icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मैनपुरी कीमती जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, प्रशासन पर भी उठे सवाल

SSSaurabh SaxenaFollow3m ago
Devpura Dehat, Uttar Pradesh:जनपद मैनपुरी की तहसील किशनी क्षेत्र के ग्राम समान स्थित गाटा संख्या 3488ग में अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। प्रार्थी शौकीन सिंह पुत्र उजागर सिंह, निवासी ग्राम डांडेहार ने जिलाधिकारी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि विपक्षीगण द्वारा अपने वैध हिस्से से अधिक भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत के अनुसार विपक्षीगण द्वारा लगभग 0.048 हेक्टेयर (करीब 90 फीट) भूमि का बैनामा कराया गया, जबकि आरोप है कि मौके पर लगभग 170 फीट भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। साथ ही ग्राम सभा की नवीन परती भूमि पर भी अतिक्रमण का प्रयास बताया जा रहा है। यह भूमि मैनपुरी-किशनी मार्ग पर स्थित होने के कारण अत्यधिक मूल्यवान मानी जा रही है। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि बैनामों में चौहद्दी स्पष्ट अंकित नहीं है, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा कर अधिक भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। साथ ही आरोप लगाया गया कि स्थानीय राजस्व अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष पैमाइश नहीं की जा रही है। सूत्रों के अनुसार राजस्व टीम द्वारा कुछ समय पूर्व मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया गया था, लेकिन अब दोबारा निर्माण तेजी से शुरू होने की बात सामने आ रही है। अवैध निर्माण से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल बताया जा रहा है। प्रार्थी ने मांग की है कि निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच कराई जाए राजस्व अभिलेखों के आधार पर पुनः पैमाइश कराई जाए अवैध कब्जा हटवाया जाए संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच हो भविष्य में विवाद की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए राजस्व विभाग के अनुसार यह भूमि मिनजुमला गाटा संख्या 3488 का हिस्सा है, जिसमें विभिन्न उपगाटे (3488क, 3488ख, 3488ग, 3488घ आदि) बंजर के रूप में दर्ज हैं। अधिकारियों द्वारा प्रार्थी को उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 30(2) के तहत वाद दायर करने की सलाह भी दी गई है। फिलहाल निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बताई जा रही है। मामले में प्रशासन की आगे की कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
0
0
Report

दो डंपरों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत , डंपरों में आग लगने से दोनों चालक जलकर मरे

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow6m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। जनपद के थाना रिजावली क्षेत्र में एटा टूंडला मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाद तेज‌ गति से दोनों दिशाओं से आ रहे दो टैंकरो में आमने-सामने से भीषण ग्रंथ के बाद हुई दुर्घटना में टैंकरों में आग लग गई जिसमें जलकर दोनों टैंक‌रो के चालकों की मौत हो गई है। आई टूंडला एटा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाद एक टैंकर जो एटा से टूंडला की ओर जा रहा था दूसरा टैंकर जो टूंडला से एटा की ओर आ रहा था दोनो तेज गति में होने के कारण आपस में भीषण भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के साथ ही दोनों टैंकरों में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही कई थानो की पुलिस और सी ओ टूंडला अरुण चौरसिया दमकल टीम‌के साथ मौके पर पहुंच गये सभी ने प्रयास कर आग पर काबू पाया तब तक दोनों टैंकरों के चालक की मौत हो गई थी। जबकि क्लीनरों को घायल स्थिति में निकाल लिया गया। पुलिस ने टैंकर मालिकों को सूचना देने के साथ ही चालकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक चालक एक सुरेश जो मुरैना मध्य प्रदेश का निवासी है जबकि दूसरा भारत लाल धौलपुर राजस्थान का निवासी है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
0
0
Report

नदी किनारे मिले गौवंश के अवशेष, क्षेत्र में तनाव; पुलिस जांच तेज

Shishgarh Dehat, Uttar Pradesh:थाना शीशगढ़ और तहसील बहेड़ी क्षेत्र में किच्छा नदी के बरगमा पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में गौवंश के अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह मामला थाना शीशगढ़ क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां सुबह के समय ग्रामीणों ने कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी थीं। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मिले अवशेषों को देखकर लोगों ने नाराजगी जताई और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही थाना शीशगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) बहेड़ी समेत संबंधित विभागों की टीम भी मौके पर पहुंची। डॉक्टरों की टीम ने सैंपल एकत्र कर जांच की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का अस्पताल में निधन, शोक का समां

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल की इलाज के दौरान हुई मौत प्रशासनिक अमले में और नगरवासियों में शोक की लहर गुरुवार को तबीयत खराब होने पर शहर में निजी अस्पताल में लिया था उपचार सिटी मजिस्ट्रेट की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने बड़े अस्पताल में दिखाने की सलाह दी थी जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा चले गए और फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हो गए थे फर्रुखाबाद में तैनात सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल का नोयडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वह जिले में फरवरी 2024 से तैनात थे। और करीब 2 साल से अधिक समय तक वह जिले में तैनात रहे बता दें कि सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल की गुरुवार दोपहर को तबीयत खराब हुई। इस पर वह गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार को गए थे। जहां डॉक्टर ने उनका बीपी चेक करने के साथ ECG कराया। डॉक्टर ने बताया वह अकेले ही आए थे। उनका बीपी बढ़ा हुआ था। इस पर डॉक्टर ने बाहर जाने की सलाह दी। जिस पर वह यहां से नोयडा में परिवार के पास चले गए। जहां वह नोएडा के फোর্টिस हॉस्पिटल में भर्ती हो गए थे। शुक्रवार सुबह को उन्हें कार्डियक अरेस्ट पड़ा। इसके बाद सीपीआर दिया गया। बाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि उनके बेटे ने गुरुवार रात करीब 9:15 बजे फोन पर फॉर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टर से बात कराई और डॉक्टर ने उनकी कंडीशन के बारे में जानकारी ली बताया कि उसके बाद रात करीब 2:00 बजे उनके बेटे ने फोन किया और वहां के डॉक्टर से बात कराई इसके बाद उन्हें डॉक्टर ने बताया उनके गुर्दे में प्रॉब्लम है और उन्हें गुर्दा विभाग में भर्ती कर लिया गया इसके बाद सुबह कार्डियक अरेस्ट होने पर सीपीआर दिया गया और उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। *मिलनसार थे सिटी मजिस्ट्रेट* सिटी मजिस्ट्रेट जिले में फरवरी 2024 में आए थे। उन्होंने शहर में भवनों की अनियमितता को लेकर कई नोटिस दिए। कई भवनों पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी। लोगों के बीच वह मिलनसार स्वभाव के थे। हमेशा लोगों से हंस कर बात करते थे। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार की असमय हुई मृत्यु से प्रशासनिक अमले सहित नगरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई
0
0
Report

चौधरी चरण सिंह के परिवार के खिलाफ टिप्पणी पर FIR की मांग, जाट-रालोद में उबाल

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में एक फेसबुक लाइव वीडियो के जरिए चौधरी चरण सिंह के परिवार को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जाट समाज और राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं में भारी आक्रोश है. प्रकरण जनपद के जाट समाज और RLAD कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली, सिविल लाइन और नई मंडी थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जाट संसद संगठन के संस्थापक अध्यक्ष राम अवतार पलसानिया द्वारा 1 अप्रैल 2026 को फेसबुक पर करीब 30 मिनट का लाइव वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें परिवार के बारे में भड़काऊ और आपत्तिजनक बातें कही गईं. वीडियो के वायरल होने के बाद समाज में रोष बढ़ा है. RLAD नेताओं और समाज के लोगों का कहना है कि ऐसी बयानबाजी से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है और समुदाय विशेष की भावनाएं आहत होती हैं. उन्होंने प्रशासन से कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह को श्रद्धांजलि, देशभक्ति की प्रेरणा

Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर-सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के राजकीय शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीर सपूत कैप्टन रिपुदमन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेवा परमो धर्म ग्रुप के तत्वाधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी और सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बिहार रेजीमेंट के सेना के अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम की शुरुआत शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुई, जहां उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह के अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति को याद किया। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल 2004 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी शहादत देश के लिए एक प्रेरणा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। सैन्य अधिकारियों ने अपने संबोधन में युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे वीर सपूतों के बलिदान से ही देश सुरक्षित है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम में सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से जुड़े कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने शहीद को नमन करते हुए उनके परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने भी देशभक्ति गीतों और भाषणों के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। अंत में सभी ने एक स्वर में शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह की शहादत को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र में ASI शर्मिला देवी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में अंबाला विजिलेंस की टीम ने ASI शर्मिला देवी को 33000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता से 35000 रुपए की डिमांड की थी जिसमें से 2000 पहले लिए गए। कुरुक्षेत्र: ASI शर्मिला देवी को एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम ने रिश्वत रहते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। महिला ASI शर्मिला देवी कुरुक्षेत्र के थाना केयूके में कार्यरत थी। विजिलेंस अंबाला के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश ने जानकारी दी कि आज वह अपनी टीम के साथ कुरुक्षेत्र आए थे और शिकायतकर्ता ने बताया कि एक महिला पुलिस कर्मचारी रिश्वत मांग रही है। इसके बाद टीम ने ASI शर्मिला देवी को 33000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि महिला थाने में महिला हेल्प टैक्स पर कार्य कर रही थी। मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। महिला ने कुल 35000 रुपए की डिमांड की थी जिसमें से 2000 रुपए पहले लिए गए थे।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर NH-52 हादसों में 5 घायल, पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 पर शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे सामने आए, जिनमें कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा लालघाटी थाना क्षेत्र के भेरू डूंगरी के पास हुआ। यहां एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 के पायलट कमलेश और आरक्षक शैलेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान प्रदीप शर्मा, अशोक व्यास और शैलेंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों नसरुल्लागंज से नलखेड़ा दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं दूसरा हादसा सुनेरा थाना क्षेत्र में शाम को महाकाल ढाबे के पास हुआ। यहां पीछे से आ रही एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों की पहचान कमल पिता शिवनारायण और जमुना बाई निवासी तिगंजपुर के रूप में हुई है। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
0
0
Report

एक साथ तीन बच्चों का जन्म: बंजरिया गांव में गूंजी खुशियों की किलकारियां

Baheri, Uttar Pradesh:बरेली। बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम बंजरिया में एक अनोखी और खुशियों से भरी घटना ने पूरे गांव का माहौल उत्सव में बदल दिया। यहां एक मां ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म देकर परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र को खुशी से भर दिया। जैसे ही यह खबर फैली, गांव में बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया और हर कोई इस अनोखे पल का साक्षी बनना चाहता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंजरिया निवासी राजकुमार की पत्नी स्वाति ने 3 अप्रैल 2026 को एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इस सुखद अवसर पर परिवार में मानो त्योहार जैसा माहौल है। रिश्तेदारों और पड़ोसियों का तांता लगा हुआ है, जो नवजात बच्चों को आशीर्वाद देने पहुंच रहे हैं। पिता राजकुमार ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का सबसे खास और गर्व का पल है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से उनका परिवार खुशियों से सराबोर हो गया है। उन्होंने इसे भगवान का आशीर्वाद बताया। गांव के लोग भी इस अनोखी घटना को लेकर काफी उत्साहित हैं। हर कोई मां और तीनों नवजात शिशुओं के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा है। यह खुशी का पल पूरे गांव के लिए एक यादगार अवसर बन गया है, जिसकी चर्चा दूर-दूर तक हो रही है।
0
0
Report
Advertisement

टी आई सुरभि शर्मा बनी भगवा थाना प्रभारी

NarendrkumardixitNarendrkumardixitFollow14m ago
Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा एंकर - बड़ामलहरा पुलिस अनुभाग अंतर्गत ए डी पुलिस थाना भगवा में टी आई सुरभि शर्मा को पदस्थ किया गया है उक्त फेर बदल छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने पुलिसिया व्यवस्था व्यवस्थित रखने के चलते किया है जबकि टी आई कृपाल सिंह मार्को भगवा थाना प्रभारी को एस पी ऑफिस अटैच किया गया है आपको बता दें नवागत टी आई सुरभि शर्मा के ऊपर भगवा थाना क्षेत्र के आलावा नगरीय क्षेत्र घुवारा में पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के साथ थाना क्षेत्र के गांव गांव में बिक रही अवैध शराब पर अंकुश लगाने अवैध रेत उत्तखनन व्यापार रोकने,सीमा वर्ती जिलों के अपराधियों की घुसपैठ बंद करने , गुंडागर्दी पर रोक लगाने जैसी कम पुलिस बल होने की चुनौतिया रहेंगी
0
0
Report

गोंडा में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की मौत, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरैय्या झूमन स्थित मेट्रो अस्पताल ब्लॉक रोड इटियाथोक में आज प्रसव के दौरान एक नवजात बच्ची की मौत हो गई है। दुनिया देखने से पहले ही प्रसव के दौरान नवजात की मौत होने से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। तो वहीं गंभीर रूप से बीमार महिला को गोंडा जिला मुख्यालय ले जाकर के परिजनों द्वारा एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों पर प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इटियाथोक कोतवाली में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर भी दिया गया है जहां आज शुक्रवार देर शाम मासूम नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लिखकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दरअसल कोतवाली देहात के सिसऊर अंदूपुर निवासी श्याम सुंदर गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी रजनी को प्रसव के लिए बृहस्पतिवार को हर्रेया झूमन इटियाथोक स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उनके अनुसार चिकित्सक ने सामान्य प्रसव का आश्वासन दिया था लेकिन देर रात ऑपरेशन कर दिया गया। बच्ची के जन्म के बाद उसे देखने तक नहीं दिया गया कहा कि सुबह जब उन्होंने बच्ची को देखना चाहा, तो उसे कपड़े से ढककर दूर से ही दिखाया गया। उन्होंने देखा कि बच्ची के शरीर के एक हिस्से पर जख्म था और पट्टी बंधी थी। आरोप है कि बच्ची की सांसें चल रही थीं लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी मौत की सूचना दी गई। पीड़ित पति श्याम सुंदर ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी सभी बिंदुओं पर इटियाथोक कोतवाली पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
0
0
Report

अमेठी के जगदीशपुर में चाकूबाजी: घायल व्यापारी, वायरल वीडियो से रोष

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- 4 दिन पूर्व जगदीशपुर कस्बे में पुलिस बूथ के सामने एक दुकानदार के साथ हुई चाकूबाजी का मामला, मामले में घायल व्यापारी के साथ कोतवाल का अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वाइरल वीडियो में इलाज के लिए अपने परिजनो के साथ पीड़ित पहुंचा था अस्पताल, जहां पर पीड़ित घायल के परिजनों को पुलिस ने डाटफटकार कर भगाया और पीड़ित को भेजा अकेले, हुई घटना के बाद से व्यापारियों में रोष, पुलिस के कार्यशैली पर उठ रहे सवाल, 5 दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है फरार अभियुक्त, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र कस्बे का है मामला,
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top