Back
भीलवाड़ा: फर्जी रजिस्ट्री मामले में 3 गिरफ्तार, इनामी बदमाश पकड़े गए
MKMohammad Khan
Oct 05, 2025 05:38:28
Bhilwara, Rajasthan
आसींद। जिला विशेष टीम (DST) और पुलिस थाना आसींद ने एक फर्जी रजिस्ट्री के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5-5 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (SP) भीलवाड़ा धर्मेन्द्र सिंह आईपी.एस. द्वारा वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। क्या था मामला? आसींद थाना प्रभारी हंसपाल सिंह ने बताया कि 23 सितंबर 2024 को तहसील कार्यालय आसींद के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, श्रीमती गीता देवी, जिनकी आसींद की सरहद में विरासत में मिली कृषि भूमि थी, उसकी फर्जी रजिस्ट्री कर दी गई थी। आरोपियों ने असली भू-स्वामी गीता देवी की जगह एक फर्जी महिला गीता देवी को खड़ा करके कूट रचित दस्तावेज़ तैयार किए और जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली, साथ ही नामान्तरण (म्यूटेशन) भी खुलवा लिया। मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान फर्जी रजिस्ट्री के गवाह फरार हो गए थे, जिसके बाद उन पर इनाम घोषित किया गया था। पुलिस कार्रवाई उपरोक्त अधिकारियों के निर्देशन और थानाधिकारी आसींद हंसपाल सिंह उ.नि. के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने वांछित इनामी आरोपियों کا लगातार पीछा किया। ऋषिकेश कानि. और अमृत सिंह डीएसटी टीम की सूचना पर इन इनामी आरोपियों को तलाश कर हिरासत में लिया गया और थाना आसींद पर लाकर गिरफ्तार किया गया। इसके पश्चात्, पुलिस ने इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी राजू गुर्जर को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तारशुदा आरोपी राजू गुर्जर फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में है और उससे गहन अनुसंधान जारी है। पुलिस ने बताया है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारीशुदा अभियुक्त :
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowOct 05, 2025 07:38:460
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowOct 05, 2025 07:38:310
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowOct 05, 2025 07:38:110
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowOct 05, 2025 07:37:590
Report
ASArvind Singh
FollowOct 05, 2025 07:37:430
Report
HBHemang Barua
FollowOct 05, 2025 07:37:270
Report
NPNishit Pancholi
FollowOct 05, 2025 07:37:01Noida, Uttar Pradesh:Patna, Bihar: Posters reading 'Nahi Bhulenge Jungle Raj' were put up outside the BJP office’s Atal Bihari Vajpayee Auditorium
0
Report
HBHemang Barua
FollowOct 05, 2025 07:36:500
Report
HBHemang Barua
FollowOct 05, 2025 07:36:180
Report
HBHemang Barua
FollowOct 05, 2025 07:35:580
Report
OTOP TIWARI
FollowOct 05, 2025 07:35:410
Report
SKSantosh Kumar
FollowOct 05, 2025 07:35:30Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में 41 क्लब SGPGI के साथ पिंक वेव कार रैली से जागरूकता
0
Report
PSPrashant Shukla
FollowOct 05, 2025 07:35:190
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 05, 2025 07:34:340
Report