Back
सरदारशहर के वार्ड 15 में नवविवाहिताएं गणगौर पूजन से चहुं ओर उल्लास
NPNavratan Prajapat
Mar 06, 2026 04:49:33
Churu, Rajasthan
सरदारशहर के वार्ड 15 सहित शहर भर में नवविवाहिताएं और युवतियां उत्साह पूर्वक गणगौर माता का पूजन शुरू हो चुका है. सरदारशहर में होलिका दहन के दूसरे दिन से महिलाओं का सबसे बड़ा त्यौहार गणगौर पूजन शुरू हो चुका है. सुबह पंछियों की चहचहाहट और कन्याओं के कंठो से गूंजते गीतों से धरती झूम रही है. बसंती मौसम में पेड़ पौधों से नई कुंपाले और मिंझर की सुगंध से महक रही धरती. होली पर धुलंडी से शुरू हुए 18 दिन के गणगौर पूजन के प्रथम चरण में गौर ईशर के प्रतिकारात्मक पिंड जो होलिका की राख से बने हुए हैं उनकी पूजा की जा रही है. आमतौर पर गणगौर का त्योहार 16 दिन का होता है लेकिन इस बार यह त्यौहार 18 दिन का है. समूह में कन्या गणगौर का पूजन करते हुए लोक संस्कृति से रचे बसे गीत गा रही है और गणगौर का ध्यान कर अमर सुहाग भाग की कामना कर रही है. वार्ड 15 में सीताराम चौधरी की नवविवाहित पुत्री रजनी चौधरी अपने विवाह के बाद पहली बार अपने पीहर में अपनी सहेलियों के साथ गणगौर पूजन कर रही है. इस दौरान सुबह गणगौर पूजा करती हुई नवविवाहिता रजनी चौधरी ने बताया कि मेरी हाल ही में शादी हुई है और मैं अपनी सहेलियों के साथ अपने पीहर में गणगौर पूजन कर रही हूं. हम सुबह जल्दी उठते हैं ओर दुब लेकर आते हैं और होलिका दहन की मिट्टी से बने हुए पिंड की पूजा कर रहे हैं. बताया कि शीतला अष्टमी के बाद में गणगौर माता के बनोरे निकाले जाएंगे. गणगौर पर्व के दूसरे चरण मे सुबह और शाम दोनों समय गणगौर माता की पूजा की जाएगी. जिस तरह शादी में रस्मे होती है उसी तरह गणगौर पर्व पर भी हल्दी मेहंदी आदि की रस्में निभाएंगे. रजनी ने बताया कि मैं मेरे पति के लंबी उम्र के लिए गणगौर माता का पूजन कर रही हूं. इस अवसर पर गणगौर पूजन करने वाली कुंवारी कन्या निशा जांगिड़ ने बताया कि हर बार से बढ़कर इस बार उत्साह के साथ गणगौर पर्व मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शीतला अष्टमी से घर घर जाकर गणगौर माता के बनोरे भी निकलेंगे और विधि विधान से 18 दिन तक पूजा की जाएगी. 20 मार्च को गणगौर माता का विसर्जन किया जाएगा. वही आपको बता दे की 18 दिन तक चलने वाले गणगौर महोत्सव खास तौर पर कन्याओं, नवविवाहिताओ और महिलाओं के लिए उत्साह भरा होता है. शिव पार्वती के रूप में गणगौर और ईशर की पूजा की जाती है. इस अवसर पर द्रोपति चौधरी मीरा सारण पूजा जांगिड़ पूजा चौधरी चंद चौधरी अरुण स्वामी अनिता जांगिड़ आदि उपस्थित रही.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAbhishek Mathur
FollowMar 06, 2026 06:15:450
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 06, 2026 06:15:310
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 06, 2026 06:15:150
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 06:07:430
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 06, 2026 06:07:230
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 06, 2026 06:06:350
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 06, 2026 06:06:190
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 06, 2026 06:06:050
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 06, 2026 06:03:410
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 06, 2026 06:02:540
Report
DNDinesh Nagar
FollowMar 06, 2026 06:02:220
Report
KSKashish Singh
FollowMar 06, 2026 06:02:090
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 06, 2026 06:01:510
Report
IKIsateyak Khan
FollowMar 06, 2026 06:01:390
Report