Back
कटिहार के जल योद्धा प्रमोद कुमार झा को गणतंत्र दिवस परेड 2026 में राष्ट्रीय सम्मान
RKRANJAN KUMAR
Jan 24, 2026 05:34:11
Katihar, Bihar
गणतंत्र दिवस परेड 2026 में कटिहार के जल योद्धा को मिला राष्ट्रीय सम्मान। मनिहारी के प्रमोद कुमार झा को विशेष अतिथि के रूप में दिल्ली आमंत्रित किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कटिहार जिला से जल योद्धाओं को पत्र जारी कर आधिकारिक जानकारी दी। प्रमोद कुमार झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों जल योद्धा गंगा नदी की साफ-सफाई व संरक्षण के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रमोद कुमार झा मनिहारी गंगा नदी में पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण और कायाकल्प के लिए लंबे समय से नि:शुल्क सेवा दे रहे हैं। गंगा नदी की साफ-सफाई व संरक्षण के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे भारत सरकार द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2026 को देखने के लिए बिहार के कटिहार जिले से एक नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमका है। मनिहारी नगर निवासी प्रमोद कुमार झा को विशेष अतिथि के रूप में नामित किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कटिहार जिला से दो जल योद्धाओं को पत्र जारी कर आधिकारिक जानकारी दी। प्रमोद कुमार झा मनिहारी गंगा नदी में पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण और कायाकल्प के लिए लंबे समय से नि:शुल्क सेवा दे रहे हैं। गंगा की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर उनके सतत प्रयासों से प्रभावित होकर भारत सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय सम्मान के रूप में गणतंत्र दिवस परेड में आमंत्रित किया है। शुक्रवार को प्रमोद कुमार झा ने हमारे जी न्यूज संवाददाता को बताया कि उन्हें जिलाधिकारी के माध्यम से पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें दिल्ली में आयोजित गणतন্ত্র दिवस परेड 2026 में विशेष अतिथि के रूप में नामित किए जाने की सूचना दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि यात्रा, आवास सहित सभी आवश्यक सुविधाएं भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर प्रमोद कुमार झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि प्रमोद कुमार झा वर्तमान में जिला गंगा समिति के सदस्य हैं और गंगा नदी की साफ-सफाई व संरक्षण के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कटिहार जिले के लिए यह उपलब्धि न केवल गौरव का विषय है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर हो रहे प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिलने का सशक्त उदाहरण भी है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAANOOP AWASTHI
FollowJan 24, 2026 08:18:520
Report
JPJitendra Panwar
FollowJan 24, 2026 08:18:310
Report
DSDevendra Singh
FollowJan 24, 2026 08:18:170
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 24, 2026 08:17:430
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 24, 2026 08:17:180
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 24, 2026 08:16:580
Report
AOAjay Ojha
FollowJan 24, 2026 08:16:350
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 24, 2026 08:16:120
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 24, 2026 08:16:000
Report
KJKamran Jalili
FollowJan 24, 2026 08:15:380
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 24, 2026 08:15:280
Report
0
Report
0
Report
0
Report