Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalaun285123

जालौन में शोभायात्रा के पटाखे से दो बच्चे घायल, गंभीर हालत

JSJitendra Soni
Oct 02, 2025 07:32:51
Jalaun, Uttar Pradesh
ब्रेकिंग जालौन जालौन में जवारे शोभायात्रा के दौरान पटाखा फटने से हादसा, शोभायात्रा में पटाखा फटने से चपेट में आए दो बच्चे, एक बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल, पटाखा की चपेट में आए बच्चे के मुंह में हुआ गहरा जख्म, हादसे के बाद मौजूद लोगों ने घायल बच्चे को एंबुलेंस से अस्पताल में कराया भर्ती, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख बच्चे को मेडिकल कॉलेज उरई किया रेफर, नवरात्र के समापन अवसर पर ज्वारे निकालने के दौरान युवक कर रहे थे आतिशबाजी, जालौन कोतवाली क्षेत्र के सुढ़ार गांव का हादसा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAjay Mehta
Oct 02, 2025 09:40:43
Fatehabad, Haryana:फतेहाबाद (हरियाणा) फतेहाबाद मे नगर परिषद द्वारा चलाये गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापार मण्डल की और से आज दोपहर 12 बजे तक बंद का आह्वान किया गया। जिसके चलते सुबह से दुकाने नहीं खुली, शहर के दुकानदार हंस मार्किट और एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए जवाहर चौक पहुंचे। यहाँ जोरदार प्रदर्शन करते हुए अधिकारीयों का पुतला फूंका। मीडिया से बात करते हुए व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारी सेवा शुल्क लेने के चक्कर में व्यापारी की दुकानों में नाजायज तोड़-फोड़ कर रहे हैं जबकि हिंदू धर्म में दीपावली व दशहरे का सबसे बड़ा त्यौहार होता है। जिस त्योहार पर जनता कपड़ा, गहने, मिठाई, बर्तन, कोकरी, मोटर व्हीकल आदि हर प्रकार का सामान की खरीदारी करते हैं। प्रशासन को व्यापारी व जनता का सहयोग करना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि नगर परिषद पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए इसे भ्रष्टाचार का अड्डा बताया। उन्होंने कहा कि नप मे बिना सेवा शुल्क दिए कोई काम नहीं होता है जबकि सरकारी अधिकारी व्यापारी व जनता का सहयोग करने की बजाए उन्हें नाजायज तंग कर रहे हैं। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर सरकारी अधिकारियों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए व्यापारी को नाजायज तंग किया तो उनके खिलाफ के व्यापार मंडल मोर्चा खोल देगा। सरकार को भ्रष्ट अधिकारियों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। जो भ्रष्ट सरकारी अधिकारी व्यापारी व सरकार का आपसी भाईचारा खराब करने में लगे हुए हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से देश का व्यापारी व उद्योगपति बेहद दुखी है। देश व प्रदेश में खुदरा व्यापार पर बड़ी-बड़ी कंपनियों ने सरकार के सहयोग से अपना कब्जा कर लिया रहा है। रही सही कसर ऑनलाइन व्यापार के कारण खुदरा व मध्यम व्यापारियों का व्यापार काफी हद तक ठप्प हो गया है। सरकार को व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधा देनी चाहिए।
0
comment0
Report
UCUmesh Chouhan
Oct 02, 2025 09:40:21
Jhabua, Madhya Pradesh:आदिवासी अंचल झाबुआ के थांदला में तीन दिवसीय दशहरे मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार, 2 अक्टूबर को 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से आयोजित इस मेले में विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम शामिल हैं। मेले का शुभारंभ बुधवार रात रामायण पाठ के साथ दशहरा मैदान पर हुआ। यह आयोजन 1 अक्टूबर से शुरू होकर 3 अक्टूबर शुक्रवार तक चलेगा। मेले में झूले-चकरी और अन्य दुकानें भी लगाई गई हैं। गुरुवार को होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी। इस आयोजन में नगरवासियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। शुक्रवार, 3 अक्टूबर को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शाम को विराट कवि सम्मेलन भी रखा गया है, जिसमें देश के ख्यात कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Oct 02, 2025 09:40:09
Jhajjar, Haryana:बाजरे की खरीद ना होने से झज्जर में किसान परेशान किसान अपनी बाजरे की फसल ओने, पौने दामों में बेचने को मजबूर समय पर बाजरे की बिक्री न होने से किसान के सामने अगली फसल की बिजाई का संकट किसानों की मांग, प्रकृति से हो चुका है किसान बर्बाद, सरकार सुने किसानों की पुकार आढती यूनियन के प्रधान विनोद पूनिया ने भी सरकार से की मांग किसान के पास मजदूर और खाद बिजाई के लिए भी पैसे का खड़ा हो चुका है संकट कुछ किसानो ने की सरकार के फैसले की आलोचना कहा: पहली बार ऐसा हुआ जब सरकार ने बाजरे की खरीद से किया है इनकार झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में इस बार बाजरे की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसान भारी परेशानी में हैं। मंडी में एक लाख क्विंटल बाजरा पड़ा हुआ है, लेकिन सरकारी खरीद न होने से किसानों को अपनी फसल ओने-पौने दामों में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसान कहते हैं कि जब तक सरकार खरीद शुरू नहीं करेगी, तब तक उन्हें नुकसान झेलना पड़ेगा। किसानों का कहना है कि पहले ही मौसम की मार झेलने के बाद अब सरकार की अनदेखी से वे पूरी तरह टूट चुके हैं। समय पर खरीद न होने से उनके सामने अगली फसल की बिजाई का संकट खड़ा हो गया है। खाद, बीज और मजदूरी के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। कई किसानों ने बताया कि यदि समय रहते समाधान नहीं निकला तो वे बाजरा बाहर बेचने को मजबूर हो जाएंगे, जिससे और भी बड़ा घाटा होगा। आढ़ती यूनियन के प्रधान विनोद पूनिया ने भी सरकार से जल्द से जल्द खरीद शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसान की हालत पहले से ही खराब है और ऐसे समय में सरकार को किसानों को राहत देनी चाहिए। वहीं, कुछ किसानों ने सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब सरकार ने बाजरे की खरीद से इनकार किया है। किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। फिलहाल मंडी में किसान और आढ़ती सरकार से त्वरित कदम उठाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Oct 02, 2025 09:39:49
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली हिंसा के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, साथ ही मौलाना के सहयोगी डॉक्टर नफीस को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनों पर वक्फ की करोड़ों के संपत्ति कब्जा कर अवैध निर्माण करवाने का आरोप है. तीन दिन पहले पहलवान साहब की मजार पर बनी बाजार को निगम और बरेली विकास प्राधिकरण ने सील किया. अब बरेली विकास प्राधिकरण सैकड़ों संपत्तियों पर कार्रवाई के निशाने पर है, जो वक्फ संपत्ति पर बने हैं. डॉक्टर नफीस का रजा पैलेस शादी हाल भी वक्फ संपत्ति पर बना बताया गया है. बार-बार विरोध के बावजूद सत्ता पक्ष के समर्थन से शादी हाल पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी. अब गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई की संभावना है. संवाददाता अजय कश्यप ने रजा पैलेस शादी हाल का जायजा लिया.
1
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Oct 02, 2025 09:39:37
Kurukshetra, Haryana:देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल कुरुक्षेत्र में नए अपराधी कानून की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, और 825 करोड रुपए की परियोजना का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे, 6 एसपी, 20 डीएसपी सहित 22 पुलिस की कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था सम्भालगी सुरक्षा व्यवस्था. कुरुक्षेत्र:- देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल कुरुक्षेत्र में पहुंचेंगे। और नए आपराधिक कानून पर लगाई प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। और साथ ही 825 करोड रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई है। और सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर 6 एसपी, 20 डीएसपी सहित 22 पुलिस की कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। कुरुक्षेत्र डीसी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। और सुरक्षा के तमाम व्यवस्था के प्रबंध भी कर लिए गए हैं। और केंद्रीय गृहन मंत्री एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। और परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे.
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Oct 02, 2025 09:38:41
Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने त्योहारों से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली देसी घी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सेंट्रल रेंज की टीम ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शिव विहार, करावल नगर और मुस्तफाबाद में छापेमारी कर 1,625 किलो नकली देसी घी जब्त किया और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीन अवैध फैक्ट्रियों का पर्दाफाश किया, जहां से केमिकल, सिलेंडर, स्टोव और बड़े पैमाने पर नकली घी बनाने का सामान बरामद हुआ। क्राइम ब्रांच को इनपुट मिला था कि दशहरे और दिवाली पर बढ़ती मांग का फायदा उठाकर धड़ल्ले से नकली घी तैयार किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर वीर सिंह की अगुवाई में लगातार तीन छापेमारियां की गईं। पहली कार्रवाई शिव विहार में हुई, जहां 520 किलो नकली घी और एक आरोपी साफीक को पकड़ा गया। दूसरी रेड में यूसुफ मालिक, उसका बेटा महबूब और दो साथी गिरफ्तार हुए, जिनके पास से 440 किलो नकली घी और उपकरण मिले। तीसरी छापेमारी मुस्तफाबाद में हुई, जहां 665 किलो नकली घी और आरोपी जामालुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपीदलडा और सस्ता रिफाइंड ऑयल खरीदकर उसे गर्म कर मिलाते थे और फिर खतरनाक केमिकल और फ्लेवर डालकर असली घी जैसा दिखाते थे। तैयार घी को नामी कंपनियों जैसी पैकिंग में भरकर दुकानों और डेयरियों में बेचा जाता था। आरोपी 1 टिन नकली घी 1,300–1,400 रुपए में तैयार कर 3,500–4,000 रुपए में बेचते थे। गिरफ्तार आरोपियों में से यूसुफ मालिक पहले भी खाद्य पदार्थों की मिलावट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से त्योहारों के दौरान लोगों की सेहत के साथ होने वाला बड़ा खेल रोका गया है। पुलिस ने साफ किया कि जनता की सुरक्षा के लिए ऐसे मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Oct 02, 2025 09:38:28
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा के कांग्रेस भवन में आज देश के पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया और श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस कमेटी सिरसा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने किया इस मौके पर पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के बेटे संदीप नेहरा सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस भवन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने इन दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे समाज में शांति, भाईचारे और एकता की भावना को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने यह भी निर्णय लिया कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के संदेशों को युवा पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। उपस्थित जनसमूह ने दोनों महान नेताओं की स्मृति को नमन करते हुए यह वचन लिया कि वे उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमें सत्य, अहिंसा और असहयोग जैसे अनूठे हथियार दिए, जिनकी बदौलत भारत ने आज़ादी की लड़ाई लड़ी और उसे जीता। गांधी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह संदेश दिया कि कठिन से कठिन परिस्थिति में भी सत्य और अहिंसा को नहीं छोड़ना चाहिए। आज जब समाज में कई प्रकार की चुनौतियाँ मौजूद हैं, तब गांधी जी के विचार पहले से भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। इसी क्रम में उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को भी विस्तार से याद किया। शास्त्री जी को उनकी सादगी, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के लिए जाना जाता है। “जय जवान, जय किसान” का उनका नारा आज भी देश के लिए मार्गदर्शक बना हुआ है। शास्त्री जी ने यह साबित किया कि सच्चा नेता वह है जो जनता के दुख-दर्द को समझे और उनके समाधान के लिए कार्य करे। संतोष बेनीवाल ने कहा कि हमें सिर्फ इन महापुरुषों को याद करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। गांधी जी की सोच केवल स्वतंत्रता तक सीमित नहीं थी, बल्कि वे गांवों के विकास, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और समानता पर विशेष बल देते थे। वहीं शास्त्री जी ने किसानों और सैनिकों की महत्ता को समझाते हुए देश को एकजुट रखने का काम किया। संतोष बेनीवाल ने विजयादशमी के पर्व की भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देता है। गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों के साथ-साथ दशहरा पर्व का यह संदेश आज के समय में और भी प्रासंगिक है। हमें समाज में एकता, सद्भाव और न्याय की स्थापना के लिए मिलकर कार्य करना होगा।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Oct 02, 2025 09:37:40
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना: पुरानी पंचायत समिति के सभागार में महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर जिला प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। डीडवाना जिला मुख्यालय के पुरानी पंचायत समिति के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जन्म जयंती बड़े ही उल्लास के साथ मनाई गई। जिला प्रशासन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर परिषद के द्वारा पुरानी पंचायत समिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर डॉक्टर महेंद्र खडगावत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल सहित नगर परिषद के कार्मिकों के द्वारा महात्मा गांधी की जयंती पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माला चढ़ाकर नमन किया; साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद के 10 सफाई कर्मचारियों को नगर परिषद आयुक्त के द्वारा सम्मानित किया गया।
0
comment0
Report
SKShivam Kumar1
Oct 02, 2025 09:37:21
Noida, Uttar Pradesh:Nightclubs in USA be like
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Oct 02, 2025 09:37:00
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में भीषण हादसा: दुर्गा प्रतिमा देखने निकले छह दोस्तों को अज्ञात ने कुचला, चार की मौत – दो गंभीर, इसमें दो सगे भाई एक चचेरा भाई की मौत बलरामपुर दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन कर लौट रहे छह दोस्तों पर बुधवार की देर रात मौत बनकर अज्ञात वाहन टूट पड़ा। नगर कोतवाली क्षेत्र के कांद भारी चौराहे मोड़ पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सड़क से करीब 20 फीट दूर जाकर खेत में गिरीं। इस दर्दनाक घटना में चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में संजय कुमार वर्मा (23), गोलू (17), कल्लू (14) और अंकित मौर्य (17) शामिल हैं। इनमें से संजय और गोलू सगे भाई थे, जबकि अंकित उनका चचेरा भाई था। संजय का पड़ोसी ओरिंद वर्मा (22) और दिनेश कुमार मौर्य (22) इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक को बहराइच रेफर किया गया है और दूसरे की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। सभी मृतक और घायल युवक थाना महाराजगंज तराई के मूडाडीह गांव के रहने वाले थे। इनमें से मृतक संजय कुमार राजकोट में पीओपी का काम करता था। अंकित और घायल दिनेश गुजरात के बड़ोदरा में गत्ता फैक्ट्री में काम करते थे। गोलू और कल्लू खेती-किसानी में परिवार का हाथ बंटाते थे, जबकि घायल ओरिंद तुलसीपुर में रहकर पढ़ाई करता था। परिवार और गांव पर टूटा दुखों का पहाड़ घटना की सूचना जैसे ही मूडाडीह गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संजय और गोलू के पिता मिठूलाल अपने दो बेटों की मौत से बेसुध हो गए। वहीं, अंकित और दिनेश के परिजन भी लगातार दहाड़ मारकर रोते रहे। ग्रामीण बड़ी संख्या में मृतकों के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना देते रहे।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के समय दोनों मोटरसाइकाइलों पर तीन-तीन युवक सवार थे और वे बलरामपुर से दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन कर उतरौला की ओर जा रहे थे। बयान-अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top