Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

मेरठ के किथौर में जेल से छूटे 3 सजायाफ्ता: 15 हिरासत, 8 गाड़ियां बरामद

PGPARAS GOYAL
Nov 18, 2025 06:22:39
मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जेल से छूटकर आए 3 सजायाफ्ता अभियुक्तों समेत 15 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके कब्जे से 8 गाड़ियां भी बरामद की गई हैं。 पुलिस कार्रवाई - जेल से छूटने के बाद फारूख, आफताब उर्फ कलुआ और नदीम ने अपने समर्थकों के साथ कस्बा किठौर में गाड़ियों और पटाखों के साथ हुड़दंग मचाया। - पुलिस ने इन लोगों को रोका, लेकिन ये नहीं माने और पुलिस कार्य में बाधा डाली। - पुलिस ने उच्चाधिकारीगण के निर्देशानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को 8 गाड़ियों सहित हिरासत में लिया। - उक्त प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
98
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Nov 18, 2025 07:52:59
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले के जलसीना गांव में अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से युवक बबलू बलाई की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। 13 घंटे तक शव को सड़क पर रखकर ग्रामीण धरने पर बैठे रहे। ग्रामीणों ने 50 लाख रुपए मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाया। साथ ही इलाके में अवैध बजरी परिवहन पर पूरी तरह लगाम लगाने की भी मांग उठाई। देवली सीओ हेमराज, घाड थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम देर रात तक ग्रामीणों को समझाइश देती रही, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। करीब 14 घंटे बाद ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सहमति बन पाई, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। पुलिस ने आश्वासन दिया कि अवैध बजरी परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Nov 18, 2025 07:52:45
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में रविवार शाम एक निजी स्लीपर बस गोरसिया ट्रैवल्स ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बाड़मेर–चौहटन रोड पर रगोली होटल के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई, जिससे बाइक सवार काफी दूरी तक घिसटते हुए सड़क पर गिर गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को संभालकर तत्काल राजकीय अस्पताल बाड़मेर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि युवकों को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं, और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रथम दृष्टया जानकारी के अनुसार घायल दोनों युवक सेड़वा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों की पहचान भगा राम पुत्र पहलाद राम जाति जाट, उम्र 21 वर्ष, और गेना राम पुत्र मुलाराम निवासी जाटों का भेरा, सारला के रूप में हुई है। दोनों युवक किसी निजी कार्य से बाड़मेर की ओर आ रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में निजी बसों की तेज रफ्तार और मनमानी ड्राइविंग को लेकर नाराजगी देखी गई। लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर कई बार निजी बसों की तेज गति के कारण दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से हालात जस के तस हैं। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है तथा चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाए जा रहे हैं।
0
comment0
Report
STSrikanta Thakur
Nov 18, 2025 07:51:22
Dinajpur, Rangpur Division:কুশমন্ডির বাগডুমা গ্রামে বিগত ৩০ বছর ধরে রঞ্জিত দত্ত। আজ থেকে প্রায় ৩০ বছর আগে গিয়েছিলেন শিক্ষকতার পেশায় নিযুক্ত হয়ে পুরো গ্রামটা তখন ছিল আদিবাসী প্রধান এবং শিক্ষার হার ছিল তলানিতে। পেশায় প্রথম জীবনে বেছে নিয়েছিলেন টিভি রেডিও সারানোর মেকানিক হিসাবে।পরে ধীরে ধীরে শিক্ষকতার পেশার সঙ্গে হয়ে ওঠেন আদিবাসী প্রধান এই গ্রামে শিক্ষার আলোকে জাগিয়ে রাখতে তিনি সিদ্ধান্ত নেনএই গ্রামেই থেকে যাবেন। বালুরঘাট শহর থেকে প্রায় ৭০ কিলোমিটার দূরে স্কুলে যাতায়াত সম্ভব ছিল না সেই সময় যেমন ভাবনা তেমন কাজ গ্রামেরই আদিবাসী পরিবারের ঘরে শুরু করেন তিনি ধীরে ধীরে স্কুলের ছাত্র-ছাত্রী সংখ্যা বাড়তে থাকে। কিন্তু ছাত্র-ছাত্রীদের পরিবার পড়াশোনার পরিবেশ তুমি অনুভব করেন তাদেরকে স্কুলে রেখেই পড়াতে হবে। যে কারণে নিজেই ২৭ বছর আগে ছোট্ট মাটির ঘর বানিয়ে শুরু করেছিলেন আশ্রম । প্রথম প্রথম সেখানে আদিবাসী ছাত্ররা থেকে পড়াশোনা করত তুমি হয়ে উঠেছে অনাথ আশ্রয়স্থল বিগত ৩০ বছর ধরে এই কাজের সঙ্গে যুক্ত রয়েছেন শিক্ষক রঞ্জিত দত্ত।তার এই আশ্রম থেকে বিগত ২৭ বছরে প্রচুর অনাথ ছাত্র পড়াশোনা করে বেরিয়েছে তারা বিভিন্ন পেশার সঙ্গে যুক্ত হয়েছে। এই মহান কাজের সঙ্গে তিনি এককভাবে লড়েছেন সাহায্য পাননি। সরকারি সাহায্য জোটেনি।তবে কখনো কখনো কিছু ব্যক্তি গান করেন ছাত্রদের দৈনন্দিন খরচ চালানোর জন্য বর্তমানে মাসে প্রায় ৩০ থেকে ৪০ হাজার টাকা খরচা হয় সেই টাকা তার পেনশনের সমস্তটা দিয়ে মেটানোর চেষ্টা করেন কখনো বা গ্রামের বাড়ি থেকে কৃষির দ্রব্য বিক্রি করে সেই টাকা দিয়ে আশ্রমের খরচ চালান। বর্তমানে এই আশ্রমে ৩০ জন আবাসিক রয়েছে এবং এদের অধিকাংশই আদিবাসী পরিবার থেকে আসা এবং অনাথ। বাইট ১/ রঞ্জিত দত্ত অবসরপ্রাপ্ত স্কুল শিক্ষক
0
comment0
Report
MCManish Chaudary
Nov 18, 2025 07:49:17
Pithoragarh, Uttarakhand:नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ में 3000 से ज्यादा युवाओं ने शपथ ली और कहा नशे को ना जिंदगी को हां आज नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ होने के उपलक्षय पर जिलाधिकारी कार्यालय से एक बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें 50 से ज्यादा बाइकों से एक रैली निकाली गई जिसमें गाड़ियों के आगे लिखा था नशे को ना जिंदगी को हां नशे के विरुद्ध एक अभियान का आयोजन किया गया खुद जिलाधिकारी आशीष भटगाई और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बाइक चलाकर इस रैली की अगवाई करी इस बाइक रैली से पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पिथौरागढ़ बाइक रैली महाविद्यालय पिथौरागढ़ के प्रांगण में पहुंची जहां 3000 से ज्यादा युवाओं ने नशे को ना जिंदगी को हां की शपथ ली जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने सभी युवाओं को नशा ना करने की शपथ दिलाई वहीं जिलाधिकारी आशीष भटकाई का भी यह कहना है की युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए युवा हमारे देश का भाग्य है उनके ही ऊपर हमारा पूरे देश के निर्माण का दायित्व है युवाओं को खेल में और पढ़ाई लिखाई में आगे आना चाहिए ताकि वह एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सके बाइट आशीष भटगांई
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Nov 18, 2025 07:48:53
0
comment0
Report
GZGAURAV ZEE
Nov 18, 2025 07:48:24
Kasganj, Uttar Pradesh:पेड़ पर लटका मिला शव, पुलिस जुटी जांच में कासगंज यूपी के कासगंज में पेड़ पर लटका मिला 42 वर्षीय व्यक्ति का शव, शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। दरअसल मामला जनपद कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र के खाता गांव का है। खेत के पास पेड़ पर 42 वर्षीय सत्यपाल पुत्र सुखवीर सिंह का शव लटका हुआ मिला। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर पंचायत नामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक सतपाल पुत्र सुखवीर सिंह थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र का रहने वाला था। मृतक अपने बहनोंई के घर रहता था। आज मंगलवार के दिन सुबह सत्यपाल का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस जुटी जांच में।
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Nov 18, 2025 07:47:52
Panna, Madhya Pradesh:तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, दो की मौत एक गंभीर घायल, कार के परखच्चे उड़े पन्ना में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। बीती रात अजयगढ़ थाना क्षेत्र के छठवां मील के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुए जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बुलेरो क्रमांक यूपी-90, यू-6908 में सवार होकर तीन लोग जिनमें नीरज यादव पिता बृंदावन 28 वर्ष, अमित अवस्थी पिता मूलचंद्र 31 व लल्लू राजपूत पिता मइयादीन 30 वर्ष करतल उप्र से अजयगढ की ओर आ रहे थे। तभी संतराम ढाबा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना के बाद घायलो को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ लाया गया जहां नीरज व अमित की मौत हो गई , वही गंभीर रूप से घायल लल्लू राजपूत को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर किया गया है । जहां उसका उपचार जारी है। घटना के सही कारणों का अभी पता नही चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को जानकारी दे दी है। परिजनों के आने पर ही पंचनामा कार्यवाही उपरांत शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Nov 18, 2025 07:47:25
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Nov 18, 2025 07:46:45
Tonk, Rajasthan:देवली, टोंक, देवली,फर्जी वसीयतनामा बनाकर करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश, पुलिस ने शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार,उप-पंजीयक कार्यालय में पंजीकृत करवाया था कूटरचित दस्तावेज, स्वामी परमानंद भारती आश्रम की संपत्ति का है मामला देवली पुलिस ने गहन अनुसंधान और साक्ष्यों के आधार पर एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो कूटरचित वसीयतनामे के सहारे करोड़ों रुपए की संपत्ति हड़पना चाहता था। यह संपत्ति स्वामी परमानंद भारती आश्रम गणेश रोड, देवली से संबंधित है। पुलिस उपअधीक्षक देवली हेमराज मुंड के निर्देशन में दौलत राम गुर्जर, थानाधिकारी देवली दौलतराम गुर्जर के नेतृत्व में की गई। अनुसंधान अधिकारी एएसआई दिलीप सिंह के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया था। प्रकरण की शुरुआत परिवादी सूरज खटीक पुत्र गणेश तंवर निवासी तेली मोहल्ला, देवली की रिपोर्ट से हुई। परिवादी ने बताया कि उनके दादा सुखदेव भारती पुत्र परमानंद भारती की चल-अचल संपत्ति अंबेडकर कॉलोनी जहाजपुर में स्थित है, जिनकी मृत्यु 17 जनवरी 2018 को हो चुकी थी। जब परिवादी और अन्य वारिसों ने आपसी सहमति से संपत्ति का बंटवारा करने की बात की, तो सुखदेव भारती के पौत्र अमित कुमार पुत्र कन्हैयालाल ने एक पंजीकृत वसीयतनामा प्रस्तुत किया, जिसमें दावा किया गया था कि दादा सुखदेव भारती ने अपने जीवनकाल में सारी संपत्ति उसके नाम कर दी थी। यह वसीयतनामा एक दिसम्बर 2023 को उप-पंजीयक देवली के समक्ष पंजीकृत करवाया गया था। परिवादी द्वारा उक्त पंजीकृत वसीयत की प्रमाणित प्रति प्राप्त करने पर यह ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा प्रस्तुत वसीयत पूर्ण रूप से फर्जी और कूटरचित दस्तावेज है। परिवादी के दादा सुखदेव भारती के हस्ताक्षर और अंगूठा निशानी भी अन्य वास्तविक दस्तावेजों में किए गए हस्ताक्षरों से मेल नहीं खाते थे। इस तरह अभियुक्त ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर धोखाधड़ी की और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर them असली के रूप में प्रयोग करते हुए संपत्ति हड़पने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कर गहन अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के दौरान संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की गई, सरकारी कार्यालयों से रिकॉर्ड प्राप्त किया गया, और वैज्ञानिक तकनीकों का सहारा लिया गया। विधिविज्ञान प्रयोगशाला की सहायता से निश्चयात्मक तथ्य उजागर हुए। अनुसंधान से यह तथ्य पुष्ट हुआ कि आरोपी अमित कुमार ने अपने दादा दिवंगत सुखदेव भारती की मृत्यु के बाद संपत्ति हड़पने की नीयत से एक फर्जी वसीयतनामा तैयार करवाया और उसे उप-पंजीयक देवली के समक्ष रजिस्ट्रीकृत करवाया। यह वसीयतनामा सुखदेव भारती द्वारा कभी भी अमित भारती के हक में संपादित नहीं करवाया गया था। अनुसंधान में यह भी सामने आया कि अभियुक्त अमित कुमार अत्यंत चतुर, चालाक और शातिर है। उसने हर स्तर पर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया और स्वयं को स्वामी परमानंद भारती आश्रम का गादी बताकर समाज में अपनी धार्मिक प्रमुखता का हवाला देते हुए झूठे तथ्यों को स्थापित करने की नाकाम कोशिश की। वैज्ञानिक परीक्षण में उसके सारे दावे झूठे पाए गए। जुर्म प्रमाणित होने पर अभियুক্ত अमित कुमार पुत्र कन्हैयालाल जाति खटीक, निवासी तेली मोहल्ला देवली को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो साधु वेश में रहता है। बाईट, दौलत राम गुर्जर थाना अधिकारी देवली
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Nov 18, 2025 07:46:20
Noida, Uttar Pradesh:अलवर पोक्सो कोर्ट का फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी अरबाज को 20 साल की कैद अलवर की पोक्सो अदालत नंबर-4 ने नाबालाल को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी अरबाज पुत्र तौफीक को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 47 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है。 विशिष्ट लोक अभियोजक प्रशांत यादव के अनुसार, पीड़िता के पिता ने 6 जुलाई 2024 को टपूकड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 जुलाई की रात आरोपी अरबाज अपने साथी के साथ उनकी 15 वर्षीय बेटी को फरीदाबाद ले गया, जहां उसने किशोरी के साथ तीन से चार दिन तक जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर बयान लिए और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आरोप-पत्र पेश किया。 अदालत में अभियोजन पक्ष ने 18 गवाहों के बयान और 30 दस्तावेज प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किए। सभी पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए कठोर सजा सुनाई। आदेश में कहा गया कि पोक्सो अधिनियम का उद्देश्य बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण देना है और कठोर दंड समाज को चेतावनी देने के लिए आवश्यक है। न्यायालय ने पीड़िता को 2 लाख रुपये प्रतिकर दिलवाने की भी अनुशंसा की है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top