Back
चिकसाना में पोस्टमार्टम को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर आरोप
DSDevendra Singh
Dec 18, 2025 11:58:38
Bharatpur, Rajasthan
भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में कल एक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए गुरुवार सुबह 9 बजे से इंतजार करते रहे। साढ़े तीन घंटे के बाद पोलिसकर्मी शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पहुंचे। जिसके बाद मृतक के परिजनों का गुस्सा फूट गया और पुलिसकर्मियों के सामने उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया।
प्रदीप कुमार ने बताया कि हरेंद्र सिंह (32) मेरी मौसी का लड़का है। कल हमारे पास रात 8 बजे फोन आया कि हरेंद्र गंभीर हालत में आरबीएम अस्पताल में आप तुरंत अस्पताल आ जाइये। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो, हरेंद्र की मौत हो चुकी थी। हरेंद्र की कैसे मौत हुई है इसके बारे में हमें जानकारी नहीं है। हरेंद्र का शव मॉर्च्युरी में रखा हुआ है। पिछले 4 घंटे से पुलिस का इंतजार किया जा रहा है लेकिन, पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए नहीं आई है।
चिकसाना थाने पर फोन भी किया तो, वह यह कह रहे हैं की 10 मिनट में आ रहे हैं। कभी कहते हैं कि एसपी ऑफिस में मीटिंग है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। हमें यह भी नहीं पता कि हरेंद्र की मौत कैसे हुई है।
जीतू ने बताया कि हरेंद्र मेरा बड़ा भाई है। हम CM की ग्राम पंचायत अटारी में रहते हैं। हमारा गांव कोठेन खुर्द में रहते हैं। हमारे साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है कि हम पोस्टमार्टम के लिए पुलिस का इंतजार कर रहे हैं लेकिन, पुलिस नहीं आई है। जब हमारी ग्राम पंचायत के CM होते हुए भी ऐसा व्यवहार हो रहा है तो, आमजन के साथ क्या व्यवहार होता होगा। पुलिस ने हमें कोई सूचना भी नहीं दी है कि वह कब तक आएंगे।
कल रात 8 बजे करीब हरेंद्र अपनी स्कूटी के साथ एक सांड से टकरा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस की गाड़ी से हरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया था।
हरेंद्र कि 4 साल पहले शादी हुई थी। उसके पास कोई बच्चा नहीं था। हरेंद्र का सेलेक्शन फ़ूड इंस्पेक्टर के लिए हो गया था। हालांकि उसने अभी तक ज्वाइन नहीं किया था। कल उसे दोस्तों से ऊंचा नगला की तरफ फोन कर बुलाया था। वहां से वह लौट रहा था।
बाईट--पीड़ित परिजन जीतू।
बाईट--रामरूप मीणा एसएचओ चिकसाना थाना।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 18, 2025 13:32:470
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 18, 2025 13:32:020
Report
SMSandeep Mishra
FollowDec 18, 2025 13:31:220
Report
ADArjun Devda
FollowDec 18, 2025 13:30:210
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 18, 2025 13:25:360
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 18, 2025 13:25:250
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 18, 2025 13:25:050
Report
Daranagar, Uttar Pradesh:स्कूल जा रही छात्रा को डम्पर ने रौंदा
हादसे मे छात्रा की दर्दनाक मौत
छात्रा की मौत से परिजनों मे कोहराम
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
महेवा घाट थाना के बैरागीपुर की घटना
0
Report
OTOP TIWARI
FollowDec 18, 2025 13:24:530
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 18, 2025 13:24:330
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 18, 2025 13:23:050
Report
AAAteek Ahmed
FollowDec 18, 2025 13:22:550
Report
WMWaqar Manzoor
FollowDec 18, 2025 13:22:460
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 18, 2025 13:22:33Noida, Uttar Pradesh:सीताराम दास महंत अयोध्या विष्णु दास संत अयोध्या
0
Report