328026
आंगई थाना पुलिस ने भैंस चोरों से मुक्त कराए 4 भैंस और 1 पाड़ा
Sirmathura, Rajasthan:सरमथुरा में आंगई थाना पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए भैंस चोरों के कब्जे से चार भैंस और एक पाड़ा मुक्त कराया। थाना प्रभारी राम अवतार मीना के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोर चोरी की भैंसों को ले जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस को देखकर चोर घने जंगलों में भागने में सफल रहे। पुलिस ने पशुओं को अपने कब्जे में लेकर उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना के फतुहा में ट्रक टकराने से नुकसान, कोल्ड ड्रिंक लूट का विवाद वायरल
Patna, Bihar:पटना सिटी के फतुहा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। फतुहा गांव के समीप कंचनपुर के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गए। हादसे के बाद एक ट्रक में लदा कोল्ड ड्रिंक सड़क पर बिखर गया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में कोल्ड ड्रिंक की बोतलें उठाकर ले जाना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से करीब 18 टन कोल्ड ड्रिंक लेकर फतुहा की ओर आ रहा था। कंचनपुर के पास सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के प्रभाव से दोनों वाहन सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरे और ट्रक में लदा अधिकांश माल बिखर गया। ट्रक मालिक ने दावा किया कि ट्रक पर लदे कोल्ड ड्रिंक की कीमत लगभग सात लाख रुपये थी। उनका आरोप है कि दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बिखरे हुए कोल्ड ड्रिंक के साथ-साथ ट्रक में बची बोतलों को भी उठाकर ले गए। इससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस हादसे में ट्रक चालक प्रवीण यादव और उसका खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हटाने और सड़क पर यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही वायरल वीडियो और ट्रक मालिक के आरोपों के आधार पर कोल्ड ड्रिंक की कथित लूट के मामले की भी जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
दानापुर में पूर्व पार्षद के घर गोलीबारी: CCTV फुटेज से एक संदिग्ध हिरासत में
Danapur, Bihar:दानापुर में देर रात थाना क्षेत्र के सगुना बुढ़िया कुआं स्थित वार्ड-12 की पूर्व पार्षद रेणु देवी के घर पर बदमाशों द्वारा कथित रूप से फायरिंग, पथराव और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता रेणु देवी ने स्थानीय थाने में पांच नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि देर रात आरोपितों ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए घर पर पथराव किया और फायरिंग की। साथ ही रंगदारी नहीं देने, कोर्ट में गवाही से रोकने तथा परिवार को जान से मारने और पुत्री के अपहरण की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष पी.के. भारद्वाज ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.0
0
Report
वाराणसी में निर्माणाधीन भवन से गिरकर कन्हैया की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के घोरावल तहसील के लीलवाही गांव का एक मजदूर वाराणसी गया था ताकि रोजी-रोटी चले, लेकिन वापस लौटने पर उसका शव मिला। 48 वर्षीय कन्हैया निर्माणाधीन भवन पर मजदूरी कर रहा था और छत से गिरने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार सुभाष मौर्य ने उन्हें वाराणसी जाने से रोका और शव लेकर आने का भरोसा दिया, लेकिन वह गायब हो गया और शव गांव भेज दिया। शव पहुंचते ही परिवार और लगभग 40 ग्रामीण घोरावल कोतवाली पहुंचे और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व मृतक परिवार को मुआवजे की मांग की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
मोहर्रम के सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण, यूपी सरकार और पुलिस के प्रयासों की प्रशंसा
Bareilly, Uttar Pradesh:ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने 10 दिन के मोहर्रम कार्यक्रमों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि परंपरागत रीति से मोहर्रम के सभी कार्यक्रम, खासतौर पर ताज़िया और अलमों के जुलूस, सकुशल संपन्न हुए। पूरे उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में जुलूस निकाले गए और ताज़िए दफन किए गए। पेड़ काटने की और न ही बिजली के तारों को उतारने की ज़रूरत पड़ी। इस वजह से मोहर्रम के सभी कार्यक्रम कुशलतापूर्वक संपन्न हुए। इस पर मैं खास तौर पर उत्तर प्रदेश की हुकूमत, पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ, जिन्होंने 10 दिनों तक मेहनत और मशक्कत करते हुए मुसलमानों के साथ खड़े रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि एक तल्ख हकीकत यह भी है कि अगर आज के दिन योगी आदित्यनाथ की जगह अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होते, तो उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सांप्रदायिक दंगे हो चुके होते और कई शहर आज जल रहे होते। मगर उत्तर प्रदेश की हुकूमत के कानून-व्यवस्था की बेहतरीन मिसाल यह है कि किसी को एक खरोंच तक नहीं लगी。0
0
Report
लखनऊ में युवती पर चाकू हमले के बाद आरोपी फरार, पुलिस तलाश में
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार。 मानकनगर में युवती पर चाकू से हमला, लोकबंधु अस्पताल में भर्ती。 युवती पर हमला कर आरोपी विकास फरार, तलाश में जुटी पुलिस。 पहले से जान-पहचान, विवाद के बाद चाकू से हमले की आशंका。 मेंहदी खेड़ा में युवती पर चाकू से हमला, पुलिस जांच में जुटी。 विवाद के बाद युवती पर जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश तेज。 गंभीर रूप से घायल शालिनी मिश्रा अस्पताल में भर्ती, जांच जारी。 मानकनगर चाकूबाजी कांड हर एंगल से जांच कर रही पुलिस。0
0
Report
पनवाड़ मंदिर से 750 ग्राम चांदी के दो छत्र चोरी, भक्तों में रोष फैल गया
Jhalawar, Rajasthan:पनवाड़ (झालावाड़) झालावाड़ जिले के पनवाड़ कस्बे के गुलमोहर चौराहे स्थित शनि देव महाराज मंदिर में देर रात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और प्रतिमा के ऊपर लगे करीब 750 ग्राम वजनी चांदी के 2 छत्र चुरा ले गए। घटना को लेकर क्षेत्र वासियों में भारी रोष देखा जा रहा। मंदिर समिति अध्यक्ष ने बताया कि सुबह 6:00 बजे पुजारी पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्हें प्रतिमा के ऊपर लगे चाँदी के दोनों छत्र गायब मिले। यह छत्र प्राण प्रतिष्ठा के समय भामाशाहों द्वारा दान किए गए थे। बाद में मंदिर समिति सदस्यों ने पनवाड़ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर चोरी की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए और घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तार की मांग की।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर के पेयजल संकट का समाधान: तीसरे फेज से जल आपूर्ति शुरू
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जिले में पेयजल संकट अब जल्द दूर होगा । केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दावा किया है कि जोधपुर लिफ्ट कैनाल के तीसरे फेज का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अगले तीन से चार महीने में इस परियोजना का पानी जोधपुर तक पहुंचना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना में लंबे समय से चली आ रही सभी तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं को दूर कर दिया गया है। शेखावत ने कहा कि वर्ष 2023 में कार्यादेश जारी होने के बावजूद परियोजना वर्षों तक अटकी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्य शुरू करते समय फॉरेस्ट क्लीयरेंस, रेलवे क्रॉसिंग सहित आवश्यक अनुमतियां तक नहीं ली गई थीं। अब सभी अवरोध दूर कर दिए गए हैं और केवल एक तकनीकी कार्य शेष है। उन्होंने बताया कि मुख्य नहर के ऊपर ट्रस और पुल बनाकर पाइपलाइन क्रॉस कराने का कार्य एक महीने में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि तीसरे फेज के पूरा होने से जोधपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की मात्रा और गुणवत्ता दोनों में बड़ा सुधार आएगा। गर्मियों में इंदिरा गांधी नहर के क्लोजर के दौरान होने वाले जल संकट से निपटने के लिए चार एस्केप रिजर्वायर स्वीकृत किए गए थे, जिनका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। फलसूंड रिजर्वायर में पानी भरना शुरू हो गया है, जबकि शेष रिजर्वायरों में भी जल्द पानी भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। एक रिजर्वायर में न्यायालय से जुड़े तकनीकी मामले के समाधान के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यमुनाम जल समझौते का उल्लेख करते हुए शेखावत ने कहा कि लंबे समय तक हरियाणा और राजस्थान के बीच सहमति नहीं बनने के कारण यह योजना अटकी रही। जलशक्ति मंत्री रहते हुए उन्होंने दोनों राज्यों के बीच समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया और नई रूपरेखा तैयार कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार ने इस मामले में अपेक्षित सहयोग नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश के बीच जल परियोजनाओं को गति मिली। ERCP सहित विभिन्न परियोजनाओं पर समझौते हुए, डीपीआर तैयार हो चुकी है और दोनों राज्यों की सहमति भी बन गई है। उनके अनुसार योजना के धरातल पर उतरने के बाद शेखावाटी क्षेत्र के चूरू, झुंझुनू और सीकर जैसे गंभीर पेयजल संकट वाले जिलों को बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही हरियाणा के राजस्थान सीमा से लगे जल संकट प्रभावित जिलों को भी स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। बाइट - गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री।0
0
Report
श्रीडूंगरगढ़ के खेत में PIA लिखा गुब्बारा मिला, संदिग्ध पदार्थ नहीं
Bikaner, Rajasthan:श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबर किसान के खेत में मिला PIA लिखा गुब्बारा लिखमादेसर गांव की रोही में कुन्तासर मार्ग पर खेत में मिला संदिग्ध गुब्बारा किसान ने पुलिस को दी जानकारी हवा में उड़कर आया था गुब्बारा गुब्बारे के साथ नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान0
0
Report
खाजूवाला में स्मैक सप्लायर गिरफ्तार: 5.98 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से खबर 5.98 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, स्टेडियम के पास से स्मैक सप्लायर को दबोचा, आरोपी के कब्जे से 5.98 ग्राम स्मैक और मोटरसाइकिल बरामद , एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, pुलिस कर रही पूछताछ, खाजूवाला थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत ने की कार्यवाही。0
0
Report
Advertisement
4 जुलाई को जोधपुर में नए एयरपोर्ट टर्मिनल और उड़ान योजना का शुभारंभ
Jodhpur, Rajasthan:अब मारवाड़ का आम आदमी भी हवाई सफर कर सकेगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को जोधपुर और पश्चिमी राजस्थान को बड़ी सौगात देंगे। जहां नए एयरपोर्ट टर्मिनल का शुभारंभ करेंगे वहीं पीएम उड़ान योजना के द्वितीय फेज का भी शुभारंभ करेंगे । केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को जोधपुर दौरे के दौरान नए एयरपोर्ट टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे और इसी मंच से उड़ान योजना के दूसरे चरण की शुरुआत भी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना था कि "हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके", और अब यह सपना साकार हो रहा है। इससे मारवाड़ के आम लोगों की सस्ती हवाई यात्रा की वर्षों पुरानी ख्वाहिश पूरी होगी। शेखावत ने कहा कि उड़ान योजना के तहत सरकार चयनित हवाई मार्गों पर एयरलाइंस को वायबिलिटी गैप फंडिंग उपलब्ध कराती है, जिससे किराया किफायती रहता है और आम नागरिक भी हवाई यात्रा कर पाते हैं। योजना के पहले चरण से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है, जबकि अब दूसरे चरण से पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि जोधपुर का नया एयरपोर्ट अगले 30 से 35 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। पहले जहां एक समय में केवल दो बड़े विमान खड़े हो सकते थे, वहीं अब 12 एयरक्राफ्ट एक साथ पार्क किए जा सकेंगे। एयरपोर्ट की यात्री संभालने की क्षमता भी करीब 10 गुना बढ़ गई है। शेखावत ने कहा कि पहले जोधपुर एयरपोर्ट पर आधुनिक लैंडिंग सुविधाओं का अभाव था और खराब मौसम या रात में विमानों के संचालन में दिक्कत आती थी। अब एयरपोर्ट को आधुनिक तकनीक से लैस कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू का आभार जताते हुए कहा कि वर्षों से लंबित जोधपुर एयरपोर्ट विस्तार का सपना अब पूरा हो गया है। उनके अनुसार 4 जुलाई का दिन केवल नए टर्मिनल के उद्घाटन का नहीं, बल्कि मारवाड़ में हवाई कनेक्टिविटी, पर्यटन, व्यापार और आम आदमी की हवाई यात्रा के नए युग की शुरुआत का दिन होगा。0
0
Report
संभल में दो पक्षों के बीच पथराव, वीडियो वायरल, पुलिस जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:संभल दो पक्षों में किसी बात को लेकर पथराव छतों से पथराव करने का वीडियो वायरल पुलिस वीडियो की जाँच पड़ताल में जुटी असमोली के शाहपुर मिलक का मामला0
0
Report
इंडిగो फ्लाइट में वकील के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी; जांच शुरू
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर - इंडिगो की फ्लाइट में सुप्रीम कोर्ट के वकील के साथ मारपीट.. दिल्ली से जबलपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E - 6038 में यात्री के साथ मारपीट से मचा हड़कंप.. फ्लाइट में हैंड लैगेज निकलते समय दूसरे फ्लायर ने मारपीट करते हुए दी जान से मारने की धमकी.. कोलकाता के रहने वाले एडवोकेट सुहान मुखर्जी ने खमरिया थाने में दर्ज कराई फिर.. 3 साल के मासूम बच्चे और केयरटेकर के साथ दिल्ली से जबलपुर आ रहे थे सुहान मुखर्जी फ्लाइट में यात्रा करने वाले योगेश बंसल नाम के यात्री पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप पुलिस ने फ्लायर सुहान मुखर्जी का सरकारी अस्पताल में कराया मुलाहजा. मारपीट में सिर, कंधे और पीठ में चोटें आने की फ्लायर ने की थी शिकायत.. फ्लाइट के अंदर मारपीट की घटना की पुलिस ने शुरू की जांच.. इंडिगो प्लेन में मारपीट की घटना पर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने जताया गुस्सा.. वकील के साथ प्लेन में मारपीट, धमकी की घटना को सांसद विवेक तंखा ने बताया शर्मसार करने वाली घटना. X पर पोस्ट कर विवेक तन्खा ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पर साधा निशाना 4 घंटे तक FIR न होने को लेकर सांसद तन्खा ने मध्य प्रदेश के डीजीपी को घेरा.. टूरिस्ट के साथ इस तरह के रवैये को लेकर मध्य प्रदेश के डीजीपी और सरकार पर उठाए सवाल..0
0
Report
Advertisement
संजय निषाद ने अयोध्या मंदिर चंदे मामले में दोषियों को जेल भेजने की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य सरकार में मंत्री संजय निषाद ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी मामले पर कहा, "मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया और SIT का गठन किया गया और दोषियों को जेल भेजा गया है। आगे भी जो इसमें दोषी पाया जाएगा, उसको जेल भेजा जाएगा..."0
0
Report
मंदसौर में खेत से फूल लाते युवक पर चाकू हमला, मौत
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के अभिनंदन क्षेत्र में खेत से फूल तोड़कर आ रहे एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने चाकू मार कर हत्या कर दी, हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैली है गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व गांधी चौराहे पर मृतक रवि माली के पुत्र युवराज माली द्वारा चाकू बाजी किए जाने का लगा था जिसमें युवक अरुण वर्मा की मौत हो गई थी कयास लगाया जा रहा है कि इसी हत्या का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है0
0
Report
11 केवी लाइन से हादसा: बिलासपुर के किसान शंकर पात्रे की दर्दनाक मौत
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसान परसदा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ करंट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकर पात्रे के रूप में हुई है, जो किसान परसदा का ही निवासी था। घटना उस समय हुई जब मृतक अपने घर में टीन शेड लगाने का कार्य कर रहा था। काम के दौरान टीन शेड ऊपर से गुजरी 11 केवी विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उसे जोरदार बिजली का झटका लगा। करंट का झटका इतना भीषण था कि शंकर पात्रे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई....0
0
Report
Advertisement
