Back
सादुलपुर में गैस सिलेंडर कीमतों के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
NPNavratan Prajapat
Mar 14, 2026 12:17:32
Churu, Rajasthan
चूरू
विधानसभा-सादुलपुर
लोकेशन-सादुलपुर
सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,
प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
सादुलपुर। घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर उपखंड कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़ी हुई गैस कीमतों को वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम प्रजापत ने कहा कि वर्तमान में शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में कमर्शिकल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से आमजन, होटल संचालकों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पूनिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला गया है। महंगाई के इस दौर में आम परिवार पहले ही परेशान है, ऐसे में गैस की कीमतें बढ़ाना जनता के साथ अन्याय है।
वहीं युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रोहित पूनिया ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज आम लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही है।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष करतार टांडी, लाल मोहम्मद भियानी, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओमप्रकाश पूनिया क्यूम गहलोत सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 13:33:03Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी ।और SI भरती के प्रश्नों में गलत संदर्भ में पंडित शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की
0
Report
कृष्णनगर के स्वास्थ्य कर्मियों ने 11 लाख इनसेंटिव धोखाधड़ी का आरोप, डेटा अपलोड नहीं होने से प्रदर्शन
ADAnup Das
FollowMar 14, 2026 13:32:440
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 13:32:29Noida, Uttar Pradesh:crocodile ptc Ajay kashyap zee media bareilly
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 14, 2026 13:31:510
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 14, 2026 13:31:28Noida, Uttar Pradesh:If you want to rule this world, then it is very important to have compassion in your heart, that too towards the mute animals
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 13:31:180
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 14, 2026 13:31:100
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 13:30:570
Report
0
Report
BTBrajesh Tiwari
FollowMar 14, 2026 13:30:430
Report
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 14, 2026 13:30:34Noida, Uttar Pradesh:Teachers like him make every school better
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 13:30:26Noida, Uttar Pradesh:झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है...यहां कुछ युवक पहले एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करते हैं और उसे भोपाल ले जाते हैं
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 14, 2026 13:30:10Noida, Uttar Pradesh:Owner riding bike while heavily pregnant dog struggles behind, leash choking its neck!
0
Report