Back
प्रियंका हत्या मामला: ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, पोस्टमॉर्टम जारी
DSDevendra Singh
Nov 16, 2025 08:20:11
Bharatpur, Rajasthan
भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पीहर पक्ष के लोग महिला के शव का गुपचुप अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। उससे पहले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। आज महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
महिला के पिता ओमप्रकाश निवासी लुहासा गांव थाना नदबई ने बताया कि हमने अपनी बेटी प्रियंका की शादी आकाश निवासी पीदावली गांव थाना बयाना से 24 नवंबर 2018 में की थी। शादी के बाद से ही आकाश के परिजन प्रियंका को परेशान करते थे। ससुराल वाले प्रियंका से दहेज़ लाने की कहते और उसे प्रताड़ित करते। कई बार प्रियंका ने हमें इसके बारे में बताया तो, हमने उनकी मांगे पूरी भी कि लेकिन, धीरे-धीरे उनकी मांगे बढ़ती गई।
ओमप्रकाश ने बताया कि पदावली गांव में हमारे रिश्तेदार रहते हैं। उन्होंने हमें सूचना दी कि प्रियंका की मौत हो गई है। उसके ससुराल वाले उसका शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। जिसके बाद ओमप्रकाश ने आकाश और उसके परिजनों को फोन किया लेकिन, वह ओमप्रकाश को गुमराह करते रहे। ओमप्रकाश ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। जिसके बाद बयाना थाना पुलिस आकाश के घर पहुंची। कुछ देर बाद प्रियंका के परिजन भी आकाश के गांव पीदावली पहुंच गए।
वहां पर प्रियंका के शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने शव को चेक किया तो, उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। साथ ही गले पर भी नीले रंग के निशान थे। पुलिस ने कल ही शव को कब्जे लेकर RBM अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया। आज सुबह प्रियंका के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। प्रियंका और आकाश के एक बेटा युवराज (7) और बेटी काव्य (5) की है। आकाश फाइनेंस का काम करता है। घटना शाम करीब 5 बजे की है। प्रियंका का पति आकाश बीजेपी युवा मोर्चा में महामंत्री के पद पर रह चुका है।
ओमप्रकाश का आरोप है कि आकाश और उसके परिजनों ने प्रियंका की हत्या की है। आकाश हाल में सेवर थाना इलाके स्थित गणेश कॉलोनी में रहता है। गणेश कॉलोनी के मकान पर प्रियंका की हत्या कर उसके शव को पीदावली ले गए। वहां वह प्रियंका के शव का अंतिम संस्कार करना चाहते थे। उससे पहले पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
सेवर थाना अधिकारी सतीश चंद ने बताया की कल सूचना मिली थी कि एक महिला की मौत हो गई है। जिसके शव को पीदावली गांव में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए RBM अस्पताल में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मौके पर FSL की टीम साक्ष्य जुटा रही है। सभी एंगल से जांच की जा रही है। पीहर पक्ष ने ही हमें सूचना दी थी。
143
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KMKuldeep Malwar
FollowNov 16, 2025 10:07:020
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowNov 16, 2025 10:06:210
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 16, 2025 10:06:090
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowNov 16, 2025 10:06:000
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowNov 16, 2025 10:05:370
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowNov 16, 2025 10:05:210
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 16, 2025 10:05:090
Report
0
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowNov 16, 2025 10:03:500
Report
VRVikash Raut
FollowNov 16, 2025 10:03:300
Report
MJManoj Jain
FollowNov 16, 2025 10:03:180
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowNov 16, 2025 10:03:000
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowNov 16, 2025 10:01:590
Report
ANAJAY NATH
FollowNov 16, 2025 10:01:51Sambalpur, Odisha:ନିଜେ ଗାଇଥିବା ରସ ଜାମୁଡାଲି ରେ ଗୀତ କୁ ସମ୍ବଲପୁର ମହୋତ୍ସବ ରେ ଗାଇଲେ ସନ୍ଧ୍ୟାରାଣୀ ପାଟ୍ଟଯୋଶୀ...
0
Report
RSRajendra sharma
FollowNov 16, 2025 10:01:430
Report