Back
सादुलपुर में स्वच्छ भारत मिशन की रैली: शहर की सफाई के लिए बड़ा कदम
NPNavratan Prajapat
Dec 14, 2025 07:15:17
Churu, Rajasthan
स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजित\n\nसादुलपुर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को एक स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली नगर पालिका सादुलपुर के अधिशासी अधिकारी सेताराम मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर पालिका परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची तथा गांधी पार्क में इसका समापन हुआ। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में स्वच्छता से संबंधित संदेश लिखी तख्तियां लेकर “स्वच्छ हो शहर हमारा”, “गंदगी छोड़ो, स्वच्छता अपनाओ” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। गांधी पार्क पहुंचकर कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि। इसके पश्चात नगर पालिका परिसर में रंगोली बनाकर स्वच्छता, साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी सीताराम मीणा ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर, गली और मोहल्ले की साफ-सफाई का संकल्प ले, तो न केवल शहर बल्कि पूरा राज्य स्वच्छ बन सकता है। उन्होंने आमजन से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की अपील की।कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, सफाई कर्मी एवं शहरवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छ और सुंदर सादुलपुर बनाने का संकल्प लिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद के कोसीकला के कोटवन स्थित गुलशन ढाबे पर साइकिल अभियान एनसीसी प्रधानमंत्री रैली पुणे से शौर्य के कदम क्रांति की ओर रांची से वीर बिरसा मुंडा का कोसीकला कोटवन पर हुआ भव्य स्वागत
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
VKVasim Khan
FollowJan 15, 2026 15:31:281
Report
0
Report
0
Report
0
Report
तालाब में मिला डेढ़ वर्षीय बच्ची प्रज्ञा का शव, गांव में मचा कोहराम जसराना। जसराना क्षेत्र के गांव न
0
Report
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद के कोसीकलां के ग्राम महरौली में आपसी कहा सुनी पर जमकर चले लाठी डंडे जिसका वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
0
Report
0
Report
Prayagraj, Uttar Pradesh:माघ मेला 2026 के दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति पर संगम में आस्था की महाडुबकी, लगभग 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
0
Report
0
Report