328026
दीपक गोयल को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया
Sirmathura, Rajasthan:दीपक गोयल को नगर पालिका सरमथुरा का अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है। स्वायत शासन विभाग, राजस्थान, जयपुर के आदेशों के तहत, दीपक गोयल, जो पहले कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद धौलपुर थे, को आगामी आदेशों तक यह अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। स्थानीय लोगों ने नव नियुक्त अधिशासी अधिकारी को बधाई दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
AMU कर्मचारियों के साथ करोड़ों की ठगी, तीन कंपनियों के संचालक फरार
Aligarh, Uttar Pradesh:एएमयू के 300 से 400 कर्मचारियों के साथ हुई करोड़ों रुपए की ठगी, कर्मचारियों को अच्छा मुनाफा देने का लालच देकर की गई करोड़ों रूपये की ठगी, ठगी करने वाले लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में हो चुके है तीन मुकदमा दर्ज, AMU के पीड़ित कर्मचारियों के द्वारा कराए गए हैं मुकदमा दर्ज, तीन कंपनियों के द्वारा की गई लगभग 400 करोड़ से अधिक की ठगी, शाहिना फाइनेंशियल एडवाइजर,साइना हॉलीडे व सायाना इन्वेस्टमेंट में AMU कर्मचारियों से रुपए लगाने के नाम पर की गई ठगी, ठगी करने वाले कंपनी संचालकों के नाम जुनैद,अहमद व दीपक कुमार बताये गए है, अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके की लैंड मार्क मॉल मैरिज रोड पर संचालित की जा रही थी फर्जी कंपनी, समाजसेवी और एडवोकेट साजिद अली ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए किया घटना का खुलासा, अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के हैबिटेट सेंटर स्थित निजी रेस्टोरेंट में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस।0
0
Report
देवरिया: 251 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 50 लाख की कीमत के हाथों में लौटे
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया के देवरिया जनपद की सर्विलांस सेल की पुलिस टीम ने 251 गुमशुदा मोबाइल बरामद किया है। गुमशुदा मोबाइल पाने से लोगों के चेहरे खिले हैं। पुलिस ने बताया कि 251 आवेदकों के गुमशुदा मोबाइल, जिनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है, उन्हें बुलाकर उनके हाथ में मोबाइल सुपुर्द कर दिया गया है। एसपी देवरिया अभिजीत आर. शंकर ने कहा कि बरामद 251 मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है, नियमानुसार बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन को संबन्धित आवेदकों को सुपुर्द किया जा रहा है। सर्विलांस टीम को 5000 रुपये की इनाम राशि दी गई है।0
0
Report
मुंगेर: स्कॉर्पियो से 315 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, चालक फरार
Munger, Bihar:स्कॉर्पियो से 35 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद, चालक फरार मुंगेर:रामनगर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस को देखते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि गढ़ी रामपुर स्थित एसबीएन कॉलेज के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कॉलेज से लगभग दस मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। संदेह के आधार पर जब वाहन की तलाशी ली गई, तो पाया गया कि वाहन के शीशे काले थे। शीशा खोलकर जांच करने पर कम्बल की आड़ में शराब के कार्टन छिपाकर रखे गए थे। तलाशी के दौरान कुल 35 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसमें विभिन्न ब्रांड की 315 बोतलें शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन के पंजीकरण के आधार पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि शराब झारखंड से लाई जा रही थी और फोरलेन मार्ग के रास्ते मुंगेर लाई जा रही थी। पुलिस फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है तथा इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान हेतु जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड इंटरमीडिएट 2026: आर्ट्स में छोटी कुमारी टॉप, साइंस में रशीदा नाज़ अव्वल
Ranchi, Jharkhand:इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी.... झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट साइंस का रिजल्ट डिजि लॉकर पोर्टल पर प्रकाशित किया गया है।और छात्र देख सकेंगे छोटी कुमारी बानी आर्ट्स की टॉपर..... झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा जारी इंटरमीडिएट के रिजल्ट मैं एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है और बोकारो की छोटी कुमारी 478 नंबर के साथ आर्ट्स की टॉपर बनी है। जबकि दुमका के अंकित कुमार सेकंड और सदमा रांची की अंशु कुमारी आर्ट में थर्ड टॉपर बनी है कॉमर्स में रांची की छात्रा ने किया टॉप.... कॉमर्स में रांची के छात्र-छात्राओं का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला जब 478 मार्क्स के साथ श्वेता प्रसाद साइंस में टॉप की है। श्वेता प्रसाद धुर्वा स्थित योगदान सत्संग इंटरमीडिएट महाविद्यालय की छात्रा है । बाल कृष्णा हाई स्कूल के कृष कुमार बरनवाल सेकंड टॉपर और संत जेवियर गर्ल्स इंटर कॉलेज चाईबासा की छात्रा प्रियांशी खत्री थर्ड टॉपर बनी है साइंस में धनबाद की छात्रा ने लहराया परचम... इंटरमीडिएट साइंस की टॉपर धनबाद की रशीदा नाज़ बनी है। जो डीएवी + 2 हाई स्कूल की छात्रा है और उन्होंने 489 अंक लाकर राजभर में अव्वल स्थान हासिल किया है। वही 483 अंक के साथ पाटन के रहने वाले फैजान आलम साइंस के सेकंड टॉपर बने हैं। वही साइंस के लिए दो थर्ड टॉपर हैं आकांक्षा कुमारी सिमरिया और सना आफरीन सतबरवा। दोनों छात्रों को 481 अंक मिले हैं0
0
Report
हथियाखेड़ा जुआ कांड में पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हुए गंभीर सवाल।
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा ब्रेकिंग: हथियाखेड़ा जुआ कांड में पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हुए गंभीर सवाल। नामजद आरोपियों का आरोप: पुलिस ने पैसे लेकर असली जुआरियों को बचाया और निर्दोष किसानों को फंसाया। हसनपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक पर वसूली और मिलीभगत के सनसनीखेज आरोप। पीड़ितों ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की, इलाके में मचा हड़कंप।0
0
Report
सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार सफाई अभियान शुरू, सचिव ने नेहरू भवन पर कड़ा निरीक्षण
Jaipur, Rajasthan:वरिष्ठ IAS डॉ. समित शर्मा एक बार फिर चर्चा में है। सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार की सफाई अभियान शुरू हो गया है। आशीष चौहान, जयपुर-राजस्थान में वरिष्ठ आईएएस डॉ. समित शर्मा एक बार फिर से चर्चा में है। अबकी बार समित शर्मा की चर्चा सहकारिता विभाग में शुरू हो गई है क्योंकि यहां आते ही उन्होंने पूरे विभाग ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है। इससे पहले सामाजिक न्याय, जलदाय विभाग में भी सफाई अभियान चलाया था, जिसके बाद समित शर्मा ने भ्रष्टाचार की सफाई की। चाहे पेंशन योजना हो या जल जीवन मिशन घोटाला, समित शर्मा ने अनियमितताओं पर लगाम लगाने की कोशिश की। यही कहा जा रहा है कि अब बारी है सहकारिता विभाग ने भ्रष्टाचार की सफाई की। विशेष सफाई अभियान की शुरूआत: सहकारिता विभाग में कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने, कार्यालयों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘स्वच्छ सहकार, समृद्ध सहकार’ विशेष अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 29 मई 2026 तक चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा, जिसमें कार्यालयों की साफ-सफाई सहित चिह्नित रिकॉर्ड, कबाड़ के निस्तारण की कार्यवाही की जाएगी। सहकारिता विभाग के सचिव और रजिस्ट्रार समित शर्मा ने नेहरू सहकार भवन में कार्यालयों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए कार्यस्थल की स्वच्छता और व्यवस्थित कार्यप्रणाली पर जोर दिया। शर्मा ने कहा कि कार्यालयों में रिकॉर्ड के अव्यवस्थित प्रबंधन, अनुपयोगी सामग्री के संधारण, अस्वच्छता से राजकार्य प्रभावित होता है। आमजन में विभाग की नकारात्मक छवि बनती है। यदि कार्यालय साफ-सुथरा और व्यवस्थित रहेगा तो न केवल कार्य करने का सकारात्मक माहौल बनेगा, बल्कि कार्यों के निष्पादन में भी तेजी आएगी। इससे वांछित रिकॉर्ड तत्काल उपलब्ध हो सकेगा साथ ही, स्वच्छता बनाए रखने से कई बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
फतेहाबाद में जनगणना ड्यूटी नहीं करने पर TGT अध्यापक पर FIR दर्ज
Chandigarh, Chandigarh:Census : जनगणना ड्यूटी ना करने पर फतेहाबाद में TGT अध्यापक पर दर्ज हुई FIR0
0
Report
यूपी के मुज़फ्फरनगर में योगी फोर्स का ऑपरेशन जारी, लुटेरे मुठभेड़ में घायल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग योगी फ़ोर्स का ऑपरेशन लंगड़ा जारी पुलिस की लुटेरों से हुई मुठभेड़ मुठभेड़ मे दो बदमाश हुए गोली लगने से घायल घंटो पहले पुलिस क़ो चकमा देकर हुए थे फरार घायल बदमाश सागर और अभिषेक है लुटेरे दोनों लुटेरे पुलिस से बचकर थे जंगल मे छिपे दोनों लुटेरों ने अपने साथियो के साथ मिलकर की थी लूट घायल लुटेरों के पास से दो तमँचे कारतूस बरामद थाने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सिलाजुद्दी के जंगल मे हुई मुठभेड़0
0
Report
राजस्थान में हीटवेव का दौर शुरू, तापमान 45 डिग्री तक पहुँच सकता है
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अब आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। हालांकि उत्तर-पूर्वी जिलों में अगले 2 से 3 दिन हल्की बारिश और मेघगर्जन की संभावना बनी हुई है। वहीं, आने वाले 3 से 4 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 9 मई से पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का नया दौर शुरू हो सकता है, जहां तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। इसके साथ ही जोधपुर संभाग में 7 मई से तेज धूलभरी हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।0
0
Report
Advertisement
बंगाल में सत्ता पलट के बाद भाजपा ने सदस्यता लेने का नया नियम जारी किया
Kolkata, West Bengal:बंगाल में सत्ता बदलते ही, पार्टी बदलने का पार्टी शुरू, भाजपा ने कहा आप अपने स्वयं भाजपा का सदस्य घोषित नहीं कर सकते. बंगाल में भगदड़ शुरू... नेताओ का पार्टी छोड़ने का दौर शुरू... बंगाल में सत्ता भाजपा कर हाथ आते ही अपने आप को भाजपाई कर रहे घोषित... भाजपा बंगाल सार्वजनिक सूचना जारी की... कोई भी व्यक्ति स्वयं को भाजपा का सदस्य घोषित नहीं कर सकता. जब तक भाजपा आधिकारिक तौर पर किसी को भाजपा का सदस्य स्वीकार नहीं करती, तब तक वह खुद को भाजपा का सदस्य होने का दावा नहीं कर सकता।0
0
Report
ARTS, COMMERCE और SCIENCE के टॉप रैंकर्स घोषित
Ranchi, Jharkhand:ARTS 1. CHHOTI KUMARI – Rank 1 2. ANKIT KUMAR – Rank 2 3. ANSHU KUMARI – Rank 3 COMMERCE 1. SWETA PRASAD – Rank 1 2. KRISH KUMAR BARNWAL – Rank 2 3. PRIYANSHI KHATRI – Rank 3 SCIENCE 1. RASHIDA NAAZ – Rank 1 2. MD FAIZAN ALAM – Rank 2 3. AKANKSHA KUMARI – Rank 3 4. SANA AAFRIN – Rank 30
0
Report
ललितपुर में पाइपलाइन बिछाने के कारण सड़कों पर टूटी-फूटी हालत, लोग परेशान
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पेयजल योजना के तहत डाली जा रही पाइपलाइनों के लिये खोदी जा रही सड़कें लापरवाह ठेकेदारों की वजह से आम जनता के लिये परेशानीयों का सबब बनी हुई है । शहर क्षेत्र की गलियों और सड़कों में जहां पाइपलाइन डालने के लिये खोदी गयी सड़कों को बिना मरम्मत के मिट्टी ही डालकर छोड़ दी गयी है । जिसमें वाहन फस रहे और लोग चोटिल हो रहे है । ताजा मामले में तालाबपुरा मोहल्ले में एक मरीज को लेने जा रही एम्बुलेंस खोदी गयी सड़क की मिट्टी में फस गयी ,जो कई घँटों तक मिट्टी में फसी रही । इसी तरह लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।0
0
Report
Advertisement
शाहपुर में खेत में बारूदी गोले से दो गायों की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां एक व्यक्ति ने जंगली सूअर को मारने के लिए अपने ही खेत में बारूदी गोले बिछा दिए। इस घटना में 2 गायों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि 4 मवेशी गंभीर रूप से घायल हैं,जिनका इलाज जारी है। दरअसल मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलारी का है,जहां आरोपी राकेश चौहान ने अपने खेत में जानवरों से परेशान होकर अवैध रूप से विस्फोटक तैयार किए। इन बारूदी गोलों पर आटा और दाल का लेप लगाया गया था,ताकि मवेशी उन्हें खा लें और विस्फोट हो जाए। जैसे ही मवेशियों ने इन्हें खाया जिसके बाद जोरदार धमाके हुए,जिससे 2 गायों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि 4 अन्य मवेशियों के जबड़े बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था,जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही भौंरा पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से 9 जिंदा बारूदी गोले मिले,जिसके बाद नर्मदापुरम से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। BDS टीम ने सभी जिंदा विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि इंसानियत को भी झकझोरने वाली है।0
0
Report
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के जन्मदिन पर गौसेवा व सामाजिक कार्य
Ajmer, Rajasthan:प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का जन्मदिन इस बार खास अंदाज़ में सेवाभाव और पुण्य कार्यों के साथ मनाया गया... कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए माघव गौशाला पहुंचकर गौसेवा की तथा गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया ..इस दौरान कार्यकर्ताओ ने उत्साहपूर्वक केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीٹھा कराया और मंत्री रावत की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और संगठन की एकजुटता साफ झलकती रही। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान रामचंद्र थाकण, भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सामरिया, राजेंद्र ओझा, प्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
जालौन में संदिग्ध मौत: घर के अंदर फंदे से लटकी महिला का मामला
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के करमेर गांव में एक 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मृतका की पहचान 32 बर्षीय उमा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। महिला का पति खेती-किसानी का काम करता है और परिवार सामान्य रूप से गांव में रह रहा था। घटना उस समय सामने आई जब परिजनों और ग्रामीणों ने महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। ससुराल पक्ष का कहना है कि परिवार में किसी प्रकार का बड़ा विवाद पहले सामने नहीं आया था। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
