Back
अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर चूरू में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
NPNavratan Prajapat
Dec 25, 2025 07:46:48
Churu, Rajasthan
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई गई। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ एवं विधायक हरलाल सहारण ने दी श्रद्धांजलि। चूरू। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर राष्ट्र के प्रति उनके द्वारा की गई सेवाओं को याद किया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक साधारण कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री पद तक पहुँचे और उच्च पद पर रहते हुए उन्होंने कभी अपनी सहजता और सरलता को नहीं छोड़ा। उनमें प्राकृतिक प्रतिभा थी जो संसद में किसी भी विषय पर अपनी बात रखते थे और पुरा विपक्ष उनकी बात को बहुत ध्यानपूर्वक सुनता था। वे अजात शत्रु राजनेता थे, जिनमें हर किसी को अपना बनाने की क्षमता थी। तीन बार प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने देश को स्वर्णिम चर्तुभुज योजना, देश की नदियों को जोड़ना आदि विभिन्न योजनाएं दीं जो आज भी लोगों के विकास के साथ जुड़ी हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के सपनों को पूर्ण करने में लगी है। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जब 1977 में देश के विदेश मंत्री बने, तब उन्होंने कई योजनाएं लागू कीं जो आज भी लोगों को सहूलियत प्रदान कर रही हैं। उनके मन में गरीबों व पिछड़ों के प्रति गहरा अपनत्व था और यह भाव ही उन्हें अन्य राजनेताओं से अलग खड़ा करता है। आज उनके जन्म जयंती कार्यक्रम पर हम सभी कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी हर कार्यकर्ता और देशवासी के दिल में अटल राज करते रहेंगे। इस अवसर पर दर्जनों कार्यकर्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 25, 2025 09:15:250
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 25, 2025 09:15:160
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 25, 2025 09:11:010
Report
TCTanya chugh
FollowDec 25, 2025 09:10:490
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 25, 2025 09:10:340
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 25, 2025 09:10:250
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowDec 25, 2025 09:10:080
Report
MIMohammad Imran
FollowDec 25, 2025 09:09:590
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 25, 2025 09:09:480
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 25, 2025 09:09:380
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 25, 2025 09:09:300
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 25, 2025 09:07:150
Report
DBDURGESH BISEN
FollowDec 25, 2025 09:07:060
Report
