Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bikaner334001

बीकानेर में यूडी टैक्स वसूली के लिए निगम ने तीन प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई

RVRaunak Vyas
Mar 24, 2026 09:30:49
Bikaner, Rajasthan
यूडी टैक्स को लेकर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, गंगाशहर रोड पर तीन प्रतिष्ठानों पर एक्शन, 1 करोड़ से ज्यादा बकाया वाली कम्पनी पर शिकंजा, भारी पुलिस बल के साथ अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद बीकानेर में यूडी टैक्स को लेकर नगर निगम की टीम एक्शन मोड में नजर आ रही है बकाया कर वसूली के लिए लगातार बड़े प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई जारी है आज गंगाशहर रोड स्थित तीन प्रतिष्ठानों पर निगम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जहां कार्रवाई निगम आयुक्त मयंक मनीष के निर्देशन में की गई निगम उपायुक्त और नोडल अधिकारी यशपाल आहूजा की अगुवाई में कार्यवाही करते हुए बताया कि एक कम्पनी पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स बकाया है निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमों के तहत कार्रवाई शुरू की किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया इस दौरान वित्तीय सलाहकार रामजी लाल, प्रभारी अधिकारी अशोक कुमार माली, और राजस्व अधिकारी श्योपत राम सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई से बकायादारों में हड़कंप मच गया है वहीं निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टैक्स वसूली अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और बकाया रखने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SPSanjay Prakash
Mar 24, 2026 10:37:35
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले में बढ़ती गर्मी और संभावित बिजली कटौती को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर मायजा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण, साफ-सफाई और पेयजल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमएचओ ने गर्मी के मौसम को देखते हुए हीट वेव, डिहाइड्रेशन और मौसमी बीमारियों के लिए पर्याप्त दवाइयों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली कटौती की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था जैसे इन्वर्टर और जनरेटर सुचारू रखने को कहा। उन्होंने मरीजों के लिए पंखे, कूलर, पेयजल और बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Mar 24, 2026 10:37:19
Jaipur, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार के खिलाफ ''इंतजार शास्त्र'' अभियान का आगाज किया है, गहलोत की इस मुहिम ने राज्य की सियासत में घमासान मचा दिया है। गहलोत ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए भाजपा सरकार पर विकास कार्यों को रोकने और पूर्व कांग्रेस सरकार की परियोजनाओं को शुरू न करने का आरोप लगाया था, जिस पर भाजपा ने कड़ा पलटवार कर गहलोत राज की कमियों को जनता के सामने लाने की कोशिश की है सियासी जादूगर के पिटारे से इंतजार शास्त्र का पहला चैप्टर निकला तो सूबे की सियासत में भूचाल आ गया, गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा, भाजपा सरकार का इंतजार शास्त्र प्रदेश के युवाओं के भविष्य पर भारी पड़ रहा है, गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा, जयपुर के जेएलएन मार्ग पर 233 करोड़ की लागत से बना महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट साल 2024 से बनकर खड़ा है लेकिन भाजपा सरकार इसे शुरू नहीं कर रही है, गहलोत ने लिखा, शिक्षा के मंदिर को राजनीतिक द्वेष से उपर रखें,एवं इसे अविलंब शुरू करें, चौबीस घंटे भी नहीं गुजरे थे कि जादूगर ने इंतजार Shastra की दूसरी कड़ी जारी कर दी, आज उन्होंने सरकार के भर्ती कैलेंडर को लेकर की गई घोषणा को मुददा बनाया, गहलोत ने आरोप लगाया कि दस हजार भर्तियों के मामले में न तो भर्ती हुई और न ही परीक्षा आयोजित हुई, गहलोत के वार पर भला सरकार कैसे चुप रहने वाली थी, सरकार के मंत्रियों से लेकर विधायकों तक ने मोर्चा संभाला, और गहलोत पर जमकर पलटवार किया, जोगाराम पटेल कैबिनेट मंत्री ने कहा, गहलोत इंतजार शास्त्र के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं, वो पांच साल तक पेपर लीक कराते रहे, और अपनी सरकार बचाने के लिए विधायकों को होटल में कैद करते रहे, गहलोत का इंतजार शास्त्र ऐसे वक्त रिलीज हो रहा है, जब पार्टी आलाकमान से उनके रिश्ते सामान्य नहीं बताये जा रहे, उनके विरोधी ये प्रचारित करने में जुटे हैं कि गहलोत का दौर जा चुका है, और अब उनके लिए अगली सियासी पारी मुश्किल है, ऐसे में क्या कांग्रेस में जादूगर का दौर खत्म हो जायेगा, या वो हर बार कि तरह ऐसा कुछ कर खुद को प्रासंगिक बनाये रखने में कामयाब हो जायेंगे कि चुनाव में पार्टी का फिर से चेहरा बन जायें, जितने मुंह हैं उतनी ही बातें, पर इन सबके बीच बीजेपी किसी भी सूरत मे सूबे में अपनी पकड़ को कमजोर नहीं होने देना चाहती, सवा दो साल बाद भी भजनलाल सरकार के खिलाफ कहीं सत्ता विरोधी लहर दूर दूर तक दिखाई नहीं दे रही, न ही भाजपा सरकार ऐसी कोई गलती कर रही कि उसका उसे चुनाव में नुकसान उठाना PJ, बीजेपी तो अभी से अगले चुनाव की तैयारी में जुटी है, तो इधर कांग्रेस में लटठम लटठा है, पायलट बनाम गहलोत की अदावत किसी से छिपी नहीं है, दोनों एक दूसरे को किसी भी सूरत में स्वीकार करने को तैयार नहीं है, जानकार तो ये भी मानते हैं कि पार्टी अब नये नेतृत्व को आगे बढाने के लिए जोखिम उठाने में भी नहीं हिचकेगी, हालांकि गहलोत के दमखम और उनके सियासी चातुर्य से हर कोई वाकिफ है, पर ये जरूरी तो नहीं कि हर बार तीर निशाने पर ही लगे, वो भी ऐसे दौर में जब पीएम मोदी और भजनलाल शर्मा की डबल इंजन सरकार हर वर्ग को साधने के लिए पूरी ताकत झौंके हुए हैं, यही वजह है कि बीजेपी को गहलोत का इंतजार शास्त्र रास नहीं आया, भाजपा ने गहलोत के बयान पर आक्रामक रणनीति अख्तियार की है,
0
comment0
Report
MPManish Purohit
Mar 24, 2026 10:35:46
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर के खानपुरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है दो औरतों के बीच मारपीट सड़क पर चल रही है और एक युवक बीच बचाव करने का प्रयास करता हुआ दिखाई दे रहा है सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति आ गई बताया जा रहा है कि पत्नी ने पति को किसी और महिला के साथ देखा तो वह आग बबूला हो गई और बीच बाजार में ही चप्पल हाथ में लेकर महिला से मारपीट करने लगी इस दौरान महिला का पति उसका बीच बचाव करता हुआ दिखाई दिया तमाशा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क पर इकट्ठा हो गए हालांकि इस मामले में कोई भी शिकायत किसी पक्ष द्वारा पुलिस थाने में नहीं की गई है
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Mar 24, 2026 10:35:31
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर\n\nगाजीपुर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद आरोपी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद\n\nकरीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़\n\nघायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया\n\nघटना की पुष्टि सीओ मोहम्मदाबाद सुधकार पाण्डेय ने की है\n\nगिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीधर वर्मा उर्फ छोटे वर्मा के रूप में हुई\n\nआरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और खोखा कारतूस बरामद\n\nआरोपी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज\n\nपुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया\n\nकरीमुद्दीनपुर पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप\n\nगाजीपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शातिर आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पुलिस से घायल हो गया। जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। इस बात की पुष्टि सीओ मोहम्मदाबाद सुधाकर पाण्डेय ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी श्रीधर वर्मा उर्फ छोटे द्वारा पहले पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उंन्होने बताया कि करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस टीम ग्रीन फील्ड छपरा से गाजीपुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान धारा 308(5) बीएनएस से जुड़े आरोपी श्रीधर वर्मा उर्फ छोटे वर्मा को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस जब उसकी निशानदेही पर अवैध असलहा बरामद करने जा रही थी, तभी आरोपी ने अचानक तमंचे से पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूरी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि पूरे मामले की जांच जारी है।\n\n
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Mar 24, 2026 10:34:35
ललितपुर, उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक व्यापारी के साथ कुछ दबंगों की गैंग ने जमकर मारपीट कर दी। जिस घटना से नाराज जाखलौन कस्बे के व्यापारियों ने बाजार बंद कर रास्ते में जाम लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों द्वारा पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग पर डटे रहे; प्रदर्शन की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वासन देकर शांत करवाया और आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे की है। बताया जा रहा है कि जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में रहने वाले व्यापारी ऋषभ साहू कल रात घर पर था। तभी आरोपी दबंग सोहिल खान अपने गैंग के सदस्यों के साथ आया और उसने घर के बाहर बुलाकर मारपीट की तथा दुकान न खोलने की धमकी देकर भाग गये। इसके बाद से कस्बे के व्यापारियों ने एकत्रित होकर आज बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन करते हुये रास्ता जाम कर लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुँची पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त करवाया। जाखलौन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Mar 24, 2026 10:30:19
Noida, Uttar Pradesh:ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान से नालंदा के कवि संजीव मुकेश को सम्मानित किया गया। संजीव मुकेश को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और 2 लाख 51 हजार की राशि प्रदान की गई। बिहार दिवस का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में हुआ। यहां पूर्वी इंटरनेशनल एवं बिहार झारखंड कम्युनिटी ऑस्ट्रेलिया ने संजीव मुकेश को सम्मानित किया। इस मौके पर कॉन्सुलेट जनरल डॉ एस जानकीरमन, डिप्टी कॉन्सुलेट जनरल नीरव सुतरिया उपस्थित थे। नियाड ग्रुप के चेयरमैन प्रवीन कुमार और पूर्वी इंटरनेशनल की संस्थापक नीता कुमारी मौजूद रहीं। इस मौके पर प्रवीन कुमार ने कहा कि 1 साल में ऑस्ट्रेलिया में बिहार केंद्रीत कार्यक्रमों की बढ़ती संख्या बिहारी अस्मिता का सम्मान है। पूरबी इंटरनेशनल की संस्थापक नीता कुमारी ने प्रवासियों को बिहार और पूर्वांचल से जोड़ने की बात कही।
0
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Mar 24, 2026 10:23:49
Seoni, Madhya Pradesh:भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा सिवनी में मीडिया वर्क शॉप आयोजित की गई। भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय भोपाल के निदेशक मनीष गौतम और सहायक निदेशक अजय उपाध्याय के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला में सिवनी जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े संवाददाता, रिपोर्टर्स और सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी या उनका प्रतिनिधि मंडल उपस्थित रहे। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डहरिया और सिवनी कलेक्टर शीतला पटले मौजूद रही। कार्यशाला में केंद्र सरकार की तमाम योजना, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, जनजातीय कल्याण मुद्रा योजना सहित वीबीजीरामजी योजना के बारे में बताया गया। इस बीच सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में मीडिया की भूमिका और कैसे लोगों को इसका लाभ मिला इसके बारे में चर्चा की गई। जीविका मिशन के तहत ऋण लेकर लखपति बनी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए। वहीं जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी ने केंद्र सरकार की वीबीजीरामजी योजना के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर शीतला पटले ने कहा कि एक भी व्यक्ति किसी भी योजना से छूट न जाए इसके लिए मीडिया की भूमिका अहम और महत्वपूर्ण बताया। सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार तमाम योजना चला रही है उन्हें धरातल में उतारने में मीडिया की अहम भूमिका बताया.. साथ ही केंद्र सरकार की वीबीजीरामजी योजना कैसे काम करेगी, कैसे लोगों को लाभ मिलेगा और काम न मिलने पर मजदूरों को कैसे बेरोजगारी भत्ता और जुर्माने का फायदा मिलेगा उसके बारे में कार्यशाला में बताया।
607
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 24, 2026 10:23:11
Patna, Bihar:पटना: राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक OYO होटल में युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने बॉयफ्रेंड पर जबरन शराब पिलाकर रेप करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी फरार बताया जा रहा है। पीड़िता के मुताबिक उसकी पहचान औरंगाबाद निवासी अभिजीत कुमार से पढ़ाई के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने शादी और नौकरी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। युवती ने बताया कि हाल ही में उसे जानकारी मिली कि अभिजीत की शादी किसी अन्य लड़की से तय हो चुकी है। इस बारे में पूछने पर आरोपी ने मिलने के लिए बुलाया। 13 मार्च की रात आरोपी ने अपने दोस्त के जरिए उसे शास्त्रीनगर इलाके के P. Shahi OYO होटल बुलाया। होटल के कमरे में पहुंचने के बाद दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी उसे कमरे में बंद कर दूसरे कमरे में चला गया। होश आने पर युवती ने डायल 112 पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इसी दौरान आरोपी उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने युवती को रेस्क्यू कर थाने लाया और मेडिकल जांच कराई। घटना के कुछ समय बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामाले पर सचिवालय SDPO-2 साकेत कुमार ने बताया कि होटल में युवती के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायत मिली है। एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मुख्य आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। बाइट--साकेत कुमार सचिवालय SDPO 2
655
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 24, 2026 10:22:48
Munger, Bihar:गैस की किल्ल्त को देखते हुए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुंगेर : देश मे लगातार हो रहे गैस सिलिंडर को लेकर परेशानी एवं गैस सिलिंडर में बढ़ते दाम को लेकर मुंगेर जिला मुख्यालय स्थित तिलक मैदान कांग्रेस कार्यालय परिसर में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने जिस मंच पर फहराया जाता है तिरंगा, उसी तिरंगा से बना चबूतरा पर जूता- चप्पल पहनकर चढ़े और केंद्र सरकार का जमकर विरोध किया। बाइट : अशोक पासवान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाइट : इमामहुल हक़ कार्यकारी अध्यक्ष बाइट : देव राज सुमन प्रदेश प्रतिनिधि
651
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR2
Mar 24, 2026 10:22:05
New Delhi, Delhi:एंकर सेहरावत गैस एजेंसी पर गैस की किल्लत को लेकर लोग परेशान हैं, तभी अचानक क्राइम ब्रांच की टीम गैस की कालाबाजारी को लेकर रेड करती है. लोकेशन साउथ दिल्ली संगम विहार. विजुअल गैस एजेंसी के परेशान जनता. मिली प्राप्त जानकारी अनुसार तस्वीरों में आप देख सकते हैं. जनता ने बताया कि काफी समय से गैस बुक कर रहे हैं पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, सप्लाई करने वाला वही सिलेंडर 900 से 1000 रुपये के बीच मिल रहा था, अब गैस 3000 से 4000 तक में मिल रहा है. एजेंसी के ऑनर ने कहा गैस की कालाबाजारी नहीं, बल्कि देरी है; बुक करने के बाद पहले मिलता था, अब याद 25 से 35 दिन में मिल रहा है. आज क्राइम ब्रांच के आए थे, वे गैस की कालाबाजारी कर रहेों के लिए थे, यह एक रूटीन चेकिंग थी. एक व्यक्ति ने बताया कि मैं पिछले काफी समय से गैस बुक कर चुका हूं, पेमेंट भी कट गई है लेकिन गैस प्राप्त नहीं हुआ. जानकारी के अनुसार गैस के सप्लाई न मिलने से अन्य सामानों की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे जनता को नुकसान हो रहा है.
655
comment0
Report
BSBhabananda Singha
Mar 24, 2026 10:21:54
Dinajpur, Rangpur Division:উত্তর দিনাজপুর জেলার গোয়ালপোখর বিধানসভার কেন্দ্রের তৃণমূল কংগ্রেস প্রার্থী তথা রাজ্যের মন্ত্রী গোলাম রব্বানী-র নাম এখনও ভোটার তালিকায় না ওঠায় নতুন করে বিতর্ক তৈরি হয়েছে। নিজেই জানিয়েছেন, পার্ট নম্বর ৬০ ও সিরিয়াল নম্বর ৮৩-এ খোঁজ করেও তিনি নিজের নাম পাননি। তবে ব্যক্তিগত ক্ষোভের চেয়ে বৃহত্তর সমস্যার দিকেই আঙুল তুলেছেন তিনি। তার দাবি, জেলায় প্রায় ৪ লক্ষ ৮০ হাজার এবং গোয়ালপোখরে প্রায় ৭৮ হাজার নাম এখনও বিচারাধীন অবস্থায় রয়েছে। সারা রাজ্যে এই সংখ্যা প্রায় ৬০ লক্ষ। সাধারণ মানুষের পক্ষে ট্রাইবুনালে যাওয়া কঠিন বলেও মন্তব্য করেছেন তিনি। গোলাম রব্বানীর বক্তব্য, তিনি স্কুল সার্টিফিকেট, পাসপোর্ট, ভোটার কার্ড ও আধার কার্ডসহ সমস্ত নথি জমা দিয়েছেন, যা বিএলও-র কাছেও রয়েছে। দীর্ঘদিন সরকারি চাকরি করার পরও তার নাম তালিকায় না থাকা নিয়ে প্রশ্ন তুলেছেন তিনি। এই ঘটনাকে তিনি বিজেপি ও নির্বাচন কমিশনের ষড়যন্ত্র বলেও অভিযোগ করেছেন। সব মিলিয়ে, এই ইস্যুকে কেন্দ্র করে জেলায় রাজনৈতিক উত্তেজনা আরও বাড়তে পারে বলেই মনে করা হচ্ছে।
728
comment0
Report
Advertisement
Back to top