311001
भीलवाड़ा में पेंट व्यापारी के अपहरण मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
Bhilwara, Rajasthan:भीलवाड़ा के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में एक पेंट व्यापारी का अपहरण किया गया। वहीं पुलिस ने 10 घंटे के अंदर व्यापारी को मुक्त करा लिया और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही अपहरणकर्ताओं ने व्यापारी से मारपीट की और परिजनों से 45 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश सुथार, गौरी शंकर शर्मा, सन्नी घुसर, आनंद सोनी, मनोज पाराशर और गोविंद शर्मा शामिल हैं। पुलिस ने हथियार और वाहन भी जब्त किए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपालगढ़ के मतगणना स्थल पर बिजली व्यवस्था और रोशनी सुदृढ़, भीड़ नियंत्रित
Jodhpur, Rajasthan:गांव की सरकार की मतगणना को लेकर प्रशासन सजग, भोपालगढ़ के प्रत्येक मतगणना स्थल पर जनरेटर की व्यवस्था, मतगणना स्थल के चारों तरफ रोशनी के लिए VDO कर रहे लाईटों की व्यवस्था, कलेक्टर व मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कड़े निर्देश, विकास अधिकारी नरेंद्र सोऊ भोपालगढ़ व आसोप क्षेत्र की हर पंचायत पर पहुंच कर बिजली व्यवस्था का जायजा, मतगणना स्थल के आसपास भीड़ न हो इसके लिए भी बेरिकेट्स सहित की जा रही व्यवस्था0
0
Report
योगी गोरखपुर को 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Gorakhpur, Uttar Pradesh:स्लग: दीपावली से पहले गोरखपुर को 1663 करोड़ की 88 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे CM योगी, 1 नवंबर को करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास। एंकर: दीपावली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। एक नवंबर को सीएम योगी करीब 1663 करोड़ रुपये की लागत वाली 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। चौरीचौरा के भोपा बाजार में 59.44 करोड़ रुपये की लागत से बने रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे। वहीं, शहर को जलभराव और सीवर की समस्या से राहत दिलाने वाली गोड़धोइया नाला परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही फेज दो, नाले के समानांतर सड़क और 721.40 करोड़ रुपये की गोरखपुर सीवरेज योजना जोन ए-3 का शिलान्यास भी होगा。 VO-: भोपा बाजार ROB से जाम से मिलेगी मुक्ति: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक नवंबर को चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के भोपा बाजार पहुंचेंगे। यहां 59.44 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए करीब 650 मीटर लंबे रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे। गोरखपुर-भटनी रेलखंड के समपार संख्या 147बी पर बने इस ओवरब्रिज के शुरू होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। ट्रेन गुजरने के दौरान बार-बार बंद होने वाले फाटक के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी। ओवरब्रिज शुरू होने से चौरीचौरा कस्बे के साथ आसपास के दर्जनों गांवों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी。 VO-: ओवरब्रिज पर दिखेगी चौरीचौरा के बलिदानियों की गाथा: इस ओवरब्रिज को सिर्फ यातायात की सुविधा तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसे ऐतिहासिक चौरीचौरा आंदोलन की स्मृतियों से भी जोड़ा गया है। ओवरब्रिज के स्तंभों और दीवारों पर 4 फरवरी 1922 की ऐतिहासिक चौरीचौरा घटना और उसमें योगदान देने वाले अमर बलिदानियों के चित्रों को म्यूरल आर्ट के जरिए उकेरा गया है। यहां से गुजरने वालों को चौरीचौरा के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में क्षेत्र के योगदान की झलक देखने को मिलेगी। फेज-2 का शिलान्यास शहर को जलभराव और सीवर की समस्या से राहत दिलाने वाली गोड़धोइया नाला परियोजना भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा होगी। सीएम योगी 495.24 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए फेज-1 का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 92.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फेज-2 और 65.93 करोड़ रुपये की लागत से नाले के समानांतर बनने वाली सड़क का शिलान्यास करेंगे। gोड़धोइया नाला परियोजना के पहले चरण में 9.25 किलोमीटर लंबे नाले के तहत 7.75 किलोमीटर पक्के नाले का निर्माण किया गया है। इसके अलावा 17.50 किलोमीटर इंटरसेप्टिंग सीवर लाइन, 38 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, 61 एमएलडी क्षमता का मेन पंपिंग स्टेशन और 14 ब्रिज व कल्वर्ट बनाए गए हैं। इस परियोजना से शहर के उत्तरी हिस्से के 17 वार्डों में जलनिकासी और सीवेज प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। गोड़धोइया नाले के दूसरे चरण में 92.72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत नाले के बचे हुए 1.50 किलोमीटर कच्चे हिस्से को आरसीसी से पक्का किया जाएगा। इसके अलावा एसटीपी तक पहुंचने के लिए 1.50 किलोमीटर लंबा एप्रोच मार्ग बनाया जाएगा। परियोजना में 120 स्ट्रीट लाइट लगाने और लैंडस्केपिंग का कार्य भी शामिल है। गोड़धोइया नाले के दोनों किनारों पर 7.75 किलोमीटर लंबाई में सड़क भी बनाई जाएगी। 65.93 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत दोनों तरफ 3.75 मीटर चौड़ा कैरेजवे तैयार होगा। साथ ही पौधरोपण, सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर और प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। सड़क बनने से नाले के आसपास रहने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी。 VO-: जोन ए-3 में बिछेगी 350 किलोमीटर सीवर लाइन: वहीं, गोरखपुर शहर में सीवर व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 721.40 करोड़ रुपये की गोरखपुर सीवरेज योजना जोन ए-3 का भी शिलान्यास होगा। अमृत-2.0 योजना के तहत करीब 350 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके अंतर्गत गोड़धोइया नाले के कैचमेंट क्षेत्र के 17 वार्डों में सीवर नेटवर्क विकसित किया जाएगा। योजना में 43,604 घरेलू सीवर कनेक्शन और 37.50 एमएलडी तथा 27 एमएलडी क्षमता के दो इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। कुल मिलाकर दीपावली से पहले एक नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को सड़क, रेल कनेक्टिविटी, जलनिकासी, सीवर प्रबंधन और बाढ़ बचाव से जुड़ी 88 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। चौरीचौरा के भोपा बाजार से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम शहर के बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को नई गति देगा।0
0
Report
जेल से छुटे बोतल बाबा का दरबार फिर सजा
Kanpur, Uttar Pradesh:जेल से छूटा...'बोतल बाबा' का दरबार फिर सजा0
0
Report
Advertisement
IGEC हॉस्टल में फाइनल ईयर छात्र विक्रमादित्य की मौत, जांच शुरू
Sagar, Madhya Pradesh:सागर जिले के बहेरिया स्थित इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज (IGEC) के हॉस्टल से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर में पढ़ने वाले छात्र विक्रमादित्य सिंह बघेल की मौत हो गई। छात्र का शव हॉस्टल के स्टोर रूम में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज और हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक छात्र विक्रमादित्य सिंह बघेल मूल रूप से रीवा का निवासी था और इंजीनियरिंग की अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह गेट (GATE) परीक्षा की तैयारी कर रहा था। साथी छात्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से वह काफी गुमसुम रहने लगा था और अपने करियर एवं भविष्य को लेकर तनाव में था। रूममेट ने बताई छात्र की स्थिति छात्र के रूममेट आकाश खरोले के अनुसार, विक्रमादित्य पिछले कुछ दिनों से काफी शांत और गुमसुम रहता था। वह कमरे में भी कम समय बिताता था और अपने करियर को लेकर काफी तनाव में था। आकाश ने बताया कि विक्रमादित्य पढ़ाई में बेहद अच्छा था और गेट परीक्षा की तैयारी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। एक होनहार छात्र की असमय मौत से कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों में शोक का माहौल है।0
0
Report
कोटा पहुंचे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा; क्या बदलेगा शहर का नजारा?
Kota, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पहुँचे कोटा0
0
Report
कानपुर के पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग पर दो युवकों की ट्रेन की चपेट में मौत
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग पनकी पड़ाव पर बंद रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए भीषण हादसे में दोनों युवकों के शव क्षत-विक्षत हो गए, मौके पर ही मौत रेलवे क्रॉसिंग पार करते वक्त हुई पूरी घटना कैमरे में कैद, वीडियो वायरल मृतक की शिनाख्त मैनपुरी निवासी संजीव कुमार उर्फ संजू (35) के रूप में हुई, दूसरे की तलाश जारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी खाद संकट: लंबी लाइन में लगे किसान, आपूर्ति ठप
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी मैनपुरी में खाद की मारामारी से परेशान किसान खाद के इंतजार में बीत रहा किसानों का दिन कई मीटर लम्बी लाइन में लगे दिखे 300 से 400 किसान सुबह 6 बजे से इफको केंद्र पर लाइन लगाने के बाबजूद भी नहीं मिल पा रही खाद प्रतिदिन हजार की अपेक्षा महज 100 से 200 किसानों को मिल पा रही खाद खाद की आपूर्ति न मिल पाने के चलते आलू और गेंहू की बुवाई में हो रही देरी मैनपुरी के करहल स्थित जैन इंटर कॉलेज के पास इफको केंद्र पर लगी दिखीं लाइन0
0
Report
कोटा में CM भजनलाल शर्मा की जनसभा के साथ भाजपा पदयात्रा शुरू
Kota, Rajasthan:कोटाCM भजनलाल शर्मा पहुंचे कोटा कुछ देर में‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान का करेंगे आगाज सेवन वंडर्स में जनसभा को करेंगे संबोधित,इसके बाद होगा भाजपा की पदयात्रा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद पदयात्रा सेवन वंडर्स से शुरू होते हुए कोटड़ी सर्किल, गुमानपुरा सर्किल और मल्टीपरपज स्कूल होते हुए छावनी में होगा समाप0
0
Report
उमेश राय ने मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र के परिवार को दी 25-25 लाख सहायता
Muzaffarpur, Bihar:धान - बिहार डेस्क\nमुजफ्फरपुर के अभिषेक श्रीवास्तव और उनके नौ वर्षीय बेटे आयुष की मौत दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में हो गई थी। हादसे के बाद पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से मंत्री उमेश राय मृतक के परिजनों से मिलने मुजफ्फरपुर पहुंचे और उनके जरिये मृतक की पत्नी निभा कुमारी को 25-25 लाख रुपये के दो चेक सौंपे गए। साथ ही मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से वीडियो कॉल के जरिए बात कराई गई और आश्वासन दिया गया कि बंगाल सरकार से हर संभव सहायता प्राप्त होगी। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री राहत कोष से भी दो-दो लाख रुपये की सहायता की जाएगी। मृतक परिवार को सरकारी नौकरियों की प्राथमिकता देने के बारे में डोमिसाइल नीति के कारण दिक्कत होने की बात कही गई, पर इससे निपटने के लिए भी प्रयास जारी हैं। आपदा विभाग के ADM ने घटना की पूरी डिटेल बंगाल भेजी और जांच के बाद आवश्यक सहायता जारी की गई। पिता-पुत्र के परिवार मुजफ्फरपुर साहेबगंज के पिपरा राघव से थे और अब भगवानपुर में रह रहे थे; वे कोलकाता में दुर्गा पूजा देखने गए थे जहां यह हादसा हुआ। बाइट्स- उमेश राय, शासी मंत्री, पश्चिम बंगाल; शशिभूषण श्रीवास्तव, अभिषेक के बड़े भाई; शैलेश चौधरी, ADM, आपदा विभाग।0
0
Report
Advertisement
बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश: रावत बोले, जांच और सुरक्षा जरूरी
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार, उत्तराखंड: बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "यह बहुत दर्दनाक है। हमारी गहरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। और अपनी हेलीकॉप्टर सेवाओं को कॉम्पिटिटिव बनाने के साथ-साथ हमें उन्हें सुरक्षित और सिक्योर भी बनाना होगा। जांच की जाएगी, जो तथ्य सामने आएंगे उनसे सुधार होगा, लेकिन यह बहुत ज़रूरी है क्योंकि एक के बाद एक ऐसी घटनाएं हो रही हैं जो चिंताजननक हैं..."0
0
Report
बोकारो में संपत्ति विवाद के चलते चाकूबाजी, चाचा घायल भतीजा-भाभी घायल
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवार के बीच चाकूबाजी हुई. चाचा ने भतीजे अमन कुमार (17) को चाकू मारकर घायल किया, भाभी 44 वर्षीय सरोजी देवी भी गंभीर रूप से घायल हैं. आरोपी चाचा संतोष प्रसाद खुद घायल हैं; पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया. घायल भतीजे और भाभी का उपचार Bokaro General Hospital में चल रहा है, आरोपी संतोष प्रसाद का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना हरला थाना क्षेत्र सेक्टर 9 D के स्ट्रीट 36 क्वार्टर 752 में जमीन संबंधी संपत्ति विवाद के कारण हुई. चास में रहने वाले संतोष प्रसाद सेक्टर 9 में रहने वाले मिथलेश प्रसाद के घर आए और विवाद चाकूबाजी में बदल गया. बोकारो सिटी DSP ने कहा कि यह संपत्ति विवाद का मामला है और आरोपित चाचा को हिरासत में लिया गया है. बाइट — राजीव रंजन, सिटी DSP, बोकारो。0
0
Report
नवाबगंज के घर पर आयकर विभाग ने तलाशी और जीपीआर से गहन जांच शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज नवाबगंज में राजेश यादव और राकेश यादव के घर पहुंची आयकर विभाग की टीम, तीन नीले ड्रम में रुपए की बरामदगी के बाद पहुंची है आयकर विभाग की टीम, घर के अंदर कमरों और आंगन में आयकर विभाग ने चलाया तलाशी अभियान, घर के अंदर तलाशी के दौरान आलमारी और बख्शे भी पाए गए, हालांकि आयकर विभाग को बक्सों और अलमारी में रुपए नहीं मिले, बक्सों और अलमारी के अंदर कुछ ज्वेलरी और कपड़े बरामद हुए हैं, आयकर विभाग की टीम घर में जीपीआर यानी (Ground Penetrating Radar) के जरिए जांच में जुटी है, कहीं घर में गड्ढा या फिर जमीन के अंदर कोई टंकी तो नहीं रखी है, जीपीआर के जरिए आयकर विभाग की टीम घर के कोने कोने को खंगाल रही है, सुरक्षा के लिहाज से मौके पर नवाबगंज थाने की पुलिस भी मौजूद है, घर के 100 मीटर के दायरे को पूरी तरह से सीलबंद कर दिया गया है, पुलिस और आयकर विभाग की टीम के अलावा अन्य किसी के भी जाने पर रोक लगा दी गई है।0
0
Report
Advertisement
चिकन खाने के बाद कुशीनगर में तीन बच्चों सहित एक मासूम की मौत
Kushinagar, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग कुशीनगर - चिकन खाने के बाद एक ही परिवार के तीन बच्चे बीमार - बीमार हुए बच्चों में एक मासूम की मौत - 7 वर्षीय आकाश को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत - रात में चिकन खाने के बाद अगली सुबह बिगड़ी थी सभी बच्चों की तबीयत - सभी बच्चों को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया था भर्ती - हालत गंभीर होने पर आकाश को जिला अस्पताल किया गया था रेफर - जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही आकाश ने तोड़ा दम - घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम - रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा बाजार गांव के भरपट्टी टोले का मामला0
0
Report
अलीगढ़ में दबंगों ने रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक पर हमला, वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़: दबंग ने स्कूटर सामने लगाकर रोडवेज बस को रोका, चालक व परिचालक को उतार कर की गई मारपीट, वीडियो वायरल, रोडवेज बस चालक परिचालक के साथ दबंगों ने की मारपीट वीडियो वायरल, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल व अग्रिम कार्रवाई में जुटी, अलीगढ़ के खैर थाना इलाके के कस्बा की घटना।0
0
Report
दीपावली से पहले बलरामपुर में दंगा-नियंत्रण मॉक ड्रिल, SP ने सुरक्षा तैयारियाँ कड़ी चेक
Balrampur, Uttar Pradesh:दीपावली से पहले बलरामपुर पुलिस ने किया शस्त्र अभ्यास और दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, एसपी ने परखी सुरक्षा तैयारियां बलरामपुर जनपद में दीपावली समेत आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बलरामपुर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन में शस्त्र अभ्यास और दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल कराई गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने शस्त्रों के संचालन और किसी भी आपात स्थिति में उपद्रवियों से निपटने का अभ्यास किया। शुक्रवार की साप्ताहिक परेड के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता और अनुशासन परखा। जवानों को दौड़ कराने के साथ टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इसके बाद बलवा और दंगा जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों ने मॉक ड्रिल के जरिए उपद्रवियों पर नियंत्रण करने का प्रदर्शन किया। एसपी ने दंगा नियंत्रण उपकरणों और शस्त्रों के संचालन का अभ्यास कराते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। एसपी ने यूपी-112 वाहनों का भी निरीक्षण किया। वाहनों में उपलब्ध फर्स्ट एड बॉक्स, दंगा नियंत्रण उपकरणों और अन्य संसाधनों की उपलब्धता व कार्यशीलता जांची। पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई और रिस्पांस टाइम बेहतर रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस लाइन के शस्त्रागार, स्टोर रूम, बैरक, कैंटीन, भोजनालय और अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं व्यवस्थाएं दुरस्त रखने को कहा। इस दौरान एएसपी विशाल पाण्डेय समेत विभिन्न क्षेत्राधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
