Back
सुजानगढ़ नगरपरिषद ने करोड़ों की परियोजनाओं से शहर का कायाकल्प किया
NPNavratan Prajapat
Nov 15, 2025 04:06:36
Churu, Rajasthan
सुजानगढ़ नगरपरिषद द्वारा शहर की विकास यात्रा में अनेक नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। 119.17 करोड़ रूपये की लागत से सीवरेज के प्रथम फेज के कार्य को पूर्ण करवाया है, वहीं दूसरे फेज का काम अभी चल रहा है। जल भराव की समस्या से शहर को इससे निजात दिलवाने के लिए 78 करोड़ की ड्रैनेज योजना स्वीकृत करवाई तथा इसके प्रथम फेज के लिए 25 करोड़ रूपये स्वीकृत करवाये हैं। इसके अलावा शहर के सौंदर्यकरण को बढ़ावा देते हुए नगरपरिषद द्वारा स्टेशन रोड़ पर डिवाइडर मय लाइट, छापर रोड़ पर डिवाइडर मय स्ट्रीट लाइट, सालासर रोड़ पर डिवाइडर मय स्ट्रीट लाइट का निर्माण करवाया गया। अमृत योजना के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थित तलाईयों की खुदाई करवाने के साथ उनकी चारदीवारी निर्माण और पार्कों का सौंदर्यकरण एवं चारदीवारी का निर्माण करवाया गया। घंटाघर की पॉलिश एवं फाउंटेन का कार्य किया गया। करोड़ों रूपयों की लागत से शहर के मुख्य बाजारों एवं वार्डों में सडक़ों का जाल बिछाया गया। एन के लोहिया स्टेडियम की चारदीवारी निर्माण एवं मिट्टी भराव कार्य तथा नया बास गिनानी की सफाई का कार्य टेंडर आदि प्रक्रियाधीन है। महिलाओं के लिए गांधी चौक में शौचालय का निर्माण करवाया गया तथा एक पिंक शौचालय का निर्माण शुरू हुआ है। इसके अलावा बाजार में अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन का कार्य करवाया गया। स्टेशन रोड पर शहर में पहली बार नगर परिषद द्वारा सौंदर्य करण के साथ अंडरग्राउंड विद्युत लाइन का कार्य करवाया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAkash Sharma
FollowMar 14, 2026 15:48:090
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 14, 2026 15:46:470
Report
PTPawan Tiwari
FollowMar 14, 2026 15:46:300
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 14, 2026 15:46:190
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 14, 2026 15:45:560
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 14, 2026 15:45:440
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 14, 2026 15:45:300
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 14, 2026 15:45:200
Report
1
Report
0
Report
28
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 14, 2026 15:35:36118
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 14, 2026 15:35:1961
Report
44
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 14, 2026 15:34:47101
Report