Back
चूरू में स्वच्छता अभियान: डबल इंजन सरकार के लिए स्वच्छ और स्वस्थ चूरू
NPNavratan Prajapat
Dec 14, 2025 10:46:13
Churu, Rajasthan
चूरू विधानसभा- चूरू लोकेशन--चूरू संवाददाता- (हटाया) मोवाइल नंबर हटाया प्रदेश सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर आयोजित हुआ स्वच्छता अभियान, चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एडीएम अर्पिता सोनी सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान, स्वच्छता रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया, दिया 'स्वच्छ चूरू— स्वस्थ चूरू' का संदेश, विकास रथ ने दी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी। चूरू जिले में राज्य सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चूरू चौपाटी में स्वच्छता अभियान- जिला स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एडीएम अर्पिता सोनी, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया तथा स्वच्छता रैली को रवाना किया। स्वच्छता रैली ने चूरू चौपाटी से सर्किट हाउस तक 'स्वच्छ चूरू— स्वस्थ चूरू' का संदेश दिया। इस अवसर पर चूरू विधानसभा क्षेत्र के लिए चल रहे 'बढ़ता राजस्थान - हमारा राजस्थान' थीम आधारित विकास रथ ने सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार स्वच्छता के संस्कार विकसित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'स्वच्छ भारत' के विजन के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राजस्थान को स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ परिवेश से ही स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि चूरू जिले में प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों की सौगात दी है। आज सभी कार्य प्रगति पर हैं और जिले के विकास को नई गति मिली है। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि स्वच्छता अभियान जनभागीदारी से ही सफल हो सकता है। इसलिए स्वच्छता हमारी आदतों में शामिल होनी चाहिए। हम दैनिक गतिविधियों में स्वच्छता कार्यों को शामिल करें तथा परिवेश के अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े और नागरिक इसे अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल करें। उन्होंने सभी नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा कचरे के उचित निस्तारण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का विजन के साथ हम सभी विकसित प्रदेश का संकल्प साकार करें। हमें 'मेरा क्या और मुझे क्या' के माइंडसेट से बाहर निकलकर अपने सामाजिक व नैतिक दायित्वों का निर्वहन करना होगा। चूरू जिले में नगरनिकायों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है तथा डोर टू डोर कचरा संग्रहण किया जा रहा है। जिला कलक्टर ने सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने स्वच्छता अभियान और चूरू नगरपरिषद के कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर अभिषेक चोटिया, भास्कर शर्मा, सुरेश सारस्वत, विमला गढ़वाल ने भी विचार व्यक्त किए। बाइट हरलाल सहारण, विधायक चूरू।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TCTathagata Chakraborty
FollowDec 14, 2025 19:01:230
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowDec 14, 2025 19:00:280
Report
RSRAhul Sisodia
FollowDec 14, 2025 18:46:410
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 14, 2025 18:46:120
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 14, 2025 18:45:550
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 14, 2025 18:45:350
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 14, 2025 18:45:230
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 14, 2025 18:31:330
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 14, 2025 18:31:240
Report
HBHemang Barua
FollowDec 14, 2025 18:31:020
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 14, 2025 18:30:110
Report
1
Report
0
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 14, 2025 18:16:370
Report
SPSatya Prakash
FollowDec 14, 2025 18:16:210
Report