icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भोपाल के चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों का दसवां दिन: शौचालय बंदी और पदवृद्धि की मांग

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल चयनित अभ्यर्थियों के आंदोलन का 10वां दिन चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रशासन पर आंदोलन दबाने का लगाया आरोप नीलम पार्क का शौचालय देर रात को बंद किया गया जानबूझकर शौचालय बंद किया गया महिला चयनित अभ्यर्थी को परेशान करने के लिए : चयनित अभ्यर्थी राजधानी के नीलम पार्क में जुटे है चयनित अभ्यर्थी अलग-अलग जिलों से राजधानी भोपाल पहुंचे चयनित अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर चयनित अभ्यर्थियों शिक्षक भर्ती 2025 वर्ग 2 और वर्ग 3 में पदवृद्धि की मांग शिक्षक भर्ती वर्ग 3 में 25000 और वर्ग 2 में अलग-अलग विषय में 3000 पद वृद्धि की मांग
0
0
Report

चोला थाना क्षेत्र में मुठभेड़: 4 गिरफ्तार, एक फरार; 70 किलो पीतल बरामद

Bulandshahr, Uttar Pradesh:ब Bulandshahar? Wait no. Correction: Bulandshahr चोरी की घटना में फरार चल रहे बदमाशों के साथ थाना चोला पुलिस व स्वॉट टीम की हुई मुठभेड़. पुलिस की जवाबी फायरिंग में 1 बदमाश शाहरुन घायलावस्था में अपने अन्य 4 साथी अमीर, आसिफ, फारुख व आसिफ सहित गिरफ्तार. 1 बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस. बदमाशो के कब्जे से 1 तमंचा, कारतूस, 70 किलो पीतल (चोरी की) व 1 अपाचे बाइक व अल्टो कार बरामद. मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशो ने चोला थाना क्षेत्र स्थित विवकोल कम्पनी से 13 अगस्त को पीतल की मूर्ति की थी चोरी. मूर्ति पिघलाकर 70 किलो पीतल को बेचने के उद्देश्य से आये थे चोर. पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशो का लंबा है आपराधिक इतिहास. चोला थाना क्षेत्र में सिखेड़ा रोड के पास संदिग्ध वाहन की चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड़.
0
0
Report
Advertisement

नामली में कार से 73.72 लाख नकदी बरामद, आरोपी हिरासत में

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के नामली में पुलिस ने एक कार से लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें एक बोरा मिला, जिसमें नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। मौके पर कार सवार नकदी को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस कार और युवक को थाने ले आई। दरअसल, नामली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में नकदी लेकर एक कार रतलाम से जावरा की ओर जा रही है। सूचना पर पुलिस ने बिना नंबर की नई क्रेटा कार को रोककर जांच की। कार में सवार युवक की पहचान मिजान खान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान कार से नकदी से भरा बोरा बरामद हुआ। कार सवार ने बताया कि वह रतलाम से अपने गांव उमटपलिया जा रहा था। पुलिस कार व कार सवार को थाने ले आई, थाने पर नोट गिनने की मशीन बुलवाई गयी और मशीन से नकदी की गिनती की गयी। गिनती पूरी होने पर कुल 73 लाख 72 हजार 500 रुपये की नकदी सामने आई। हालांकि, देर रात तक मिजान खान इस नकदी को लेकर कोई पुख्ता दस्तावेज या हिसाब पुलिस को नहीं बता पाया। उसने जमीन बेचने की बात कही और बताया कि वह रकम अपने घर लेकर निकला था और वापस रतलाम से अपने गांव लौटने की बात कही है। अब पुलिस नकदी के स्रोत और उसके दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। जरूरत पड़ने पर मामले में लोकायुक्त को भी शामिल किया जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement

रायपुर के स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 केंद्रों में छानबीन

Begun, Rajasthan:रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई... शहर के 30 स्पा सेंटरों में एक साथ पुलिस ने जांच अभियान चलाया... कार्रवाई के लिए पुलिस की 15 टीमें गठित की गई थीं, जिसमें 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे... पुलिस ने स्पा सेंटरों में ग्राहकों के रजिस्टर, CCTV कैमरे और रिकॉर्डिंग, संचालक और कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन समेत तमाम दस्तावेजों की जांच की... इसके अलावा स्पा सेंटरों में किसी भी प्रतिबंधित या संदिग्ध गतिविधि, लीज-किराया, स्वामित्व और जरूरी अनुमतियों की भी पड़ताल की गई... जांच के दौरान दो स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने पर मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है... इनमें डीडी नगर थाना क्षेत्र का एलिना स्पा सेंटर और पंडरी थाना क्षेत्र के अंबुजा मॉल स्थित ला थाई स्पा सेंटर शामिल हैं... पुलिस ने साफ किया है कि स्पा सेंटरों की लगातार निगरानी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन मिलने पर संचालक, मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी..
0
0
Report

मौलाना साजिद रशीदी के इस्लामिक कानून वाले दावों से देश में विवाद तेज

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी कहते हैं, "मैं देश को एक बार फिर चेतावनी देना चाहता हूं कि जब तक इस देश में इस्लामिक कानून लागू नहीं होता, तब तक रेप, अपराध, भ्रष्टाचार और ऐसी अन्य चीजों को खत्म नहीं किया जा सकता। आपको इस्लामिक देशों को देखना चाहिए वहां न तो रेप होता है, न चोरी होती है और न ही भ्रष्टाचार होता है, और लोग बहुत खुशहाल जीवन जी रहे हैं। लेकिन यहां, वे ये कानून नहीं लाना चाहते क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं इस्लामिक शरिया लागू न हो जाए। भाई, इस्लामिक शरिया कैसे लागू होगा? रेप के लिए इस्लाम का कानून देखिए: अगर व्यक्ति शादीशुदा है, तो उसे जमीन में आधा गाड़ दिया जाना चाहिए और पत्थर मारकर मार डाला जाना चाहिए..." अयोध्या, UP: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर राम कचहरी चार धाम मंदिर के महंत शशिकांत दास ने कहा, "मौलाना साजिद रशीदी की मांग किसी भी हाल में पूरी नहीं होगी। उनका मकसद कभी पूरा नहीं होगा। बेबुनियाद और बेतुकी बातें करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जब तक भारत में इस्लामिक कानून लागू नहीं होता, तब तक रेप नहीं रुकेंगे..." अयोध्या, उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी पर संत दिवाकराचार्य महाराज कहते हैं, "देखिए, भारत में ज़्यादातर रेप मस्जिदों में मुस्लिम महिलाओं के साथ हो रहे हैं। हलाला जैसी कुरीतियों ने मुस्लिम महिलाओं का शोषण किया है और भारत की संस्कृति को बदनाम करने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। मौलाना साजिद रशीदी मानसिक रूप से अस्थिर हो गए हैं और वे एक सनकी व्यक्ति हैं जो कभी भी इस्लामी सामाजिक बुराइयों पर ध्यान नहीं देते। इसके बावजूद, उन्हें भारत के लोकतंत्र और संविधान में कोई भरोसा नहीं है, इसीलिए वे अपनी मर्ज़ी के हिसाब से काम करना चाहते हैं..."
0
0
Report
Advertisement

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, डीएम ने शील्ड-प्रमाणपत्र देकर बढ़ाया उत्साह

Dipu RawatDipu RawatFollow22m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित 'महराजगंज खेल रत्न पुरस्कार-2026' समारोह में जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने खिलाड़ियों को शील्ड और प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इंडिपेंडेंट स्कूल्स एलायंस के तत्वावधान में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी और मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, खेल शिक्षक तथा जिले भर से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। समारोह में हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, शतरंज और वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जिले की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। समारोह में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर महराजगंज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।
0
0
Report

भागलपुर के राघोपुर में मार्जिनल बांध के कटाव से 280 मीटर तक खतरा, राहत कार्य तेज

Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर के राघोपुर में फिलहाल संकट के बादल छाए हुए हैं एक बार फिर मार्जिनल बांध का 30 मीटर हिस्सा गंगा नदी की धारा में समा गया अब पुरानी रेल लाइन पर असर पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर महादेव पुर घाट के समीप ब्रह्म स्थान के आसपास भी गंगा का करंट तेज होने से कटाव हो रहा है यहाँ फ्लड फाइटिंग के तहत बम्बू रॉल, बालू भरी बोरियां, हाथी पांव डाले जा रहे हैं अब इस तरफ कटाव को लगभग रोक लिया गया है लेकिन मुख्य रूप से मार्जिनल बांध अब 6 दिनों से कटते हुए 280 मीटर तक पहुँच गया है यहां कटावरोधी कार्य भी पानी में समा जा रहा है हालात पूरी तरह बिगड़े हुए हैं दूसरी ओर तटबंध पर बसी बड़ी आबादी को हटाया गया है , अतिक्रमण हटवाया गया है ताकि कोई अनहोनी न हो वहीं जल संसाधन विभाग के पास मजदूरों की संख्या में कमी के कारण कटावरोधी कार्य धीमा है जिलाधिकारी ने मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं कटाव और कटावरोधी कार्य का जायजा लिया है संवाददाता अश्वनी ने
0
0
Report

बारिश से नदियाँ उफान, एसडीएम ने मौके पर पुल बंद कराया

Damoh, Madhya Pradesh:भारी बारिश से नदी नाले उफान पर, एसडीएम ने किया दौरा, बंद कराया नदी के पुल से आवागमन. दमोह जिले में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच ग्रामीण इलाकों में हालात बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। जिले से बहने वाली नदिया और क्षेत्रीय नाले उफान पर हैतो प्रशासन भी एलर्ट मोड पर आ गया है। जिले भर में एहतियात के तौर पर बंदोबस्त किए गए हैं वही निचले इलाकों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। जिले के हटा ब्लाक में बहने वाली सुनार नदी उफान पर है तो इस नदी पर बने पुलों पर पानी आ गया है और करीब दो से तीन फुट तक पानी है लिहाजा एसडीएम ने अपनी टीम के साथ मौके का मुआयना किया और तत्काल निर्णय लेते हुए बरहट का पुल बंद करा दिया है। इस पुल के ऊपर नदी के पानी का तेज बहाव है लिहाजा आवागमन खतरे से खाली नहीं है। यहां पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ बैरिकेड लगाए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

झांसी गोविंदपुरी में बुजुर्ग दंपत्ति के शव मिले, मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी में बंद मकान में बुजुर्ग दंपती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव करीब 5-6 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। जब बेटा माता पिता से मिलने गया तो गेट अंदर से बंद था। दरवाजा नहीं खुलने पर बेटा मकान में किसी तरह अंदर दाखिल हुआ तो एक कमरे में माता-पिता के शव पड़े मिले। दोनों के शव फूल चुके थे और दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद उसने दरवाजे का ताला तोड़ा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल बेटे ने किराएदार पर शक जताया है। वी/ओ.1-बताया जा रहा है कि गोविंदपुरी में 70 वर्षीय विश्वनाथ अपनी पत्नी भुवन देवी के साथ रहते था। उनका बेटा जगपाल पत्नी और बच्चों के साथ मसीहागंज में रहता है। मृतक विश्वनाथ मजदूरी करते थे। बेटा जगपाल 25 अगस्त को माता-पिता से मिलने घर आया था। उस समय दोनों स्वस्थ थे। इसके बाद शनिवार शाम वह दोबारा माता-पिता से मिलने पहुंचा। मकान का मुख्य गेट अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखٹाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर जगपाल किसी तरह मकान के अंदर दाखिल हुआ। तो एक कमरे में माता-पिता के शव पड़े थे। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। वी/ओ.2-मौके पर पहुंचे आईजी आकाश कुलहरि ने घटना स्थल का जायजा लिया, इसके बाद उन्होंने बताया कि वृद्ध दंपती के शव 5-6 दिन पुराने हैं। उनके शरीर में कीड़े लगे हुए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा दंपती के बेटे ने उनके यहां रहने वाले किरायेदार पर शक जाहिर किया है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। एसओजी को लगाया गया है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। बाइट-आकाश कुलहरि.......आई जी, झांसी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top