Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bikaner334001
कोलायत मेला: आस्था, संस्कृति और सुरक्षा के साथ भक्तों की भारी भीड़
RVRaunak Vyas
Nov 05, 2025 18:15:36
Bikaner, Rajasthan
बीकानेर के श्रीकोलायत से खबर कोलायत मेले पर आस्था और संस्कृति के रंग से जगمगाया श्रीकपिल सरोकार, गुरु तीर्थ नगरी श्रीकोलायत में आस्था का सागर उमड़ा, कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य स्नान की डुबकी, कपिल सरोवर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता, पूरे क्षेत्र में ‘हर-हर गंगे’ के जयकारे गूंजे, श्रीकोलायत का यह मेला सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि लोक संस्कृति और अध्यात्म का भी संगम बना, आतिशबाज़ी और जगमगाहट सहित कई नवाचार का केंद्र बना कोलायत मेला, प्रशासन, पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन का अनुभव कराया, हरियाणा, पंजाब, बीकानेर,जैसलमेर, बाड़मेर, हनुमानगढ़ सहित प्रदेशभर से लोग पहुँचे, कपिल सरोवर हिन्दू और सिख धर्म के संगम का देता है संदेश, विधायक अंशुमान सिंह भाटी द्वारा पिछले दो सालों में मेले को दिया गया भव्य रूप, मेले को पुष्कर की तर्ज पर बड़ा स्वरूप देने की कोशिश, श्रद्धालुओं ने की प्रयास की सराहना। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोलायत में स्थित पवित्र कपिल सरोवर पर एक भव्य और आध्यात्मिक महाआरती का आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह आयोजन कार्तिक पूर्णिमा के महत्व को दर्शाता है, जब श्रद्धालु दूर-दूर से आकर इस पवित्र स्थल पर अपनी आस्था प्रकट करते हैं। श्री कपिल मुनि सरोवर के मुख्य घाट के साथ-साथ अन्य सभी घाटों पर भी प्रशासन द्वारा इस महाआरती का विशेष प्रबंध किया गया था। इस आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित और सुव्यवस्थित धार्मिक अनुभव प्रदान करना था। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों ताकि सभी भक्तगण शांतिपूर्वक और श्रद्धाभाव से इस पवित्र अनुष्ठान में भाग ले सकें। इस गरिमामयी महाआरती में कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे इस आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया। इनमें विधायक अंशुमान सिंह, पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, आईजी हेमंत शर्मा, एसडीएम राजेश नायक, तहसीलदार पूनम कंवर, पूर्व प्रधान जयवीर सिंह और युद्धवीर सिंह जैसे प्रमुख व्यक्ति शामिल थे। इनके साथ ही उपखंड स्तरीय विभाग के अन्य अधिकारीगण भी इस पवित्र अवसर पर उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। इन सभी की उपस्थिति ने इस धार्मिक आयोजन को एक आधिकारिक और सामुदायिक महत्व प्रदान किया। सुबह से ही कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र कपिल सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। यह डुबकी लगाना एक प्राचीन परंपरा का हिस्सा है, जिसे मोक्ष प्राप्ति और पापों से मुक्ति का मार्ग माना जाता है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nov 05, 2025 19:54:33
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Nov 05, 2025 19:16:29
Ranaghat, West Bengal:নদীয়ার তাহেরপুরে কেন্দ্রীয় প্রতিমন্ত্রী সুকান্ত মজুমদার সি এ এ ক্যাম্পের উদ্বোধন করতে এসে বলেন ২০১৪ সালের পর যারা এসেছেন তাদের জন্য চিন্তাভাবনা করছি কেন্দ্রীয় সরকার ফরেনার্স এ্যাক্ট পরিবর্তন এসেছে সেই পরিবর্তনের উপরে ভিত্তি করে ভারতবর্ষে নিশ্চিন্তে থাকতে পারবে। ভারতবর্ষে যখন থাকার অধিকার নরেন্দ্র মোদি সরকার দিয়েছে তখন তারা নিশ্চয়ই তারা বছরের পর বছর বিনা নাগরিক হয়ে পড়ে থাকবে সেটা হতে পারে না নাগরিকত্ব পাওয়ার অনেক উপায় আছে। নেচারালাইজেশন পদ্ধতির মাধ্যমে বারো বছর হয়ে গেলে আপনি নাগরিকত্বের জন্য আবেদন করতে পারেন বহু সরকারি কর্মচারী যারা সি এ তে ফরম ফিলাপ করেছে তাদের একটা চাকরি খেয়ে দেখান আমরা হাইকোর্টে যাব সি এ এ এর আইনে পরিস্কার লেখা আছে যে সুযোগ-সুবিধা তারা আগে থেকে পেতো বাদ দেয়া যাবে না সিএএফ ফরম ফিলাপ করা নিয়ে ভয় দেখানো প্রসঙ্গে বলেন হাজার জনকে জেলে ঢুকিয়ে রেখেছে তাদের পুলিশ। মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় তা বলছে তারা নাগরিক অথচ তারা আবার জেলে ঢুকিয়ে রেখেছে। কিছুদিন আগে পর্যন্ত যতক্ষণ ফরেনার্স অ্যাক্ট এর পরিবর্তন আনা হয়েছিল মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের পুলিশ এসে তাদের গ্রেফতারের কথা বলেছে। তাদের নাগরিকত্ব চেক করতে বলেছে। সি এ এ ক্যাম্পে টাকা তোলার কথা কোথাও কোথাও অভিযোগ উঠছে। সে প্রসঙ্গে বলেন কোথাও টাকা তোলার কোন বিষয় নেই আমাদের কর্মীরা, বিনা পয়সায় ক্যাম্প করছে
0
comment0
Report
Nov 05, 2025 19:14:23
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Nov 05, 2025 19:03:23
Kota, Rajasthan:जिला - कोटाखबर लोकेशन - इटावा रिपोर्टर - राजेन्द्र जैन कृषि अधिकारियों से वार्ता के बाद बनी बात , विधायक का टूटा अनशन , धरना हुआ समाप्त इटावा पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में बेमौसम बारिश व अतिवृष्टि से फसल खराबे को लेकर किसानों को मुआवजा दिलाने ओर बीमा क्लेम दिलाने की मांग को लेकर पिछले सात दिनों से चल रहा धरना ओर पीपल्दा विधायक चेतन पटेल का अनशन बुधवार देर रात्रि को धरना स्थल पर चली वार्ता के बाद सहमति बनने के बाद विधायक चेतन पटेल ने आमरण अनशन समाप्त कर दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जूस पिलाकर समाप्त कराया। पीपल्दा विधायक व अधिकारियों के बीच डेढ़ माह में किसानों को मुआवजा व फसल बीमा क्लेम देने की बात पर सहमति बनी। जिसका लिखित में आश्वासन दिया कि संपूर्ण पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र के किसानों को मुआवजा मिलेगा। वहीं कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने वार्ता के लिए प्रतिनिधि मंडल को आमंत्रित किया हे।वही धरना स्थल पर इटावा एसडीएम पहुंचे उन्होंने भी ज्ञापन नहीं लेने की बात पर अपनी बात रखी । इसके बाद विधायक पटेल ने आंदोलन स्थगित करने ओर कल होने वाली महापंचायत को निरस्त कर आंदोलन को समाप्त कर दिया।
0
comment0
Report
D1Deepak 1
Nov 05, 2025 19:03:10
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR2
Nov 05, 2025 19:02:17
New Delhi, Delhi:सड़के टूटी हालत बेहाल यह सूरत है संगम विहार की लोकेशन: शनि बाजार नाल रोड संगम विहार विजुअल: बेहाल रोड की तस्वीरों में आप देख सकते हैं संगम विहार बांध रोड पर जगह-जगह गड्ढे रोड की बदहाल हालत है। महिलाओं बच्चों और बुजुर्ग के साथ हादसे से यह तस्वीर है संगम विहार शानी बाजार बंद रोड की तस्वीरों में आप देख सकते हैं संगम विहार बांध रोड पर जिस तरीके से जगह-जगह गड्ढे रोड की बदहाल हालत है जिसका लेकर महिलाएं बुजुर्ग का सड़क पर हो रहा है हादसा। कई महीनों से कोई सुनने वाला नहीं है उनकी पुकार। ज़ी मीडिया की टीम मौके पर लोगों से उनका हाल जाना उन्होंने मायूस होकर हाले दिल बताया। उन्होंने बताया यह परेशानी हमें काफी टाइम से है जिसको लेकर स्थानीय विधायक निगम पार्षद और MP साहब से मिले जिनको लेकर हमारी आज सुनवाई हुई है और इस रोड का काम चालू किया गया है।
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Nov 05, 2025 19:01:50
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएड़ा में अवडा कंपनी स्थित सुनपुरा में किसान सभा ने एक महापंचायत का आयोजन किया ,जिसमें खेड़ी भनौता और संनपुरा के किसानों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। किसानों में सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि नए कानून को लागू किया जाए, जिसके अंतर्गत 20% विकसित प्लाट सभी प्रभावित किसानों को दिया जाए एवं मुआवजे के रेट सर्किल रेट का चार गुना दिया जाए। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक किसान अपनी जमीन देने को तैयार नहीं है। वहीं किसानों ने कहा कि आगामी 25 नवंबर को वह अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर आंदोलन करेंगे।\n\nकिसानों ने कहा कि अवाडा कंपनी में और जमीन किसान तभी देंगे जब जमीन का मुआवजा बाजार भाव पर तय किया जाए एवं कानून के अनुसार 20 पर्सेंट जमीन विकसित कर दी जाए। किसान सभा नए कानून को लागू करने की लड़ाई लगातार लड़ रही है, 25 नवंबर को एक बार फिर कलेक्ट्रेट पर अपना आंदोलन करेंगे।\n\nकिसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण और किसान जनप्रतिनिधियों की चिंता का विषय नहीं है ,यही वजह है कि वह कभी भी मुख्यमंत्री के सम्मुख किसानों की कोई मांग नहीं रखते। किसान सभा के आंदोलन के नतीजे में प्राप्त उपलब्धियां पर झूठा श्रेय लेने की कोशिश करते हैं, यह और कुछ नहीं केवल उनकी कमजोरी को ही जाहिर करता है।\n\nकिसान सभा के महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि हमारी लड़ाई कानून का पालन कराने की है। प्राधिकरण और प्रशासन और सरकार का कर्तव्य है कि वह कानून का पालन करें और किसानों को उनका हक दें। किसान सभा 10% प्लॉट नए कानून को लागू करने की लड़ाई को उसके अंतिम नतीजे तक पहुंच कर ही दम लेगी।\n\nशिशांत भाटी ने कहा कि हम हर हाल में अपने मकसद में कामयाब होंगे, जरूरत है किसान सभा के साथ संगठित होने की एकता कायम करने की और 25 नवंबर को बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट का घेराव करने की। इस महापंचायत के दौरान भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Nov 05, 2025 19:01:33
Delhi, Delhi:दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत उत्तराखंड कॉलोनी डी ब्लॉक में एक दर्दनाक हादसा ने पूरे इलाके को दहला दिया। महज़ दो साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब चार बजे दो साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान कॉलोनी में पानी की सप्लाई देने आए एक ई-रिक्शा चालक पानी की सप्लाई करने गया तभी ई-रिक्शा के पास खेल रहे पांच साल का एक दूसरा बच्चा खेलते-खेलते पहुंच गया। जिज्ञासा वश उस बच्चे ने ई-रिक्शा में बैठकर एक्सीलेरेटर दबा दिया। अचानक रिक्शा तेजी से चल पड़ा और सीधे दो साल के मासूम पर चढ़ गया। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और आसपास के लोग उसे नजदीकी बुराड़ी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया। लोगों में गुस्सा और दुख दोनों देखा गया। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए कि ई-रिक्शा चालक ने वाहन को बिना सुरक्षा के खड़ा क्यों किया था और बच्चों की मौजूदगी के बावजूद लापरवाही क्यों बरती गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, और मोहल्ले में हर कोई यही कह रहा है — “काश उस वक्त कोई एक पल पहले सावधानी बरत ली जाती तो मासूम की जान बच जाती।” यह हादसा एक बार फिर इस बात की चेतावनी है कि लापरवाही का एक छोटा-सा क्षण भी किसी की पूरी जिंदगी बदल सकता है।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Nov 05, 2025 19:00:50
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुल्तान नगर में पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो किसी ने मौके पर बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकरी के मुताबिक, सुल्तानठेर निवासी मुकेश किसी के जन्मदिन का केक लेने गया था। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह विवाद पुरानी रंजिश का नतीजा है। पीड़ित मुकेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, और पीड़ित के शिकायती पत्र के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
HBHemang Barua
Nov 05, 2025 19:00:33
Noida, Uttar Pradesh:फरीदाबाद : ‘हत्यारा’ लिखी टी-शर्ट और स्कूटी पर ‘420’ लिखवाकर घूमने वाला युवक को पुलिस ने पकड़ा। डबुआ थाना क्षेत्र में पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक युवक अपनी टी-शर्ट पर बड़े अक्षरों में ‘हत्यारा’ लिखा हुआ और इलेक्ट्रिक स्कूटी की नंबर प्लेट की जगह ‘420’ लिखा हुआ लगाकर सड़कों पर घूमता हुआ दिखाई दिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में डर का माहौल बन रहा था। कई लोगों ने इस वीडियो को देखकर डबुआ थाना पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डबुआ थाना प्रभारी रणधीर सिंह की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए युवक की पहचान की और आज बुधवार को डबुआ मार्केट से उसे पकड़ लिया। पकड़ा युवक की पहचान लखन निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। युवक पेशे से मीट की दुकान चलाता है। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मीट का काम करता है और मुर्गा काटने का काम होने के कारण उसने मार्केट से ‘हत्यारा’ नाम की टी-शर्ट खरीदी थी। उसे यह टी-शर्ट पहनने में कोई गलत बात नहीं लगी, इसलिए वह इसे अक्सर पहनकर दुकान या मार्केट चला जाता था। वहीं जब पुलिस ने स्कूटी पर ‘420’ लिखने का कारण पूछा तो युवक ने बताया कि उसकी स्कूटी इलेक्ट्रिक स्कूटी है, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगाई जाती। इसलिए उसने मज़े के तौर पर ‘420’ नंबर खुद लिखवा लिया, क्योंकि उसे यह नंबर पसंद था और “स्टाइलिश” लगता था। उसने यह भी बताया कि स्कूटी पर ‘मॉन्स्टर’ के स्टिकर भी उसी ने लगवाए थे। थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में कई लोगों ने फोन करके सूचना दी थी कि मार्केट में एक युवक ‘हत्यारा’ लिखी टी-शर्ट और स्कूटी पर ‘420’ लिखवाकर घूम रहा है, जिससे आसपास के लोगों और बच्चों में डर का माहौल बन गया था। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने युवक की पहचान की और उसे डबुआ मार्केट से पकड़कर थाने लेकर आई।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top