Back
डिप्टी सीएम: नियम के साथ चलें, गाड़ियां रोकना जरूरी, हादसे रुकेंगे
DSDevendra Singh
Nov 16, 2025 12:39:29
Bharatpur, Rajasthan
ग्वालियर शादी में शामिल होने जा रहे उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा भरतपुर के सारस चौराहे पर रुके। इस दौरान उन्होंने कहा की जो प्रदेश में एक्सीडेंट हो रहे हैं। उन पर पूरी कार्रवाई की जा रही है। बिना नॉर्म्स के कोई गाड़ी नहीं चलने दी जा रही है। वहीं जब आरटीओ विभाग गाड़ियों को रोकता है अवैध वसूली के आरोप लगते हैं। अगर वाहनों को नहीं रोके तो, हादसे होते हैं। प्रदेश में हो रहे हादसों को लेकर उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा कि जिस तरह से जो घटनाएं हुईं वो दुखद थी लेकिन, हमने कार्रवाई करके किसी को हम बक्श नहीं रहे हैं। उन पर पूरी कार्रवाई हो रही है। जो बिना एडजस्ट गेट और बिना नोम्स के गाड़ी चल रही है। हम उसको नहीं चलने दे रहे हैं। ट्रांसपोर्ट विभाग के साथ मेरी मीटिंग हुई है। उनको मैंने सख्त आदेश कर दिया है। हमारे लिए हर व्यक्ति की जान जरूरी है। उसकी रक्षा करना सुरक्षा करना। उन्होंने भी सभी ने माना जो लोग वाहनों को मॉडिफाई करवा रहे हैं उसमें परिवर्तन कर रहे हैं। धौलपुर में आरटीओ विभाग द्वारा की जा रही अवैध वसूली पर उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा कि, आरटीओ विभाग जब नियमानुसार नहीं चलने वाले वाहनों को रोके तो, ये हो गया। नहीं रोके तो हादसे होते हैं। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। दरअसल उपमुख्यमंत्री SC मोर्चा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए ग्वालियर जा रहे थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शहर के सारस चौराहे पर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। साथ ही बीजेपी नेताओं ने उपमुख्यमंत्री की जय जयकार की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSudarshan Khillare
FollowDec 05, 2025 02:20:030
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 05, 2025 02:19:4629
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowDec 05, 2025 02:19:1124
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowDec 05, 2025 02:18:0471
Report
ASAJEET SINGH
FollowDec 05, 2025 02:17:5131
Report
ARAmit Raj
FollowDec 05, 2025 02:16:0258
Report
ARAmit Raj
FollowDec 05, 2025 02:15:5171
Report
63
Report
SDSurendra Dasila
FollowDec 05, 2025 02:03:03111
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowDec 05, 2025 02:02:4954
Report
KRKishore Roy
FollowDec 05, 2025 02:02:1780
Report
CRCHANDAN RAI
FollowDec 05, 2025 02:02:0947
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowDec 05, 2025 02:01:1980
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 05, 2025 02:00:4323
Report
SDSurendra Dasila
FollowDec 05, 2025 02:00:2740
Report