धौलपुर में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है। उन्होंने बिजली संकट, अघोषित बिजली कटौती, बिजली बिल में फिक्स चार्ज की दरों में बढ़ोतरी, पेयजल संकट और प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताया। धरने की अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा ने की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
