icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दयालपुर में विवाद के बाद 40 वर्षीय जयकिशन की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप जताया

New Delhi, Delhi:झगड़े के बाद 40 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने लगाया पीटकर हत्या का आरोप उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात स्थानीय युवकों से हुए विवाद के बाद 40 वर्षीय जयकिशन की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि झगड़े के दौरान जयकिशन के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। मृतक जयकिशन शक्ति विहार की गली नंबर-3 में परिवार के साथ रहता था और हाथ ठेले पर सामान ढोने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे दयालपुर थाने में सूचना मिली कि जयकिशन का पिछली रात कुछ स्थानीय युवकों से विवाद हुआ था और सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच के अनुसार, सोमवार रात करीब 9:30 बजे जयकिशन का तीन स्थानीय लड़कों से विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह अपने घर लौट आया। कुछ देर बाद उसने सीने में दर्द की शिकायत की। पत्नी और पड़ोसी की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ईसीजी और उपचार के बाद उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। जीटीबी अस्पताल में जांच और इलाज के बाद डॉक्टरों ने अगले दिन ओपीडी में आने की सलाह दी, जिसके बाद परिजन जयकिशन को वापस घर ले आए। तड़के वह बाथरूम में गिर गया और बाद में घर पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, जयकिशन की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि जयकिशन की हत्या की गई है और मारपीट के कारण उसकी जान गई। परिवार ने पुलिस पर उचित कार्रवाई नहीं करने और मामले को दबाने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। मामला मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट से भी मुलाकात कर मामले में न्याय दिलाने की मांग की। पुलिस के मुताबिक, शव के बाहरी परीक्षण के दौरान चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मौके पर क्राइम टीम को बुलाकर जांच कराई गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जयकिशन का दो युवकों—टीटू पुत्र नरेश और दीपक पुत्र हरि सिंह—से विवाद होना सामने आया है। दोनों इसी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, परिवार द्वारा लगाए गए मारपीट और हत्या के आरोपों की भी जांच की जा रही है। अब पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

चीनी के दाम बढ़ने से त्योहारों में मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

एंकर एक तरफा रक्षाबंधन और अन्य त्यौहार नजदीक है, वहीं अचानक चीनी के दाम बढ़ाने की वजह से मिठाइयों पर प्रभाव पड़ा है. लोकेशन साउथ दिल्ली, संगम विहार. विजुअल में स्वीट शॉप्स के दृश्य दिखते हैं. Zee Media के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट. खबर पर वॉकथ्रू: जहां एक तरफा त्यौहार नजदीक है, वहीं अचानक चीनी के दाम बढ़ने से मिठाइयां और चीनी के रेट बढ़ेंगे और उनसे बनने वाले चीजों पर प्रभाव पड़ेगा. मिली जानकारी के अनुसार स्वीट शॉप के मालिक ने बताया कि चीनी के दाम 40-45 रुपए से बढ़कर 65 रुपए से ऊपर हो गए हैं. इसके कारण मिठाइयों में चीनी या मीठे का अधिक प्रयोग होने पर रेट बढ़ेंगे. रक्षाबंधन और अन्य त्यौहार को देखते हुए लोग अधिक मिठाइयां खरीदते हैं, जिससे दुकानदारों पर असर पड़ रहा है. दुकानदार ने कहा कि अचानक रेट बढ़ने से लोगों को परेशानी होगी और हमें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों से बात करने पर उन्होंने बताया कि चीनी में तेजी आने की वजह से त्योहार हालांकि हिंदुओं का हो चाहे मुस्लिम का हो, वहाँ लोग बागों में मिठाइयों का अधिक सेवन करते हैं, जिससे रेट बढ़ गए हैं. जैसे घेवर और अन्य मिठाइयों में चीनी से बनने वाले रेट तेजी से बढ़ गए हैं. Zee Media के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट. खबर पर वॉकथ्रू.
0
0
Report

नरवाना में कूड़े के ढेर पर टकराव, 101 कर्मचरियों को डिटेन किया गया

Jhanj Kalan, Haryana:नरवाना में कूड़े पर संग्राम—101 कर्मचारी डिटेन कूड़ा उठाने निकली जेसीबी तो भड़के सफाई कर्मचारी, पुलिस ने 101 को किया डिटेन नरवाना में सफाई व्यवस्था पर बवाल! 17 मांगों को लेकर अड़े कर्मचारी, प्रशासन ने शुरू कराई कूड़ा उठाने की कार्रवाई कूड़ा उठाने से रोका तो पुलिस ने संभाला मोर्चा, 101 कर्मचारी सदर थाने पहुंचाए नरवाना के एलआईसी रोड की तस्वीरें हैं... जहां शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर मंगलवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। जनता परेशान है और इसी परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने कूड़ा उठाने की कार्रवाई शुरू की। नगर परिषद के ईओ ऋतिकेश चौधरी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी लगाई गई और कूड़ा उठाने का काम शुरू कराया गया। लेकिन प्रशासन की कार्रवाई शुरू होते ही हड़ताल पर बैठे कर्मचारी सामने आ गए। कर्मचारियों ने विरोध करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक कूड़ा नहीं उठाने दिया जाएगा। इसके बाद मामला सिर्फ कूड़े तक सीमित नहीं रहा... मौके पर पुलिस प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। कर्मचारियों ने किसी भी कीमत पर कूड़ा उठाने देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए 101 सफाई और फायरब्रिगेड कर्मचारियों को डिटेन किया और सदर थाना नरवाना ले गई। इसी दौरान एक महिला कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद 112 पुलिस गाड़ी से महिला को इलाज के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। कार्रवाई के दौरान एलआईसी रोड पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं कर्मचारी नेता बेदी ने सरकार को दो टूक कहा कि उनकी 17 मांगें जब तक पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी। यानी एक तरफ शहर कूड़े के ढेर से जूझ रहा है, तो दूसरी तरफ कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हैं और प्रशासन ने सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए जेसीबी उतार दी है。 अब नरवाना में बड़ा सवाल यही है—कूड़े के ढेर से परेशान जनता को राहत कब मिलेगी? कर्मचारियों की 17 मांगों का समाधान कब होगा? और प्रशासन व सफाई कर्मचारियों के बीच चल रहा यह टकराव आखिर कब खत्म होगा? बाइट—एसएचओ सिटी पूर्ण दास: कर्मचारियों को डिटेन किया गया है, इनका सरकार से विवाद चल रहा है।” बाइट—ड्यूटी मजिस्ट्रेट “जेसीबी के द्वारा शहर का कूड़ा उठवाना शुरू कर दिया है।” जींद से गुलशन चावला की रिपोर्ट。
0
0
Report
Advertisement

श्योपुर: शराब पीते शिक्षक का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबन

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर शिक्षक समाज को कलंकित करते एक शिक्षक का वीडियो वायरल हो गया है मामला श्योपुर जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय सुठारा का है जहां शिक्षक द्वारा शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बच्चों के बीच धूम्रपान करता शिक्षक देखा जा सकता है जेब में रखी शराब की बोतल को छोटे छोटे बच्चों द्वारा निकाल दिखाया जा रहा है पूरा मामला प्रकाश में आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक शिक्षक श्रीपाल जाटव को निलंबित कर दिया गया है जिला शिक्षा अधिकारी यश जैन ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में संज्ञान लेते हुए शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
0
0
Report

ईजीपीए सम्मेलन में वी. श्रीनिवास ने भारत के नागरिक-केंद्रित डिजिटल गवर्नेंस पर जोर

Jaipur, Rajasthan:मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (आईआईएएस) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने कहा कि अगली पीढ़ी के प्रशासनिक सुधार और नागरिक-केंद्रित डिजिटल गवर्नेंस भारत में सुशासन और विकास की नई यात्रा के प्रमुख घटक हैं। उन्होंने प्रशासनिक नवाचारों और दुनिया की बेस्ट प्रेक्टिसेज को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप अपनाकर आमजन को बेहतर और प्रभावी शासन उपलब्ध कराने का आह्वान किया। श्रीनिवास ने इटली के रोम स्थित सैपिएन्जा यूनिवर्सिटी में आयोजित 51वें यूरोपियन ग्रुप फॉर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (ईजीपीए) वार्षिक सम्मेलन में आईआईएएस अध्यक्षीय संबोधन दिया। सम्मेलन की थीम ‘पब्लिक गवर्नेंस फॉर द कॉमन गुड: ह्यूमन इंटेलिजेंस सर्विंग द ग्लोबल कम्युनिटी’ थी। उन्होंने अगली पीढ़ी के प्रशासनिक सुधारों, डिजिटल गवर्नेंस और नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण पर भारत का दृष्टिकोण वैश्विक मंच पर रखा। मुख्य सचिव ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में प्रशासनिक सुधार और गवर्नेंस में बदलाव समय की आवश्यकता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मैक्सिमम गवर्नेंस-मिनिमम गवर्नमेंट’ के विजन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में तकनीक के जरिए सरकार और नागरिकों के बीच दूरी कम करने, ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने तथा जन शिकायत निवारण व्यवस्था को अधिक संवेदनशील और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। श्रीनिवास ने ‘विकसित भारत2047’ के संकल्प के अनुरूप ‘विकसित राजस्थान2047’ की सुशासन यात्रा को भी रेखांकित किया। उन्होंने राजस्थान संपर्क प्लेटफॉर्म के जरिए जन शिकायतों के निस्तारण, राज-काज एनालिटिक्स से विभागीय प्रदर्शन की समीक्षा और मिशन राजीविका के माध्यम से महिला सशक्तीकरण के प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही राज उन्नति के जरिए प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं की समीक्षा का उल्लेख किया। मुख्य सचिव ने कहा कि डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एंड-टू-एंड डिजिटाइजेशन, आधार आधारित लाभार्थी सेवाएं, सिंगल विंडो सेवाएं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशासन के स्वरूप को तेजी से बदल रहे हैं। उन्होंने आईआईएएस और ईजीपीए के भविष्य के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग,Knowledge के आदान-प्रदान, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, सस्टेनेबिलिटी तथा युवा शोधकर्ताओं और प्रैक्टिशनर्स की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। 51वें ईजीपीए वार्षिक सम्मेलन के लिए 70 से अधिक देशों से 900 से ज्यादा शोध प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। सम्मेलन के दौरान श्रीनिवास ईजीपीए स्टियरिंग कमेटी और परमानेंट स्टडी ग्रुप्स को भी संबोधित करेंगे। वे ट्रांसअटलांटिक डायलॉग और मेडिटेरेनियन डायलॉग में भी भाग लेंगे। 29 अगस्त को आईआईएएस काउंसिल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के सदस्यों के साथ उनकी वेटिकन सिटी में पोप से शिष्टाचार भेंट भी प्रस्तावित है। जून 2025 में वी. श्रीनिवास आईआईएएस के अध्यक्ष निर्वाचित होने वाले पहले भारतीय बने थे। यह लगातार दूसरा अवसर है, जब उन्होंने ईजीपीए के वार्षिक सम्मेलन में अध्यक्षीय संबोधन दिया है। इससे पहले अगस्त 2025 में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो, स्कॉटलैंड में आयोजित ईजीपीए के 50वें वर्षगांठ सम्मेलन में अध्यक्षीय संबोधन दिया था。
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव एक्सप्रेसवे पर BSF जवान की दर्दनाक मौत, बाइक-ऑटो भिड़ंत

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव सड़क हादसे में BSF जवान की दर्दनाक मौत。 बाइक और ऑटो की भिड़ंत में मौके पर ही गई जवान की जान。 चंदौली खुर्द निवासी 30 वर्षीय शिवम अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था。 हादसे में बाइक सवार साथी राजेंद्र रावत मामूली रूप से घायल。 श्रीनगर में तैनात था BSF जवान,एक दिन पहले ही छुट्टी पर आए थे घर。 जवान की मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम, मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल。 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हादसे की जांच में जुटी पुलिस。 हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ -आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर मटेरिया गांव के पास हुआ हादसा।
0
0
Report

बलरामपुर: रक्षा बंधन से पहले 3 कुंतल अखाद्य छेना मिठाई नष्ट, विभाग कार्रवाई

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में रक्षाबंधन पर्व पर बाजार में बिकने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को जिले के विभिन्न बाजारों में सघन जांच अभियान चलाया। खाद्य सचल दल ने मथुरा बाजार, प्राणपुर और शिवपुर बाजार में मिष्ठान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान छेना मिठाई, खोया और पेड़ा के नमूने लिए गए। जांच में उपभोग के योग्य नहीं मिली करीब तीन कुंतल छेना मिठाई को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा टीम सबसे पहले मथुरा बाजार पहुंची। यहां मिष्ठान प्रतिष्ठान के निरीक्षण के दौरान छेना मिठाई और खोया का नमूना संग्रहित किया गया। मौके पर करीब दो कुंतल छेना मिठाई उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाई गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी मिठाई नष्ट करा दी, ताकि इसे ग्राहकों को बेचा न जा सके। इसके बाद टीम ने प्राणपुर स्थित खाद्य प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। यहां से खोया का नमूना लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया गया। खाद्य सचल दल ने शिवपुर बाजार में भी कई प्रतिष्ठानों की जांच की। यहां छेना मिठाई और पेड़ा के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान करीब एक कुंतल रंगीन छेना मिठाई उपभोग योग्य नहीं मिली। टीम ने इसे भी मौके पर ही नष्ट करा दिया। नमूनों की जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई अभियान के दौरान लिए गए सभी खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नमूनों की गुणवत्ता के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिष्ठान कारोबारियों को त्योहार के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि मिठाई और खोया तैयार करने में साफ-सफाई के साथ खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए। बासी, मिलावटी, दूषित या उपभोग के लिए अनुपयुक्त खाद्य सामग्री की बिक्री मिलने पर संबंधित कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रक्षाबंधन को देखते हुए विभाग का यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य त्योहार के दौरान लोगों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण मिठाई उपलब्ध कराना है。
0
0
Report
Advertisement

बहराइच: फार्मेसी संस्थान के प्राचार्य फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच में फार्मेसी संस्थान का प्राचार्य गिरफ्तार, आरोपी पर लगा छात्रों को फर्जी डिग्री देने का आरोप, छात्र से रजिस्ट्रेशन के नाम पर लिए ली लाखों की रकम, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल , खबर बहराइच से है,जहां थाना रामगांव क्षेत्र में स्थित नंदा देवी इंस्टीट्यूट नाम के एक फार्मेसी संस्थान के प्राचार्य को फर्जी डिग्री देने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नंदा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ सुरेंद्र राठौर के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। डी-फार्मा में दाखिला लेने वाले छात्र ने की शिकायत आपको बता दें कि बलरामपुर निवासी छात्र रवि प्रताप की शिकायत से मामले का पर्दाफाश हुआ । छात्र ने वर्ष 2020 में नंदा इंस्टीट्यूट में डी-फार्मा कोर्स में प्रवेश लिया था। आरोप है कि संस्थान की निर्धारित फीस के अलावा उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण के नाम पर छात्र से 1.75 लाख रुपए लिए गए। रजिस्ट्रेशन के बाद नहीं मिले प्रमाणपत्र रवि प्रताप का आरोप है कि रकम जमा करने और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उसे अंकपत्र और प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके बाद उसने मामले की जानकारी जुटाई। 31 मार्च को गाजीपुर थाने के उपनिरीक्षक नीरज यादव ने छात्र को बताया कि उसकी डी-फार्मा डिग्री फर्जी है। एसपी से शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR डिग्री फर्जी होने की जानकारी मिलने के बाद छात्र ने पुलिस Superintendent विश्वजीत श्रीवास्तव से मुलाकात कर शिकायत की। एसपी के हस्तक्षेप के बाद 13 अगस्त को रामगांव थाने में मामले की एफआईआर दर्ज की गई। दबिश देकर प्राचार्य को पकड़ा थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी प्राचार्य के ठिकाने पर दबिश दी और सुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ दीप राठौर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। अन्य छात्रों में भी बढ़ी चिंता फर्जी डिग्री के आरोप का मामला सामने आने के बाद संस्थान के अन्य छात्रों में भी अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों और फार्मेसी काउंसिल पंजीकरण को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और दस्तावेजों की भी जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top