303303
राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Dausa, Rajasthan:राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी को लेकर विधानसभा में कांग्रेस विधायक द्वारा दिए गए बयान पर दिया। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कांग्रेस ने कभी महिलाओं का सम्मान नहीं किया लेकिन भाजपा ने एक महिला को डिप्टी सीएम बनाया वित्त मंत्री बनाया जो कांग्रेसियों को नागवार गुजर रहा है। उन्होंने कहा भगवान ऐसे नेताओं को सद्बुद्धि दे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Mathura Special Voter Revision Begins on Nov 17; Final Publication Jan 4
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान 17 नवंबर से, 4 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन मथुरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत आगामी 17 नवंबर से होने जा रही है, जिसके तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर अभियान की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया जाएगा तथा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन (प्रारूप 6, 7 व 8) के लिए दावे और आपत्तियां 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक सुनिश्चित किया जाएगा। इस अभियान को गति देने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा चार विशेष अभियान तिथियां 21 नवंबर (शनिवार), 22 नवंबर (रविवार), 28 नवंबर (शनिवार) और 29 नवंबर 2026 (रविवार) निर्धारित की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होकर पंजीकरण करा सकें। जनपद के मतदाता आंकड़ों का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि मथुरा की कुल अनुमानित जनसंख्या 32,89,678 के सापेक्ष वर्तमान मतदाता सूची में कुल 17,05,238 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 18 से 19 आयु वर्ग के 18,438 युवा मतदाता शामिल हैं, जिनका एज कोहार्ट 0.56 प्रतिशत है, जबकि जनपद में कुल 14,253 दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाता, 85 वर्ष से अधिक आयु के 9,504 वरिष्ठ नागरिक मतदाता तथा 9,192 सर्विस मतदाता दर्ज हैं। अनुमानित जनसंख्या के आधार पर जनपद का ईपी रेशियो 57.61 और जेंडर रेशियो 863 है, वहीं वर्तमान मतदाता सूची के अनुसार ईपी रेशियो 51.84 और जेंडर रेशियो 832 दर्ज किया गया है। इस संपूर्ण पुनरीक्षण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जनपद में 5 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 15 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 35 जोनल अधिकारी, 239 सेक्टर अधिकारी, 219 सुपरवाइजर और 2,263 बीएलओ की तैनाती की गई है。 मतदाता पंजीकरण से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा शिकायत के त्वरित निवारण हेतु कलक्ट्रेट स्थित ईओसी में डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर स्थापित किया जा रहा है, जो 17 नवंबर से टोल-फ्री नंबर 1950 के माध्यम से संचालित होगा। इसके अतिरिक्त, जनपद की 82-मांट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्राप्त हुए कुल 20,737 मतदाता पहचान पत्रों का वितरण पंजीकृत डाक के माध्यम से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है। प्रेसवार्ता में नगर आयुक्त ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।0
0
Report
धनबाद के छठ तालाबों की सफाई तेज, जलकुंभी हटाने का काम जारी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में छठ महापर्व को लेकर बाजार सज गया है। छठ को लेकर बाजार में सुप, फल की खरीददारी लोग कर रहे हैं। वही छठ तालाबों की सफाई जिला प्रशासन करवा रही है। लेकिन पम्पू छठ तालाब की स्थिति ठीक नहीं है। डीसी आदित्य रंजन पम्पू तालाब का निरीक्षण किए। तालाब में जलकुंभी भरा हुआ है और गाद तालाब के किनारे जमा है। हालाँकि निगम कर्मी सफाई कर रहे हैं। लेकिन गंदगी का अंबार होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। तालाब का पानी भी प्रदूषित नजर आ रहा है। डीसी ने कहा कि छठ तक तालाब की सफाई हो जाएगी। जलकुंभी को हटा दिया जाएगा। सफाई कर्मी इसको लेकर लगे हुए हैं। छठ वर्तियों को कोई परेशानी पर्व मनाने में न हो, इसके लिए तालाबों की सफाई जारी है।0
0
Report
हजारीबाग: होटल ए.के. पैलेस पर बदमाशों ने 5 राउंड फायर, राहुल दुबे गैंग संकेत
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के Hotel A.k. palace में दो अपराधियों ने बाइक एपाची से आकार तड़ातड़ होटल पर 5 राउंड 6.7 mm का गोली चलाया और भाग निकले। जिसका साफ होटल में लगे शीशे 5 गोलियों का निशान दिख रहा है। सूचना पर डीएसपी घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं और गोली के खोखा और होटल के सीसीटीवी का डीवीडीआर जप्त कर अपने साथ ले गए। साथ ही होटल परिसर में अपराधी के द्वारा छोड़ा एक पर्ची भी साथ ले गए। सड़क निर्माण राज केशरी के ठेकेदार अखिलेश पांडेय जो होटल एके पैलेस में ठहरे हैं सोच कर अपराधीयों ने होटल पर गोली चलाया था। इस दौरान अपराधी ने होटल के नीचे एक पर्ची छोड़कर गए जिसमें राहुल दुबे गैंग लिख पाया गया है। होटल के पास मौजूद लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी के लोग यहां पर ठहरते हैं उन्हें धमकाने के निर्देश से ये गोली चलाई गई है।0
0
Report
Advertisement
नवादा के वारिसलीगंज में गौरक्षणी के पास गोलीबारी, दो घायल, दो गिरफ्तार
Nawada, Bihar:वारिसलीगंज के गौरक्षणी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में मचा हड़कंप, दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर, बिग ब्रेकिंग: नवादा के वारिसलीगंज में ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी, गौरक्षणी के पास फायरिंग से इलाके में मची अफरा-तफरी,दो लोगों को लगी गोली, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गोली मारने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार; वर्चस्व को लेकर विवाद की आशंका बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में गौरक्षणी के निकट गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अचानक हुई फायरिंग के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुजय विद्यार्थी और वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। इस दौरान गोली मारकर जख्मी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार کیے जाने की जानकारी सामने आई है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। इसी विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच जारी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुजय विद्यार्थी ने दो लोगों के घायल होने और गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। गोलीबारी की इस घटना में जख्मी लोगों की पहचान 24 वर्षीय अमन कुमार और 26 वर्षीय अखिलेश कुमार के रूप में की गई है। दोनों के पैर में गोली लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।0
0
Report
अलीगढ़ के अचल सरोवर पर दीपोत्सव-2026 में हजारों दीपों की रोशनी
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के ऐतिहासिक अचल सरोवर पर दीपों का महासागर नजर आया दीपोत्सव-2026 में हजारों दीपों की रोशनी से अचल सरोवर जगमगा उठा वहीं ड्रोन-लेजर शो ने आसमान में बिखेरी रंगीन रोशनी शुक्रवार शाम नगर निगम की ओर से आयोजित भव्य दीपोत्सव में सांसद सतीश गौतम, महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की मौजूदगी में उत्सव की रौनक बढ़ी शिव तांडव से लेकर रामायण और वंदेमातारम तक की प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहली बार आयोजित ड्रोन शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े अचल सरोवर के महाआस्था परिसर, पश्चिमी घाट, भगवान शिव मंदिर, वाल्मीकि घाट और सीताराम घाट समेत पांच प्रमुख घाटों पर हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए गए पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गणेश वंदना, शिव तांडव, राम आरती और रामायण ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया वहीं ड्रोन शो, लेजर बीम और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहे। इस बार 'एक दीप स्वच्छता के नाम' थीम के जरिए नगर निगम ने धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया0
0
Report
दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज
Moradabad, Uttar Pradesh:दरोगा सहित कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हरियाणा के पानीपत निवासी पूर्व सरपंच के भतीजे को हिरासत में लेकर मुकदमे से बचाने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगने के मामले में नजीबाबाद थाने में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि रकम नहीं देने पर गंभीर मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता ने बातचीत की रिकॉर्डिंग होने का दावा किया है। पानीपत के गांव पत्थरगढ़ निवासी अमजद मजीदी पुत्र मौ. हारून ने नजीबाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 11/12 नवंबर की रात करीब डेढ़ बजे चार लोग उसके घर पहुंचे। उन्होंने खुद को बिजनौर पुलिसकर्मी बताते हुए भतीजे हमजा पुत्र कौसर को एक हत्या के प्रयास और जंगल में लकड़ी काटने के मुकदमे में वांछित बताया। आरोप है कि इनमें कुलवीर सिंह नाम का दरोगा वर्दी में था, जबकि गौरव, विजयपाल और उपेंद्र सादे कपड़ों में थे। अमजद का कहना है कि उसने अपने भाई के माध्यम से हमजा को बुलवाया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे अपनी निजी कार में बैठाकर ले जाने लगे। वह भी उनके साथ थाना सनौली पहुंचा। वहां उसने दरोगा से भतीजे को निर्दाेष बताते हुए पूछताछ के लिए बुलाने पर पेश करने की बात कही, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसकी बात नहीं मानी। आरोप है कि इसके बाद यूपी की सीमा में कैराना से पहले एक सड़क पर पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोक दी। वहां विजयपाल ने हमजा को छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपये मांगे। अमजद ने 10-20 हजार रुपये खर्च के तौर पर देने की बात कही, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पांच लाख की मांग दोहराई। रकम नहीं देने पर सुबह सात बजे तक साहनपुर चौकी पहुंचने को कहा और ऐसा नहीं करने पर हमजा को जेल भेजने की धमकी दी। अमजद के मुतातिक वह सुबह अपने साथियों के साथ साहनपुर पुलिस चौकी पहुंचा। आरोप है कि दरोगा कुलवीर सिंह ने उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप संदेश भेजकर विजयपाल का नंबर दिया। करीब साढ़े दस बजे विजयपाल, गौरव और उपेंद्र चौकी पहुंचे और फिर पांच लाख रुपये मांगे। रकम नहीं देने पर हमजा को ऐसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, जिसमें हाईकोर्ट से भी जमानत नहीं मिल सकेगी। अमजद ने आरोप लगाया कि उसके साथी नौशाद ने पूरी बातचीत मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उसने गुरूवार को पुलिस से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसपी के आदेश पर दरोगा समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।0
0
Report
Advertisement
बसेड़ी में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में भिड़ंत, मारपीट का वीडियो वायरल
Dholpur, Rajasthan:बसेड़ी में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में भिड़ंत, मारपीट का वीडियो वायरल बसेड़ी। पंचायत चुनाव के बीच बसेड़ी उपखंड के बौरेली गांव में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक पक्ष के लोग हाथों में लाठियां लेकर भागते-दौड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोगों के बीच लात-घूंसों से मारपीट होती हुई भी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही थी, इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों के अनुसार चुनावी प्रचार के दौरान कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि इस वीडियो की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
अररिया में युवक की गोली से मौत, एक आरोपी पकड़ा गया
Forbesganj, Bihar:अररिया में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई । घटना अररिया नगर थानाक्षेत्र के जीरो माईल की है जहाँ आपसी विवाद में युवक के माथे में गोली मार दी गई जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे आरोपियों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अररिया डीएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच चुकी है0
0
Report
देवास के नेमावर में नर्मदा पुल पर युवक की मौत, पुलिस जांच जारी
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:देवास के नेमावर में नर्मदा पुराने ब्रिज के पहले पिलर के पास गिरने से करीब 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पूनम पिता गेंदालाल करोले (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी बड़नगर, हरदा के पास के रूप में बताई जा रही है. घाट पर मौजूद लोगों ने तत्काल नेमावर पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेमावर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल युवक के ब्रिज से गिरने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
Ajmer में 20 वर्षों से घूम रहे बांग्लादेशी परिवार डिटेन, कई शहरों में काम करने की पुष्टि
Ajmer, Rajasthan:भारत में अवैध रूप से बांग्लादेशियों की घुसपैठ थमने का नाम नहीं ले रही। अजमेर में जिला पुलिस की स्पेशल टीम, खुफिया विभाग और दरगाह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अंजाम देते हुए लगभग 20 वर्षों से भारत के अनेक महानगरों में खानाबदोश जीवन जीते आ रहे एक बांग्लादेशी परिवार को डिटेन किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दरगाह क्षेत्र में पिछले लंबे समय से घूम रहे वृद्ध पति पत्नी और उनके तीन बच्चों को दस्तयाब किया गया है। परिवार साल 2007 में भारत की सीमा में अवैध रूप से प्रवेश कर मद्रास, मुम्बई, दिल्ली सहित कई शहरों में काम मजदूरी करते हुए अजमेर में आ बसा था। सूचना पर इस परिवार के बारे में सत्यता की जांच में मामले का खुलासा हुआ। अब तक लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा बांग्लादेशियों को डिटेन किया जा चुका है। डिटेन किये परिवार को लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
कटनी जेल से तीन आरोपी फरार; एक घंटे में गिरफ्तारी, पुलिस तलाश में
Katni, Madhya Pradesh:कटनी ब्रेकिंग - कटनी जेल के गेट से 3 आरोपी हुए फरार - एक आरोपी को 1 घंटे बाद किया गया अरेस्ट - माधवनगर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को जेल के पीछे से किया गया अरेस्ट - दो आरोपी हथकड़ी समेत अभी भी है फरार - माधवनगर की पुलिस 2 आरोपियों की कर रही तलाश में जुटी हुई है - 170 धारा के तहत जेल भेज गया था 3 आरोपियों को - बहोरीबंद थाना क्षेत्र से अरेस्ट हुए थे आरोपी。0
0
Report
सूरजपुर में बच्चा चोरी की अफवाह पर दो युवकों की पिटाई, पूछताछ शुरू
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर\n\nसूरजपुर में बच्चा चोरी की अफवाह पर दो युवकों की जमकर पिटाई,,\n\nफेरी लगाने पहुंचे दो चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेरा,,\n\nबच्चों को चॉकलेट-बिस्किट देने के बाद फैली बच्चा चोरी की अफवाह,,\n\nबाइक सवार युवकों पर बच्चों के अपहरण की कोशिश का आरोप,,\n\nमारपीट के बाद ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले,,\n\nजयनगर थाना क्षेत्र के सिलफिली गांव का मामला,,\n\nपुलिस जांच में जुटी,,0
0
Report
Advertisement
बारात के दौरान हर्ष फायरिंग: दूल्हे के भाई की लाइसेंसी बंदूक से दो घायल
Gazipur, Uttar Pradesh:बारात की खुशियां मातम में बदलीं, सेना के हवलदार की हर्ष फायरिंग से दो युवक घायल, पुलिस ने बंदूक समेत दबोचा मरदह थाना क्षेत्र के दुरकुसी गांव में 12/13 नवंबर की मध्यरात्रि बारात में हुई फायरिंग की घटना दूल्हे के भाई मनोज, जो भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं, पर लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से लापरवाहीपूर्वक हर्ष फायरिंग करने का आरोप बंदूक से निकले छर्रे लगने से 20 वर्षीय सौरभ की कमर और 18 वर्षीय टिंकू का हाथ हुआ जख्मी दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मऊ भेजा गया, पुलिस के अनुसार दोनों की हालत सामान्य पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर लाइसेंसी DBBL बंदूक कब्जे में ली, मुकदमा दर्ज कर लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है गाजीपुर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग ने दो युवकों को अस्पताल पहुंचा दिया! खुशियों के माहौल में चली बंदूक से निकले छर्रों ने दो युवकों को घायल कर दिया। मामला मरदह थाना क्षेत्र के दुरकुसी गांव का है, जहां 12/ 13 नवंबर की मध्यरात्रि बारात आई हुई थी। बताया जा रहा है कि दूल्हे का भाई मनोज, जो भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात है, अपनी लाइसेंसी 12 बोर की DBBL बंदूक से कथित तौर पर लापरवाहीपूर्वक हर्ष फायरिंग कर रहा था।0
0
Report
उन्नाव हत्या मामले में परिजनों का हंगामा, गिरफ्तारी की मांग तेज
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव : हत्या का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा。 बीच रोड पर शव रखकर मृतक नीरज के परिजनों ने किया हंगामा。 कल देर शाम गंगाघाट कोतवाली के मरहला चौराहे के पास तालाब से मिला नीरज का शव हुआ था बरामद。 पुलिस इसे हादसा मान रही जबकि मृतक का पिता दोस्तों पर हत्या का लगा रहे आरोप。 मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बना रहे मृतक के परिजन。 गंगाघाट कोतवाली के मरहला चौराहे स्थित तालाब का मामला。0
0
Report
ग्रेटर नोएडा मुठभड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और आभूषण बरामद
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाशों से हुई मुठभेड़, घरों में चोरी करने वाले बदमाशों से हुई मुठभेड़, एक बदमाश साजिद उर्फ टिचकले पैर में गोली लगने से घायल, दूसरा आरोपी रिजवान उर्फ काले कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार, आरवी नॉर्थलैंड के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा, कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू, चोरी की बाइक और सोने-चांदी के आभूषण बरामद, आरोपियों ने नया गांव बसंतपुर और सूरजपुर विहार कॉलोनी में बंद मकानों में चोरी की वारदात कबूली, दादरी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़।0
0
Report
Advertisement
