328026
सरमथुरा कस्बा में विलुप्त होती कला का प्रदर्शन कर पेट भरने को मजबूर कलाकार
Sirmathura, Rajasthan:सरमथुरा कस्बे में पारंपरिक कलाकार अपनी विरासत को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एक समय राजदरबारों में सम्मानित ये कलाकार आज गली-गली घूमकर अपनी कला का प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। निषाद राज की भूमिका निभाने वाले एक कलाकार ने बताया कि पहले उनके पूर्वजों को राजाओं द्वारा सम्मानित किया जाता था, लेकिन आज न तो उनकी कला की कद्र होती है, न ही सरकार से कोई सहायता मिलती है। कलाकारों का मानना है कि सरकारी प्रयासों से इस विलुप्त हो रही कला को बचाया जा सकता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़: बदमाशों की गोलीबारी से इलाके में दहशत, तीन घायल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में बेखौफ बदमाशों ने जिले में बेहतर कानून व्यवस्था के पुलिस के सारे दावों की पोल खोलकर रख दी है. त्यौहार के मौके पर जहां अमन-चैन होना चाहिए था, वहां सरेआम अवैध तमंचे लहराए गए और खूनी जंग लड़ी गई. मामला नगर कोतवाली इलाके के बदनोली गांव का है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए. दबंगों ने बीच सड़क पर दर्जनों राउंड गोलियां दागीं और जमकर पथराव किया. इस अंधाधुंध गोलीबारी में एक महिला समेत तीन लोग गोली लगने से लहूलुहान हुए हैं. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि हमलावरों को न तो पुलिस का डर है और न ही कानून की परवाह. गांव की तंग गलियों में ईंट-पत्थर बिछे हैं और गोलियों की आवाज गूंज रही है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब दो साल से पुरानी रंजिश चल रही थी. आज सुबह जन्माष्टमी के मौके पर माहौल खराब करने की नीयत से दबंग पूरी तैयारी के साथ लाठी-डंडे और तमंचे लेकर पहुंचे. पहले कहासुनी हुई, फिर लाठियां भांजी गईं और देखते ही देखते दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी होते ही गांव में भगदड़ मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों के अंदर भागे. इस खूनी हमले में गोलू, बंटी और मुनेश नाम की महिला को सीधी गोली लगी है. खून से लथपथ घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है. घायल के परिजन शेरू ने बताया कि उनके घर से लड़के जा रहे थे, तभी चार-पांच लोग खड़े थे और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद लाठियां चले. फिर अमरपाल के लड़के और पोते कट्टे-बंदूक लेकर आ गए और सीधे गोलियां चला दीं. जिम को लेकर 2 साल पहले भी विवाद हुआ था, उसी रंजिश में तीन लोगों को गोली मारी है. वहीं, संजय पीड़ित परिजन ने बताया कि घर के बच्चे रास्ते से निकल रहे थे, तभी रास्ते में खड़े दबंग लोगों ने पहले लाठियां चलाईं और फिर चारों तरफ से घेरकर सीधे तमंचों से गोलियां दाग दीं. मुनेश, गोलू और बंटी को गोली लगी है. पुलिस को तुरंत फोन किया गया, लेकिन पुलिस पूरे एक घंटे बाद पहुंची. तब तक हमलावर वारदात करके भाग चुके थे. इस घटना में गांव वालों और परिजनों का सीधा आरोप है कि अगर पुलिस वक्त रहते मौके पर पहुंच जाती, तो शायद इतना बड़ा बवाल न होता. पुलिस के देर से पहुंचने की वजह से दबंग वारदात को अंजाम देकर बड़े आराम से फरार हो गए. त्यौहार के ठीक पहले हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है. अब देखना होगा कि खाकी को खुली चुनौती देने वाले इन बेखौफ बदमाशों पर पुलिस कब तक शिकंजा कस पाती है.0
0
Report
करौली के मदन मोहन मंदिर में जन्मोत्सव: रात 12 बजे विशेष पूजा और पोशाक अर्पण
Jhunjhunu, Rajasthan:करौली - कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिरों में होंगे कई धार्मिक आयोजन, करौली के प्रसिद्ध मदन मोहन मंदिर में रात 12 बजे मनाया जाएगा जन्मोत्सव, उससे पहले शाम 5 बजे करौली का चौधरी परिवार भगवान मदन मोहन को अर्पित करेगा पोशाक, रियासत काल से चौधरी परिवार द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर पोशाक अर्पण की चली आ रही परंपरा, इस दौरान नंद बाबा बने मंदिर गोसाई कृष्ण जन्म की लेंगे बधाई, मंदिर परिसर में होगा ढांडा-ढांडी नृत्य और बधाई उत्सव का आयोजन0
0
Report
झुंझुनूं में स्पर्श सुरक्षित बचपन अभियान से बच्चों में जागरूकता बढ़ी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में ‘स्पर्श सुरक्षित बचपन’ अभियान के तहत जिले में बच्चों और किशोरों को सुरक्षित बचपन एवं जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। इसी कड़ी में झुंझुनू के प्रभारी सचिव नवीन जैन बड़ागांव स्थित स्कूल पहुंचे और कक्षा 7वीं से 12वीं तक के 1000 से अधिक विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी सचिव नवीन जैन ने विद्यार्थियों को किशोरावस्था में होने वाली विभिन्न चुनौतियों और उनसे बचाव के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने गुड टच और बैड टच, अनजान लोगों से व्यवहार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा किसी भी असहज स्थिति में तत्काल माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को जानकारी देने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित और जिम्मेदार इस्तेमाल के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का सही उपयोग बेहद जरूरी है। बच्चों को किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी, फोटो या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल से किशोर कई तरह की परेशानियों का शिकार हो सकते हैं। प्रभारी सचिव ने विद्यार्थियों से मानसिक तनाव, डिप्रेशन और सकारात्मक सोच जैसे विषयों पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में कई तरह के बदलाव आते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों को अपनी परेशानियों को मन में दबाने के बजाय माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से साझा करना चाहिए।नवीन जैन ने बताया कि उन्होंने करीब 60 से 70 मिनट तक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली परिस्थितियों को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि झुंझुनू शुरू से ही एक जागरूक जिला रहा है और बच्चों एवं किशोरों में जागरूकता का स्तर और बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जाने चाहिए।उन्होंने कहा कि ‘स्पर्श सुरक्षित बचपन’ जैसे अभियान बच्चों को न केवल अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हैं, बल्कि उन्हें असहज परिस्थितियों को पहचानने और समय रहते मदद लेने के लिए भी तैयार करते हैं।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी उत्साह, भक्तों की भारी भीड़
Jaipur, Rajasthan:एंकर-कहीं आंखों में कान्हा के दर्शन की आस… तो कहीं जुबां पर राधे-राधे का जाप। कोई नन्हे लड्डू गोपाल को गोद में लेकर पहुंचा है, तो कोई अपने परिवार के साथ ठाकुरजी के दरबार में हाजिरी लगाने आया है। जन्माष्टमी पर जयपुर की गलियां मानो गोकुल बन गईं… और भक्तों के लिए आज का दिन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि अपने कान्हा के जन्मोत्सव का साक्षी बनने का मौका है। शहर आराध्य गोविंददेवजी के मंदिर, गोपीनाथजी मंदिर समेत सभी कृष्ण मंदिरों में मंगला आरती के साथ ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बच्चे हों या बुजुर्ग, महिलाएं हों या युवा… हर किसी की मंजिल एक ही कान्हा के दर्शन। कतार में खड़े भक्तों के चेहरे पर थकान नहीं, बल्कि ठाकुरजी की एक झलक पाने की बेसब्री नजर आई। फूलों, झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिर में ठाकुरजी ने पीली पोशाक और विशेष अलंकार धारण किए। जैसे ही भक्तों को लड्डू गोपाल की मनमोहक छवि नजर आई, पूरा परिसर ‘राधे-राधे’ और ‘गोविंद देवजी महाराज की जय’ के जयकारों से गूंज उठा। इस बार दर्शन व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। पास वाले और बिना पास वाले श्रद्धालुओं को जलेब चौक से ही अलग-अलग कतारों के जरिए प्रवेश दिया जा रहा है। बावजूद इसके भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। शहर ही नहीं, प्रदेशभर से श्रद्धालु कान्हा के जन्मोत्सव में शामिल होने जयपुर पहुंचे हैं। और अब इंतजार उस पल का है, जब घड़ी की सुईयां रात के 12 बजाएंगी… हवाई गर्जनाओं और आतिशबازی के बीच कृष्ण कन्हैया के जन्म का जयघोष होगा। महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में 897 किलो सामग्री से तैयार पंचामृत से ठाकुरजी का अभिषेक किया जाएगा। आज हर भक्त के मन में कान्हा जन्म ले रहे हैं और पूरा शहर उनके जन्मोत्सव की खुशी में भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है.0
0
Report
पटना में गंगा उफान ओर, मदद न मिलने से परेशान
Patna, Bihar:पटना में गंगा उफान पर है और खतरे के निशान से 2 मीटर के करीब ऊपर है। पटना के दियारा इलाके में बाढ़ से भीषण तबाही के बीच नकटा दियारा के लोग घर बार छोड़ कर सीधे पटना शहर का रुख कर रहे हैं। यह तस्वीर नकटा दियारा से घर छोड़कर कर लौटते लोगो की है। नाव के सहारे ये लोग सीधे पटना के राहत कैम्प में आ रहे हैं। गाय, बाइक से लेकर जरूरी सामान और बच्चों के साथ ये लोग नाव से आये हैं और कहते हैं कि सरकार ने कोई मदद नहीं की तो वे भाग आये हैं।0
0
Report
दमोह में बंद अस्पताल के बाहर गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत सामने आई है जब एक बंद अस्पताल के बाहर घंटों गर्भवती महिला तड़पती रही और महिला ने अस्पताल के बाहर ही बच्ची को जन्म दिया। मामला दमोह जिले के प्रसिद्ध अजब धाम फतेहपुर का है जहां गुरुवार की देर शाम सादपुर गांव से एक गर्भवती महिला मंजो भील को फतेहपुर के सामुदायिक स्वस्थ केंद्र लाया गया लेकिन अस्पताल बंद था , मेन गेट पर ताला डला था और परिजन डाक्टर और स्टाफ को तलाशते रहे लेकिन उन्हें कोई नहीं मिला, इधर महिला की हालत बिगड़ रही थी, आसमान से बारिश लगातार हो रही थी लेकिन तड़पती महिला को इलाज देने और उसका प्रसव कराने वाला कोई नहीं था, लेकिन जब अस्पताल के आसपास रहने वाली कुछ महिलाओं को इस बारे में जानकारी मिली तो ये महिलाएं इस गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आई, अस्पताल के बाहर ही फर्श पर उन्होंने महिला की डिलीवरी कराई और महिला ने लड़की को जन्म दिया, डिलीवरी तो हो गई लेकिन महिला और नवजात की हालत ठीक नहीं थी और दोनों को एक निजी वाहन से परिजन सिविल अस्पताल लेकर गए जहां दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर सबको झकझोर दिया है। आपको बता दें कि अजब धाम फतेहपुर सूबे के आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल के विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है और मंत्री पटेल सड़को के गड्ढों को लेकर दिए अपने बयान के बाद सुर्खियों में है और अब उनके क्षेत्र में एक नया मामला सामने आया है जहां बरसते पानी में एक आदिवासी समुदाय की गर्भवती महिला को बंद अस्पताल के बाहर फर्श पर बच्चे को जन्म देना पड़ा है। इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की तस्वीर भी सबके सामने ला दी है। जिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर का ये मामला है वो स्वास्थ्य केंद्र आठ महीने पहले ही लोकार्पित हुआ है और इसका लोकार्पण मंत्री लखन पटेल ने ही किया था लेकिन यहां डाक्टर नर्सिंग स्टाफ ही नहीं है , यहां एक ए एन एम की पोस्टिंग थी लेकिन 31 जुलाई को वो भी रिटायर्ड हो गई और तब से ये इमारत भरी here है और लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं उन्हें लगता है कि जिस शोर शराबे के साथ यहां अस्पताल खोला गया था वो अस्पताल लोगों के काम आयेगी और इसके भरोसे लोग यहां आ जाते है और फिर जो स्थिति बनती है वो कुछ ऐसी ही है कि महिला की आसपास की महिलाएं डिलीवरी करा रही है।0
0
Report
Advertisement
रतलाम के मंदिरों में जन्माष्टमी उत्साह, भक्त बांसुरी की धुन में मग्न
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में जन्माष्टमी के पर्व पर खासा उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आ रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए भक्त सुबह से ही मंदिरों में पहुँच रहे हैं। खास बात यह है कि श्रद्धालु भगवान कृष्ण के सामने बांसुरी बजाकर जन्मोत्सव की खुशी जाहिर करते नजर आए। बांसुरी की मधुर धुन और भक्ति के रंग ने मंदिरों के माहौल को और मनोहारी बना दिया। मंदिरों में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। बाल कृष्ण की लीलाओं और उनके बाल स्वरूप की झांकियां श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। जैसे-जैसे जन्मोत्सव का समय नजदीक आ रहा है, मंदिरों में भक्तों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। रतलाम में शाम को मटकी फोड़ आयोजन भी होंगे, लेकिन इससे पहले कृष्ण मंदिरों की सजावट और श्रृंगार देखने लायक है। राम मंदिर से लेकर गोपाल मंदिर तक भक्ति और उल्लास का माहौल है। बड़े ही नहीं, बच्चे भी कृष्ण भक्ति में पूरी तरह रंगे नजर आ रहे हैं।0
0
Report
हजारीबाग के पंच मंदिर पर ताला विवाद, जन्माष्टमी के दिन भी नहीं खुला गेट
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के बीच बाजार यानी हृदय स्थल पर बसा हुआ ऐतिहासिक मंदिर पंच मंदिर को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है लोगों ने समझा कि विवाद अब समाप्त हो गया है चूँकि जिला प्रशासन हजारीबाग ने बैठक कर कमेटी गठित कर दिए और मंदिर के रखरखाव का जिम्मेदारी उन्हें सौंप दिया गया लेकिन मंदिर के मालिकाना हक को लेकर तथा कथित दावेदार प्रदीप कुमार अपने जिद पर अड़ा हुआ है और हमेशा श्रद्धालुओं को परेशान करने के नियत से मंदिर में ताला लगा दिया करता है आज मंदिर के गेट पर ताला लगा देख श्रद्धालु भड़क गए और जन्माष्टमी के दिन ऐसी स्थिति पर बवाल काटने पर तुले हुए हैं श्रद्धालुओं का कहना है कि हाई कोर्ट का आदेश है कि किसी भी मंदिर पर ताला नहीं लगाया जा सकता यह सार्वजनिक स्थल है यहां पूजा पर रोक नहीं लगाया जा सकता तब ऐसी स्थिति में यह क्यों है ? जबकि पिछले 17 अगस्त को विशेष कर रांची हाईकोर्ट ने पांच मंदिर विवाद पर स्पेशल आर्डर निकाला है कि मंदिर में ताला नहीं लगाया जा सकता तब ऐसी स्थिति क्यों है हजारीबाग जिला प्रशासन के पास लोग टेलीफोन के माध्यम से शिकायत किए हैं क्योंकि आज जन्माष्टमी को लेकर बंदी है ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं के सामने विकट समस्या पैदा होते देखी जा रही है0
0
Report
सिंदरी में एफसीआई प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन, क्वार्टर किराया बढ़ाने को रोकने की मांग
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के सिंदरी मनोहरटाड़ स्थानीय लोगो ने सिंदरी बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एफसीआई प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने एफसीआई प्रबंधन की शव यात्रा निकाली और हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार रोडाबांध चौक पर पुतला दहन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। एफसीआई क्वार्टरों का किराया बढ़ाने और क्वार्टरों को तोड़ने के लिए टेंडर जारी किए जाने के विरोध में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आंदोलनकारियों ने एफसीआई प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए फैसले को वापस लेने की मांग की। संघर्ष मोर्चा के संयोजक रविंद्र सिंह ने कहा कि एफसीआई प्रबंधन सिंदरीवासियों के साथ अन्याय कर रहा है। प्रबंधन को चेताने के लिए पहले मशाल जुलूस और अब शव यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद यदि प्रबंधन ने लोगों की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की, तो सिंदरीवासी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। वही भाजपा नेता धर्मजीत सिंह ने भी एफसीआई प्रबंधन से सिंदरी के लोगों के साथ कथित अत्याचार बंद करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द पहल नहीं हुई तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा और एफसीआई के कामकाज को बंद कराने की दिशा में कदम उठाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पूरे रोड़ाबांध चौक पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि क्वार्टर किराया वृद्धि और आवास तोड़ने के प्रस्ताव के खिलाफ उनका आंदोलन मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा。0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी-लखनऊ UPSRTC बस में शराबखोरी पर सवाल, जांच की मांग तेज
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी-लखनऊ UPSRTC बस में शराबखोरी का VIDEO VIRAL, चलती बस में छलका जाम, परिवहन निगम पर उठे सवाल उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की कैसरबाग-बाराबंकी रूट पर चलने वाली बस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रात के समय बस के भीतर कुछ लोग कथित तौर पर शराब पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद परिवहन निगम की व्यवस्थाओं और बसों में यात्रियों की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह बाराबंकी और लखनऊ के कैसरबाग के बीच चलने वाली UPSRTC बस का है। वीडियो में कुछ लोग बस के अंदर शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और किस बस में बनाया गया। वीडियो के साथ एक जागरूक नागरिक ने दिन के समय का बस टिकट भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। टिकट के आधार पर वीडियो में दिखाई गई बस को बाराबंकी-लखनऊ रूट से जोड़ते हुए मामले को सामने लाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सवाल उठाया है कि यदि सार्वजनिक परिवहन की बस में वास्तव में शराब का सेवन किया गया है तो बस में मौजूद चालक-परिचालक की भूमिका क्या थी और यात्रियों की सुरक्षा एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए क्या व्यवस्था है। वायरल वीडियो को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है। साथ ही परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भी मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग सोशल मीडिया के माध्यम से की गई है। अब देखने वाली बात होगी कि परिवहन निगम वायरल वीडियो की जांच कर बस, चालक-परिचालक और वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान करता है या नहीं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो वास्तव में किस बस का है और उसमें दिखाई दे रही घटना कब की है。0
0
Report
अमेठी में जलभराव जारी, सांसद-प्रशासन से पानी निकलवाने की गुहार
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - रुक रुक हो रही बारिश बनी आफत। सप्ताहभर से अधिक समय बीतने के बाद भी नहीं निकला जलभराव। मुसाफिरखाना ब्लॉक के पलिया पूरब जोगीबीरन गांव में कई घरों में घुसा बारिश का पानी। जलभराव से ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें घरों में पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित। परेशान ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग। ग्रामीणों ने जलभराव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल। अमेठी सांसद और जिला प्रशासन से जल्द पानी निकलवाने की लगाई गुहार। ग्रामीणों के मुताबिक पोलिटेक्निक कॉलेज के पास मोटी पाइप बंद होने से रुकी है जलनिकासी। ग्रामीणों का दावा मोटी पाइप खुल जाए तो जलभराव की समस्या का हो सकता है समाधान। मुसाफिरखाना ब्लॉक के पलिया पूरब जोगीबीरन गांव का मामला।0
0
Report
अमेठी के प्रगटेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में जलभराव, नाला खुलवाकर जल निकासी की मांग
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - प्रगटेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में जलनिकासी का मार्ग अवरुद्ध होने से भरा पानी। जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने धरना देकर जताया आक्रोश। ग्रामीणों ने नाला खुलवाकर तत्काल जलनिकासी कराने की उठाई मांग। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस बल तैनात। ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से लगातार बनी हुई है समस्या। नाला खुलवाकर जलनिकासी कराने की मांग पर धरने पर बैठे ग्रामीण। कमरौली थाना क्षेत्र के बनभारिया स्थित प्रगटेश्वर हनुमान मंदिर के पास का मामला।0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद के सहसपुरी में पिंजरे में तेंदुआ, रेस्क्यू जारी और खतरा बढ़ा
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में वन विभाग के पिंजरे ने कैद हुआ एक और खूंखार तेंदुआ, अब तक एक शावक एवं 2 मृत सहित कुल 14 तेंदुए वन विभाग कर चूका रेस्क्यू, आज ठाकुरद्वारा तहसील के डिलारी थाना क्षेत्र मे पड़ने वाले गांव सहसपुरी में लगे पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, अभी और भी कई तेंदुए क्षेत्र में होने की जताई जा रही आशंका, पिंजरे ने फंसे तेंदुए को देखने के लिए ग्रामीणों की लगी भीड़, वन विभाग की टीम ने तेंदुए को गांव से रेस्क्यू कर अपने साथ ले गयी, बता दें अब तक 4 लोगों को मौत के घाट एवं 2 दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर चुके तेंदुए, वन विभाग की कई टीमें अभी भी लगातार गावों और जंगलों में तेंदुओं को ट्रेस करने के अभियान में जुटी, 2 दर्जन से अधिक पिंजरे वन विभाग द्वारा जगह जगह गाँवों में तेंदेदों को पकड़ने को लगाए गए, मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के गांव सहसपुरी का पूरा मामला0
0
Report
बाराबंकी अस्पताल में AC कमरे के न मिलने पर ससुराल- मायके पक्ष में मारपीट, VIDEO वायरल
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी के अस्पताल में AC कमरा न मिलने पर बवाल, सास-ननद और ससुर से जमकर मारपीट, VIDEO वायरल बाराबंकी शहर के श्री मेडिकल सेंटर एंड हार्ट क्लीनिक में बहू का ऑपरेशन कराने पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मायके पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि बहू के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में कमरा बुक कराया गया था। आरोप है कि AC कमरा न लेने को लेकर मायके पक्ष के लोग नाराज हो गए और इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान बहू के ससुराल पक्ष की सास, ननद और ससुर के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। इसके बाद आवास विकास कॉलोनी निवासी राम कुमार, जो ससुराल पक्ष से बताए जा रहे हैं, ने कोतवाली नगर पुलिस को लिखित शिकायत देकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। राम कुमार की शिकायत के मुताबिक, अस्पताल में AC कमरे को लेकर विवाद के बाद उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पुलिस वायरल वीडियो के साथ-साथ शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मारपीट की असली वजह और घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल अस्पताल में AC कमरा न मिलने को लेकर शुरू हुए विवाद और उसके बाद हुई कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。0
0
Report
लखीमपुर खीरी: लूट के शातिर गैंग समेत मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना इलाके में लूट की घटना को अंजाम देने वाला शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि लुटेरे के अन्य चार साथी भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए हैं। मोटिवेट के दौरान मुख्य अभियुक्त को पर में गोली लगी है। पकड़े गए सभी अभियुक्त इलाके में कई घटनाओं के अंजाम दे चुके थे। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से लूटी गई नगदी तमंचा कारतूस बरामद किया गया है।0
0
Report
Advertisement
