Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ramadan में गांदरबल में वस्तुओं की कीमतें बढ़ीं; hoarders के खिलाफ कार्रवाई की मांग
WMWaqar Manzoor
Mar 06, 2026 06:07:23
The consumers across the Ganderbal district have complained about the soaring prices of essential commodities including vegetables, fruits, chicken and mutton during the holy month of Ramadhan. The locals from almost all the areas of the district including Tehsil Gund, Kangan, Ganderbal, Safapora and other areas said that the prices of essential commodities especially the vegetables, fruits, chicken have sharply increased in the holy month of Ramadhan here, accusing the authorities of failing to check and regulate the prices. A consumer from Kangan said that watermelon are sold at Rs 80-100 per kilogram, Mangoes at 300 per kg while grapes are sold at Rs 250-300 per kg. “It is unfortunate that the authorities have failed to control prices and act against the hoarders and black marketers,” Local Resident of Ganderbal said. The people said the authorities should put in place strict measures to check profiteering and take action against erring shopkeepers and traders. People used to say that if they couldn’t buy mutton or chicken, they would manage by eating vegetables, but today it appears that the poor can’t afford both,” said Sajad Ahmad, a local resident. However, the shopkeepers have a different story to tell. “We get the supply from wholesale distributors and we get it from higher rates from them,” said a shopkeeper Adil Ahmad, adding that the authorities should regulate prices at their level as we are bound to sell it as per the rates with some margin. An official said that the market checking teams have been conducting checking in different markets to check the prices of essential commodities in Ganderbal district .
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HDHARSH DWIVEDI
Mar 06, 2026 07:30:12
0
comment0
Report
VKVasim Khan
Mar 06, 2026 07:26:51
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना। नगर के चार चक्का मार्केट क्षेत्र में चार पहिया वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि मार्केट के अंदर चार पहिया वाहन प्रवेश कर जाते हैं, जबकि इसके लिए दूसरा रास्ता भी उपलब्ध है। लोगों का कहना है कि वाहनों के अंदर आने से पूरे बाजार में भीड़ और जाम लग जाता है, जिससे खरीदारी करने आए लोगों और दुकानदारों को काफी परेशानी होती है। खासकर जब कोई त्यौहार या व्रत का समय चलता है, तब बाजार में भीड़ ज्यादा होने से स्थिति और खराब हो जाती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि चार पहिया वाहनों की मार्केट के अंदर एंट्री पर रोक लगाई जाए, ताकि जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके और बाजार में व्यवस्था बनी रहे। 🚧🚗
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 06, 2026 07:19:13
Patna, Bihar:लोजपा रामविलास के सांसद ने चिराग पासवान को CM फेस बताया उसके बाद विभिन्न दलों ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी... कांग्रेस ने कहाँ की ससुर और साले के नाम पर अनुकंपा की राजनीति करने वाले अरुण जी भाजपा के हनुमान बनकर उनके साले बिहार में घूम रहे थे तब सोचना चाहिए था... बिहार को भाजपा के हाथों गिरवी रखने में इन लोगों का योगदान रहा है नीतीश के नाम पर वोट तो ले लिया सरकार तो बना ली और उसके बाद बीच रास्ते में उनका साथ छोड़ कर उन्हें दिल्ली भेजा जा रहा है सोच लीजियेगा आपकी पसंद से बिहार नहीं चल रहा है बिहार की आप लोग जैसे व्यक्तियों ने बिहार के हाथों से निकालकर गुजरात के 2 व्यापारियों के हाथ में दे दिया है... Byte : डॉ स्नेहाशीष वर्धन कांग्रेस प्रवक्ता.... राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि सत्ता और स्वार्थ के लिए जिस तरह की राजनीति जनता दल यू भाजपा और लोजपा ने शुरू हो गई है यह स्पष्ट रूप एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति हो गई है बिहार में मुख्यमंत्री ने अभी इस्तीफ़ा नहीं दिया लेकिन मुख्यमंत्री बनने के लिए भाजपा में दर्जनों लोग होड़ में लगे हुए हैं... चिराग पासवान लाइन में लगे हुए हैं jdu की ओर से भी दबाव बनाया जा रहा है इस तरह की परिस्थितियों के कारण बिहार के लोगों के प्रति उनकी सोच है वो स्पष्ट नज़र आता है... Byte : एजाज अहमद राजद प्रवक्ता.... भाजपा ने कहाँ की NDA मज़बूत और समर्पित गठबंधन है सभी दल के नेताओं का अपना सम्मान और महत्व है किसी भी नेता के प्रति व्यक्तिगत समर्थन करना निजी राय है मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर फैसला शीर्ष नेता लेगा और गठबंधन तय करेगा बिहार के विकास और सुशासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA को और मज़बूत करेंगे....
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 06, 2026 07:18:56
Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा आरजेडी को लोग कहते हैं बिहार में माई समीकरण है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री का निर्देश में सबका साथ और सबका विश्वास का जो समीकरण है उसे आपको माई समीकरण दिखाई दे रहा होगा बिहार के राज्यपाल और नागालैंड के राज्यपाल जो बनाए गए हैं उनमें माई समीकरण साफ दिख रहा है क्योंकि जो लोग बोलते हैं माई समीकरण वाले हैं वह केवल परिवार के बारे में सोचते हैं लेकिन बीजेपी हर वर्ग हर समाज के बारे में सोचती है वहीं भाजपा के सीएम बिहार में बनाए जाएंगे और प्रधानमंत्री बिहार आएंगे पर मंत्री ने कहा इन सबके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हैं उन्होंने एक स्वर्णिम युग बिहार में स्थापित किया है गुंडाराज वाले बिहार को अच्छा बनाया है और जो कोई भी राजनीति गतिविधि है मुख्यमंत्री जी के सुरक्षा के अनुसार हो रहा है बिहार के लोग जो NDA के पक्ष में जन आधार दिया था मुख्यमंत्री तीनों सदन के मेंबर हो गए हैं और कुछ दिन पहले उनकी इच्छा थी कि राज्यसभा जाएं और वह अपनी सुरक्षा से अपनी इच्छा से जा रहे हैं और NDA में उनकी इच्छा का अनादर कोई नहीं करता है और उन्हें अब राज्य सभा जाने का उनको अवसर मिलेगा और उन्होंने विकसित बिहार बनाया है अब देश के विकास में भी उनका प्रधानमंत्री के साथ उनका भी विकास योगदान होगा तो वही चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती के बयान को लेकर कहा हमेशा सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी छोटे पार्टियों के जो गठबंधन में है उनके साथ दिखाई देती है और त्याग करने की भावना बड़े दाल में होती है और त्याग करने की भावना भारतीय जनता पार्टी से सबको सीखना चाहिए बड़ा दल होने के नाते भारतीय जनता पार्टी का ही मुख्यमंत्री होगा लाकेंद पासवान से बात की जी मीडिया संवाददाता रूपेंद्र श्रीवास्तव ने
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 06, 2026 07:18:11
Morena, Madhya Pradesh:मिडिल ईस्ट युद्ध का पेट्रोल-डीजल और भारतीय बाजार पर असर मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध का असर अब दुनिया की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ भारत के बाजार पर भी दिखने लगा है।दरअसल, इस संघर्ष के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल की कीमतों में अचानक उछाल आया है। पिछले कुछ दिनों में ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 9 से 10 प्रतिशत तक बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है, जिससे दुनिया भर में ईंधन की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 80 से 90 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है, इसलिए मिडिल ईस्ट में तनाव का असर भारतीय बाजार पर जल्दी देखने को मिलता है।हालांकि फिलहाल भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तुरंत बढ़ोतरी की संभावना कम बताई जा रही है, क्योंकि सरकार और तेल कंपनियां अभी कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश कर रही हैं।लेकिन अगर युद्ध लंबा चलता है और कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ती हैं, तो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।बाजार में किन चीजों पर पड़ेगा असरविशेषज्ञों के मुताबिक अगर तेल महंगा हुआ तो इसका असर सिर्फ पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं रहेगा।सबसे ज्यादा असर इन सेक्टरों पर पड़ सकता है—ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स – किराया और माल ढुलाई महंगी हो सकती हैखाद्य पदार्थ – सब्जी, अनाज और दूध की कीमतों पर असरएलपीजी गैस और बिजली – ऊर्जा लागत बढ़ सकती हैप्लास्टिक और केमिकल उत्पाद – उत्पादन महंगा हो सकता हैएयरलाइन और ट्रैवल सेक्टर – हवाई किराए में बढ़ोतरी संभवकुल मिलाकर, अगर मिडिल ईस्ट का तनाव जल्द खत्म नहीं हुआ तो इसका असर धीरे-धीरे भारत में महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की कई चीजों की कीमतों पर देखने को मिल सकता है।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 06, 2026 07:16:36
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले में इन दिनों आमजन को डिजिटल पुलिस सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। खैरथल के महिला थाना टीम ने राजकॉप सिटीजन ऐप के प्रचार-प्रसार के लिए पुलिस टीम ने बस, मिनी बस, ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी, कैब और अन्य परिवहन वाहनों पर राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने के लिए करीब 130 क्यूआर कोड स्टिकर लगाए। इन स्टिकरों को स्कैन कर आमजन आसानी से अपने मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इस दौरान वाहन चालकों व आम नागरिकों को राजस्थान पुलिस के राजकॉप सिटीजन ऐप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। महिला थानाधिकारी नंदलाल जांगिड़ ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से आम नागरिक घर बैठे ही पुलिस से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। ऐप के जरिए शिकायत दर्ज कराना, गुमशुदगी की सूचना देना, किरायेदार व घरेलू नौकर का सत्यापन, वाहन या मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना तथा आपातकालीन स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करना बेहद आसान हो जाता है। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को मौके पर ही क्यूआर कोड स्कैन कर ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी समझाई। कई वाहन चालकों ने वहीं अपने मोबाइल में ऐप डाउनलोड कर पुलिस की इस पहल की सराहना की।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Mar 06, 2026 07:16:06
Kota, Rajasthan:कोटा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल कोटा जिले के रानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाचनपुई निवासी 30 वर्षीय सोनू गुर्जर पुत्र देवीलाल अपने दोस्त के साथ सुबह शौच के लिए जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सोनू को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल मनोहर को कोटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सोनू गुर्जर दूध बेचने का काम करता था और उसके परिवार में दो साल की एक बच्ची है, जबकि उसकी पत्नी गर्भवती है। घटना के बाद रानपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है。
0
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Mar 06, 2026 07:15:37
khiri, Uttar Pradesh:मिडिल ईस्ट में चल रहे वार में भारत के तमाम नागरिक गल्फ देशों में फंसे हुए हैं। लखनऊ के हंसराज चौहान भी इजराइल में फंसे हुए हैं जो कि डेढ़ साल पहले श्रम विभाग की तरफ से रोजगार योजना के तहत इजरायल भेजे गए थे। हंसराज के भाई पृथ्वीराज ने बताया कि हंसराज से रोज फोन पर बात होती है जहां पर वह रह रहा है उससे 50 किलोमीटर दूर परिस्थितियों खराब हैं लेकिन जब भी अलर्ट होता है और सायरन बजता है तो हंसराज को भी बंकर में जाना पड़ता है अगले महीने उसका वीजा लगा हुआ है वह वापस घर आ जाएगा लेकिन हम सब के मन में डर जरूर है हालांकि हंसराज घर में कोई भी डर वाली बात नहीं बताते लेकिन घर वालों को इंतजार जरूर है。
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 06, 2026 07:15:28
Jalalpura, Uttar Pradesh:झांसी में मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड में सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक अधेड़ शख्स का शव टीन शेड के पिलर से लटका मिला, शव को देखने वालों की भीड़ जमा हो गई, फिर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराई तो लोगों ने मृतक की पहचान धनीराम यादव के रूप में की है। मृतक के गले में केबल की डोरी बंधी हुई थी वह उसके सहारे लटका हुआ था, पैर जमीन में मुड़े हुए अवस्था थे, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, हत्या है या आत्महत्या यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है.
0
comment0
Report
Mar 06, 2026 07:07:04
Chahaniya, Uttar Pradesh:चहनियां।बलुआ थाना क्षेत्र के मजीदहा में गुरुवार की शाम को नीलगाय से बचने में तीन बाइक सवार गिरकर घायल हो गये । ग्रामीणो की मदद से उन्हें चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा । जहां प्राथमिक उपचार कर दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया । चन्दौली के सृष्टि गांव के रहने वाले 40 वर्सीय राजू,इनका छोटा बेटा 4 वर्सीय पीयूष और नियामताबाद के 26 वर्सीय अनुज सैदपुर गाजीपुर में किसी दोस्त के यहां होली मिलन में मिलने जा रहे थे । मजीदहा के पास हाइवे पर अचानक नीलगाय आ जाने से बचने में बाइक से पलट गये । ग्रामीणो की सूचना पर उन्हें चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया । जहां डॉक्टरों ने दो घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top