भरतपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा महिला वेश में छिपा वांछित आरोपी
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर पुलिस ने कृपाल जघीना गिरोह के सदस्य रोहित हथेनी को कंजौली रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी महिला के वेश में पुलिस से छिप रहा था। साथ ही पकड़े जाने पर पुलिस ने उसे उसी वेश में परेड कराई, जिससे वह शर्मसार दिखा। रोहित पर 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। यह घटना दर्शाती है कि भरतपुर रेंज में आरोपियों पर पुलिस का दबाव बढ़ रहा है। इससे वे भेष बदलकर बचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण पकड़े जा रहे हैं। पहले लोगों को डराने वाला आरोपी अब खुद डरा हुआ नजर आया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
