Back
चूरू रतनगढ़ में बेसहारा पशुओं से मौत, लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे
NPNavratan Prajapat
Feb 09, 2026 11:47:34
Churu, Rajasthan
चूरू
विधानसभा- रतनगढ़
लोकेशन- रतनगढ़
संवाददाता- नवरतन प्रजापत
बेसहारा पशुओं का आतंक,
एक और व्यक्ति हुआ शिकार,
मौत के बाद परिजनों ने किया प्रदर्शन,
घायल 85वर्षीय वृद्ध की हुई मौत,
अंतिम संस्कार के बाद परिजन व लोग सीधे पहुंचे एसडीएम कार्यालय,
बेसहारा पशुओं को गोशाला में डलवाने की मांग,
मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,
चूरू। प्रशासनिक अनदेखी और सड़कों पर घूमते बेसहारा पशुओं ने एक और हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। बेसहारा पशुओं के कारण आए दिन हो रही घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, रतनगढ़ क्षेत्र की गोशालाए एवं नंदी शालाओ द्वारा सड़को पर घूम रहें पशुओं को नहीं लेने से शहर के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और वे नारे बाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
गौरतलब है कि रतनगढ़ के वार्ड 14 निवासी 85वर्षीय अमरचंद दाधीच को 4 फरवरी बुधवार सायं 6 बजे अशोक स्तंभ के पास पुरानी आई टी आई के पास से बाइक से गुजरते समय 3-4 नंदी लड़ते हुए आकर बाइक पर गिरने से वे घायल हो गए, जिनकी ईलाज के दौरान 08 फरवरी को देर शाम जयपुर के एस.एम.एस. अस्पताल में मृत्यु हो गई।
आज मृतक अमरचंद के अंतिम संस्कार के दौरान शमशान घाट से सीधे परिजनों सहित सैकड़ो लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
शहर के विभिन्न समाज के सैकड़ों लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी रतनगढ़ को ज्ञापन सौंपकर नंदीशाला में शहर के सारे नंदी भिजवाकर व्यवस्था करने की मांग की है।
आपको बता दे कि रतनगढ़ में नंदी शालाएं एवं गोशाला को सरकार द्वारा अनुदान मिलने के बाबजूद भी इन बेसहारा पशुओं को नहीं लिया जाता, इस संबंध में प्रशासन और नगरपालिका की उदासीनता के कारण कई परिवारों ने अपना सदस्य खो दिया। क्षेत्र में अब तक दर्जनों लोग बेसहारा पशुओं की चपेट में आ गए, जिनमें कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इस सम्बन्ध में बात बार ज्ञापन देकर अवगत करवाने के बाद भी प्रशासन ने आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है。
परिजनों के साथ बाइट और
नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू
नवरतन प्रजापत
जी मीडिया चूरू
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 09, 2026 13:33:090
Report
JPJai Pal
FollowFeb 09, 2026 13:31:490
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 09, 2026 13:31:340
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 09, 2026 13:31:20Jalaun, Uttar Pradesh:यूपी में अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई जारी, जालौन में सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को ध्वस्त किया गया। मौके पर पुलिस बल ने स्थिति काबू में रखी और बुलडोजर से अवैध मकान जमींदोज किए गए।
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 09, 2026 13:31:09Gorakhpur, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के लिए एक पाती यानि चिट्ठी लिखी है...इसमें सीएम ने बच्चों को कई संदेश दिए हैं। आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए भी सीएम ने छात्रों को शुभकामना दी और बिना डरे परीक्षा देने की सलाह दी
0
Report
इत्र नगरी कन्नौज में हिंदी शॉर्ट फिल्म ‘थर्सडे स्पेशल’ की भव्य स्क्रीनिंग, स्थानीय कलाकारों की प्रति
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 09, 2026 13:21:430
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 09, 2026 13:21:110
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 09, 2026 13:21:000
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 09, 2026 13:20:340
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 13:20:110
Report