Back
रीको में फायर स्टेशन के लोकार्पण के साथ सरदारशहर में करोड़ों विकास का शुभारंभ
NPNavratan Prajapat
Dec 23, 2025 04:04:52
Churu, Rajasthan
सरदारशहर नगरपरिषद द्वारा रीको में नवनिर्मित फायर स्टेशन सहित शहर के करोड़ों के विकास कार्यों का भाजपा नेता राजेंद्रसिंह राठौड़ ने लोकार्पण किया। सरदारशहर नगरपरिषद द्वारा रीको में नवनिर्मित फायर स्टेशन सहित शहर में नगरपरिषद द्वारा करवाये गये करोड़ों रुपए के विकास कार्य का भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर नवनिर्मित फायर स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपरिषद सभापति राजकरण चौधरी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष भाजपा नेता राजेंद्रसिह राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सारण, भाजपाजिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, कृषि उपज मंडी सहकारी समिति के अध्यक्ष लालचंद छिरंग, व्यापार एवं उद्योग संघ अध्यक्ष शिवरतन सर्राफ सहित बड़ी संख्या में शहर के वरिष्ठ व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शहर के मध्य स्थित करवा पार्क, आशापूर्णा बालाजी मंदिर से राजवाला कुआं तक बनाई गई सड़क और सूर्य मंदिर से 5 भाई चौक तक बनाई गई सड़क और डिवाइडर लाइटिंग का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर और सोल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरपरिषद सभापति राजकरण चौधरी ने पिछले 5 साल में करवाए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी ओर से शहर के मुख्य स्थानों पर जल भराव की समस्या का निराकरण किया गया। इसके साथ-साथ कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाकर आवागमन को सुचारु किया गया ओर शहर में 4 पार्कों का निर्माण करवाया गया। इसके साथ रीको इंडस्ट्रियल एरिया में आगजनी की घटनाओं को देखते हुए फिर स्टेशन बनवाया गया है। उन्होंने कहा कि नगरपरिषद कार्यकाल का जो भी समय बचा है उसमें कई बड़े विकास कार्य करवाई जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेंद्रसिंह राठौड़ ने नगरपरिषद सभापति राजकरण चौधरी द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजकरण चौधरी वास्तव में विकास पुरुष है, उनके द्वारा वह विकास कार्य करवाए गए हैं जो कभी किसी ने सोचा भी नहीं था। रास्तों को चौड़ा करना अपने आप में एक बड़ा कार्य है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी द्वारा करवाए गए कार्यों के दम पर एक बार हम वापस भाजपा की नगरपरिषद बनाकर दिखाएंगे। इस अवसर पर चूरू विधायक हरलाल सारण, भाजपाजिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित ने सभा को संबोधित करते हुए नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर नगरपरिषद सभापति राजगकरण चौधरी ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे पिछले 5 सालों में करवाई गए विकास कार्यों को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के वरिष्ठ व्यक्तियों ने उपस्थित दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा हमें आश्वासन दिया गया है कि हमारे बाकी बचे हुए कार्यों में भाजपा सरकार का पूरा सहयोग रहेगा। वही इस अवसर पर इससे पूर्व भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने शहर भर में भ्रमण कर नगर परिषद द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RNRajesh Nilshad
FollowDec 23, 2025 05:49:450
Report
UCUmesh Chouhan
FollowDec 23, 2025 05:49:350
Report
RGRupesh Gupta
FollowDec 23, 2025 05:49:230
Report
RVRajat Vohra
FollowDec 23, 2025 05:49:140
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowDec 23, 2025 05:49:010
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 23, 2025 05:48:490
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 23, 2025 05:48:290
Report
AKAtul Kumar
FollowDec 23, 2025 05:48:040
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowDec 23, 2025 05:47:480
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 23, 2025 05:47:05Noida, Uttar Pradesh:बीकानेर के लूणकरणसर में बस ने गायें टक्कर दी, पांच मौत, जाम
0
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 23, 2025 05:46:380
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowDec 23, 2025 05:45:480
Report
0
Report
SDShankar Dan
FollowDec 23, 2025 05:35:350
Report