शहर के अलग अलग इलाकों से चुराई मोटरसाइकिल, पुलिस ने दो चोरों को दबोचा
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ शहर में रात दिन अलग अलग इलाकों में मोटर साईकिलें की चोरी हो रही है। पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से चोरी की 6 मोटर साईकिलें बरामद भी किया। एसपी सुधीर जोशी ने बताया की आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने चोरी की वारदात स्थानों पर निगरानी रखी। निगरानी के दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ भी किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CCTV: दिल्ली के मयूर विहार फेस 2 इलाके के लवली हेरिटेज स्कूल के अंदर क्लास 3 छात्रा की संदिग्ध मौत
Delhi, Delhi:राजू राज/दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बड़े निजी स्कूल में पढ़ने वाली तीसरी कक्षा की बच्ची अचानक क्लास में गिर गई।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची कुछ देर तक क्लास में रुकी और फिर अचानक जमीन पर गिर पड़ी। बच्ची को जमीन पर गिरता देख क्लास टीचर ने तुरंत उसे उठाया और बेंच पर बैठाया। इसके बाद बच्ची को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन यहां से बच्ची को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जिसके बाद बच्ची को निर्माण विहार स्थित मलिक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एक हंसती-खेलती मासूम बच्ची की अचानक हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
