगर अध्यक्ष शामिल है इसके अलावा पुलिस कमिश्नर या जिला कप्तान डीएम समिति का हिस्सा होंगे मंत्रियों से कहा गया है कि हफ्ते में तीन दिन विभागीय कार्य के लिए दें और बाकी दिनों में दौरे व अन्य राजनीतिक कम निपटाएं सूत्रों के अनुसार प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक के पहले संगठन की कोर कमेटी की बैठक जरूर करें इसमें संगठन के सभी महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का रहना अनिवार्य होगा बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिए जाएं इसके अलावा विचार परिवार और सामाजिक क्षेत्र के दो प्रमुख सदस्यों से भी संवाद करना होगा यह विचार विमर्श प्रशासनिक बैठक की जगह से कहीं दूर किया जाएगा मंत्रियों को कहा गया है कि प्रशासनिक संबंध में समिति की सूचना प्रभारी मंत्री और जिला प्रशासन समय से उपलब्ध करवाएंगे मेरिट के आधार पर विषय की प्राथमिकता तय होगी
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Nov 18, 2025 06:21:46
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Nov 18, 2025 06:21:34
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर लूटेरी दुल्हन ने दरोगा सहित 2 बैंक मैनेजर से शादी करके लूट करके फरार लुटेरी दुल्हन के 10 खातों में मिले 8 करोड़ खाते से पुलिस अफसरों से भी हुआ लेन-देन लुटेरी दुल्हन से 12 लोगों अपने प्यार के जाल में फसाकर रुपये ऐठे लुटेरी दुल्हन ने 4 शादी की पहले 2 банк मैनेजर, फिर 2 दरोगा बने दूल्हा एंकर-लुटेरी दुल्हन की यह कहानी कानपुर की है जहाँ एक दुल्हन ने शादी के जाल में लोगों को फंसाकर रुपए ऐंठना करोङो रुपये ऐठे फिलहाल लुटेरी दुल्हन पुलिस की गिरफ्त में है。 लुटेरी दुल्हन दिव्यांशी ने दो बैंक अधिकारियों समेत 12 से अधिक लोगों को अपने जाल में फंसा कर करोङो की रकम ऐंठी थी। वह पहले अपने प्यार के जाल में फंसाकर लोगों से रिलेशन बनाती थी। फिर रेप का केस दर्ज कराकर उनसे रकम ऐंठती थी।मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा आदित्य कुमार लोचव ने उसकी शिकायत की। दरोगा के साथ हुए हैरेसमेंट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने दो बार सुसाइड करने का भी प्रयास किया था। इसके बाद पुलिस ने दिव्यांशी की जांच शुरू की。 पुलिस ने जब आरोपी दुल्हन के खाते की जांच की, तो कई चौंकाने वाले सच सामने आए। उसके खातों से मेरठ में तैनात रह चुके दरोगा, इंस्पेक्टर और सीओ तक के खातों में करोड़ों का ट्रांजैक्शन मिला। उसके गैंग में कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। ये पुलिसकर्मी दिव्यांशी के पकड़े जाने के बाद दरोगा आदित्य पर समझौते का दबाव बना रहे थे。 दरोगा आदित्य की शादी के लिए 30 साल दिव्यांशी का रिश्ता आया । बताया कि दिव्यांशी आदित्य के घर से 50 किलोमीटर दूर मेरठ के मवाना में रहती है। दहेज में स्कॉर्पियो, लाखों के जेवर और धूमधाम से शादी की बात की गई।खूबसूरत लड़की देखकर दरोगा आदित्य कुमार लोचव और उनके परिवार ने भी हामी भर दी। इसके बाद दोनों के परिवार वालों की रजामंदी से 17 फरवरी, 2024 को आदित्य और दिव्यांशी की शादी हो गई。 आदित्य ने शिकायत दर्ज कराई की शादी के बाद से दिव्यांशी बीएड और सीटेट की तैयारी का हवाला देकर मेरे घर में नहीं रुकती थी। जब घर आती थी तो अपने मोबाइल फोन से गूगल-पे, फोन-पे सहित अन्य यूपीआई एप डिलीट कर देती थी। जब मैं ड्यूटी पर होता था। तो दिव्यांशी उनसे ऑनलाइन रुपए मांगती थी। इस पर मुझे शक हुआ。 शादी के 4 महीने बाद मैं छुट्टी पर घर गया था। दिव्यांशी भी घर पर ही थी। मैंने जैसे ही उसका मोबाइल लिया,तो उसने सभी यूपीआई डिलीट कर दिया जब मैंने एप चेक किए, तो मेरे होश उड़ गए। ट्रांजैक्शन हिस्ट्री में 10 से ज्यादा खातों में करोड़ों का ट्रांजैक्शन किया गया था। खातों के बारे में पूछने के बाद दिव्यांशी मुझसे झगड़ा करके मायके चली गई。 25 नवंबर को कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस अखिल कुमार में दिव्यांशी ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। उसने ग्वालटोली थाने में तैनात अपने पति आदित्य पर परेशान करने और 14.50 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया। कहा कि दरोगा पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। वो सोशल मीडिया पर लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाता है। इसके बाद उनसे दोस्ती कर शारीरिक संबंध बनाता है। फोटो-वीडियो निकालकर महिलाओं को ब्लैकमेल करता है。 दरोगा आदित्य की पत्नी दिव्यांशी की शिकायत और दरोगा के पक्ष रखने के बाद पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने जांच बैठा दी थी। जिसके बाद दरोगा से समझौते के नाम पर दिव्यांशी ने एक करोड़ की मांग की थी। इसके बाद दरोगा ने दिव्यांशी चौधरी के खिलाफ सैकड़ों साक्ष्य पुलिस अधिकारियों को दिए जिनसे यह साबित हुआ कि दिव्यांशी ब्लैकमेलर है。 दरोगा आदित्य ने अधिकारियों को बताया कि दिव्यांशी चौधरी के लिए पुलिस के कई अधिकारी काम करते हैं। मेरठ में तैनात रहे कई अधिकारियों के खातों में करोड़ों के ट्रांसफर से इस बात का खुलासा होता है। दिव्यांशी के करीब 10 खाते हैं, जिनमें वह पैसों का हेर-फेर करती है。 इसमें एक रिटायर्ड सीओ के साथ एडीजी जोन मेरठ के कार्यालय में रेडियो ऑपरेटर के पद पर तैनात दरोगा भी दिव्यांशी की पैरवी के लिए आ चुके हैं。 दिव्यांशी ने 3 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ रेप केस कराया था, लेकिन सभी मामलों में समझौता हो गया। इसके साथ ही कई लोगों के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराईं, जिनमें फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। फिलहाल अब लुटेरी दुल्हन पुलिस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Nov 18, 2025 06:21:01
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम पुलिस ने सोमवार देर शाम मुठभेड़ के दौरान एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम शिप्रा मॉल जाने वाले रास्ते पर लूट और स्नैचिंग की घटनाओं की रोकथाम के लिए चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। घबराहट में उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस को आता देख आरोपी ने अपने पास मौजूद अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। किस्मत से पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाश पर फायर किया, जिसमें बदमाश निखिल कुमार के पैर में गोली लगी। उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस को एक अवैध तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, छीने हुए 5,000 रुपए और चोरी की मोटरसाइकिल मिली। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Nov 18, 2025 06:19:59
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ - बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद एआईएमआईएम समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया...पार्टी की जीत पर पाकुड़ जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी...इसी क्रम में एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष शमशाद आलम के नेतृत्व में गांधी चौक पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया...कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पटाखे फोड़कर जीत का स्वागत किया...शहर के गांधी चौक पर जुटे लोगों ने नारेबाजी करते हुए पार्टी प्रत्याशियों को बधाई दी और भविष्य में बेहतर काम की उम्मीद जताई...मौके पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे...इस दौरान जिला अध्यक्ष शमशाद आलम ने कहा कि यह जीत जनता के भरोसे की जीत है और पार्टी आने वाले दिनों में विकास और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम करेगी...
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Nov 18, 2025 06:19:38
Sagar, Madhya Pradesh:शराब बनी अभिशाप तो अब ग्रामीण ले रहे शराब बंदी का निर्णय, ग्रामीणों ने निर्णय लेकर पुलिस को किया सूचित.. एंकर/ एमपी के बुंदेलखंड इलाके में शराब अब अभिशाप साबित होने लगी है और गांव गांव में शराब की बिक्री को लेकर लोगों खास तौर पर महिलाओं की हालत खराब है। बड़े पैमाने पर ग्रामीण क्षेत्रों में बिक रही अवैध शराब की वजह से लोगों का जीना दूभर हो गया है तो अब खुद गांव के लोग इस अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए आगे आ रहे हैं। सागर जिले में भी शराब की अवैध बिक्री लोगों की परेशानी बनी हुई है और अब तक दर्जनों ऐसे गांव है जहां लोगों ने सरकार और प्रशासन का मुंह न ताकने की बजाय खुद से शराब बंदी का निर्णय लिया है। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के बेलढाना गांव में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है जहां शराब की बिक्री से नाराज लोगों ने पंचायत बुलाकर निर्णय लिया है कि गांव में पूर्ण शराब बंदी लागू है। मतलब न तो अब इस गांव में कहीं शराब बिकेगी और न ही कोई शख्स यहां शराब पियेगा। ग्रामीणों ने बेलढाना के एक मंदिर में पंचायत बुलाई और तमाम लोगों ने ये निर्णय लिया कि इस गांव में कहीं भी अवैध शराब नहीं बिकेगी और यदि बिकती पाई गई तो बेचने वाले पर 21 हजार का अर्थ दंड लगाया जाएगा, इसके साथ ही उस शख्स का सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा, इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति गांव में शराब पीकर आएगा तो उसके ऊपर भी 51 सौ रुपए का अर्थ दंड लगाने के साथ साल भर उसका हुक्का पानी बंद रखा जाएगा। दरअसल ग्रामणों ने ये निर्णय इस लिए किया कि इस गांव के 70 फीसदी युवा और अधेड़ उम्र के लोग नशेलची हो गए हैं, अधिकांश युवा दिन के उजाले और रात के अंधेरे में शराब के नशे में टल्ली रहते हैं, गांव में सरकारी शराब दुकान नहीं है लेकिन कई जगहों पर अवैध शराब बेची जाती है और गांव में ही आसानी से मिल रही शराब की वजह से पीने वालों की तादात भी लगातार बढ़ रही है। गांव की महिलाओं का कहना है कि शराब के अलावा नशे के दूसरे सामान भी यहां आसानी से मिल रहे हैं और इस वजह से उनके घरों के पुरुष नशे में चूर रहते हैं। अधिकांश परिवारों की हालत ये है कि नशे में चूर पुरुष घर की महिलाओं को प्रताड़ित करते हैं, घरों में खाने के लाले पड़े हैं। ग्रामीणों ने खुद की पंचायत लगाकर लिए निर्णय को सिर्फ गांव तक सीमित नहीं रखा बल्कि बकायदा देवरी के पुलिस थाने पहुंचकर थाना इंचार्ज को इस बात का पत्र सौंपा है कि गांव वालों ने शराब की बिक्री और उपयोग को प्रतिबंधित किया है और प्रतिबंध तोड़ने वाले पर जुर्माना और सजा भी मुकर्रर की है और इसकी विधिवत सूचना पुलिस को वो दे रहे है, ग्रामीणों ने इस निर्णय का सहयोग करने की अपील पुलिस से भी की है।
94
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Nov 18, 2025 06:18:39
Bijnor, Uttar Pradesh:बिजनौर में बेकाबू कार ने मारी कई बाइक सवारों को टक्कर। टक्कर लगने से बाइक में नुकसान। नशे में धुत डॉक्टर सतपाल चला रहा था कार। पीड़ित बाइक सवारों ने कार पकड़ा। कार पकड़े जाने के बाद पुलिस को सौंपा नशे में चूर डॉक्टर। पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के आरोपी डॉक्टर को थाने से छोड़ा। गनीमत रही किसी को कोई गंभीर चोटे नहीं आई हो सकता था बड़ा हादसा। बेकाबू कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। थाना धामपुर इलाके के नगर का मामला। बिजनौर के धामपुर नगर में एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। धामपुर इलाके का प्रमुख डॉक्टर सतपाल सिंह नशे की हालत में तेज रफ्तार कार लेकर शहर की प्रमुख सड़क पर दौड़ते नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुराना धामपुर से आरएसएम तिराहे तक कार कई बार बेकाबू हुई और कम से कम दो बाइकें टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। बाइक सवार युवकों ने बेकाबू दौड़ रही कार का वीडियो बनाया और डॉक्टर को पकड़कर पुलिस को सोप दिया। कार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिनमें डॉक्टर की कार जिगजैग तरीके से सड़क पर दौड़ती दिखाई दे रही है। लोगों ने बताया कि सड़क पर अचानक शोर और तेज रफ्तार गाड़ी के कारण राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी डॉक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के ही नशे मे चूर डॉक्टर को थाने से छोड़ दिया।
89
comment0
Report
Advertisement
Back to top