Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dholpur328001

भजनलाल जाटव ने जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए

BSBhanu Sharma
Oct 03, 2025 08:18:40
Dholpur, Rajasthan
धौलपुर,\n\nधौलपुर-करौली लोकसभा क्षेत्र के सांसद भजनलाल जाटव धौलपुर सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सांसद ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर निर्देश दिए।\n\nजनता द्वारा रखी गई समस्याओं में मुख्य रूप से बिजली कटौती, पेयजल संकट, सड़क मरम्मत, पेंशन में देरी, राजस्व संबंधी मामले और सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। सांसद जाटव ने सभी मामलों को प्राथमिकता देते हुए तुरंत संबंधित विभागों से संवाद स्थापित किया और समाधान के लिए निर्देशित किया। भजनलाल जाटव ने जनसुनवाई के दौरान कई समस्याओं पर तत्परता दिखाते हुए अधिकारियों को फोन पर ही कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Oct 03, 2025 10:13:23
Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट के अनुसार अतरौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कड़सरा शिवदास का पुरा स्थित मस्जिद की मीनार पर सऊदी अरब का झंडा फहराए जाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर जाकर झंडा नीचे उतरवाया। जांच में मस्जिद की देखरेख करने वाले Noor Alam पुत्र राजीद अहमद निवासी कड़सरा शिवदास का पुरा के द्वारा झंडा लगाये जाने की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार यह कृत धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला तथा समाज में वैमनस्य फैलाने वाला माना गया है। झंडे का वीडियो साक्ष्य के तौर पर पेन ड्राइव में सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 197(1)B, 299, 353, 2 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मस्जिद के मीनार पर सऊदी अरबिया झंडा लगाने की सूचना मिली थी, जिसका उद्देश्य धार्मिक भावनाओं को आहत करना और सौहार्दपूर्ण माहौल को दूषित करना था। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Oct 03, 2025 10:13:12
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल झीलों और तालों का शहर है और इनके रख रखाव के लिए लगातार नए-नए इनोवेशन किए जाते हैं। वहीं भोपाल नगर निगम ने बायो एंजाइम्स बनाने का और तालाबों को साफ करने का नायाब तरीका निकाला है, वहीं देवी देवताओं पर चढ़ाए गए नींबू और वेस्ट गुड़ की मदद से यह बायो एंजाइम्स तैयार किया जाता है और करीब 50 दिनों में यह पूरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद बनकर तैयार होता है। महापौर मालती राय ने बताया कि दो बार इसे शाहपुरा झील में सफाई के लिए डाला गया है, तीसरी बार डालने के 30 दिनों के बाद फिर पानी को चेक किया जाएगा; कुछ बदलाव होगा तो फिर इसे बड़े पैमाने पर शुरू किया जाएगा। फिलहाल कई टन नींबू देवी देवताओं पर चढ़े नगर निगम के पास पहुंच चुके हैं और वेस्ट गुड़ भी लोगों ने नगर निगम को प्रोवाइड किया है।
0
comment0
Report
Oct 03, 2025 10:12:57
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Oct 03, 2025 10:12:36
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर, छिंदवाड़ा में कफ सीरप से हुई 9 बच्चों की मौत का मामला, सीरप पीने के बाद किडनी फेल होने से हुई थी बच्चों की मौतें. बच्चों की मौत के बाद पांच सदस्यीय टीम जांच के लिए पहुंची जबलपुर, जबलपुर के कटारिया फार्मासिटिकल्स डिस्ट्रीब्यूटर पर ड्रग एंव औषधि विभाग का छापा, कटारिया फार्मासिटिकल्स डिस्ट्रीब्यूटर ने छिंदवाड़ा में सप्लाई किए थे कफ सीरप, छिंदवाड़ा के न्यू अपना एजेंसी, आयुष फार्मा और जैन मेडिकल एंव जनरल स्टोर्स में की थी सप्लाई, कटारिया फार्मासिटिकल्स ने चेन्नई की कंपनी से मंगाई थी 660 कोल्ड्रिफ कफ सीरप, जिसमे 594 बॉटल कफ सीरप छिंदवाड़ा में की गई थी सप्लाई, बाकी हुई 66 बॉटल को फ्रीज करते हुए 16 बॉटल सेम्पल भोपाल लैब जांच के लिए भेजे, छिंदवाड़ा जबलपुर मंडला और बालाघाट के ड्रग और औषधि विभाग के अधिकारी टीम में है शामिल
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Oct 03, 2025 10:12:08
Noida, Uttar Pradesh:MUKHYAMANTRI MAHILA ROJGAR YOJNA AVB बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब तक एक करोड़ महिलाओं के खाते में 10 हजार करोड़ रुपये की राशि भेज दी गई है। इस योजना के तहत अब तक एक करोड़ महिलाओं के खाते में रोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। इससे पहले 26 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 75 लाख महिलाओं के खाते में 7,500 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए थे, आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए 2,500 करोड़ रुपये भेजे। ऐसे में अब तक एक करोड़ महिलाओं के खाते में कुल 10 हजार करोड़ हस्तांतरित किए जा चुके हैं। इस दौरान समस्तीपुर की एक करोड़ वीं लाभार्थी महिला अंजु कुमारी ने मुख्यमंत्री के सामने खुशी जाहिर करते हुए कहा क्या कुछ कहा, आप भी सुनिए।
0
comment0
Report
RGRupesh Gupta
Oct 03, 2025 10:11:38
Raipur, Chhattisgarh:बैज की अलग अलग मामलों में बाइट NCRB 2023 की रिपोर्ट में ऑनलाइन सट्टे के मामलों में नंबर 1 बना छग मामले में PCC चीफ दीपक बैज ने कहा बीजेपी की सरकार सभी चीजों में नंबर वन है... दो तीन तरह के सट्टा एप बीजेपी सरकार में खुले है.. सरकार के नुमाइंदों का कमीशनखोरी का जरिया यह एप बने हैं.. कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार छग में चरम पर है.. इसलिए प्रधानमंत्री से लेकर HM को डीजी कॉन्फ्रेंस करना पड़ रहा है.. रायपुर 103 नक्सलियों की आत्मसमर्पण को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा ये सब अमित शाह के लिए स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है... पिछले 2 , 3 दिनों से लगातार नक्सलियों का आत्मसमर्पण हो रहा है.. कल 2 ग्रामीणों की हत्या और बीजापुर की मुठभेड़ भी हुई... अमित शाह के आने के पहले ही एक साथ सब कैसे हुआ... इसको एक इवेंट की तरह पेश कर रहे है... 103 नाकालियो की सूची प्रोफाइल जारी करो बीजेपी.. अमित शाह के दौरे को लेकर तंज कस्ते हुए कहा मंत्री मंडल के विस्तार के बाद बीजेपी में गुटबाजी चर्म पर है वरिष्ठ नेता नाराज है सरकार विफल हो चुकी है... भ्रष्टाचार चर्म पर है डैमेज कंट्रोल करने की वो आ रहे है बीजेपी ने कहा कांग्रेस के मुद्दों की हवा निकल चुकी है मामले में PCC चीफ दीपक बैज ने कहा इनकी पूरी इंजन पटरी से उतर चुकी है अभी कांग्रेस ने हवा भरी कहां है अभी हवा भरना शुरू कर रहे हैं
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Oct 03, 2025 10:11:14
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में टीवीएस शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में दूसरे शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। रोरावर थाना इलाके के खेरेश्वर चौराहे पर हुई सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने आरोपी शूटर आसिफ को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा, बारह हजार चार सौ रुपये नगद, दो कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसायकल भी बरामद हुई है। इससे पहले पुलिस एक शूटर फजल और हत्या की साजिश रचने वाले अशोक पांडे को जेल भेज चुकी है। लेकिन हत्या की मास्टरमाइंड मानी जा रही पूजा शकुन पांडे अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
0
comment0
Report
ASAyan Sharma
Oct 03, 2025 10:10:43
Kolkata, West Bengal:রাজস্থানে আগেই কোয়ালিটি টেস্টে ফেল করে, তারপরও বাজারে বিক্রি হচ্ছিল দেদার। সেই কফ সিরাপ খেয়ে রাজস্থানে পরপর দুই শিশু মারা গিয়েছে। অসুস্থ হয়ে পড়েছে কমপক্ষে আরও ১০ শিশু। শুধু তাই নয়, কফ সিরাপটি নিরাপদ বলে দাবি করে, নিজে চেখে তার প্রমাণ দিতে গিয়েছিলেন এক ডাক্তার। গাড়ির মধ্যেই অজ্ঞান হয়ে পড়ে যান তিনি। প্রায় আট ঘণ্টা পর উদ্ধার করা হয় তাঁকে。 এই দুই শিশুর মৃত্যু হয়েছে রাজস্থানের ভরতপুর এবং শিকার জেলায়। এই ঘটনায় তদন্তের নির্দেশ দিয়েছেন রাজস্থানের স্বাস্থ্যমন্ত্রী গজেন্দ্র সিং。 রাজস্থান মেডিক্যাল সার্ভিস কর্পোরেশন লিমিটেড এই ওষুধ বিক্রির উপরে নিষেধাজ্ঞা জারি করেছে। তিন সদস্যের একটি কমিটি গঠন করা হয়েছে এবং নমুনা উদ্ধার করে রাজস্থানের ড্রাগ টেস্টিং ল্যাবে পরীক্ষার জন্য পাঠানো হয়েছে。 কাইসন ফার্মার তৈরি dextromethorphan hydrobromide কফ সিরাপ খেয়ে, কিডনি বিকল হয়ে মৃত্যুtwo শিশুর। বেশ কয়েক বছর আগে, এই সংস্থা তৈরীর কফ সিরাপ এর ৪০ টি sample রাজস্থানে কোয়ালিটি টেস্ট এর ফেল করে। শিকার জেলায় ৪ টি স্যাম্পল, দুটি ভরতপুর,৭ টা আজমের,১৭ টা উদয়পুর,জয়পুর ২ টি ,বানসাওয়ারা ২ টি,যোধপুর ১ টা。
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top