Back
सरदारशहर के खिलाड़ियों ने इंडो–इंडोनेशिया बॉल बैडमिंटन में गोल्ड जीता, देश की शान बढ़ी
NPNavratan Prajapat
Feb 23, 2026 07:15:24
Churu, Rajasthan
इंडोनेशिया के बाली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में भारत ने गोल्ड मेडल जीता, सरदारशहर के खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान हर्ष घेतरवाल ओर कुमकुम सोनी का हुआ स्वागत स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों के सम्मान में निकली रेली सरदारशहर। बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ एशिया व इंडोनेशिया बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इंडो–इंडोनेशिया बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज (इंडोनेशिया) में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि में सरदारशहर के खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय पुरुष टीम में शामिल खिलाड़ी हर्ष घेतरवाल ओर महिला टीम में शामिल कुमकुम सोनी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम योगदान दिया। दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। खिलाड़ियों के सरदारशहर पहुंचने पर अशोक स्तंभ से विजय जुलूस निकाला गया। डीजे और देशभक्ति नारों के बीच निकला यह जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ गांधी चौक पहुंचा। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। गांधी चौक में आयोजित सम्मान समारोह में जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत, राजस्थान ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष केशरीचंद शर्मा, लालचंद मूंड, कांग्रेस नेता जितेंद्र राजवी, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुरलीधर सैनी, पूर्व जिलापरिषद सदस्य श्योकरण पोटलिया, पार्षद शोभांकन्त स्वामी, जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रामलाल जाखड़, अध्यक्ष हनुमानमल चौधरी, प्राचार्य रतिराम पूनिया, पारीक मंडल अध्यक्ष शंभुदयाल पारीक, एवं विप्र फाउंडेशन नगर अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपुरोहित ने खिलाड़ियों को साफा व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि सरदारशहर के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। खेलों के प्रति बढ़ती जागरूकता और निरंतर अभ्यास से भविष्य में भी ऐसे ही स्वर्णिम परिणाम आने की उम्मीद जताई। बाइट- हर्ष धეთरवाल, स्वर्ण पदक विजेता बाइट- छगनलाल, हर्ष के पिता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 23, 2026 10:01:530
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 23, 2026 10:01:340
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 23, 2026 10:01:150
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 23, 2026 10:01:010
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 23, 2026 10:00:350
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 23, 2026 10:00:140
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 23, 2026 09:52:340
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 23, 2026 09:52:240
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 23, 2026 09:52:000
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 23, 2026 09:51:520
Report
0
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 23, 2026 09:50:520
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowFeb 23, 2026 09:50:410
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 23, 2026 09:50:330
Report