icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बोकारो में डिक्की से 3.5 लाख रुपये चोरी, CCTV से जांच शुरू

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में चलती बाइक के डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 3.50 लाख रुपये। पीड़ित LIC का एजेंट है और हाल ही में बेटी की शादी में बकाया का चुकता करने के लिए चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह के गुरुद्वारा रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालकर अपने गांव करमागोड़ा के खमार बेंदी जा रहे थे। पीड़ित दिनेश झा ने बताया कि बैंक से पैसे निकालकर डिक्की में प्लास्टिक के थैले में रखा था जहां कई बैंक के पासबुक और चेकबुक के साथ पोस्ट ऑफिस के पासबुक था। बैंक से पैसे निकालकर उसे अपने बाइक के डिक्की में रखकर अपने गांव चन्दनक्यारी रोड स्थित खमार बेंदी जा रहा था जहां जोधाडीह मोड़ के चटर्जी होटल के पास भीड़ के चलते बाइक को थोड़ा स्लो किया इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार उचक्कों ने डिक्की से पैसे निकाल लिया। उन्होंने कहा कि हमको तब पता चला जब पीछे से लोगों ने हल्ला किया कि आपका पैसा लेकर बाइक सवार भाग रहा है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले बेटी का शादी दिए थे जिसमें बकायेदारों का पैसा बकाया था जिसका पेमेंट करने गांव जा रहे थे जहां घटना घटी। उन्होंने कहा कि जोधाडीह मोड़ के एस एस कॉलेज के पास मेरा डेरा है जहां सोचे कि पैसा डेरा में रख देंगे फिर सोचे गांव में जाकर बकायेदारों का पैसा दे देना है। वहीं सूचना पाकर मौके पर चास थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे और जांच में जुट गई। वहीं बैंक के CCTV सहित शहर में लगे CCTV को भी खंगाला जा रहा है। बताते चले कि बिहार के कोढ़ा गैंग इस तरह की घटना को अंजाम देता था जहां बैंक से ही पैसे निकालने वाले का पीछा किया जाता था। अब पुलिस जांच की बात कह रही है。
0
0
Report

राम मंदिर का प्रबंधन धर्माचार्यों के हाथों में होना चाहिए : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां/सीतापुर। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा मंगलवार को बिसवां पहुंची। पत्थर शिवाला धाम एवं बाबा मनसाराम चुंगी के पास श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। बेलपत्र और ताल मखाने के फूलों से बनी विशेष मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा का उद्देश्य गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना है और यह अभियान मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। जो भी दल गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की दिशा में ठोस पहल करेगा, उसे उनका समर्थन मिलेगा। अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी की घटना का उल्लेख करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि मंदिरों का प्रबंधन धर्माचार्यों के हाथों में होना चाहिए। सरकार का कार्य शासन चलाना है, जबकि मंदिरों का संचालन धर्माचार्यों द्वारा किया जाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
0
0
Report

जळगाव की जीर्ण शाला: बारिश में ढहने लगी इमारत, लोगों में डर

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगावच्या रथ चौक परिसरातील महापालिकेच्या शाळेच्या जीर्ण झालेली इमारतीचा काही भाग कोसळला पावसामुळे जीर्ण झालेल्या मनपा शाळेची इमारत धोकादायक बनली असून जिन्याचा स्लॅपचा तसेच रस्त्याकडील बाजूचा भाग कोसळत आहे तब्बल 63 वर्ष जुन्या या इमारतीला तडे पडत असून स्लॅपचा तसेच वेगवेगळ्या ठिकाणचा भाग कोसळत असल्याचे चित्र आहे महापालिकेने वेळीच उपाय योजना न केल्यास भरवस्तीत असलेल्या या जीर्ण शाळेच्या इमारतीचा काही भाग कोसळून मोठ्या दुर्घटनेची शक्यता व्यक्त केली जात आहे विशेष म्हणजे या जीर्ण झालेल्या इमारतीतच महापालिकेचा आरोग्य केंद्र असून तपासणीसाठी येणाऱ्या नागरिकांच्या जीवाशी खेळ सुरू. परिसरातील नागरिकांनी याबाबत जिल्हाधिकाऱ्यांकडे तक्रार केली असून वेळीच उपाययोजना करण्याची मागणी केली आहे याच ठिकाणाहून आढावा घेतला आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी..
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली में उत्तर प्रदेश का पहला उद्यान महाविद्यालय बनने वाला है

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली को जल्द ही उत्तर प्रदेश का पहला उद्यान महाविद्यालय मिलने जा रहा है। उद्यान एवं कृषि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि हरचंदपुर में 50 करोड़ रुपये की लागत से 22 हेक्टेयर क्षेत्र में अत्याधुनिक उद्यान महाविद्यालय बनाया जाएगा। राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं, छात्रावास, प्रशासनिक भवन और शोध केंद्र होंगे। भविष्य में इसे उद्यान विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने की भी योजना है। उनका दावा है कि उद्यानिकी को बढ़ावा मिलने से किसानों की आय में बड़ा इजाफा होगा और क्षेत्र में कृषि अनुसंधान को नई दिशा मिलेगी। उन्होने कहा कि यहां से निकले स्नातक और परास्नातक डॉक्टर इंजीनियर से बेहतर प्लेसमेंट पाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

संभल में प्रभारी मंत्री जे पी एस राठौर ने CHC चंदौसी का औचक निरीक्षण किया

Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । जनपद के प्रभारी मंत्री जे पी एस राठौर का चन्दौसी CHC का औचक निरीक्षण ....निरीक्षण में प्रभारी मंत्री को सब मिला ऑल इज वेल .. प्रभारी मंत्री जे पी एस राठौर ने CHC में OPD में मरीजों से जानकारी ली .. CHC के सभी विभागों का निरीक्षण किया .. अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं से सतुष्ट दिखाई दिए ..प्रभारी मंत्री बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराए जाने के योगी सरकार के प्रयासों की तारीफ की . जिला अस्पताल सहित सभी CHC में पर्याप्त चिकित्सक शीघ्र उपलब्ध कराये जाने का दावा किया । बाइट जे पी एस राठौर प्रभारी मंत्री , जनपद संभल
0
0
Report

कौशांबी में 13 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने आरोपित के खिलाफ बरामदगी की मांग

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में 13 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी बीते 3 जुलाई से घर से गायब है। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर किशोरी को गायब करने का आरोप लगाते हुए एसपी से जल्द बरामदगी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव का है, जहां 13 वर्षीय रोजी बानो 3 जुलाई से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने गांव के ही अजयर कुमार पर किशोरी को गायब करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चार दिन बीत जाने के बावजूद अब तक बच्ची की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे परिवार में दहशत और चिंता का माहौल है। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर किशोरी की जल्द से जल्द बरामदगी और नामजद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर में हाई कोर्ट बेंच की मांग पर धरना, चीफ जस्टिस बुलाने पर विचार

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में आज हाई कोर्ट बैंच की मांग को लेकर अधिवक्ता कोर्ट परिसर में धरने पर बैठे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने कहा कि 44 साल से वे उदयपुर में बैंच की मांग कर रहे हे लेकिन आज तक उनकी मांग पूरी नहीं की गई। इसके लिए कई बार आंदोलन किए गए हैं। लेकिन हर बार सरकार ने केवल आश्वासन ही दिया हे। ऐसे में न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर यह धरना दिया गया हे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने बताया कि इस मांग को लेकर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने विधि मंत्री अर्जुन मेघवाल से भी मुलाकात की। जहां से आश्वासन मिला हैं ऐसे में अब आगे चीफ जस्टिस को उदयपुर बुलाया जाएगा और वस्तु स्थिति से अवगत कराया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा पुलिस ने मोबाइल-बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Noida, Uttar Pradesh:थाना 20 पुलिस ने मोबाइल और बाइक चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गिरोह के 6 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो बाल अपचारी साथियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सुनसान इलाकों, घरों और दुकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी के मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार सूरज गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है, जो चोरी का सामान खरीदकर आगे बेचने का काम करता था। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह का मुख्य सरगना सागर उर्फ पंजाबी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। नोएडा पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से शहर में मोबाइल और वाहन चोरी की कई वारदातों का खुलासा होगा और चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सकेगी। पुलिस पूरे गिरोह के आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है। पूरे मामले का खुलासा नोएडा की एडीसीपी मनीषा सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
0
0
Report

कोटा में मानसून की पहली बारिश से किसानों की उम्मीद जगी, गर्मी बीच राहत

Kota, Rajasthan:कोटा जिले में शुरू हुई मानसून की पहली बारिश किसानों की उम्मीद जगी तेज उमस भरी गर्मी से मिली राहत कोटा शहर सहित पूरे जिले में मानसून की पहली बारिश मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गयी जो दिन में भी जारी है कभी धूप कभी बारिश चलते किसानों की उम्मीद परवान चढ़ गई। वहीं इन दिनों पड़ रही उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली है। कोटा जिले के मानसून की बरसात आज शुरू हुई इस बरसात सोयाबीन से लेकर उड़द धान तीली मूंगफली की फसल की बुवाई में यह कारगर साबित होगी। आपको बतादे की धान की फसल में इन दिनों पानी की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे है जिनको इससे राहत मिलेगी। वही तेज गर्मी से लोगों का इन दिनों हाल बेहाल था।
0
0
Report

दूदू नगरपालिका स्मार्ट सुविधाओं से शहर बन गया तेज़ विकास का केंद्र

Dudu, Rajasthan:AV दूदू नगरपालिका : जयपुर जिले में स्थित दूदू नगर पालिका क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। व्यापार, शिक्षा और प्रशासनिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान रखने वाला दूदू आज तेजी से आधुनिक शहरी स्वरूप की ओर अग्रसर है। नगर पालिका का संचालन अधिशासी अधिकारी मोनिका सोलंकी के नेतृत्व में प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी की मेहनत और सकारात्मक सोच के चलते क्षेत्र में सड़कों का व्यापक नेटवर्क विकसित किया गया है, जिससे आवागमन सुविधाजनक हुआ है। इसके साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, ठोस कचरा प्रबंधन, नालियों के निर्माण, स्ट्रीट लाइटों के विस्तार, पेयजल उपलब्धता और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास पर निरंतर कार्य हो रहे हैं। पार्कों के सौंदर्यीकरण और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण के माध्यम से नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के प्रयास जारी हैं। सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र होने के कारण दूदू क्षेत्रीय विकास का महत्वपूर्ण आधार बनकर उभर रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top