Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Churu331001

सादुलपुर में 10.32 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

NPNavratan Prajapat
Feb 03, 2026 13:40:09
Churu, Rajasthan
10 किलो 320 ग्राम डोडा पोस्त छिलका जब्त एक आरोपी गिरफ्तार प्रशिक्षु आईपीएस विनोद नैन ने की कार्रवाई सादुलपुर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशिक्षु आर पी एस विनोद नेण ने गश्त के दौरान 10 किलो 320 ग्राम डोडा पोस्त छिलका जब्त कर मामले में एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस सम्बंध मे विनोद कुमार आरपीएस पुलिस दल के साथ गश्त पर रवाना हुए थे। दो फरवरी 2026 की देर शाम सात बजे लगभग एनएच-52 पर स्थित बस स्टैंड, मुंदी ताल के पास एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लिए दिखाई दिया। तभी पुलिस वाहन को देखकर वह तेज कदमों से दूसरी दिशा में जाने लगा। जिस पर संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे रोका और पूछताछ की। तो वह घबरा गया और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया लेकिन पुलिस ने धैर्य के साथ पूछताछ की तो उसने अपना नाम हिम्मताराम जाति जाट, उम्र 30 वर्ष, निवासी पायनाकलां, पुलिस थाना मिणधरी, जिला बालोतरा बताया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने तलाशी की कार्यवाही के दौरान मौके पर मौजूद मंजीत सिंह एवं रमेश कुमार दोनों निवासी डोकवा को स्वतंत्र गवाह बनाकर आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक कट्टे में रखा डोडा पोस्त छिलका बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर डोडा पोस्त छिलका का कुल वजन 10 किलो 320 ग्राम पाया गया। आरोपी के पास मादक पदार्थ रखने से संबंधित कोई लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ डोडा पोस्त को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आर पी एस नेण ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह डोडा पोस्त छिलका किसी अज्ञात ट्रक चालक से प्राप्त किया था। आरोपी के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे रात करीब 9:40 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार अग्रिम अनुसंधान इमरान खान, थानां अधिकारी सिधमुख को जांच सौपी गई है । बाइट : विनोद नैन डीएसपी प्रशिक्षु सादुलपुर
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 03, 2026 14:49:06
Patna, Bihar:बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन संध्या में महागठबंधन विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अध्यक्षता में हुई यह बैठक राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड में हुई 45 मिनट के करीब बैठक में बजट सत्र के दौरान गठबंधन की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया साथ ही सदन में सरकार को घेरने वाले मुद्दों को लेकर चर्चा हुई विधायक दलों ने बिहार में बढ़ रहा अपराध साथी बिहार सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट और केंद्र के बजट में बिहार के लिए कुछ नहीं दिया गया इन बातों को कहा बाइट--- भाई वीरेंद्र RJD विधायक बाइट--- कारी सुहेब आरजेडी एमएलसी बाइट--- संजीव सौरव लेफ्ट MLA बाइट--- समीर सिंह कांग्रेस एमएलसी बाइट---- आलोक मेहता RJD विधायक
0
comment0
Report
Feb 03, 2026 14:48:07
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस देने, सुनवाई, सत्यापन और पारदर्शी निस्तारण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक दावा और आपत्तियां ली जा रही हैं, जबकि 6 मार्च 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में यह भी बताया गया कि जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे फार्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। नाम हटाने के लिए फार्म-7 और संशोधन या पता परिवर्तन के लिए फार्म-8 भरने की सुविधा भी उपलब्ध है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से बीएलए के माध्यम से अधिक से अधिक आवेदन भरवाने का आग्रह किया। साथ ही ECINET मोबाइल ऐप और voters.eci.gov.in पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित सपा, कांग्रेस, बसपा, भाजपा और आप पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मतदाता सूची को सशक्त और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Feb 03, 2026 14:47:31
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल से गंभीर खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत सचिव के साथ मारपीट के मामले में अब पंचायत सचिव संगठन ने प्रशासन और पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आक्रोशित सचिव संगठन ने ज्ञापन सौंपकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं हुई तो जिला बैतूल में कामबंद और हड़ताल सचिवों द्वारा की जाएगी। मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन ने जिला कलेक्टर को शिकायत में बताया है कि 28 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत धनियाजाम के सचिव संतोष शिवहरे के साथ ग्राम पंचायत में दिए गए मटेरियल के भुगतान को लेकर लोकल वेंडर रविकांत आर्य द्वारा मारपीट की गई। इस मामले की शिकायत उसी दिन थाना चिचोली में दर्ज करائی गई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है, जिससे पंचायत सचिवों में भारी आक्रोश है। संगठन का कहना है कि यह घटना न सिर्फ शासकीय सेवकों की सुरक्षा पर सवाल है, बल्की इससे कर्मचारियों का मनोबल भी टूट रहा है। पंचायत सचिव संगठन ने साफ कहा है कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तो जिला बैतूल में पंचायत सचिव कामबंद हड़ताल करने को मजबूर होंगे। इसके साथ ही संगठन ने दो अन्य मांगें भी रखी हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन और पुलिस इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेते हैं। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो जिले में पंचायत व्यवस्था पर सीधा असर पड़ सकता है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 03, 2026 14:46:16
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही हड़ताल मंगलवार को छठे दिन भी जारी रही। लगातार विरोध और आंदोलन के बीच जिला प्रशासन ने 6 फीट का रास्ता देने को लेकर मंगलवार से कार्य शुरू कर दिया है। नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, जहां जेसीबी मशीन के माध्यम से कोर्ट परिसर के पास बनी एक दुकान को आंशिक रूप से हटाकर रास्ता बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रशासन की ओर से भले ही काम की शुरुआत कर दी गई हो, लेकिन अधिवक्ताएं इससे संतुष्ट नहीं हैं। धनबाद बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा पहले 16 फीट चौड़ा रास्ता देने का आश्वासन दिया गया था। इसके साथ ही कोर्ट परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने की बात भी कही गई थी, लेकिन अब तक इन दोनों में से किसी भी मांग पर अमल नहीं हुआ है। अधिवक्ताओं का स्पष्ट कहना है कि केवल 6 फीट का रास्ता देकर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सकता। इसी कारण हड़ताल फिलहाल जारी रखी गई है। अधिवक्ताओं ने बताया कि वे सभी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ आपस में बैठक करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। रणनीति तय होने के बाद ही आंदोलन को लेकर अगला कदम उठाया जाएगा।
0
comment0
Report
Feb 03, 2026 14:45:42
Kutukpur Nasirpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी करहल/मैनपुरी 5 फरवरी को सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल में मनेगा वार्षिक उत्सव ! विद्यालय प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं! समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वायु सेना के अधिकारी समूह कैप्टन असित कुमार शिरकत करेंगे,जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ.राम मोहन मौजूद रहेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. किटी वधावन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान के साथ किया जाएगा, जिसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा भारतीय संस्कृति पर आधारित नृत्य,नाटक एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री नवनीत कुमार ने जानकारी दी कि समारोह के दौरान विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी तथा ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
0
comment0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
Feb 03, 2026 14:45:27
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग चरखारी विधानसभा से बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने फिर दिया विवादित बयान, किसी को बंधक बनाना मेरे लिए मामूली बात, कांग्रेस सरकार में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन को बनाया था बंधक : विधायक अधिकारियों को पहनाई थी चूड़ियां और पेटीकोट : ब्रजभूषण राजपूत विकास की बात में कमरे में क्यों करू : ब्रजभूषण राजपूत पहले वाला रूप आपने नही देखा मेरा,बीजेपी में आने के बाद हुआ अनुशाषित : ब्रजभूषण राजपूत ब्रजभूषण राजपूत के जलसक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह के खिलाफ जारी है बगावती सुर, विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा जमकर वायरल, चरखारी विधानसभा से भाजपा विधायक हैं ब्रजभूषण राजपूत उर्फ़ गुड्डू भैया।
0
comment0
Report
Feb 03, 2026 14:45:02
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में SIR के तहत फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची से नाम काटे जाने के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आरोपों का खंडन किया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल द्वारा अवैध रूप से मतदाताओं के नाम काटे जाने के संबंध में ज्ञापन दिया गया है। प्रतिनिधि मंडल को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियों की तिथि निर्धारित है। इस अवधि में संबंधित विधानसभा का निवासी व्यक्ति फॉर्म-7 के माध्यम से किसी मतदाता के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करा सकता है। डीएम ने कहा कि यदि फॉर्म-7 में नाम, एपिक नंबर गलत है या आपत्ति करने वाला व्यक्ति उस विधानसभा का निवासी नहीं है, तो ऐसी आपत्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। यदि आपत्ति त्रुटिरहित पाई जाती है तो उसे दर्ज कर बीएलओ को जांच के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी मतदाता का नाम बिना सुनवाई के नहीं काटा जाएगा। बीएलओ की रिपोर्ट के बाद भी सीधे नाम नहीं कटेगा, बल्कि ईआरओ द्वारा संबंधित मतदाता को नोटिस जारी किया जाएगा। तिथि और विधानसभा वार प्राप्त फॉर्म-7 की जानकारी गाजीपुर की एनआईसी वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे कोई भी देख सकता है।
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Feb 03, 2026 14:42:31
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना ग्राम जलोदा के पास हुई, जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे रखे पाइपों से टकरा गई. जानकारी के अनुसार, ग्राम डांगीचा निवासी 20 वर्षीय गोविंद पुत्र पप्पू शाजापुर मंडी में अपनी प्याज की फसल बेचने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान, जलोदा गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे पाइपों में जा घुसा, जिससे यह हादसा हुआ. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम से आरक्षक ब्रज यादव और पायलट राजेश बरेठा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस टीम ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया. जिला अस्पताल में घायल गोविंद का उपचार जारी है. चिकित्सकों के अनुसार, युवक को चोटें आई हैं, लेकिन समय पर अस्पताल पहुंचने से उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी सुनेरा थाना को दी गई है. बताया जा रहा है कि सड़क किनारे रखे पाइपों के कारण ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ा, जिससे यह दुर्घटना हुई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क किनारे सामग्री रखते समय सावधानी बरती जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके.
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Feb 03, 2026 14:42:11
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद से दो युवतियों की शादी का हैरान करने वाला मामला सामने आया। मुरादाबाद की रहने वाली युवती ने रामपुर की युवती से शादी की। भगतपुर थाना क्षेत्र की युवती अपनी बुआ के घर गई थी रामपुर; बुआ के घर के सामने रहने वाली युवती से दोस्ती हुई; धीरे धीरे दोनों युवतियों की दोस्ती प्यार में बदली। बीती 31 जनवरी को एक दूसरे की मांग भर दोनों युवतियों ने शादी की। दोनों लड़कियों के परिजनों ने थानों में पहुंचकर गायब होने की तहरीर दी। दोनों युवतियों ने थाने पहुंच शादी की बात बोल सुरक्षा की मांग की। एक दूसरे के साथ रहना चाहती हैं दोनों महिलाएं। पुलिस ने दोनों युवतियों को पहले वन स्टॉप सेंटर भेजा फिर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए। कोर्ट के निर्देश के आधार पर आगे का फैसला होगा। जानकारी के मुताबिक दोनों युवतियों ने कोर्ट में परिवार के साथ न जाकर एक दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई। बयान कराकर दोनों युवतियाँ एक दूसरे के साथ रवाना हुईं। भगतपुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Feb 03, 2026 14:41:52
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:जगदलपुर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और चोरियों को रोकने अब शहर में दुपहिया वाहनों के जरिए पुलिस पेट्रोलिंग होगी, एसपी शलभ सिंहा ने ब्लैक पैंथर नाम से स्पेशल निगरानी दल का गठन किया है, दो की संख्या में पुलिस जवान एक दुपहिया वाहन का उपयोग कर शहर के उन इलाकों में गश्त करेंगे जहां पुलिस अपनी चार पहिया गाड़ी से नहीं पहुंच पाती है, पुलिस का वाहन अक्सर पेट्रोलिंग के दौरान शहर के अंदरूनी इलाकों और संकरी गलियों में प्रवेश नहीं कर पाता ऐसे में ब्लैक पैंथर के जवान दुपहिया वाहन का प्रयोग कर ऐसे इलाकों में पहुंचेंगे और पेट्रोलिंग करेंगे, फिलहाल ब्लैक पैंथर टीम में 16 जवानों को तैनात किया गया है 8 दुपहिया वाहनों में जवान अपने अपने इलाकों में गश्त करेंगे शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर रिहायशी इलाकों में ब्लैक पैंथर से पुलिस अपनी चौकसी बढ़ाने का दावा कर रही है। पुलिस ने चोरियों को रोकने के साथ ही कानून व्यवस्था मजबूत करने का दावा ब्लैक पैंथर के जरिए किया है। बाइट शलभ सिंहा एसपी बस्तर
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top