icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
328001
Uma PalUma PalFollow31 Jul 2024, 09:34 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोतीपुर में पूर्व वार्ड सदस्य के घर पर हमला, वीडियो वायरल

Muzaffarpur, Bihar:मोतीपुर के चक्की जमालाबाद गांव में रात के समय पूर्व वार्ड सदस्य के घर पर लाठी-डंडे और हथियार से लैस करीब 25 लोगों द्वारा हमला किया गया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पीड़ित हिरालाल सहनी ने मोतीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित का आरोप है कि वह जमीन संबंधी काम को लेकर स्थानीय मुखिया नागेंद्र सहनी के साथ मोतीपुर गए थे. इसी बात से नाराज होकर गेहुआचक गांव के एक युवक ने 25 लोगों के साथ लाठी-डंडे और हथियार लेकर उनके घर पर हमला कर तोड़फोड़ की और महिलाओं के साथ गाली गलौज की. किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता. मोतीपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आगे की कार्रवाई जाँच के आधार पर की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

उरई रेलवे स्टेशन: विधायक गौरीशंकर वर्मा का निरीक्षण, सुविधाएं और सुरक्षा सुधरीं

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई रेलवे स्टेशन पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बतायें कि निरीक्षण के दौरान सदर विधायक ने स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई जा रही लिफ्ट और अन्य आधुनिक कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गए इंतजामों की भी गहनता से समीक्षा की। विधायक ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान विधायक गौरीशंकर वर्मा ने स्टेशन अधीक्षक के साथ पूरे स्टेशन परिसर का भ्रमण किया और व्यवस्थाओं पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर मौजूद कमियों को चिन्हित करते हुए उन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त कराने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही, क्षेत्र के लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को ट्रेनों की संख्या और ठहराव बढ़ाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। वही निरीक्षण के बाद सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि उरई रेलवे स्टेशन को और अधिक विकसित व सुविधाजनक बनाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि रेलवे स्टेशन की वर्तमान कमियों को दूर करने और यहां उच्च स्तरीय रेलवे सुविधाएं बहाल करने के संबंध में वे जल्द ही केंद्रीय रेल मंत्री को एक विस्तृत पत्र लिखेंगे। इस निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन के तमाम अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जीआरपी (GRP) पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहे।
0
0
Report

उन्नाव मंडी चेकिंग में ट्रक चालक-टीम के बीच विवाद, घंटों तक लगा जाम

Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव- मंडी चेकिंग टीम और ट्रक चालक के बीच विवाद के बाद हाईवोल्टेज हंगामा। चेकिंग के दौरान मारपीट और कागजात-मोबाइल व नगदी छीनने का चालक ने लगाया गंभीर आरोप। आहत चालक ने नानामऊ मार्ग पर कंटेनर आड़ा खड़ा कर लगाया जाम, करीब 500 मीटर तक थम गई वाहनों की रफ्तार। नानामऊ तिराहे से कल्याणी पुल तक करीब आधे घंटे तक जाम से मचा हड़कंप। मौके पर पहुँचि police ने चालक को समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर खुला जाम। मंडी सचिव ने कर्मचारी की चेकिंग ड्यूटी की पुष्टि की, घटना की जानकारी से किया इनकार। मंडी समिति की देर शाम होने वाली चेकिंग और कथित कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में भी उठे सवाल। बांगरमऊ नगर के नानामऊ तिराहे के पास का मामला।
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़ पुलिस ने नौकरी घोटाले के फरार आरोपी अमन यादव को गिरफ्तार कर लिया

Darogapara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी दिलाने के नाम पर 11.30 लाख रुपये की ठगी के मामले में फरार आरोपी अमन यादव (25) को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।मामला 25 अक्टूबर 2025 का है। छोटे अतरमुड़ा निवासी अलेन किड़ो ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके भतीजे को पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने 11.30 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज और नियुक्ति पत्र दिखाकर परिवार को भरोसे में लिया था।मामले में उत्तरा सिदार और संजू यादव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, फरार अमन यादव की तलाश जारी थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच आरोपी न्यायालय में सरेंडर करने पहुंचा, जहां से सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।जांच में सामने आया कि अमन यादव ने ठगी की रकम हासिल करने के लिए अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था, जिसके बदले उसे रकम मिली थी। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है。
0
0
Report

गजेंद्र पटेल का बयान: सनातनी युवाओं से 5 बच्चे पैदा करने का आह्वान

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद गजेंद्र पटेल का बयान कहा हर सनातनी युवा विवाह भी करें और कम से कम 5 बच्चे पैदा करे सांसद पटेल ने मा कालिका युवा समिति के कार्यक्रम में कहा के जनसंख्या में हम 1.9 है और दूसरा समाज 2.9 है उन्होंने कहा के 4 बच्चे जन्म लेते है तो हमारे समाज का 1 बच्चा होता है और दूसरे समाज के 3 बच्चे होते है उन्होंने कहा के मुझे यह बोलने में डर नहीं क्योंकि में सनातनी हू और हर युवा को वर्तमान की परिस्थिति को समझना होगा हमारे काका दादा होंगे क्यों के पहले 5 से 7 बच्चे होते और अब 1 बच्चा भी बहुत हो जाता हैं उन्होंने कालिका मंदिर समिति के हर युवा से कहा कि हर युवा शादी भी करे और 5 - 5 बच्चे भी पैदा करे ,व्यायाम शाला और अखाड़ों को बढ़ावा देना होगा हमरे संगठन और परिवार को मजबूत करना होगा भले ही कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई हो लेकिन देश में विपरीत परिस्थिति होगी तो सनातनी ही एक दूसरे के काम आएगा कांग्रेस और भाजपा नहीं मां की भक्ति के साथ शक्ति भी चाहिए और शक्ति के लिए अस्त्र शस्त्र भी चाहिए मै 3D पर काम कर रहा हु डीजे दारू और दहेज की गंभीरता को हमारे समाज को समझना होगा डीजे पर नाचने वाले 100 प्रतिष्ठ सनातनी युवा ही होते है उनमें से 60 प्रतिशत युवा नशा करके नाचते है इसकी गंभीरता को भी हमें समझना होगा
0
0
Report

आगर मालवा के सुसनेर उपचुनाव में प्रदीप सोनी ने विष्णु पाटीदार को हराया

Agar, Madhya Pradesh:एंकर - आगर मालवा जिले के स susनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना के बाद आए परिणाम में भाजपा के प्रदीप सोनी ने कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को सीधे मुकाबले में करीब 960 मतों से पराजित कर दिया। कुल तेरह हजार आठ सौ तिरालीस मतों में से दस हजार पांच सौ पंद्रह मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया था। भाजपा के प्रदीप सोनी को 5663 वोट मिले जबकि कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 4703 और नोटा को 149 वोट मिले । प्रदीप सोनी ने कुल 960 वोटो से जीत हासिल की है। भाजपा कार्यकर्ताओं में जीत का जश्न है। इस दौरान पुलिस प्रशाषन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में जोखिम भरे सफर: अधिक सवारियों के कारण हादसों का खतरा बढ़ा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में इन दिनों जोखिम भरे सफर की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं... कहीं लोडिंग वाहनों में क्षमता से ज्यादा ठूंसे हुए लोग, तो कहीं यात्री वाहनों में तय क्षमता से कहीं ज्यादा सवारियां... और ऑटो में भी लोग लटककर सफर करने को मजबूर हैं। ये तस्वीरें सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि बड़े हादसे का अंदेशा भी बढ़ा रही हैं। दिवाली से पहले फसल कटाई का सीजन शुरू होते ही रतलाम जिले में मजदूरों के पलायन का सिलसिला तेज हो गया है। इस दौरान कुछ एजेंट भी मजदूरों को ठेके पर ले जाते हैं और इसी दौरान उन्हें कभी लोडिंग वाहनों में भर दिया जाता है, तो कभी यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठा दी जाती हैं। सेलाना, कालूखेड़ा से लेकर एटलेन तक ऐसी तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। शहर हो या ग्रामीण इलाका, जोखिम भरे सफर से कोई अछूता नहीं। पुलिस समय-समय पर अभियान चलाकर समझाइश और चालानी कार्रवाई करती है, लेकिन सवाल है—लगातार कार्रवाई क्यों नहीं? क्योंकि पिछले वर्षों में ऐसे सफर के दौरान हादसे और मौतें हो चुकी हैं। अब सवाल यही है... क्या प्रशासन इन वाहनों को समय रहते रोकेगा, या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार है?
0
0
Report

गंगा स्नान के दौरान डूबे दो युवक, SDRF की खोज जारी; परिवार में कोहराम

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गंगा स्नान करने के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया भोला स्थान के पास की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि दोनों युवक आज सुबह गंगा स्नान करने के लिए गंगा नदी के किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान स्नान करते समय अचानक दोनों का पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना चकिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।फिलहाल एसडीआरएफ की टीम स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटनास्थल पर लगातार खोजबीन जारी है।डूबे युवकों की पहचान चकिया थाना क्षेत्र निवासी रामप्रताप साहनी के पुत्र अंकित कुमार और बिरजू राम के पुत्र शिवम कुमार के रूप में बताई जा रही है।घटना की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद हैं और एसडीआरएफ की टीम लगातार दोनों युवकों की तलाश कर रही है।फिलहाल दोनों युवकों के नदी में डूबने की सूचना है, उनकी तलाश जारी है。
0
0
Report
Advertisement

अजय राय: 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी, डोर-टू-डोर लड़ेंगे चुनाव

JPJai Pal5m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• अजय राय बोले— इंसान का नेचर और सिग्नेचर कभी नहीं बदल सकता. • प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद अजय राय ने बनारस में किया बड़ा ऐलान. • पिंडरा क्षेत्र को बताया अपना परिवार, पूरी ताकत से चुनाव लड़ने की कही बात. • भाजपा के खिलाफ लगातार जारी रहेगी पूरी ताकत के साथ लड़ाई: अजय राय. • बोले— प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर घूम-घूम कर की है तैयारी. • गठबंधन व सीटों के मोलभाव पर कहा— मैं सीधे लड़ता हूँ, मोलभाव नहीं करता. • अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर बोले— यह पूरी तरह से पार्टी आलाकमान का फैसला. • पद रहे न रहे, कार्यकर्ताओं और जनता के बीच हमेशा मौजूद रहूँगा: अजय राय. • वाराणसी में समर्थकों को दिया संदेश, आगे भी जारी रहेगा जनता का संघर्ष. • अजय राय ने साफ किया रुख— आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरेंगे मैदान में.
0
0
Report

देwaarिया में ट्रक से डेढ़ कुंटल गांजा बरामद, चालक लॉकअप में फांसी, मौत

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के खुखुंदू थाना क्षेत्र में विगत रात एक ट्रक से पुलिस ने तलाशी के दौरान डेढ़ कुंटल गांजा बरामद किया और चालक को हिरासत में ले लिया। चालक ने लॉकअप में ही पेंट का फंदा बनाकर फांसी लगा ली जिसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी एडिशनल एसपी आनंद कुमार पांडे मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को देवरिया की तरफ से खुखुंदू चौराहे पर एक ट्रक जा रहा था; पुलिस को देखकर चालक ने वाहन नूनखार तरफ दौड़ा दिया। संदेह होने पर पीछा किया गया और 500 मीटर आगे घेराबंदी कर ट्रक रोक लिया गया। ट्रक रुकते ही निवासी व्यक्ति भागने लगे, पर एक को पकड़ लिया गया; तलाशी के दौरान उसमें गांजा छुपाया गया था। व्यक्ति की पहचान Brajpal alias Vikky, 38 वर्ष, पुत्र Kailash Singh, थाना Amroha Dehat, जिला Amroha के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ट्रक असम के Barpeta जिले से आया था। वहीं मोबाइल पर बातचीत के दौरान एडिशनल एसपी ने बताया कि लॉकअप में बंदी की मौत हो चुकी है; आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

रघुवीर नगर सड़क जर्जर: जल बोर्ड-नगर निगम की लापरवाही से सड़क हादसे और जाम बढ़े

Delhi, Delhi:दिल्ली के रघुवीर नगर सब्जी मंडी टैगोर गार्डन गुरुद्वारा के सामने सड़क बदहाल पड़ी है और यह सड़क दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही से न सिर्फ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है बल्कि धार्मिक स्थल गुरुद्वारा आने जाने वाले लोगों को भी दिक्‍कतें झेलनी पड़ती है दरअसल कई दिनों से यह सड़क जर्जर हालत में है और राजा गार्डन से गुरु गोविंद सिंह अस्पताल की तरफ जा रही सड़क तो जर्जर है ही साथ में जल बोर्ड की लाइन भी लीक है जिसके कारण सुबह और शाम जल बोर्ड पानी की सप्लाई करता है तो सैकड़ों लीटर पानी बहकर बर्बाद होता है गुरुद्वारा कमेटी और स्थानीय लोगों द्वारा सड़क की जर्जर हालत को देखते हुए कई बार लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं और जल बोर्ड से लेकर सिविक एजेंसियों जन प्रतिनिधियों को शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया है सबसे ज्यादा लोगों का आना जाना लगा रहता है, और कई बार हादसे भी हो चुके हैं जिससे आसपास के दुकानों के साथ गुरुद्वारे आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है यह मुख्य सड़क रिंग रोड से रघुवीर नगर ख्याला विष्णु गार्डन सहित कई कॉलोनियों की तरफ जाने वाले रास्ते पर जाम के हालात भी बन जाते हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top