321001
राजस्थान में गुरु पूर्णिमा पर सीएम शर्मा ने लोगों को पिलाया पानी
Bharatpur, Rajasthan:गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भंडारे और प्याऊ पर लोगों को पानी पिलाया। इस दौरान वे एक सामान्य श्रद्धालु की तरह दिखाई दिए। कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढ़म, विधायक डॉ. शैलेश सिंह, विधायक नोक्षम चौधरी और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों के साथ समय बिताया और उनकी सेवा की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोदी का वीडियो कॉन्फ्रेंस से ऐशबाग जंक्शन का आधुनिक लोकार्पण
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू ऐशबाग रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 जुलाई) दुपहर 2:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रें सिंग के माध्यम से लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित एवं आधुनिक स्वरूप का उद्घाटन (लोकार्पण) करेंगे।'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत लगभग ₹24.13 करोड़ की लागत से ऐशबाग जंक्शन का कायाकल्प किया गया है, जिसमें यात्रियों के लिए अत्याधुनिक वेटिंग एरिया, नए फुट ओवर ब्रिज और बेहतर पार्किंग जैसी कई आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं0
0
Report
बरेली में गोवंश कटान के आरोपी के खिलाफ पुलिस से मुठभेड़, घायल होकर गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में गोवंश कटान के आरोपी अकीलउद्दीन उर्फ गट्टू की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग करने वाला शातिर जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद जमीन पर गिर पड़ा। घायल होने के बाद उसके तेवर पूरी तरह बदल गए। दर्द से कराहते हुए वह बार-बार कहता रहा, "अल्लाह माफ कर दो... दारोगा जी, अब कभी गौकशी नहीं करूँगा." कुछ देर पहले तक पुलिस पर गोलियां बरसाने वाला आरोपी अपनी जान की भीख मांगता नजर आया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया, जबकि उसके अन्य फरार साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है。0
0
Report
अमरोहा: डिडौली में पुलिस-गौ तस्करों के साथ मुठभेड़, इमरान उर्फ बिहारी गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद की डिडौली कोतवाली पुलिस और गोतस्करों के बीच सहसपुर अलीनगर गांव के जंगल में मुठभेड़ की खबर सामने आई है जहां कुख्यात गौ तस्कर एवं हिस्ट्रीशीटर इमरान उर्फ बिहारी को ऑपरेशन लंगड़ा के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर में देर रात पुलिस और कुख्यात गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर जंगल में गोवध की तैयारी कर रहे आरोपियों की घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने अवैध तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर इमरान उर्फ बिहारी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने मौके से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। साथ ही एक जीवित गौवंशीय पशु को भी सुरक्षित मुक्त कराया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना डिडौली का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ गोवध, गैंगस्टर समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
बलिया पुलिस ने 13 गोवंश के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया के उद्भव थाना अंतर्गत पुलिस ने तीन मैजिक और एक पिकअप वाहन से 13 गोवंश सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चार चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है। वही इस पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है जो सर्विलांस की मदद से घटना में सम्मिलित अन्य पहलुओं की जांच करेगी।0
0
Report
लखनऊ में शहीद के घर चोरी: 5 चोर गिरफ्तार, गहने-घरेलू सामान व वाहन बरामद
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ की पीजीआई पुलिस ने शहीद के घर हुई चोरी की घटना का खुलासा कर 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने गिरफ्तार चोरों से चोरी का सामान बरामद करने के साथ घटना में इस्तेमाल चार पहिया वाहन भी बरामद किया. पुलिस के मुताबिक चोरों ने शहीद शैलेन्द्र सिंह तोमर के घर में रखे सोने-चांदी के गहने व घरेलू सामान चोरी कर लिया थे. पुलिस ने मामले की जांच के दौरान चोरी की घटना में शामिल शुभम, शनि कुमार, दिलीप, गोविन्द लाल और नितिन को गिरफ्तार करते हुए चोरी किया गया सामान बरामद किया. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सभी आरोपी ऑटो चलाते हैं.0
0
Report
फाटा-बड़ासू के बीच डम्पर दुर्घटना में दो की मौत, बचाव टीम जुटी
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग जिले में फाटा और बड़ासू के बीच तरसाली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। देर रात एक डम्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही SDRF, NDRF, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरी रात रेस्क्यू अभियान चलाया गया। संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान डम्पर में सवार दो लोगों की तलाश की गई। Санजय राणा, उम्र लगभग 45 वर्ष का शव बरामद कर सड़क तक पहुंचाया गया। वहीं दूसरे व्यक्ति मोहन का भी शव खाई में चिन्हित कर लिया गया, जिसके बाद निकासी अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला गया। हादसा किस कारण हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
बोरवेल में गिरा तीन साल का बच्चा 7 घंटे बाद सुरक्षित बचा
Gaya, Bihar:खेलते-खेलते 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा तीन साल का मासूम, 7 घंटे तक चला ऑपरेशन; बच्चा को बोरवेल से सुरक्षित किया गया रेस्क्यू0
0
Report
बरेली में गोवंश कटान आरोपी अकीलउद्दीन उर्फ गट्टू की मुठभेड़, घायल गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में गोवंश कटान के आरोपी अकीलउद्दीन उर्फ गट्टू की पुलिस से मुठभेड़ हो गया। पुलिस पर फायरिंग करने वाला शातिर जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद जमीन पर गिर पड़ा। घायल होने के बाद उसके तेवर पूरी तरह बदल गए। दर्द से कराहते हुए वह बार-बार कहता रहा, "अल्लाह माफ कर दो... दारोगा जी, अब कभी गौकशी नहीं करूंगा।" कुछ देर पहले तक पुलिस पर गोलियां बरसाने वाला आरोपी अपनी जान की भीख मांगता नजर आया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया, जबकि उसके अन्य फरार साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।0
0
Report
पति-पत्नी ने घर से शराब का धंधा चलाया; वैशाली में छापा
Hajipur, Bihar:शराबबंदी वाले बिहार में शराब का की तस्करी कोई नई बात नहीं रह गई है लेकिन शराब का कारोबार घर से ही संचालित हो रहा है।सबसे खास बात यह है कि अब पति पत्नी मिलकर शराब का ठेका घर से ही चला रहे है।ऐसा ही कुछ मामला वैशाली थाना क्षेत्र से सामने आया है जहाँ पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।इस बारे में लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि ऑपरेशन नीलकंठ के तहत एसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर वैशाली थाना और जिला एसटीएफ ने थाना क्षेत्र के बेलका गांव स्थित लालबाबू सिंह के घर मे छापेमारी की जहाँ से लगभग दो लाख की कीमत का विदेशी शराब और 50 हजार से अधिक की कीमत का गांजा और 1 लाख 65 हजार कैश भी बरामद किया गया।उन्होंने बताया कि पति पत्नी दोनो मिलकर मादक पदार्थ और शराब का कारोबार कर रहे थे लिहाजा पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।एसडीपीओ ने कहा कि लालबाबू पर पहले से ही शराब तस्करी का केस दर्ज है और पहले भी इस मामले में जेल जा चुका है।बहरहाल घर घर शराब की डिलीवरी तो आम बात हो गई है लेकिन अब घर घर शराब का कारोबार शुरू हो गया है जो पुलिस प्रशासन के लिए चिंता की बात है ऐसे में अगर समय रहते नशे के इस काले कारोबार पर लगाम नहीं लगाया गया तो वह दिन दूर नहीं जब शराबबंदी कानून सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह जाएगा。0
0
Report
Advertisement
अमरौहा में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक पर तीन युवक सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रिंस और दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
नर्मदा का पानी विंध्य तक पहुँचेगा; स्लीमनाबाद वाटर टनल से किसान लाभ
Bhopal, Madhya Pradesh:KATNI देश की सबसे बड़ी वॉटर टनल की जल्द मिलेगी मध्य प्रदेश को सौगात उद्घाटन से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज पहुंचेंगे कटनी के स्लीमनाबाद टनल टनल से अब नर्मदा का पानी विंध्य पहुंचगी नर्मदा का पानी विंध्य में पहुंचाने के लिए बनाई गई लगभग 12 किमी लंबी देश की सबसे लंबी स्लीमनाबाद वाटर टनल तैयार मुख्यमंत्री कटनी पहुंचकर निरीक्षण करेंगे विंध्याचल रेंज के पहाड़ों का सीना चीरकर बनाई गई टनल तकनीकी रूप से सबसे जटिल इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट जो 17 साल में पूरा हुआ टनल के जरिए बिना किसी बिजली खर्च या भारी पंपों के सिर्फ ग्रेविटी फ्लो के के जरिए नर्मदा नदी का पानी सोन नदी बेसिन में पहुंचाया जाएगा जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, रीवा और पन्ना के किसानों को मिलेगा फायदा 6 जिलों के करीब 1450 गांवों की 2.45 लाख hectare कृषि भूमि सिंचित होगी0
0
Report
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने अखिलेश यादव को सनातन का साथ लेने की नसीहत दी
Haridwar, Uttarakhand:अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी ने अखिलेश यादव को नसीहत दी है कि वह मुसलमान का साथ न देकर सनातन का साथ दें क्योंकि वह यदुवंशी है और श्री कृष्ण जन्म भूमि विवाद में पहल करें।0
0
Report
Advertisement
कुत्ते के पास अपना खुद का मोटरसाइकिल
Noida, Uttar Pradesh:The dog has his own motorcycle.0
0
Report
दमोह में रात दो बजे हथियारबंद बदमाशों का हंगामा, पुलिस ने चार बदमाश दबोचा
Damoh, Madhya Pradesh:हथियार लिए युवकों ने देर रात किया हंगामा, समय रहते पहुंच गई पुलिस वरना हो जाता बड़ा हादसा... सीसीटीवी में कैद हुई घटना.. एंकर/ दमोह जिले में बदमाशों और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि वो चाहे दिन हो या रात बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और आम आदमी अब डरा हुआ है। देर रात एक ऐसी हो वारदात सामने आई है जो इन बदमाशों के हौसलों की गवाही देती है। शहर की सुभाष कॉलोनी में रात दो बजे एक बंद किराना दुकान पर बदमाशों ने जमकर हंगामा किया। यहां अरविंद मलैया एक किराने की दुकान खोले है और यही उनका निवास भी है। रात दो बजे अचानक उनके शटर में से आवाज आई तो मलैया का पूरा घर उठ गया, जोर जोर से गलियों की आवाजों के साथ शटर पर कुछ मारने की आवाज आ रही थी ,परिवार ने अंदर से ही लोगों से बात की तो वो चिप्स के पैकेट मांग रहे थे इन लोगों को कुछ गड़बड़ लगा तो उन्होंने अपने सीसीटीवी कैमरे का मानीटर आन किया और देखा तो कुछ लड़के बाहर थे जिनके हाथों में रॉड तलवार भी दिखाई दे रही थी, ये देखकर पूरा परिवार डर है लेकिन उन्होंने सूझबूझ का परिचय दिया और पुलिस की डायल 112 सेवा को काल किया, जब थोड़ा वक्त निकला तो उन्होंने शटर खोला और नशे में धुत्त युवकों को सामान दिया और इसी बीच पुलिस वहां पहुंच गई, डायल 112 में सिर्फ एक पुलिस कर्मी और एक ड्राइवर रहता है लिहाजा उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी और कंट्रोल ने नाइट गश्त कर थे अधिकारी को काल किया, एक साथ पुलिस की तीन गाड़ियों को देखकर बदमाश भागे लेकिन इनमें से चार को पुलिस ने धर दबोचा वहीं एक लग्जरी कार भी जब्त की है। ये पूरा घटनाक्रम किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह से बदमाश हांथ में रॉड और तलवार लिए दुकान में मार रहे हैं। पीड़ित मलैया परिवार की माने तो ये बदमाश लूट जैसी घटना को अंजाम दे सकते थे और यदि समय पर पुलिस नहीं आती तो उनका हाल बुरा हो सकता था। सिर्फ एक मलैया परिवार भर के नहीं बल्कि इसी कालोनी में एक बंद आटा चक्की में भी इन्हीं बदमाशों ने तलवार और रॉड से तोड़फोड़ करने की कोशिश की। अशोक सेन नाम के चक्की मालिक की माने तो बदमाश इन हथियारों के अलावा कट्टा बंदूक भी लिए थे। फिलहाल देर रात से ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाकी के बदमाशों की तलाश में जुटी है वहीं जबलपुर नाका चौकी में पकड़े गए बदमाशों से पूंछताछ की जा रही है। बाइट/ अरविंद मलैया ( पीड़ित) बाइट / अर्चना मलैया ( पीड़ित) बाइट/ आकन जैन ( पीड़ित) बाइट/ अशोक सेन ( पीड़ित चक्की संचालक) बाइट/ साहब सिंह ( सब इंस्पेक्टर थाना कोतवाली दमोह)0
0
Report
फर्रुखाबाद में गंगा कटान: गांव उजड़ने की घटना पर गहरी चिंता
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह फर्रुखाबाद: गंगा का कटान बना तबाही का दूसरा नाम, करोड़ों बह रहे... गांव मिट रहे... लोग पूछ रहे—समाधान कब? फर्रुखाबाद: गंगा का कटान... हर साल बहते करोड़ों, हर साल उजड़ते गांव यह सिर्फ गंगा का कटान नहीं... यह लोगों के सपनों, घरों और सरकारी योजनाओं के बह जाने की कहानी है। फर्रुखाबाद में गंगा की पहली धार ने पंखिया की मढ़ैया और दिलीप की मढ़ैया को मौत के मुहाने पर ला खड़ा किया है। सवाल यह है कि आखिर हर साल करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद गंगा के सामने व्यवस्था क्यों हार जाती है? वहीं जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने कहा कि बाढ़ को लेकर पूरी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं इसी मीडिया की ग्राउंड रिपोर्ट में ग्रामीणों के पास नंबर तक नहीं मिला कंट्रोल रूम का ऐसे में सवाल सरकारी तंत्र की ओर उठ रहे हैं पिछले 48 घंटे में एक मकान गंगा में समा गया। सुबह चार बजे पूरा परिवार बच्चों और मवेशियों की जान बचाने में जुटा था, जबकि वर्षों की कमाई पल भर में नदी में बह गई। आज हालात यह हैं कि लोग सरकारी मशीनरी का इंतजार नहीं, बल्कि अपने हाथों से मिट्टी और बोरियां भरकर घर बचाने की कोशिश कर रहे हैं। करीब 8 करोड़ रुपये के पर्कोपाइन कटान नहीं रोक पाए। पिछले साल स्कूल बह गया, जल जीवन मिशन की पानी की टंकी भी गंगा में समा गई। कभी यहां करीब 1500 लोगों की आबादी थी, लेकिन अब गांव का अस्तित्व ही खतरे में है। बच्चों की पढ़ाई छिन गई, लोगों का भविष्य भी कटान की भेंट चढ़ रहा है। जिला मुख्यालय पर बाढ़ राहत केंद्र तो है, लेकिन ग्रामीणों को उसका फोन नंबर तक नहीं पता। सड़क नहीं, सुरक्षित रास्ता नहीं, और आपदा की घड़ी में मदद किससे मांगे—इसका जवाब भी किसी के पास नहीं। यह सिर्फ मिट्टी का कटान नहीं है, बल्कि व्यवस्था की खामोशी का कटान है। गंगा हर साल करोड़ों रुपये की योजनाएं बहा ले जाती है, लेकिन सवाल आज भी वहीं खड़ा है—क्या हर मानसून में गांव यूं ही उजड़ते रहेंगे, या कभी स्थायी समाधान भी मिलेगा? गंगा का पानी अभी और बढ़ना बाकी है। अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो अगली खबर किसी मकान की नहीं... शायद पूरे गांव के नक्शे से मिट जाने की होगी।0
0
Report
Advertisement
