धौलपुर में इंडोर स्टेडियम का निर्माण शुरू
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए आवंटित पांच करोड़ रुपये लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हो पा रहे थे। लेकिन सोमवार को सभापति खुशबू सिंह और पूर्व उपसभापति निशांत सिंह ने इसका शिलान्यास किया। इस पहल से खेल प्रेमियों की उम्मीदें जाग गई हैं कि अब यह इंडोर स्टेडियम जल्द ही इसी ग्राउंड में बनकर तैयार होगा। पहले कुछ संघों की आपसी खींचतान के चलते काम रुका हुआ था और बजट भी लेप्स होने की स्थिति में था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
