Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Churu331001

रतनगढ़ में वसुंधरा राजे सिंधिया का जोरदार स्वागत, किसानों को मुआवजे पर आश्वासन

NPNavratan Prajapat
Oct 09, 2025 14:45:55
Churu, Rajasthan
चूरू विधानसभा- रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया का किया स्वागत रतनगढ़। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ka बीकानेर से जयपुर जाते समय अल्पप्रवास पर रतनगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जयपुर पुलिया के पास एक निजी होटल पर पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलो की विशाल माला पहनाई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, जिला प्रमुख वंदना आर्य सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं इसके बाद लूंच फांटा के पास एक होटल पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दोनों जगहों पर राजे ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे व्यक्तिगत रूप से वार्ता भी की। इस दौरान, पूर्व विधायक महर्षि और पूर्व मंत्री रिणवां ने राजे को क्षेत्र में हुई भारी बारिश से किसानों को हुए नुकसान से अवगत कराया। इस पर वसुंधरा राजे सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वह पुन: गिरदावरी के लिए सरकार से बात करेंगी और किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलवाने का प्रयास करेंगी。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Oct 09, 2025 19:02:04
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में शारदा तिराहा के पास राहुल नगर मड़या में खेल-खेल में अवैध तमंचे से गोली चलने से मोनू चौहान को जबड़े में गोली लगी और हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश व कार्रवाई में जुटी है। मोनू चौहान ग्राम सरदारगंज का निवासी है और सिधारी थाना क्षेत्र के सम्मोपुर में रहता है, DAV कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। वह अपने दोस्तों के साथ मोहल्ला राहुल नगर मड़या में एक कमरे में पढ़ाई कर रहा था, जहां अवैध तमंचा से गोली चल गई। घायल को निजी अस्पताल से वेदांता हॉस्पिटल रेफर किया गया; इलाज चल रहा है। परिजनों ने दो आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है.
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 09, 2025 19:01:40
Bihar:विभूतिपुर से लोजपा (आर)के संभावित उम्मीदवार राजीव रंजन गिरफ्तार, सूत्रों की माने तो धोखाधड़ी मामले में बंगाल पुलिस ने की है गिरफ्तारी विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के घटक दल LJPR (लोक जनशक्ति पार्टी - रामविलास) के संभावित उम्मीदवार राजीव रंजन को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विभूतिपुर विधानसभा सीट से लोजपा(रा) के सिंबल पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे राजीव रंजन को बंगाल के विधाननगर थाने की पुलिस ने रिटायर्ड जज से करीब साढ़े चार करोड़ रुपये धोखाधड़ी के मामले में किया गिरफ्तार। मामला धोखाधड़ी से जुड़ा पाया गया है। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड जज इंद्रजीत चटर्जी ने 7 सितंबर को राजीव रंजन को नामजद करते हुए थाने में FIR दर्ज कराया था। इसके बाद बंगाल के विधाननगर थाने की पुलिस ने नामजद अभियुक्त को साॅल्टलेक इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।
0
comment0
Report
Sarwar AliSarwar Ali
Oct 09, 2025 18:59:48
2
comment0
Report
DMDURGESH MEHTA
Oct 09, 2025 18:48:57
4
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Oct 09, 2025 18:47:35
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 09, 2025 18:46:40
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर ज़िले के रतनपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। सिल्ली मोड़ के पास गहिला नाला के नजदीक एक तेज़ रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई, जिससे वाहन बुरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे के वक्त कार में दो युवक सवार थे, जो पेंड्रा से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों युवकों की स्थिति और पहचान के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन हादसा इतना भयावह था कि राहत कार्य में भी वक्त लग रहा है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है....
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top