Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mainpuri205001

मैनपुरी में तेज रफ्तार ट्रक ने डेढ़ दर्जन बकरियों को रौंदा, चालक गिरफ्तार

AKAtul Kumar
Feb 23, 2026 09:52:00
Mainpuri, Uttar Pradesh
ब्रेकिंग - मैनपुरी मैनपुरी में तेजरफ़्तार ट्रक चालक का कहर सड़क पार कर रहीं डेढ़ दर्जन बकरियों को रौंदा 1 दर्जन बकरियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत बकरियो को खेत पर चराने ले जा रहा था किसान पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रक और चालक को पकड़ा मामले की जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस थाना औँचा़ क्षेत्र की घटना
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDeepesh shah
Feb 23, 2026 11:17:35
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा शहर के स्वर्णकार कॉलोनी, कागदीपुरा और अन्य इलाक़ों में कुछ समय पहले ही बनाई गई सड़कों को एक बार फिर खोदा जा रहा है। कारण—पुरानी और लीकेज पाइप लाइन। अचानक सड़क खोदे जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि यह काम मजबूरी में किया जा रहा है। विदिशा शहर के कई इलाकों में हाल ही में बनी सड़कें अब फिर से उखड़ रही हैं। नगर पालिका की पाइपलाइन लीकेज की वजह से जगह–जगह जलभराव की स्थिति बन रही थी। साथ ही, बड़ी मात्रा में पेयजल भी व्यर्थ बह रहा था। लोग कहते हैं कि सड़क बनने के कुछ ही महीनों बाद दोबारा खोदाई होना प्रशासनिक लापरवाही को दिखाता है। लेकिन दूसरी तरफ नगर पालिका इसे तकनीकी आवश्यकता बता रही है। दुर्गेश ठाकुर, सीएमओ, नगर पालिका, विदिशा। “पाइपलाइन लीकेज होने के कारण पानी ज़मीन में समा रहा था और जलभराव हो रहा था। इस वजह से उसकी टेस्टिंग कराई जा रही है और जहाँ ज़रूरत है, वहाँ पाइपलाइन बदली जा रही है।” फिलहाल प्रशासन का दावा है कि सुधार कार्य पूरा होने के बाद दोबारा सड़क को ठीक किया जाएगा। लेकिन जब तक यह काम चलता रहेगा, तब तक लोगों को इसी असुविधा के बीच से गुजरना पड़ेगा। दुर्गेश ठाकुर, सीएमओ, नगर पालिका, विदिशा।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Feb 23, 2026 11:16:49
Jaipur, Rajasthan:जयपुर 2 साल बनाम 5 साल पर सियासत तेज, गहलोत का हमला, मंत्री जवाहर सिंह बेढम का पलटवार प्रदेश की राजनीति में 2 साल बनाम 5 साल को लेकर सियासत तेज है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के लिए विकास के साथ कानून व्यवस्था भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है, लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। उन्होंने कहा कि 2 साल बनाम 5 साल का मुद्दा बनाकर मजाक किया जा रहा है। आजादी के बाद हिंदुस्तान के इतिहास में किसी भी सरकार ने इस तरह का बयान नहीं दिया होगा। इसी कारण सरकार को बाद में अपना रुख बदलना पड़ा और कहना पड़ा कि प्रतिवेदन पर चर्चा करेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी नौबत क्यों आई। अशोक गहलोत ने कहा कि गांवों में सरकार की स्थिति ठीक नहीं है। जिस तरह की बातें आज सरकार को लेकर सुनने को मिल रही हैं, ऐसी बातें मैंने राजनीतिक जीवन में पहले कभी नहीं सुनीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे प्रदेश की वास्तविक स्थिति का आकलन करें। विपक्ष चाहता है कि जनता की परेशानियां दूर हों। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में स्वीकृत और शुरू किए गए कार्यों को पहले रोका गया और बाद में पूरा होने पर उनका श्रेय लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अजमेर दौरे के दौरान 19 कॉलेज के उद्घाटन की बात कही जा रही है, जिनमें से 18 कॉलेज उनके कार्यकाल की है। उन्होंने दावा किया कि उनके 5 साल के कार्यकाल में 300 से अधिक कॉलेज दी। गहलोत ने कहा कि कोचिंग हब पर सरकार ध्यान नहीं दे रही और जनता से जुड़ी कई योजनाओं को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया है और देश की बुनियादी संरचना खड़ी की है। मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में यह सवाल उठाया था कि हमारी सरकार के 2 साल के विकास कार्यों की तुलना पिछली कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यकाल से की जाए और इस पर विस्तृत बहस हो। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उस दिन सदन में मौजूद रहकर बहस में भाग लेना चाहिए था। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी इस बात को गंभीरता से लिया है कि पार्टी बहस से क्यों दूर रही। इससे प्रदेश में कांग्रेस की छवि पर असर पड़ा है। मंत्री बेढम ने कहा कि अगर कांग्रेस ने अपने 5 साल के कार्यकाल में ठोस काम किए होते तो वह दावे के साथ सदन में अपनी उपलब्धियां रखती, लेकिन कांग्रेस बहस से बचती नजर आई। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बीच अंदरूनी प्रतिस्पर्धा चल रही है, उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत सदन में एक शब्द नहीं बोले, लेकिन बाहर आकर मीडिया के सामने बयान दे रहे हैं। एक वरिष्ठ नेता होने के नाते उन्हें अपनी भाषा की मर्यादा रखनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 2 साल में जो काम किए हैं, उसी आधार पर हम कह रहे हैं कि जो काम कांग्रेस 5 साल में नहीं कर पाई, वह हमने 2 साल में कर दिखाया। अगर कांग्रेस को अपने काम पर भरोसा है तो उसे बहस से पीछे नहीं हटना चाहिए। प्रदेश की राजनीति में 2 साल बनाम 5 साल की यह बहस अब सदन से बाहर भी तेज होती नजर आ रही है।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 23, 2026 11:16:33
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीहा उर्फ गड़ेरूआ में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां सुनसान पड़े एक अहाते में ठहराई गई भेड़ों के झुंड पर दर्जनभर कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में करीब 60 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक भेड़ गंभीर रूप से घायल हो गये। पशुपालक के लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में अतरडीहा निवासी महातम पाल जो भेड़ पालन का व्यवसाय करते हैं, वह अपनी भेड़ों को चराने के लिए बरडीहा क्षेत्र में ले गए थे, रात में सभी भेड़ों को एक अहाते में ठहराया गया था, उसी दौरान देर रात अचानक बड़ी संख्या में कुत्तों ने भेड़ों के झुंड पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से भेड़ों में भगदड़ मच गई और जबतक आसपास के लोग बचाव के लिए पहुंचते, तबतक बड़ी संख्या में भेड़ों की मौत हो चुकी। वहीं दर्जनभर भेड़ गंभीर रूप से घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जहां नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
0
comment0
Report
Feb 23, 2026 11:14:22
Devchara, Uttar Pradesh:बरेली। आंवला से समाजवादी पार्टी के सांसद नीरज मौर्य ने सोमवार को बरेली स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद में उन्होंने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है, लेकिन प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उनका दावा था कि जनता हर स्तर पर परेशान है और आने वाले समय में भाजपा की विदाई तय है। छुट्टा पशुओं से किसान परेशान, खाद की किल्लत गंभीर सांसद मौर्य ने कहा कि आंवला क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस समस्या के स्थायी समाधान में नाकाम रही है। इसके साथ ही खाद की किल्लत को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उनका कहना था कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही, जिससे फसल उत्पादन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों को संसद में भी मजबूती से उठाया गया है। बरेली में एम्स या पीजीआई की मांग दोहराई
1
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Feb 23, 2026 11:05:26
Kushinagar, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - कुशीनगर • कुशीनगर का लाल कश्मीर में हुआ शहीद • कैप्टन अमन सिंह क Kashmir के बारामुला में थे तैनात • ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ने पर साथी जवानों ने श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल में कराया था भर्ती •भर्ती के दौरान अस्पताल में ली अंतिम सांस • कैप्टन की मौत की खबर सुनकर पूरे इलाके में पसरा मातम •कैप्टन के घर उमड़ा सांत्वना देने वालो की भीड़ • माता पिता की इकलौती संतान थे कैप्टन अमन सिंह • शहीद कैप्टन अमन सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे ग्रामीण •शाम 4 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर आयेगा शहीद कैप्टन अमन का पार्थिव शरीर • दो साल पूर्व ही अमन ने सेना की थी ज्वाइन • अपनी पहली पोस्टिंग में जम्मू कश्मीर के बारामुला में थे तैनात •हाटा कोतवाली थानाक्षेत्र के वीर अब्दुल हमीदनगर के निवासी थे शहीद कैप्टन अमन सिंह बाइट- शहीद जवान के चाचा
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Feb 23, 2026 11:05:10
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में विजलेंस टीम लखनऊ ने एक लेखपाल महेंद्र कुमार मौर्य को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के चंपहा गांव का है। गांव निवासी भोलानाथ जायसवाल को हैसियत प्रमाण पत्र बनवाना था। आरोप है कि इसके लिए सिंघवल गांव में तैनात लेखपाल महेंद्र कुमार मौर्य ने 10 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत लखनऊ विजिलेंस टीम से की। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया। सोमवार दोपहर चंपहा बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर जैसे ही भोलानाथ ने लेखपाल को 10 हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी लेखपाल को अपने साथ लेकर चली गई। कार्रवाई की खबर फैलते ही स्थानीय राजस्व विभाग में हलचल मच गई। इस संबंध में सदर एसडीएम एसपी वर्मा ने बताया कि लेखपाल के घूस लेते पकड़े जाने की सूचना उन्हें प्राप्त हुई है। विजिलेंस टीम से आधिकारिक पुष्टि मिलते ही निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। विजिलेंस की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। फिलहाल विजिलेंस टीम मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है。
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Feb 23, 2026 11:04:57
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में होली का त्योहार近近 आ रहा है ऐसे में चौक सर्राफा बाजार में इस बार ग्राहकों को लुभाने के लिए चांदी की पिचकारी बिक रही है इसकी कीमत ₹8000 से शुरू होती है और 20 से ₹25000 तक की चांदी की पpitchkari चांदी की बिकती है, वही किसी को गिफ्ट देने के लिए चांदी के लड्डू गोपाल बिक रहे हैं जो होली खेलते हुए दिख रहे हैं इसकी कीमत ₹60000 शुरुआत है सोने चांदी के दाम वैसे तो आसमान छू रहे हैं मगर इस बार लखनऊ के चौक सर्राफा बाजार में चांदी की पिचकारी चांदी की बाल्टी बिक रही है जिसकी कीमत महज ₹8000 से शुरुआत है और 20 से ₹25000 तक की चांदी की यहां बिक रही है वहीं चांदी की बाल्टी भी बिक रही है जिसकी कीमत ₹4000 से शुरू है लखनऊ नवाबों का शहर है ऐसे में कहीं ऐसे लोग हैं जो चांदी की पिचकारी से होली खेलते हैं उनके लिए पिचकारी ऑर्डर पर और बने ऐसे ही भी बनाई जाती है माहेश्वरी ज्वेलर्स के मालिक विनोद माहेश्वरी ने बताया कि हम लोग हर साल चांदी की पिचकारी चांदी की बाल्टी लड्डू गोपाल चांदी की बनी हुई चीजें बेचते हैं फिलहाल चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं मगर खरीदने वाले लोग इसे खरीदने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि होली का त्योहार साल में एक बार आता है, वहीं चांदी की पिचकारी हम लोग ऑर्डर पर भी बनाते हैं लखनऊ के कई ग्राहक इसको खरीदने के लिए तैयार रहते हैं जो होली चांदी की पिचकारी से खेलते हैं
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Feb 23, 2026 11:04:41
Raisen, Madhya Pradesh:एंकर रायसेन जिले के सांची में एक विवाह समारोह में दूल्हा, दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचा। हेलीकॉप्टर देखने के लिए लोग जमा हो गए। विवाह गैरतगंज निवासी बोरवेल कारोबारी और समाजसेवी संतोष राय के छोटे बेटे अनुज राय का गुना जिले की सुभशा के साथ सांची के एक आलीशान होटल में संपन्न हुआ。 तीन दिनों तक चले इस समारोह में पारंपरिक रस्मों और आधुनिक व्यवस्थाओं का संगम देखने को मिला। हल्दी, मेहंदी, संगीत और वरमाला जैसे सभी आयोजन भव्य अंदाज में हुए। रविवार को विदाई के समय सांची के पास आमखेड़ा हेलीपैड पर एक हेलीकॉप्टर तैयार खड़ा था। जैसे ही नवविवाहित जोड़ा हेलीकॉप्टर की ओर बढ़ा, सैकड़ों लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। सांची के इतिहास में यह पहली बार था जब ऐसी विदाई हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सांची थाना पुलिस बल तैनात रहा。
0
comment0
Report
SMSHARAD MAURYA
Feb 23, 2026 11:04:25
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh:भदोही में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर तीखा हमला बोला। डिप्टी सीएम को सौ विधायक लाने पर मुख्यमंत्री बनाने के ऑफर को लेकर संजय निषाद ने कहा कि इससे साफ है कि अखिलेश यादव के पास खुद सरकार बनाने की शक्ति नहीं है उन्होंने कहा कि सपा पिछड़ों की राजनीति करती है, लेकिन कभी पिछड़ों का वास्तविक भला नहीं किया निषाद समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की बात कही गई, लेकिन उसे ओबीसी में ही रखा गया संजय निषाद ने तंज कसते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव अखाड़े के पहलवान तैयार करते थे, लेकिन अखिलेश यादव भाड़े के पहलवान से अखाड़ा जीतना चाहते हैं भाड़े के पहलवान से कभी अखाड़ा नहीं जीता जाता ,उन्होंने कहा कि अगर पिछड़ों की राजनीति करनी है तो उनके साथ खड़ा होना होगा। संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Feb 23, 2026 11:03:57
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में सीवर के लिए खोदी गई सड़कों पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। कल खोदी गई सड़क पर एक ट्रक के नीचे स्कूटी सवार आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के कारण नो एंट्री जोन में ट्रक और कैंटर कैसे घूम रहे थे? चार दिन पहले ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया था, जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने यूयूएसडीए के अधिकारियों की बैठक ली। हल्द्वानी के विधायक ने भी बैठक की, लेकिन समाधान या स्पष्ट हल निकाल पाना कठिन रहा। मृतक बुजुर्ग के बारे में जानकारी है; DM नैनीताल ने इस घटना को लेकर जांच के निर्देश दिये हैं और हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट को घटना की रिपोर्ट 15 दिन में प्रस्तुत करने को कहा गया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है; SP सिटी ने नो एंट्री जोन बनाने पर विचार किए जाने की बात कही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top