Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Churu331001

चूरू: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता मार्च, आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

NPNavratan Prajapat
Nov 10, 2025 11:26:39
Churu, Rajasthan
चूरू। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे सरदार@150 एकता मार्च समारोह के अंतर्गत सोमवार को जिला मुख्यालय पर एकता मार्च निकाला गया। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय स्थित इंद्रमणि पार्क में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, पुलिस अधीक्षक जय यादव, बसंत शर्मा, अभिषेक चोटिया, सुशील लाटा सहित अतिथियों ने सरदार पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य समारोह में संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि हम सभी सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर हम अपने नागरिक दायित्वों को समझें तथा भारत को स्वच्छ, आत्मनिर्भर, सशक्त व विकसित भारत बनाएं। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति के लिए युवाओं का योगदान अहम है। सच्ची एकता तभी संभव है जब हम सभी में अच्छी नागरिक भावना विकसित हो। हम देश और समाज के बारे में सोचें तथा नागरिक दायित्वों के समुचित निर्वहन और स्वच्छता, अनुशासन व सामाजिक सौहार्द के साथ देश को विकसित भारत बनाने کا संकल्प लें। सुराणा ने कहा कि हमारे सेनानियों ने हमें आज का भारत देने के लिए कठिन यातनाएं सही हैं। हम उनके बलिदानों को याद रखें और देश के लिए अपना सम्पूर्ण योग दें। हम सभी 'मैं क्या और मुझे क्या' की भावना का त्याग करके 'देश मेरा, मैं देश का' की भावना को आत्मसात करें और मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को सार्थक करें। पुलिस अधीक्षक ने भारत की स्वतंत्रता में सेनानियों के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि हमारे महापुरुषों ने हमें स्वतंत्र भारत दिया और लौह पुरुष ने अखिल भारतीय सेवाओं सहित मजबूत प्रशासनिक तंत्र भारत को दिया है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा मोबाइल व नशे की लत से दूर रहकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं; युवा साइबर अपराधों के बारे में जागरूक रहे तथा खेल-कूद और शिक्षा को प्राथमिकता दें। कानून के प्रति कृतज्ञ रहते हुए नागरिक दायित्वों का पालन करें और देश का गौरव बढ़ाएं। जिला कलक्टर ने एकता व अखंडता बनाए रखने एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने व स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई। एकता मार्च इंद्रमणि पार्क से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मैदान तक पहुंचा। शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर एकता मार्च का स्वागत किया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSManish Sharma
Mar 16, 2026 19:00:22
Aligarh, Uttar Pradesh:क्वार्सी में चाकू मारकर युवक की हत्या, उपचार के दौरान मुसाहिद की मौत; पुलिस ने नामजद आरोपी शहबास व भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जेएनएमसी से देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि मुसाहिद नाम का व्यक्ति चाकू लगने के कारण भर्ती है। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु परिजनों ने पुलिस को बताया कि मुसाहिद का पुराना परिचित शहबास और उसका साथी भूरा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान शहबास ने चाकू मार दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण है
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Mar 16, 2026 18:45:12
138
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 16, 2026 18:01:22
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में फर्जी किन्नर बनकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार पुलिस थाना चित्रकूट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी किन्नर बनकर लोगों से पैसे वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चित्रकूट थाना पुलिस ने उन लोगों को पकड़ा जो किन्नर बनकर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से जबरन पैसे वसूल रहे थे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग जगहों पर किन्नरों के भेष में जाकर दुकानदारों और राहगीरों से पैसे मांगते थे। विरोध करने पर दबाव बनाकर वसूली करते थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने निगरानी रखकर कार्रवाई की और सभी आरोपियों को पकड़ लिया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की उम्र करीब 23 से 35 वर्ष के बीच है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे कब से इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे तथा क्या इनके साथ अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
1051
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Mar 16, 2026 18:01:14
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) दूदू एडीएम के पास दूदू विधानसभा में करीब 300 हैंडपंप खराब होने की पहुंची शिकायत। शिकायत के बाद डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा पानी की समस्या को लेकर हुए सख्त, एडीएम गोपाल परिहार से माँगी रिपोर्ट। जल जीवन मिशन में काम में लापरवाही बरतने वाले 3 ठेकेदारों को एडीएम ने दिए नोटिस, संबंधित अधिकारियों से माँगी रिपोर्ट। एडीएम ने डिप्टी सीएम को सौंपी रिपोर्ट, कई अधिकारियों पर गिर सकती है गाज। एडीएम ने मैसर्स यादव कन्सट्रक्शन कम्पनी, मैसर्स कुमावत एण्ड कम्पनी और मैसर्स कैलाश चन्द चौधरी को दिया है नोटिस। डिप्टी सीएम का साफ संदेश - पानी को लेकर नहीं बरती जाएगी लापरवाही। एडीएम ने जलदाय विभाग के अधिकारियों पर जताई नाराजगी, पानी की समस्या के समाधान के दिए निर्देश। एडीएम की फटकार के बाद करीब एक दर्जन हैंडपंप को किया गया ठीक।
1076
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Mar 16, 2026 18:01:02
Payikapuram, Andhra Pradesh:उधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने अवैध खनन को लेकर बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शक्तिफार्म पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र भट्ट सहित 08 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन को लेकर पुलिस की कार्य प्रणाली पर लगातार अंगुलियां उठ रही थी। खनन माफिया धड़ल्ले से मिट्टी खनन कार्य में जुटे हुए थे लेकिन पुलिस खनन पर अंकुश नहीं लगा पा रही थी जिसके कारण पुलिस की लगातार छीछालेदर हो रही थी। जिसके बाद एसएसपी गणपति ने लाइन हाजिर की कार्रवाई करते हुए यह संदेश देने का प्रयास किया कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
1094
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Mar 16, 2026 18:00:41
Bahraich, Uttar Pradesh:अवैध अस्पतालों पर CMO ने मारा छापा,3 अस्पताल शील 3 को जारी की गयी नोटिश, बहराइच के मिहींपुरवा इलाके में संचालित निजी अस्पतालों में एसडीएम व सीएमओ की टीम ने औचक छापेमारी की। बिना पंजीकरण के संचालित 3 अस्पतालों को सील कर दिया गया है, जबकि 3 अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। तीन दिन में सही जवाब न मिलने पर इन पर भी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि मिहींपुरवा क्षेत्र में काफी संख्या में निजी अस्पतालों का संचालन हो रहा है। इसकी शिकायत इलाके के लगातार कर रहे थे। जिसको संज्ञान में लेकर मिहीपुरवा तहसील के एसडीएम राम दयाल, व सीएमओ डा. संजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान टीम ने मिहीपुरवा क्षेत्र में संचालित कृष्णा हास्पिटल, नवभारत व नयापुरवा में संचालित तारा देवी विशेश्वर दयाल हास्पिटल का निरीक्षण किया। यह अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित मिले, जिस पर तीनों को सील कर दिया गया है। यहाँ भर्ती मरीजों को सीएचसी में पहुंचाया गया। इसके बाद टीम ने सेवा सिटी अस्पताल, न्यू इंडिया हास्पिटल व मां बिंदा हास्पिटल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। सीएमओ ने बताया कि प्रदूषण प्रमाण पत्र की समय सीमा समाप्त होने व अस्पतालों में अव्यवस्था को देखते हुए नोटिस जारी किया गया है। तीन दिनों में नोटिस का जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में सभी संचालक अस्पताल का पंजीकरण जरूर करवाएं। इस दौरान मौके पर अफ़रा तफरी छायी रही.
1068
comment0
Report
Advertisement
Back to top