icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
328026
VKVishnu Kumar SoniFollow22 Aug 2024, 07:42 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

FDA जैसी कार्रवाई से छत्रपती संभाजीनगर में रस केंद्रों पर कड़ी जाँच

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर मध्ये अन्न व औषध प्रशासनाची धडाकेबाज कारवाई सुरू आहे शहराच्या पैठण गेट परिसरात असलेल्या ज्यूस सेंटरवर प्रशासनाने छापे टाकत पाहणी केली. ज्यूस सेंटरमध्ये ज्यूस तयार करण्यासाठी मुदतबाह्य दूध आणि मँगो पल्पचा वापर केला जात असल्याचे निदर्शनास आले. पथकाने हा आरोग्याला घातक साठा जागेवरच जप्त करून नष्ट केला. एक दुसऱ्या ज्यूस सेंटरमध्ये कमालीची अस्वच्छता आढळली असून ग्राहकांना आयस्क्रीमऐवजी 'फ्रोझन डेझर्ट' देऊन फसवले जात होते. या कारवाईनंतर पथकाने परिसरातील अनेक ज्यूस सेंटरची तपासणी करून संबंधितांना कडक स्वच्छतेच्या सूचना दिल्या. याबाबत या हॉटेलचे परवाने रद्द करण्याच्या हालचाली सुरू असल्याची माहिती मिळते..
0
0
Report

सीएम ने अस्पतालों में अनावश्यक रेफरल रोककर सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए

Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 अगस्त 2026 से अनुमंडलीय और जिला अस्पतालों से मेडिकल कॉलेजों व उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में होने वाले अनावश्यक रेफरल पर रोक सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों को उनके नजदीकी सरकारी अस्पतालों में ही बेहतर इलाज मिले, इसके लिए रेफरल व्यवस्था को प्रभावी और पारदर्शी बनाया जाए। साथ ही पैथोलॉजी, एमआरआई, मैमोग्राफी, एनेस्थीसिया और ट्रॉमा सेंटर जैसी सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। प्रमंडलीय आयुक्त, जिला पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सरकारी अस्पतालों का नियमित रात्रिकालीन निरीक्षण करने, अस्पतालों में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाने तथा आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के लिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
0
0
Report

श्योपुर में डबल डेथ: प्रेम संबंध से तीन बच्चों की मां संदिग्ध मौत

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर देवीत भाभी के इश्क का अंत खौफनाक, तीन बच्चों की मां और प्रेमी की संदिग्ध मौत, श्योपुर में डबल डेथ से मचा हड़ताल श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्ध बना मंदिर के पीछे स्थित पहाड़ी पर बुधवार को एक युवक और महिला का शव फांसी पर लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलने के बाद विजयपुर थाना पुलिस और स्थानीय लोगों की भीड़ घटना स्थल पर पहुंच गई. और पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। दरअसल बुधवार को श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्ध बना मंदिर के पीछे स्थित पहाड़ी पर एक महिला और युवक का शव पेड़ से लटके मिले. जब मौके से गुजर रहे लोगों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई. हालाँकि पुलिस की जांच पड़ताल में यह सामने आया कि मृतक महिला विजयपुर की रहने बाली है और युवक मुरैना जिले का रहने बाला है. दोनों रिश्ते में देवर भाभी है और दोनों का एक दूसरे से प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चलता आ रहा है. पुलिस जांच में दोनों के रिश्ते और अवैध संबंध सामने आए घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि मृतकों को पहचान बन्दना जाटव और अनेश उर्फ कल्ला जाटव के रूप में हुई है. बन्दना जाटव तीन बच्चों की मां थी. उसका मायका विजयपुर के थाना क्षेत्र मोहल्ला है जबकि ससुराल मुरैना जिले कैलारस थाना क्षेत्र के मद्दीपुरा गांव में है. प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि बन्दना जाटव मार्च महीने में अपने प्रेमी कल्ला जाटव के साथ घर छोड़कर चली गई. इसके बाद मई महीने में वापस लौट आई थी. पुलिस के अनुसार कल्ला जाटव रिश्ते में महिला का देवर तथा चाचा ससुर का बेटा बताया जा रहा है. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है.
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

नव्या मलिक MDMA केस: SIT की जांच, ED भी मनी ट्रेल कर रहा है

Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग ड्रग्स क्वीन के नाम से चर्चित नव्या मलिक MDMA ड्रग केस से जुड़ी बड़ी खबर.. चर्चित नव्या मलिक MDMA ड्रग केस की जांच अब SIT के हवाले.. एक ACP, दो इंस्पेक्टर समेत 5 सदस्यीय SIT का गठन.. ड्रग सिंडिकेट की पूरी सप्लाई चेन खंगालेगी SIT.. ED भी कर रही मनी ट्रेल और अवैध कमाई की जांच.. मुंबई से गिरफ्तार हुई थी नव्या मलिक, हाईप्रोफाइल पार्टियों में ड्रग सप्लाई का आरोप.. मोबाइल, CDR, व्हाट्सएप चैट और डिजिटल सबूतों की होगी दोबारा जांच.. रायपुर-मुंबई समेत दूसरे राज्यों के नेटवर्क की भी होगी पड़ताल.. ड्रग खरीदने वालों, सप्लायर और रिसीवर की होगी पहचान.. हाईप्रोफाइल पार्टियों, क्लबों और टेक्नो पार्टी कनेक्शन की जांच. प्रभावशाली लोगों के संरक्षण और आर्थिक लेन-देन भी SIT के रडार पर..
0
0
Report

दानापुर छावनी में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कब्जे हटाए

Danapur, Bihar:दानापुर- छावनी क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला। छावनी परिषद ने सदर बाजार बस पड़ाव से छावनी सदन रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए नाले पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया और लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि तय समय सीमा के भीतर शेष अतिक्रमण स्वयं हटा लें。 छावनी परिषद के अधिकारियों ने बताया कि सदर बाजार मुख्य सड़क पर नाला जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। मुख्य नाले को ड्रेनेज लाइन से जोड़ने के दौरान पता चला कि पैराडाइज होटल के समीप कुछ दुकानदारों ने नाले पर कब्जा कर उसे अपनी दुकानों के अंदर कर लिया था। इससे जल निकासी पूरी तरह प्रभावित हो रही थी। कई बार मुनादी और नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद कार्रवाई की गई। छावनी परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी वरुण कुमार ने कहा कि पिछले 15 दिनों से लगातार माइकिंग के माध्यम से लोगों को अतिक्रमण हटाने की अपील और चेतावनी दी जा रही थी। अब प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। जहां भी अतिक्रमण मिलेगा, वहां बिना किसी अतिरिक्त सूचना के कार्रवाई की जाएगी और उससे होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित अतिक्रमणकारी की होगी। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को तीन दिन की अंतिम मोहलत देते हुए कहा कि सड़क किनारे किए गए कब्जे, खटाल और अवैध शेड तत्काल हटाएं। सड़क पर मवेशी बांधने या खुले छोड़ने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। निर्धारित समय के बाद अतिक्रमित सामान जप्त किया जाएगा, जुर्माना लगाया जाएगा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से क्षतिपूर्ति भी वसूली जाएगी। छावनी परिषद ने साफ कर दिया है कि दानापुर छावनी क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बेगूसराय में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मौके पर मारी मौत, दो घायल

Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। जहाँ गढ़पुरा थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और पूरे गांव में मातम का माहौल है。 हादसे की घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़पुरा के पास की है। बताया जाता है कि गढ़पुरा कनौसी गांव निवासी अशर्फी दास का पुत्र अजय कुमार अपने दो दोस्तों नीतीश कुमार और एक अन्य युवक के साथ मोटरसाइकिल से गढ़पुरा बाजार सामान खरीदने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए。 स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पहले प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है。 हादसे की सूचना मिलते ही गढ़पुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इधर, अजय कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और बस चालक की तलाश में जुटी हुई है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं。 बाइट परिजन
0
0
Report

पटना के नौबतपुर में 12 वर्षीय बच्ची को गोली: खेल दौरान चचेरे भाई की गोली लगी

Danapur, Bihar:पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में 28 जून को 12 वर्षीय बच्ची को गोली लगने के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है। जांच में सामने आया कि बच्ची को किसी सड़क पर हुई फायरिंग में नहीं, बल्कि उसके चचेरे भाई द्वारा पिस्तौल से खेलते समय चली गोली लगी थी। घटना के बाद सच्चाई छिपाने के लिए झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। फुलवारीशरीफ के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी डीएसपी-2 दीपक कुमार ने गुरुवार को बताया कि घटना के बाद नौबतपुर थाने में आवेदन देकर दावा किया गया था कि अजवा पेट्रोल पंप के पास दो युवकों के बीच विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में घर के पास खेल रही 12 वर्षीय बच्ची के पेट में गोली लग गई। घायल बच्ची का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, लेकिन मौके से न तो गोली का खोखा मिला, न खून के निशान और न ही गोलीबारी के कोई साक्ष्य मिले। आसपास के लोगों से पूछताछ में भी किसी ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की। इसके बाद पुलिस को घटना की कहानी पर संदेह हुआ। जांच के दौरान अमित कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। वैज्ञानिक अनुसंधान और पूछताछ में खुलासा हुआ कि बच्ची का चचेरा भाई सोनू घर में पिस्तौल से खेल रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो बच्ची के पेट में जा लगी। घटना के बाद सोनू फरार हो गया। सच्चाई छिपाने के लिए सड़क पर गोलीबारी की झूठी कहानी बनाई गई और हथियार को भी छिपा दिया गया। इस मामले में हथियार छिपाने, पुलिस को गुमराह करने और जांच में सहयोग नहीं करने के आरोप में अमित कुमार, रूपक कुमार, संजय कुमार, पप्पू कुमार और रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, फरार आरोपी सोनू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

एनजीटी रोक के बावजूद किऊल नदी में अवैध बालू खनन जारी, स्थानीय प्रशासन पर सवाल

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एनजीटी के रोक के बावजूद किऊल नदी से बालू का अवैध खनन जारी है। पूरा मामला चानन थाना क्षेत्र के बट्टा बालू घाट का है। यहाँ की तस्वीरें आप देख सकते हैं; बेखौफ बालू माफिया द्वारा दर्जनों ट्रैक्टर से बालू का अवैध खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस पूरे खेल में स्थानीय थाना की भूमिका भी संदिग्ध है। इस पूरे अवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बालू घाट संवेदक को हो रहा है जिसके द्वारा ऊँची बोली लगाकर घाट लिया गया है। वहीं प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
0
0
Report

यूपी में राम मनोहर लोहिया प्रशासन अकादमी का लोकार्पण, आम महोत्सव 2026 से शुभारंभ

Noida, Uttar Pradesh:यूपी में राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के अत्याधुनिक नवीन परिसर का लोकार्पण होगा। इसी संकल्प के साथ आज लखनऊ में आधुनिक प्रशासनिक प्रशिक्षण हेतु ₹464 करोड़ से अधिक की लागत से 22 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में निर्मित डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के अत्याधुनिक नवीन परिसर का लोकार्पण होगा। साथ ही, 9वें 'उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2026' का शुभारंभ और इसकी स्मारिका का विमोचन तथा प्रगतिशील बागवानों का सम्मान किया जाएगा। सुशासन और कृषि समृद्धि का यह संगम उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति प्रदान करेगा।
0
0
Report

भजनलाल शर्मा का जोधपुर दौरा: एयरपोर्ट से रिफाइनरी निरीक्षण तक कार्यक्रम

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 12.45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 12.50 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1.35 बजे वे जोधपुर एयरपोर्ट से हैलीपेड पचपदरा, जिला बालोतरा के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.10 बजे मंडापुरा, पचपदरा पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 2.10 बजे से 2.35 बजे तक एचपीसीएल के नए फ्लैगशिप रिटेल आउटलेट का उद्घाटन करेंगे तथा पौधारोपण करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2.40 बजे से शाम 6 बजे तक रिफाइनरी का निरीक्षण करेंगे तथा बैठक लेंगे। शाम 6.10 बजे वे हैलीपेड पचपदरा से प्रस्थान कर शाम 6.35 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात शाम 6.50 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में उनका कार्यक्रम रिजर्व रहेगा तथा वे रात्रि विश्राम जोधपुर सर्किट हाउस में ही करेंगे। कल मुख्यमंत्री शर्मा सुबह 10.10 बजे सर्किट हाउस से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह 10.10 बजे से 10.30 बजे तक उनका कार्यक्रम रिजर्व रहेगा। इसके उपरांत वे सुबह 10.40 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे तथा सुबह 10.45 बजे से 11.05 बजे तक प्रधानमंत्री के मुख्य आतिथ्य में जोधपुर एयरपोर्ट की नवीन टर्मिनल बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.20 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से हैलीपेड पचपदरा, जिला बालोतरा के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे हैलीपेड पचपदरा से प्रस्थान कर दोपहर 2.40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा दोपहर 3.15 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top