icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दुमका के छठ घाटों पर सुरक्षा-स्वच्छता के लिए बड़ा इंतज़ाम

Dumka, Jharkhand:उपराजधानी दुमका में लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर शहर के छठ घाट पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाट की मुकम्मल साफ-सफाई, मरम्मत और रंगाई-pुताई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। छठ पूजा समिति और स्थानीय कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। जिला प्रशासन खुंटा बांध, बड़ा बांध और रसिकपुर तालाब का निरीक्षण करने दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार, SDM कौशल कुमार के साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी छठ घाटों का निरिक्षण कर विधि व्यवस्था से सम्बंधित कई निर्देश जारी किया। दुमका डीसी ने सुरक्षा और सफाई को लेकर बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया ताकि छठ घाट की तैयारी जल्द की जा सके। धूम धाम से मनाये जाने वाले छठ पूजा में छठ पूजा समिति तैयारी में इस वर्ष खूंटा बांध छठ घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मिट्टी की जीवंत मूर्तियां खास होंगी। इसके माध्यम से छठ महापर्व के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और पौराणिक महत्व को बड़े ही मनोहारी ढंग से दर्शाया जाएगा। इसके जरिए नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराने का प्रयास किया जायेगा। घाट परिसर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए कारीगर भव्य और नक्काशीदार पंडाल के निर्माण में जुटे हुए हैं। आधुनिक तकनीक और पारंपरिक शिल्पकला के समन्वय से तैयार हो रहा यह पंडाल निरीक्षण के बाद दुमका उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी छठ घाट पर चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है। ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर पुलिस सजग है। सभी छठ घाटों में CCTV कैमरा की निगरानी रहेगी साथ ही सुरक्षा को लेकर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात होंगे और छठ घाटों में गौतखोर की व्यवस्था होंगी जिससे सुरक्षा में कोई चूक ना हो.
0
0
Report

मंदसौर में ब्लैकमेलिंग से युवती की मौत, अश्लील वीडियो धमकी का मामला

Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर में ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान 18 वर्षीय युवती की मौत का मामला सामने आया है। युवती ने सल्फास का सेवन कर लिया था, जिसके बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले में इकबाल नामक युवक पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे हैं, युवती का मृत्यु पूर्व का एक वीडियो भी viral हो रहा है जिसमें वह पूरा घटनाक्रम बता रही है। दरअसल, पूरा मामला मंदसौर के वायडी नगर थाना क्षेत्र के धारियाखेड़ी गांव का है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। लगातार धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने सल्फास का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना के आरोपों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। आरोपी की गिरफ्तारी हुई और कोर्ट में पेश किया गया! मामला yd नगर थाना प्रभारी के अनुसार सूचना मिली थी कि एक युवती द्वारा जहर खाया गया है जिस पर थाने से बल रवाना किया गया था। थाने पर और थाने के बल और कथन से यह प्राप्त हुआ कि युवती के घर के सामने रहने वाले इकबाल शेख और उसकी पत्नी के द्वारा इन्हें बहला फुसला कर कुछ जहरीले पदार्थ नशीला पदार्थ खिला दिया था। जिसके उपरांत उसके कुछ वीडियो बनाए थे, वीडियो वायरल करने की धमकी को लेकर। घर से कुल करीब ₹2.5 लाख लड़की से मांगे गए थे, जिससे प्रताड़ित होकर के लड़की के द्वारा जहर खाया गया था। जिसमें थाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। कुछ देर बाद लड़की की मृत्यु हो गई थी, बुधवार सुबह पीएम करा करके शव को लड़की के परिवार वालों को सुकृत किया गया था और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। इन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है और अभी अनुसंधान जारी है। और लड़की कितने दिनों से ये आरोपियों को परेशान किया जाता था। करीब 15 दिन पुरानी बात है, इनकी 15 दिन से परेशान किया जाता था。
0
0
Report
Advertisement

बुलंदशहर: 6 महीने के बच्चे के साथ नवविवाहिता को कमरे में बंद रखने का आरोप, वीडियो बनाकर मांगी मदद!

Saurabh SharmaSaurabh SharmaFollow5m ago
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला किला से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां नवविवाहिता इकरा ने वीडियो जारी कर अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और उसे दो दिनों से छह महीने के बच्चे के साथ कमरे में बंद रखने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर मदद और न्याय की गुहार लगाती दिखाई दे रही है। महिला का आरोप है कि वह और उसका छह महीने का बच्चा दो दिनों से भूखे-प्यासे कमरे में बंद हैं। इस दौरान वह अपने बच्चे को दूध पिलाकर किसी तरह उसकी देखभाल कर रही है। पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी को करीब दो साल हो चुके हैं और वह लगातार ससुराल पक्ष की प्रताड़ना झेल रही है। उसने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली से पहुंचे उसके पिता और भाई उसे लेने आए, लेकिन ससुराल वालों ने उन्हें उससे मिलने तक नहीं दिया। मामला सामने आने के बाद महिला और मासूम बच्चे की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। आखिर एक मां और छह महीने के मासूम को इस तरह बंद रखने के आरोप कितने गंभीर हैं? पीड़िता को जल्द न्याय और सुरक्षा मिलनी चाहिए।
0
0
Report

हाथरस में घर के बाहर युवक की हत्या: इलाके में सनसनी, पुलिस पर सवाल

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती घर के बाहर युवक की ताबड़तोड़ फायरिंग एक युवक की हत्या, साथी घायल पुलिस पर लापरवाही का आरोप पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के अनुसार, घटना चंदपा कोतवाली क्षेत्र के बिसाना गांव की है। बुधवार रात करीब आठ बजे 22 वर्षीय मानवेंद्र पुत्र राजकुमार सिंह अपने घर के बाहर मौजूद था। तभी कुछ हमलावर वहां पहुंच कर मानवेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। फायरिंग की चपेट में उसका साथी समीर भी आ गया, जो गोली लगने से घायल हो गया। परिजन दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मानवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जिला अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक के परिवार ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भी दूसरे पक्ष के लोगों ने मानवेंद्र पर फायरिंग की थी और उसकी घेराबंदी की थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस ने पहले कार्रवाई की होती तो आज मानवेंद्र की जान नहीं जाती। बताया गया है कि मानवेंद्र अविवाहित था और खेती-बाड़ी करता था। परिवार ने यह भी बताया कि मई 2022 में उसके पिता राजकुमार की पुलिस हिरासत में मौत हुई थी। उस समय तत्कालीन चंदपा कोतवाली प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा जिला अस्पताल पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में जमीन का विवाद सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

पटना में छठ महापर्व के लिए यातायात डायवर्जन योजना लागू

Patna, Bihar:छठ महापर्व को लेकर पटना में यातायात प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 2 बजे से रात 8 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। अशोक राजपथ पर करगिल चौक से दीदारगंज तक सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी तो वहीं, जेपी गंगा पथ पर दीघा गोलंबर से दीदारगंज तक दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही और पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। जेपी सेतु पर भी तय समय के दौरान सोनपुर और छपरा से पटना आने वाले वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ के बीच भी कुछ समय के लिए यातायात बंद रहेगा। कलेक्ट्रेट और महेंद्रू घाट जाने वाले छठव्रतियों के वाहनों की पार्किंग गांधी मैदान में होगी। भारी वाहनों के लिए भी अलग रूट तय किया गया है। 15 नवंबर की صبح 10 बजे से अगले 24 घंटे तक भारी वाहन बिहटा-सरमेरा पथ और फतुहा ओवरब्रिज के रास्ते डायवर्ट किए जाएंगे। दानापुर और खगौल जाने वाली नगर सेवा बसें भी करगिल चौक नहीं पहुंचेंगी। हालांकि एंबुलेंस, दमकल, शव वाहन और छठव्रतियों के वाहनों को छूट दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी जरूर लें, ताकि छठ के दौरान जाम की समस्या से बचा जा सके।
0
0
Report

पाकुड़ में छठ पूजा की रौनक, कारीगरों के सूप-दउरा की बढ़ी मांग

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पाकुड़ में तैयारियां तेज हो गई हैं... कहीं छठ घाटों को सजाया जा रहा है, तो कहीं बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी शुरू हो गई है... इसी बीच छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक बांस के सूप और दउरा की मांग भी बढ़ गई है... छठ पर्व की बढ़ती रौनक के साथ सूप और दउरा बनाने वाले कारीगरों की व्यस्तता भी बढ़ गई है... मांग को पूरा करने के लिए कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं... उनके हाथों से तैयार होने वाले ये सूप और दउरा छठ पूजा की परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं... ये पारंपरिक सामग्री केवल पूजा का सामान नहीं, बल्कि सदियों पुरानी लोक संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण आजीविका की पहचान भी हैं... छठ पर्व के मौके पर इन कारीगरों को रोजगार का अच्छा अवसर मिलता है... ऐसे में छठ की रौनक के साथ इन पारंपरिक हस्तकलाओं की चमक भी ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रही है...
0
0
Report

खूँटी में झूलते बिजली तार ने दंतैल हाथी की मौत, ग्रामीण दहशत

Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में विद्युत प्रवाहित तार ने आज तड़के सुबह एक हाथी की जान ले ली. घटना रनिया थाना क्षेत्र के रनिया सोडे मुख्य पथ पर तेतारी गाँव में हुई है, जो कि एक हाथी आज जंगल से निकलकर बालिका विद्यालय के निकट पहुंचा था. वहीं झाड़ीनुमा जगह पर झूलते हुए विद्युत तार की चपेट में आ गया और जंगली दंतैल हाथी की मौत मौके पर ही हो गई. घटना आज सुबह 5 बजे की बताई गई. स्थानीय लोगों के अनुसार जंगली हाथी कोयल नदी की तरफ से तेतारी गांव की ओर बढ़ रहा था. इसी दौरान झूलते हुए 11 हजार धारा प्रवाह विद्युत तार की चपेट में आ गया. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने वन विभाग के पदाधिकारी और रनिया थाना पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी और वन विभाग के कर्मी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दिए. पिछले 2 महीने से रनिया प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जंगली और ग्रामीण क्षेत्र में दर्जन जंगली हाथियों का जमावड़ा है. जंगली हाथी जंगल से निकलकर गांव में पहुंचकर लोगों के घरों और किसानों के खेत में लगे फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. करंट लगने से जंगली हाथी की मौत के बाद विद्युत विभाग के कर्मी घटनास्थल पहुंचे हैं. वहीं विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से कहीं आदमियों की मौत हो रही है तो कहीं जंगली जानवरों की. वहीं विद्युत प्रवाहित तार मनुष्य ही नहीं जानवरों के लिए भी खतरा बनता जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement

नवादा में पटाखे की चिंगारी से बगीचे में आग, घनी आबादी में मची अफरा-तफरी

Nawada, Bihar:नवादा में पटाखे की चिंगारी से बगीचे में लगी भीषण आग, घनी आबादी वाले इलाके में मची अफरा-तफरी चौरसिया कॉलोनी के पास देर रात हुई घटना, बगल में ट्रांसफार्मर होने से सहमे लोग; अग्निशमन विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू बिहार के नवादा शहर के न्यू एरिया स्थित चौरसिया कॉलोनी के पास देर रात पटाखे की चिंगारी से एक बगीचे में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें और चिंगारियां देखकर आसपास के घरों में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल के ठीक बगल में ट्रांसफार्मर होने के कारण लोग किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से सहम गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के मुकेश कुमार सहित टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि यह इलाका शहर के सबसे घनी आबादी वाले मोहल्लों में शामिल है। बगीचे के चारों तरफ मकान होने के कारण आग फैलने की आशंका बनी हुई थी। अग्निशमन विभाग ने आशंका जताई है कि आतिशबाजी के दौरान निकली पटाखे की चिंगारी से आग लगी होगी। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आसपास के मकानों और लोगों को संभावित बड़े नुकसान से बचा लिया गया।
0
0
Report

गाजियाबाद विजयनगर में 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 स्थित शंकरपुरी में 14 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के समय परिवार के लोग दूसरे कमरे में मौजूद थे। किशोरी की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किसी बात को लेकर किशोरी को डांटा गया था। इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है。
0
0
Report

भोपाल में 30 फीट कुएं से तेंदुआ बचाव, जंगल में छोड़े जाने का फैसला

Noida, Uttar Pradesh:भोपाल में 30 फीट गहरे कुएं में गिरा तेंदुआ; रस्सी के सहारे पिंजरा उतारकर किया रेस्क्यू. तेंदुए को वन विहार लेकर गईं वन विभाग की टीम. सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. कुएं के आसपास जुटे लोग, इलाक़े में मचा हड़कंप. बैरसिया के सागोनी जोरा गांव की घटना. आशंका शिकार करने के दौरान कुएं में गिरा तेंदुआ. किसान ने अपने खेत में बने कुएं में तेंदुए को देखा इसके बाद वन विभाग को सूचना दी. रस्सी के सहारे पिंजरा कुएं के अंदर उतारा गया. घंटों चले ऑपरेशन के बाद तेंदुए को पिंजरे में लाया गया. तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालकर वन विहार ले जाया गया. मेडिकल जांच के बाद जंगल में छोड़ने पर होगा फैसला. भोपाल शहर से 20 किलोमीटर दूर की घटना.
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी में बड़ा हादसा टला! चलती स्कूटी बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे पति-पत्नी।

Devendra Singh PalDevendra Singh PalFollow15m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भाई दूज के त्योहार पर कुरावली से रस्म पूरी कराकर करीमगंज लौट रहे दंपती की चलती होंडा एक्टिवा स्कूटी में अचानक आग लग गई। घटना बुधवार रात करीब 9 बजे कुरावली-मैनपुरी रोड पर नगला कुंदन के पास की है। बताया जा रहा है कि स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते पूरी स्कूटी आग की लपटों में घिर गई। हालात को भांपते हुए पति-पत्नी ने तुरंत स्कूटी सड़क किनारे छोड़ी और सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। इस तरह दोनों की जान बच गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि, दमकल के पहुंचने से पहले ही स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। बताया गया है कि स्कूटी वर्ष 2023 मॉडल की पेट्रोल होंडा एक्टिवा थी। आग लगने की वजह तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। गनीमत रही कि इस हादसे में पति-पत्नी दोनों सुरक्षित हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top