Back
सरदारशहर में निजी बस ऑपरेटरों की चक्का जाम से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
NPNavratan Prajapat
Feb 24, 2026 05:47:18
Churu, Rajasthan
सरदारशहर।
सरदारशहर में आज प्राइवेट बस ऑपरेटरों की चक्काजाम हड़ताल के चलते परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. रात 12 बजे से कॉन्ट्रैक्ट और स्टेज कैरिज श्रेणी की प्राइवेट बसों ने चक्का जाम कर दिया, जिससे शहर के साथ-साथ प्रदेशभर में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हड़ताल के कारण 23 से 28 फरवरी तक की प्राइवेट बसों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी पूरी तरह बंद कर दी गई है. इससे विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
प्राइवेट बस ऑपरेटर्स चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा नियमों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. उनका आरोप है कि नए मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों को पुरानी बसों पर भी जबरन लागू किया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है. इसके चलते बस मालिकों पर एक लाख रुपए तक का भारी जुर्माना लगाया जा रहा है. इतना ही नहीं, कई मामलों में यात्रियों को बीच रास्ते में ही बस से उतार दिया जाता है, जिससे यात्रियों को असुविधा के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है.
बस सेवाएं ठप होने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे और रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ गई है, जिससे टिकट मिलना भी मुश्किल हो गया है.
इधर, यात्रियों का कहना है कि अचानक हुई हड़ताल से उनकी यात्रा योजनाएं बिगड़ गई हैं. कई यात्रियों को जरूरी कामों, परीक्षा, इलाज और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए यात्रा करनी थी, लेकिन बस सेवाएं बंद होने से वे परेशान हैं. यात्रियों ने सरकार और परिवहन विभाग से जल्द समाधान निकालने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और परिवहन व्यवस्था फिर से पटरी पर लौट सके.
बाइट- चंद्रप्रकाश शर्मा, बस ऑपरेटर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TCTanya chugh
FollowFeb 24, 2026 07:03:220
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 24, 2026 07:03:10Noida, Uttar Pradesh:अपने पिता की हत्या करने वाले अक्षत ने निभाया था रावण का रोल
अपने घर के सामने हुई रामलीला में निभाई थी रावणकी भूमिका
zee मीडिया के पास exclusive video
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 24, 2026 07:02:490
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 24, 2026 07:02:430
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 24, 2026 07:02:230
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 24, 2026 07:01:510
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 24, 2026 07:01:120
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowFeb 24, 2026 07:00:530
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowFeb 24, 2026 07:00:360
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 24, 2026 07:00:130
Report
0
Report
1
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 24, 2026 06:49:080
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 24, 2026 06:48:170
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 24, 2026 06:47:570
Report