331303
चूरू में राहुल कस्बा की जीत पर खुशी मनाते कार्यकर्ता
Churu, Rajasthan:चूरू में राहुल कस्बा की जीत पर उनके समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई। कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं और पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हैदराबाद में अनजी रेड्डी BJP: ग्रेडुएट कंस्टीच्यूंसी MLC चुनाव, वोटर एन्ग्रोलमेंट और बूथ-स्तर तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA) ANJI REDDY (BJP) ON UPCOMING GRADUATE CONSTITUENCY MLC ELECTIONS/ VOTER ENROLMENT AND BJP’S BOOTH-LEVEL PREPARATIONS0
0
Report
कुल्लू के दशहरा उत्सव में विदेशी कलाकारों ने दिखाया रंगारंग प्रदर्शन
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के रथ मैदान में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तो वही लेजर और ड्रोन शो के माध्यम से यहां रामायण का भी मंचन किया गया। जिसे देखकर हजारों लोगों ने दशहरा उत्सव कमेटी की भी सराहना की। दशहरा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुकेश अग्निहोत्री ने ढालपुर में भगवान रघुनाथ की अस्थाई शिविर में आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल भी उपस्थित रही। दशहरा उत्सव कमेटी के द्वारा रथ मैदान में भी ग्लोबल डांस, लेजर शो और ड्रोन शो का आयोजन किया गया। ऐसे में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ विदेश से आए कलाकारों ने भी अपनी-अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया। अंत में सभी कलाकारों ने पहाड़ी गानों पर भी वैश्विक नृत्य कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कुल्लू के रथ मैदान में ग्लोबल डांस आयोजित किया गया जिसमे भारत, लद्दाख, कजाकिस्तान, रूस, इंडोनेशिया, अमेरिका, मलेशिया, उज़्बेकिस्तान, देश शोभला हिमाचल प्यारा जेड़ा चमकू स्वर्ग रा तारा पर अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद उज्बेकिस्तान के कलाकारों ने नृत्य पेश किया और इंडोनेशिया के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में लद्दाख के कलाकारों ने भी शानदार नृत्य किया और उसके बाद कजाकिस्तान के कलाकारों ने अपने देश की संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया। रथ मैदान में आयोजित कार्यक्रम में अमेरिका से आए कलाकारों ने भी उपमुख्यमंत्री के समक्ष बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति दी और उसके बाद मलेशिया के कलाकारों ने भी अपनी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इस पेशकश में रूस के कलाकारों ने नृत्य पेश किया और सभी लोगों ने विदेशी कलाकारों के नृत्य की खूब सराहना भी की। वही, इस कार्यक्रम में सभी देशी और विदेशी कलाकारों के द्वारा मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष पहाड़ी नाटी भी प्रस्तुत की। जिसे देख सभी लोगों ने इन कलाकारों की प्रतिभा की सराहना की। उसके बाद ढालपुर के रथ मैदान में लेजर शो और ड्रोन शो के माध्यम से रामायण का मंचन किया गया। पहली बार जिला कुल्लू में इस तरह की प्रस्तुति पेश की गई जिसे देख सभी लोग हैरान हुए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दशहरा उत्सव देवी देवताओं के महाकुंभ से जाना जाता है और यहां हजारों लोग रोजाना भगवान रघुनाथ के दर्शनों के लिए आते हैं। ऐसे में देव संस्कृति के माध्यम से विदेशी लोगों को भी यहां की संस्कृति जानने का मौका मिलता है। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव जिला कुल्लू के साथ-साथ हिमाचल के संस्कृति का भी प्रदेश में मंचन करता है। वहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि उन्हें भी इस बार अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा को देखने का मौका मिला है और यहां पर उन्होंने ग्लोबल डांस के साथ-साथ लेजर शो और द्रोण शो को भी देखा है। वही कुलवी परिधान के साथ वह दशहरा उत्सव में शामिल हुई है। ऐसे में दशहरा उसे समय उन्हें विभिन्न प्रकार की संस्कृति को एक मंच पर देखने का अवसर मिला है。0
0
Report
चेन्नई में सीएम विजय ने SDRF कंट्रोल रूम चेपाक का निरीक्षण किया
Noida, Uttar Pradesh:Chennai (Tamil Nadu): Tamil Nadu CM Vijay Inspects SDRF Control Room At Chepauk0
0
Report
Advertisement
वैशाली: कंबल गोदाम से विदेशी शराब बरामद, चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Hajipur, Bihar:वैशाली में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एमएलसी चुनाव से पहले एसएसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने कंबल गोदाम में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकबिहारी गांव में हुई इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी के नेटवर्क को लेकर पुलिस की जांच तेज हो गई है।वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस की छापेमारी में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। एसएसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चकबिहारी गांव के कलटू चौक स्थित कंबल गोदाम में दबिश दी।गोदाम की तलाशी के दौरान पुलिस ने 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। कंबल गोदाम से इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने के बाद अब पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी, इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी और इस पूरे कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं।एमएलसी चुनाव से पहले हुई इस कार्रवाई को शराब तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कार्रवाई माना जा रहा है। हालांकि, इस मामले में गिरफ्तारी और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।0
0
Report
तमिलनाडु के मदुरई में भारी बारिश, शहर जलमग्न — देखें visuals
Noida, Uttar Pradesh:Madurai (Tamil Nadu) Heavy Rain Lashes Madurai visuals0
0
Report
रीवा पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर, राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात; मैहर कार्यक्रम पर नजर
Rewa, Madhya Pradesh:बड़ी खबर मध्यप्रदेश के रीवा से है, जहां बागेश्वर धाम के पीठाधा́धश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देर रात रीवा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और विविध विषयों पर चर्चा की। गौरतलब है कि कल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कल मैहर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके रीवा आगमन और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात को लेकर लोगों के बीच चर्चा है। अब सभी की नजरें मैहर में होने वाले कार्यक्रमों पर टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश-आजम खान की बैठक पर वारिस पठान का हमला
Noida, Uttar Pradesh:Mumbai (Maharashtra) Waris Pathan (AIMIM Spokesperson) on Akhilesh Yadav’s Meeting with Azam Khan Ahead of UP Elections / Manoj Jarange Patil’s Allegations Against Eknath Shinde Over Rs 500 Crore / Demand for 5% Reservation for Muslims0
0
Report
पंजाब में ड्रग समस्या पर विपक्ष के सवालों का हरपाल चीमा ने दिया जवाब
Noida, Uttar Pradesh:Chandigarh Harpal Cheema (Cabinet Minister) on Opposition’s Questions Over Drug Menace in Punjab0
0
Report
हरदा: नाली किनारे नवजात बालिका मिली, डायल 112 से अस्पताल पहुंचाया गया
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा: जिला अस्पताल के पास नाली किनारे मिली लावारिस नवजात बालिका, डायल 112 की मदद से पहुंचाया अस्पताल. हरदा जिला अस्पताल से करीब 100 मीटर दूर एक चौराहे के पास नाली किनारे लावारिस हालत में नवजात बालिका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर डायल 112 की मदद से पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के अनुसार, नवजात बालिका का जन्म करीब 3 से 4 दिन पहले हुआ है. फिलहाल बालिका को अस्पताल में भर्ती कर आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल दी जा रही है. नवजात बालिका को इस हालत में छोड़ने के मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा सकती है.0
0
Report
Advertisement
टीकमगढ़ में बाइक टकराने के विवाद पर दो पक्षों की मारपीट, वीडियो वायरल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़- बाइक टकराने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के परिजनों में हुआ विवाद, जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य के बाहर का मामला, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जतारा थाना क्षेत्र की घटना, जतारा पुलिस वायरल की जांच में जुटी।0
0
Report
बरियारपुर में गोलीकांड: महिला जांघ में गोली, हालत खतरे से बाहर
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव में एक युवक ने महिला की जांघ में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत खतरे से बाहर है। घायल महिला बबली देवी ने उमेश यादव उर्फ छोटे यादव पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी नशे की हालत में था। इसी दौरान उसने गोली चला दी, जो उनकी पत्नी की जांघ में लगी। पति ने बताया कि घटनास्थल पर उनका बेटा भी मौजूद था। सूचना मिलते ही एसडीपीओ बाढ़-1 रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे और घायल महिला के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, मामूली विवाद को लेकर गोली चलाई गई है। महिला की जांघ में गोली लगी है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।0
0
Report
पुलिस वर्दी वाला वीडियो वायरल, जानिए सच क्या है
Noida, Uttar Pradesh:वर्दी वीडियो0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में तृतीय साधना कार्यशाला: मिशन कर्मयोगी के तहत प्रशासनिक क्षमता बढ़ेगी
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी के 'मिशन कर्मयोगी' के विजन को विस्तार देने की कड़ी में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में 23 एवं 24 अक्टूबर को लखनऊ में Capacity Building Commission के सहयोग से तृतीय साधना कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला से प्राप्त विचार, अनुभव व सुझाव राज्यों के बीच सहयोग को एक नई दिशा देंगे, लोक सेवा में उत्कृष्टता के साझा मानक विकसित करेंगे और प्रशासनिक क्षमता को सुदृढ़ करते हुए जनकल्याण के लक्ष्यों की प्राप्ति को गति प्रदान करेंगे।0
0
Report
स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
Mainpuri, Uttar Pradesh:स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना मैनपुरी में 23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिला कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जनपद में स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 12 मजिस्ट्रेट और 6 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। आगरा मंडल में स्नातक के 13 और शिक्षक वर्ग के 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव में 12,425 स्नातक और 2,321 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने चुनाव तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।0
0
Report
निष्पक्ष चुनाव को लेकर सपा के नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग निष्पक्ष चुनाव को लेकर सपा के नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन । स्नातक शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सौंपा ज्ञापन सपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने डीएम मैनपुरी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन चुनाव में गड़बड़ी कराने की मिल रही सूचना,, बृजेश कठेरिया सपा विधायक0
0
Report
Advertisement
