Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Churu331001

कमलेश पासवान-शिंदे का सालासर धाम दौरा, दर्शन और सुरक्षा पर चर्चा

NPNavratan Prajapat
Mar 14, 2026 13:15:30
Churu, Rajasthan
Central Rural Development and Panchayati Raj State Minister Kamlesh Paswan and MP Shrikant Shinde visited Salasar Dham. They had darshan at Salasar Balaji. On arrival, the temple priest performed pooja. Minister Paswan and MP Shinde offered a coconut for wishes. They were welcomed warmly by the priest's family, who draped a warm scarf. They reached Jajodhiya Dharamshala with police protocol; due to protocol, they were brought to Salasar Balaji temple without security, with protocol officers limited to Jajodhiya Dharamshala. Before that, both reached the residence of Khasva in Rajgarh near Kaswan, then Salasar. Bight by Shri Shinde, MP.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
Mar 14, 2026 14:19:11
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नए एसपी ने कहा कि महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। साथ ही थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि फरियादियों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम भावना से कार्य करते हुए जिले में शांति और सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
102
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 14, 2026 14:18:49
Noida, Uttar Pradesh:इसी आईडी में सीएम योगी का पूजा करने और विकास कार्यों का निरीक्षण करने का पूरा विजुअल है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शकुंभरी देवी मंदिर में पहुंचकर मां शकुंभरी देवी के दर्शन किए। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में प्रस्तावित कॉरिडोर और अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय विधायक, मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की, जिसमें मंदिर क्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से कॉरिडोर, धर्मशाला और श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाओं का विकास किया जाएगा। नवरात्र मेले में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में सरकार का लक्ष्य मंदिर परिसर को और अधिक सुंदर, सुविधाजनक और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकें।
69
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 14, 2026 14:18:34
Madhepura, Bihar:मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत रतवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को ग्राम गंगापुर बलहा बासा में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार, अर्द्धनिर्मित पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है。 जानकारी देते हुए उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राजीव सिंह के घर में मुंगेर के कारीगरों की मदद से अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा है। इसके बाद एसटीएफ, डीआईयू मधेपुरा, रतवारा और आलमनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से दो लोग भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान दुनो सिंह और पाण्डव कुमार, दोनों निवासी गंगापुर बलहा बासा, थाना रतवारा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दुनो सिंह के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि पाण्डव कुमार के पास से एक देशी मास्केट मिला। इसके बाद घर की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और उपकरण मिले। बरामद सामान में 32 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 6 पिस्टल स्लाइड, 26 पिस्टल ग्रीप, 2 देशी मास्केट, 19 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन, 2 कट्टा बैरल, 1 देशी कट्टा, लेथ मशीन सहित हथियार बनाने के कई उपकरण और 2 मोबाइल फोन शामिल हैं。 पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस अवैध हथियार फैक्ट्री से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
50
comment0
Report
MSManish Singh
Mar 14, 2026 14:17:57
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आजकल आपराधिक घटनाएं अपने चरम पर हैं ताजा मामला कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव की है जहां पर पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है बताया जा रहा है कि कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव के 22 वर्षीय चंद्रशेखर कुमार अपने घर के बगल में झोपड़ी में सोया हुआ था इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने स्थानीय कृष्णगढ़ थाना को सूचना दिया जिसके बाद पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया गया।घटना को ले पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।हालांकि परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व घर के बगल में कुछ लड़कों से विवाद हुआ था।मगर किसी से दुश्मनी नहीं थी।फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है。
108
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 14, 2026 14:17:41
CHANDI, Harnaut, Bihar:हरनौत थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तेलमर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टाटा 407 ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने तेलमर थाना परिसर स्थित एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि 13 मार्च की संध्या तेलमर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि उजाला रंग का टाटा 407 ट्रक में विदेशी शराब लोड कर नूरसराय के रास्ते तेलमर की ओर लाया जा रहा है। सूचना के बाद तेलमर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने सशस्त्र बल के साथ सलेमपुर–करौटा मार्ग पर बनगच्छा गांव के पास नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। जाँच के दौरान संदिग्ध टाटा 407 ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें धान की खाखरी के बोरे के नीचे छुपाकर रखे गए 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद किए गए। मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान झारखंड के गिरिडीह निवासी दिलीप कुमार पासवान और विकास सिंह के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
23
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Mar 14, 2026 14:17:23
:स्लग - LPG सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचें आप कार्यकर्त्ता ऐंकर - उन्नाव से खबर है, यहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया । आपको बता दें की आम आदमी पार्टी ने प्रदेश स्तर पर सिलेंडर को चल रही किल्लत को लेकर प्रदर्शन कर रही है । जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि और गैस की किल्लत के विरोध में प्रदर्शन किया । आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते प्रदर्शन किया । आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट गेट तक पहुँचे । जहां आप कार्यकर्ताओं सड़क पर सिलेंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ काफी देर तक नारेबाजी करते रहे । आप कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम संबंधित ज्ञापन सौंपा । जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र की सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज देश की आम जनता न केवल महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है, बल्कि गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते एक बार फिर लाइनों में लगने को मजबूर हो गई है । वहीं आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की सिलेंडर की किल्लत के चलते होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने आज गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है ।
15
comment0
Report
Mar 14, 2026 14:16:46
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बिलटीगढ़ में रिलायंस के टावर पर प्रेमिका से शादी न होने का कारण प्रेमी टावर पर चढ़ गया राहुल पुत्र रविंद्र सिंह निवासी नगला मवासी का रहने वाला युवक पास के गांव में बने रिलायंस के टावर पर चढ़ गया सुबह होते ही लोगों को इसकी जानकारी हुई जिससे भीड़ इकट्ठी हो गई थाना प्रभारी चमन कुमार शर्मा फायर ब्रिगेड के सत्येंद्र दुबे अपनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जब उन्होंने टावर पर चढ़ने की कोशिश की तो टावर पर चढ़े व्यक्ति ने वहां से कूद कर आत्महत्या करने की धमकी दे दी इसके बाद उन्हें टावर से उतरना पड़ा उसका कहना है कि शिखा से प्यार करता है उसके परिजन शादी नहीं करना चाहते हैं इसलिए वह उसी के गांव के ही टावर पर चढ़ गया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वह समझने का प्रयास करने लगी परंतु युवक नीचे उतरने को राजी नहीं हुआ पुलिस और उपस्थित लोगों ने काफी प्रयासके बाद आखिर उसकी उतार लिया तब लोगों ने राहतकी सांस ली
120
comment0
Report
AYAmit Yadav
Mar 14, 2026 14:16:31
Jaipur, Rajasthan:नीमराणा (कोटपूतली-बहोड़) जिले के दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई लोग घायल हो गए। टोल प्लाजा की चौथी लेन में खड़े कई वाहन टोल देने के लिए खड़े थे; पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक खड़ी गाड़ियों में टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आगे खड़ी एक छोटी कार अनियंत्रित होकर सामने खड़ी बस से जा टकराई। ट्रक और बस के बीच खड़े सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क पर मलबा फैल गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्रारम्भिक जांच में हादसे का कारण ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही बताया गया है। पुलिस ने क्षतिगस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य किया। मामला अभी जांच के समक्ष है।
46
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 14, 2026 14:16:17
Alwar, Rajasthan:मालाखेड़ा में सूखे कुएं में गिरा युवक, ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सुरक्षित निकाला मालाखेड़ा (अलवर)। थाना क्षेत्र के ग्राम बडेर में शनिवार को एक युवक के सूखे कुएं में गिरने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार बडेर निवासी 24 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र रतन सिंह राजपूत गांव के पास स्थित एक सूखे कुएं में गिर गया। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था और इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में जा गिरा। घटना का पता चलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए मालाखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत सामान्य बताई है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी, हल्का पटवारी, तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे गांव में राहत का माहौल है。
118
comment0
Report
Advertisement
Back to top